Home Blog Page 2044

प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम अंतर्गत उद्योग स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित

सिवनी । महा प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम आदर्श योजना के तहत उद्योग स्थापना के लिये जिले के इच्छुक उद्यमियों, बेरोजगारों के लिये 24 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

योजना अंतर्गत निर्माण क्षेत्र के लिये अधिकतम 25 लाख तथा सेवा क्षेत्र के लिये अधिकतम 10 लाख की परियोजनाएं शामिल की गयी हैं।

इसके तहत शासन द्वारा अनुदान की पात्रता : सामान्य वर्ग लाभार्थी को ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित होने पर 25 प्रतिशत तथा बैंक ऋण 65 प्रतिशत होगा एवं स्वयं अंशदान 10 प्रतिशत रहेगा जबकि शहरी क्षेत्र में ईकाई स्थापित होने पर अनुदान 15 प्रतिशत तथा बैंक ऋण 75 प्रतिशत होगा।

Dancing Girl Video DTC | Dancing Girl Video in The DTC bus

Dancing Girl Video in The DTC bus | Viral Video of DTC Bus Delhi

https://youtu.be/bkR3AbZqe6I
Dancing Girl Video in The DTC bus | Viral Video of DTC Bus Delhi
Dancing Girl Video in The DTC bus | Viral Video of DTC Bus Delhi

Dancing Girl Video in The DTC bus | Viral Video of DTC Bus Delhi

SEONI : बारिश के लिए अनुष्ठान, मेंढक-मेंढकी की कराई शादी, निकाली बारात

mendhak ki shadi
मेंढक रानी पानी दे…धान, कोदो पकन दे… इस कहावत को लेकर मंगलवार को ग्राम टेकाड़ी के ग्रामीणों ने बारात निकालकर मेंढक-मेंढकी की शादी कराई।

मेंढक रानी पानी दे…धान, कोदो पकन दे… इस कहावत को लेकर गुरुवार को सिवनी मठ मंदिर से बारात निकालकर मेंढक-मेंढकी की शादी कराई। वहीं अच्छी बारिश होने के लिए मठ मंदिर में अनुष्ठान भी किया। इस आयोजन के पीछे मान्यता है कि मेंढक-मेंढकी की शादी कराने से इंद्रदेव प्रसन्न हो जाते है। जिससे अच्छी बारिश होती है।

ऐसे हुआ आयोजन

सिवनी जिले के ढीमर समाज ने गुरुवार की दोपहर में समाज के ही कुछ छोटे बच्चों को नग्न अवस्था में मूसर (लकड़ी) पकड़ाया। जिसमें मेंढक को रस्सी के सहारे बांधा गया। इन बच्चों की मय मूसर व मेंढक के साथ पूरे क्षेत्र वासियो ने पहले पूजा-अर्चना की। इसके बाद शहर के मठ मंदिर से पूजा अर्चना कर बारात निकाली गई ।

यहां से मेंढक-मेंढकी की बारात बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। यह बारात पदयात्रा कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुची जिसके बाद वापस मठ मंदिर पहुचकर समाज के लोगो ने पूजा अर्चना कर अनुष्ठान किया।

बारात में समाज के बच्चे, युवा, वृद्घ, महिलाएं सहित सभी शामिल हुए थे। बारात के दौरान बारातियो द्वारा मेंढक रानी पानी दे…धान, कोदो पकन दे…के नारे भी लगाते रहे।

मेंढक को पिलाते रहे पानी

बारात से लेकर मंदिर पहुंचते तक लोगो द्वारा मूसर में बांधे गए मेंढक-मेंढकी को पानी भी पिलाते रहें। ताकि वे जिंदा रह सके और उनकी शादी हो सके। ग्रामीणों के अनुसार मेंढक को तरसा-तरसा कर पानी पिलाने के पीछे मान्यता है कि मेंढक जितना तड़पते हैं, भगवान इंद्र देव को उतना ही दर्द होता है। मेंढक की इस तड़पन को दूर करने के लिए भगवान इंद्रदेव बारिश करने लगते हैं।

ये है मान्यता

सामाजिक लोगो के अनुसार मूसर में मेंढक को बांधकर उनकी शादी कराने और अनुष्ठान करने से मूसलाधार बारिश होती है। मेंढक को मूसर में बांधने से जहां वह अधिक तड़पता है। वहीं उसे देखकर भगवान इंद्रदेव मूसलाधार बारिश करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह परपंरा सदियों से चली आ रही है।

जब भी भी बारिश नहीं होती है, उस वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है। यह परपंरा ग्राम में सदियों से चली आ रही है। जिस वर्ष भी बारिश नहीं होती, उस वर्ष ग्राम के सभी लोग एकत्र होकर मेंढक-मेंढकी की शादी कराते हैं। ऐसे आयोजन से निश्चिततौर पर इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और तेज बारिश होती है। वर्ष 2008 में भी इसी तरह का आयोजन किया गया था

Hotel Sai Residency Seoni के कर्मी द्वारा 3 वर्षो से किया दैहिक शोषण : गिरफ्तार

Hotel Sai Residency Seoni के सहकर्मी के साथ शादी का झांसा देकर 3 वर्षों से दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Hotel Sai Residency Seoni

सिवनी । सिवनी नगर में जबलपुर रोड पर स्थित साईं रेसिडेंसी होटल (Hotel Sai Residency Seoni ) में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली 25 बर्षीय नवयुवती ने पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक से मिलकर शिकायत कि होटल साईं रेसिडेंसी में साथ में काम करने वाले नवयुवक निलेश सनोडिया निवासी शनि मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिवनी ने विगत 3 साल से शादी का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण करता रहा है ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने उक्त नवयुवती की रिपोर्ट पर धारा 376 ,376 (2 ) (N) भारतीय दंड विधान का मामला कायम कर आरोपी नीलेश सनोडिया निवासी शनि मंदिर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिवनी को गिरफ्तार कर लिया है ।

पीड़ित युवती ने महिला उपनिरीक्षक ममता परस्ते को पूछताछ में बताया कि उसका विवाह सन 2015 में छिंदवाड़ा में हुआ था जो 1 वर्ष के भीतर ही पति -पत्नी एक दूसरे से अलग रहने लगे । इस दौरान नव युवती अपने जीवन यापन के लिए होटल साईं रेसिडेंसी (Hotel Sai Residency Seoni ) में रिसेप्शनिस्ट का काम करने लगी |

जहां काम करने वाले नीलेश सनोडिया ने शादी का आश्वासन देकर विगत 3 सालों से शारीरिक शोषण करता रहा है और शादी करके घर में रखने से भी इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी निलेश सनोडिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।

सिवनी में मजनू धरपकड़ अभियान : पकड़े गए 2 मजनू

सिवनी । सिवनी नगर में गर्ल्स स्कूल और कोचिंग संस्थानों के आसपास छेड़खानी करने के लिए घूमने फिरने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के द्वारा मजनू धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है ।

गुरुवार की सुबह टीआई कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में सादे कपड़े में महिला पुलिस कर्मचारी सहित स्टाफ ने गर्ल्स स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास चेकिंग की चेकिंग के दौरान 1270 इलाके में पेसिफिक कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास लड़कियों की क्लास टूटते वक्त वहां घूम रहे दो अन आवेदक अमित सनोदिया पिता अशोक सनोरिया उम्र 19 साल निवासी नेहरू रोड गिरजा कुंज सिवनी एवं कृष्णकांत चौरसिया पिता दौलत राम चौरसिया उम्र 19 साल निवासी श्रेणी को मैं मोटरसाइकिल के पकड़ा जाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

कोतवाली अरविंद जैन ने ऐसे किशोर युवक एवं लड़कों के पालक और परिजनों को निर्देशित किया है कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें जो गर्ल्स स्कूल या कॉलेज और कोचिंग के आसपास अनावश्यक घूमते फिरते हैं और छेड़खानी का प्रयास करते हैं

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक द्वारा 01 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने पर सिवनी नगर के कन्या विद्यालयों , महाविद्यालयों ,कोचिंग संस्थानों के लगने एवं छूटने के समय पर स्कूल कॉलेज आते -जाते रास्तों में लड़कियों का पीछा करने वाले शरारती और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए विगत 3 दिवस से मजनू धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

टीआई कोतवाली अरविंद जैन के द्वारा सादे कपड़े में महिला उपनिरीक्षक ममता परस्ते , मंजू रहंगडाले , महिला आरक्षक फरहीन, सुजाता एवं सादे कपड़े में चीता मोबाइल पार्टी तथा निर्भया मोबाइल के साथ सिवनी नगर में स्थित विभिन्न कन्या हाई स्कूल , कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास लड़कियों के आते जाते छेड़खानी करने के फिराक में मोटरसाइकिल पर घूमने वाले लड़कों को पकड़ा जा रहा है । उक्त धरपकड़ में पकड़े गए नाबालिग लड़कों को उनके पैरेंट्स को बुलाकर सख्त हिदायत दी गई है एवं बालिग आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

अब तक विगत तीन दिवस में करीब एक दर्जन ऐसे असामाजिक तत्व पकड़े जा चुके हैं , जो स्कूल कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के लगने एवं छुटने के समय रास्तों पर खड़े होकर मोटरसाइकिल से गुजरकर लड़कियों के साथ छेड़खानी के फिराक में घूमते पाए गए हैं ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के द्वारा सिवनी नगर में ऐसे स्थानों पर जहां बच्चों का पढ़ने लिखने के लिए आना जाना होता है वहां सादे कपड़े में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जा कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मोटरसाइकिल पर छेड़खानी करने के लिए घूमते फिरते पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस का उक्त अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।

बारापत्थर कोचिंग संस्थानों के पास वाहन चेकिंग : अभिभावकों को बुलाकर की गई चलानी कार्यवाही

बारापत्थर इलाके में कोचिंग संस्थानों के आसपास लगाई गई सघन वाहन चेकिंग

सिवनी // पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने कोतवाली स्टाफ के साथ बारापत्थर इलाके में स्थित कोचिंग संस्थानों के आसपास बबरिया रोड पर महिला पुलिस बल के साथ चेकिंग की गई।

जिसमें कोचिंग संस्थानों में आने-जाने के नाम पर तेज गति से वाहन चलाते कई बालक – बालिकाओं को रोका गया और उनके पालकों और अभिभावकों को मौके पर बुलाकर चालानी कार्रवाई की गई और समझाइश भी दी गई।

उल्लेखनीय है कि सिवनी नगर के बारापत्थर इलाके में कई कोचिंग संस्थान हैं, वहां आए दिन सड़कों पर तेज गति से लड़के लड़कियों के द्वारा मोपेड एवम मोटरसाइकिल चलाए जाने की शिकायतें पुलिस को मिलती हैं , इन्हीं शिकायतों के आधार पर गत तीन दिवस से उक्त इलाके में चेकिंग चलाई जा कर बालक बालिकाओं का चालान तैयार किया और उन पर जुर्माना भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में यह अभियान अभी लगातार चलता रहेगा , कोचिंग संस्थान जाने आने वाले बालक बालिकाओं के अभिभावकों एवं कोचिंग संचालकों से से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों का लाइसेंस आवश्यक बनवाएं एवं हेलमेट लगाकर ही घर से जाने दें एवं धीमी गति से वाहन चलाने के लिए उन्हें समझाइश।

विश्व सर्प दिवस – विशेष

सिवनी- वन वृत्त सिवनी के अंतर्गत मुख्य वन संरक्षक उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार सरीसृपों का रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है । लोगों में सांपो को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां और गलत फेमिया फैली हुई है जिन्हें दूर करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है

फिल्मों टी वी चेनलों फ़ेसबुक वाट्सअप पर सांपो से संबंधित बहुत सी फिल्मे और धारावाहिक बन रहे है जिससे लोग में बेहद गलत जानकारीयां भाँतियाँ है सांप का मनुष्य रूप धारण कर लेना ,सांप के काटने पर मुँह से खून चूसकर बाहर निकालना ,साँप के फुसकारने से लोगों का मरना ,सांप को दूध पिलाना, साँप की मुच् मिकलना, साँप का बदला लेना ये सब गलत जानकारी लगातार प्रसारित होती रहती है।

उड़न दस्ता दल में पदस्थ रेस्क्यू एक्सपर्ट अर्पित मिश्रा द्वारा लगातार कार्यशालाओं का आयोजन कर इस संबंध में लोगों को सही जानकारियाँ प्रदान की जा रही है साथ विभागीय कर्मचारियों को सर्प एवम वन्यप्राणियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने की विधि भी सीखा रहे है।

विश्व सर्प दिवस के दिन गंगा नगर निवासी नीरु निर्मलकर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बहुत बड़ा सर्प घर मे दिख रहा है मोके पर पहुंच कर अर्पित मिश्रा द्वारा सर्प को रेस्क्यू किया सर्प होने के कारण लोगों की अत्ययधिक भीड़ एकत्रित हो गई थी तब उन्हें जानकारी दी गई कि यह धामन सांप है और इससे कोई खतरा नही धामन साँप को लेकर लोगों में भ्रांतियां भी है कि इसके पूंछ में जहर होता है या ये पूंछ से मरता है तब उन्हें बताया कि ये सब गलत जानकारी है असल मे धामन सांप बिल्कुल भी जहरीला नही होता बल्कि धामन सांप की उपस्थिति जहरीले सर्पो को दूर रखती है।

रेस्क्यू के दौरान भी लगातार लोगों को सही जानकारियां दी जा रही है साथ ही सोसल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को सर्पों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है you tube पर अर्पित मिश्रा फारेस्ट नाम से चेनल भी तैयार किया गया है जिसमे सर्प संबंधित जानकायां दी जा रही है ।
सिवनी में हुई अधिकतर सर्प दंश की घटनाओं के पता चलने पर तत्काल मोके पर पहुंच कर पीड़ितों की सहायता की जा रही है इस क्रम में मिश्रा द्वारा जहरीले सांपो द्वारा काटे जाने पर तत्काल लोगों की सहायता की एवम सभी मामलों में सफतला पूर्वक लोगों जीवन रक्षा में अपना योगदान दिया।
एवं लोगों से संपर्क कर लगातार जानकारियां साझा की जा रही है सर्प दंश की घटनाओं में बिना देरी किये तत्काल ज़िला अस्पताल जाना चाहिए ।

सर्पदंश का एक ही इलाज है A V S एंटी वेनम सीरम जो अस्पतालों में उपलब्ध है ।ज्यादातर सर्पदंश बिना जहर वाले साँपो के द्वारा होते है पर घबराहट और अज्ञानतावश लोगों को अपनी जान से हाँथ धोना पड़ जाता है ,झाड़फूंक ,जादूटोना बाबा ओझा के चक्कर में समय बर्बाद करने से कई लोगों की मृत्यु हो गई है ,सांपो में जहरीले सांपो का अनुपात बहुत कम है 10% से भी कम है इश्लिये ज्यादातर मामलों में सर्प दंश की घटनाओं में मृत्यु नही होती और लोग समझते है झाड़फूंक की वजह से जान बच गई।

साँपो को मारने या छेड-छाड़ करने की भूल कभी न करें सर्प दंश की अधिकतर दुर्घटनाए इसी वजह से होती है सर्प कभी इन्सान को सामान्य स्थति में नहीं काटता जब तक उसे आपका स्पर्स न हो या आप उसके अधिक नजदीक न हो। साथ ही वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सांपो को मारने पर 3 से 7 साल तक कि सजा एवम अर्थ दंड का प्रावधान है।
भारत मे पाए जाने वाले 300 सांपो में ये 4 सांपो के काट लेने पर अत्ययधिक मृत्यु हुई है कोबरा ( नाग) रसल वाइपर (पर्रामन कोड़िया), करैत (दांडेकार), से स्केल्ड वाइपर (फुर्सा ) इन्हें पहचानना आसान है बस आपको गूगल में जाकर लिखना है Big Four Snake और इन चारों सांपो को आप आसानी से देख कर पहचान कर सकते है ।

सर्पो का पृथ्वी के परिस्थितिकतन्त्र को बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान है साथ ही इनके जहर से गंभीर बीमारियों की दवाएं भी तैयार की जा रही है। इन्हें जाने पहचाने संरक्षण में योगदान दे ।

कटेगा लापरवाह पटवारियों का वेतन: सिवनी कलेक्टर ने दिये निर्देश

सिवनी । प्रधानमंत्री किसान सम्मानि निधि के अंतर्गत पात्र किसानों की पोर्टल में प्रविष्ट के काम मे लापरवाही बरतने पर जिले के 08 पटवारियों का सात – सात दिनों का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने सोमवार को दिये हैं। राजस्व अधिकारियों की बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर लापरवाही सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है।

इन पटवारियों का कटेगा वेतन :

बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र किसानों की पोर्टल में प्रविष्टि की तहसीलवार समीक्षा की।

इसमें अपेक्षाकृत प्रगति न होने पर केवलारी तहसील में सबसे कम प्रगति वाले पटवारी रवींद्र कुमार उईके, संतोष सोनी, घंसौर तहसील के नानक राम धामघाये, पन्ना लाल धुर्वे, सिवनी तहसील के पुरुषोत्तम व धीरज उईके, लखनादौन तहसील के पटवारी अभिषेक चौबे व नीरज त्रिवेदी के 7-7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं।

सिवनी की श्रद्धा को मिला BEST NCC GIRLS CADET का ख़िताब

BEST NCC GIRLS CADET के रूप में सम्मानित हुई श्रद्धा विश्वकर्मा

BEST GIRLS NCC CADET के रूप में सम्मानित हुई श्रद्धा विश्वकर्मा
BEST NCC GIRLS CADET SHRADDHA VISHWKARMA

सिवनी // शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी की सीनियर डिविजन एनसीसी की गल्र्स कैडेट्स सारजेन्ट श्रध्दा पिता संतोष विश्वकर्मा बी. काॅम षष्टम सेमेस्टर की छात्रा को एनसीसी निर्देशालय भोपाल द्वारा एनसीसी-डे अवार्ड अंतर्गत तीन हजार रूपये की प्रोत्साहन राशी से सम्मानित किया गया ।

यह अवार्ड मुख्यालय जबलपुर के अंतर्गत 24 म.प्र. बटालियन एनसीसी छिन्दवाड़ा अंतर्गत बेस्ट गर्ल्स कैडेट्स के रूप् में श्रध्दा विश्वकर्मा को प्रदान किया गया । प्रचार्य सतीष चिले एवं डाॅ. मेजर अरविंद चैरसिया द्वारा कैडट्स को महाविद्यालय में सम्मानित करते हुए, उज्जवल भविष्य की कामना की ।

मैं हूँ अस्पताल मित्र योजना ले रही मूर्त रूप

जिला प्रशासन द्वारा की गयी मैं हूँ अस्पताल मित्र योजना की पहल तेजी से मूर्तरूप ले रही है।

main hu aspatal mitr yojna
मैं’ हूँ अस्पताल मित्र योजना | main hu aspatal mitr yojna

सिवनी मैं’ हूँ अस्पताल मित्र योजना : जिला अस्पताल में महानगरों की तरह बेहतर उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की सुनिश्चितता एवं जिले वासियों का अस्पताल से भावात्मक जुड़ाव हेतु विगत 01 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे तथा अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभ की गयी इस अभिनव योजना में जिले के जिम्मेदार नागरिकों द्वारा अपनी मंशा से जिला चिकित्सालय को आर्थिक सहयोग देकर जिला चिकित्सालय से मित्रता कर ली है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार 13 जुलाई तक इस योजना में दानदाता रंजीत खरे द्वारा 25 हजार, सुनील मालू द्वारा 25 हजार, अल्पना राणा द्वारा 25 हजार, अजय साहू द्वारा 15 हजार, संदीप औसवाल द्वारा 11 हजार, विनय सेंगर द्वारा 10 हजार, पवन बिसेन द्वारा 10 हजार, रूपेश जैन द्वारा 10 हजार,नरेंद्र टांक द्वारा 10 हज़ार, जितेंद्र सोनकेशरिया द्वारा 10 हजार, नितिन जैन द्वारा 10 हजार,पवन मेहंदीरत्ता द्वारा 10 हजार,सतीश अग्रवाल द्वारा 11 हजार, राम स्वरूप राय द्वारा 11 हजार, धर्मेंद्र बोपचे 10 हजार,सुदेश जैन द्वारा 11 हजार, विजय यादव द्वारा 10 हजार, रमेश अग्रवाल द्वारा 11 हजार,संतोष अग्रवाल द्वारा 11 हजार, इमरान कुरैशी द्वारा 10 हजार,योगेंद्र बिसेन द्वारा 10 हजार, लखन लाल पटेल द्वारा 10 हजार, पंकज जैन द्वारा 01 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी है। इसके अतिरिक्त कलेक्टर प्रवीन सिंह द्वारा 11 हजार, कार्यपालन यंत्री के.पी लखेरा एवं सिविल सर्जन डॉ.नावकर द्वारा 11-11 हजार रुपये का सहयोग किया गया है।

बताया गया है कि इस प्राप्त राशि का उपयोग अस्पताल प्रबंधन द्वारा अपनी सुविधाओं में सुधार हेतु किया जायेगा जिससे जरूरतमंदों को जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल जाने से महानगरों की ओर नही जाना होगा। अस्पताल से मित्रता करने के इच्छुक अन्य जिले वासी जिला अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं।