सिवनी- जिले की जीवनदायनी माँ वैनगंगा के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है लोग इसे प्रदूषित करने से बाज नही आ रहे है भले ही लोग इसमें स्नान करके अपने आपको पापों से मुक्त करने की बात कर रहे हों लेकिन जिस तरह से इसे प्रदूषित किया जा रहा है वह चिंता का विषय है वैनगंगा के लखनवाड़ा घाट पर कई दिनों से शराब का व्यापार चल रहा है ग्रामवासियों ने शराब का व्यापार करने वाले लोगों को यह कार्य बंद करने के लिए विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया। लेकिन लोगों के अनुरोध को यह व्यापारी कायरता समझ रहे है और उनकी बात को अंदेखा कर रहे है।
गौरतलब है कि लोग वैनगंगा के तट पर शराब के साथ-साथ मांस भंक्षण भी कर रहे है और बाद में अवशेष वहीं छोड़ जाते है जिन्हें पक्षी मंदिरों के इर्द-गिर्द छोड़ जाते है जिसके कारण यहां पर आने वाले भक्तजनों को भारी असुविधा होती है।
ग्रामवासियों ने बताया कि घाट से लगे वैनगंगा रेस्टारेंट संचालक बोरन बघेल विगत कई वर्षो से यहां पर शराब का कारोबार कर रहा था जिसे समझाईश के बाद यहां पर शराब बिकना बंद हो गई किंतु राजेन्द्र सनोडिय़ा, बुद्धिलाल कतिया दोनों ग्राम पिंडरई के निवासी है। उनके द्वारा अवैध रूप से यहां पर शराब का कारोबार प्रारंभ कर दिया गया है। जिसकी शिकायत लोगों ने जिला कलेक्टर से की है।
लोगों का कहना है कि शराब के कारण यहां के युवा दिशा भ्रमित हो रहे है और नशे में लिप्त हो रहे लखनवाड़ा घाट में माता,बहनों एवं श्रृद्धालुओं को भी इनके कारण परेशानी हो रही है। अत: इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग ग्राम के ब्रजबहादूर, प्रदीप,यशोदा,निलेश उईके,विजय, बसंत बघेल, रमेश,निखलेश,विशाल यादव,धर्मेन्द्र, आकाश सहित अनेक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त विज्ञप्ति में कही है।
कान्हीवाड़ा । सिवनी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिवनी (Seoni) के खिलाड़ियों को अगर तरीके से तराश जाए तो वे देश प्रदेश में जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। कबड्डी में जिले के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर प्रदेश स्तर पर सिवनी का नाम रोशन किया है।
सिवनी को वैसे तो हाकी की नर्सरी कहा जाताहै। इसके अलावा क्रिकेट, बेडमिंटन और व्हालीवाल में भी जिले के खिलाड़ियों ने देश प्रदेश में नाम रोशन किया है। जिला मुख्यालय से 25 किलो मीटर दूर स्थित कान्हीवाड़ा के युवा अंकित सेन और इसी क्षेत्र के भटेखारी के युवा संजय बघेल ने बीते दिनों अंडर 19 व सीनियर वर्ग में दिल्ली व पंजाब को हराने वाली प्रदेश की कबड्डी टीम का हिस्सा बन गोल्ड मैडल जीता।
इन दोनों युवकों ने डिस्ट्रिक ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के
माध्यम से इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। आगामी दिनों में जालंधर पंजाब में 2020
में होने जा रहे मलेशिया ओलंपिक के लिए भारतीय कबड्डी टीम का चयन शिविर का आयोजन
होना है जहॉ ये दोनों युवक भाग ले रहे हैं।
इनके खेल को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दोनों युवक 2020
में मलेशिया में होने वाले ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य
प्राप्त कर सकते हैं। जैसे ही दोनों युवा कान्हीवाड़ा पहुंचे। बड़ी संख्या में मौजूद
लोगों ने बस स्टैण्ड कान्हीवाडा में गाजे-बाजे और पटाखों के साथ फूलमाला पहनाकर खुशी
जाहिर की।
मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले इन युवाओं ने प्रदेश में नाम
रोशन किया है। इनके परिजनों ने बिना किसी प्रशासनिक मदद के इस मुकाम तक पहुॅचाया
है। बताया कि कान्हीवाड़ा के समीप स्थित बम्हनी के कुछ उत्साही खिलाडियों द्वारा
मासूम क्लब बम्हनी के नाम से एक कबड्डी क्लब बनाया गया है।
इस क्लब को खिलाडियों द्वारा आपसी सहयोग से संचालित किया जाता
है और इन होनहार युवाओं को एक मंच छोटे स्तर पर ही सही लेकिन सुविधाओं के साथ दिया
गया। मासूम क्लब के संचालक फिरोज खान के सहयोग और उत्साहवर्धन के फलस्वरूप इन
युवाओं ने रतलाम में डिस्ट्रिक ओलंपिक एसोसिएशन के कैंप में हिस्सा लेकर यह मुकाम
हासिल किया। जिसपर उनके परिवारजन और क्षेत्रवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। किन्तु
जिला प्रशासन एवं खेल व युवा कल्याण विभाग ने अभी तक कोई उचित मदद नहीं की है।
हालांकि गोल्ड मेडल मिलने के बाद फोन कर संपर्क किया गया है और जिला स्तर पर
सम्मान करने का वादा किया गया है।
नई दिल्ली: जोमैटो (ZOMATO) के एक डिलीवरी ब्वॉय द्वारा बॉलीवुड गाने ‘गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा’ की भावपूर्ण प्रस्तुति का वीडियो एक ग्राहक द्वारा फेसबुक पर साझा करने के बाद वायरल हो गया है. पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर एक महिला की वीडियो, जिसमें उन्होंने लता मंगेशकर का 1972 में आई फिल्म ‘शोर’ का लोकप्रिय गाना ‘एक प्यार का नगमा है” गाया था, उसके वायरल होने के कुछ दिन बाद ही, जोमैटो ब्वॉय प्राणजीत हालोई ने अपने ‘चितचोर’ गाने से सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो को अनिर्बन चक्रवर्ती ने पोस्ट किया था, उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था. डिलीवरी बॉय के जोमैटो प्रोफाइल से चक्रवर्ती को पता चला कि वह एक गायक बनना चाहता है. जब हालोई चक्रवर्ती के दरवाजे पर खाना लेकर पहुंचे तो उन्होंने हालोई से गाना गाने की गुजारिश की, जिसके बाद उन्होंने फेसबुक पर गाने के वीडियो को डाल दिया और उसका कैप्शन लिखा, “प्रस्तुत हैं प्राणजीत हालोई. (जोमैटो का एक डिलीवरी ब्वॉय, जिसने आज मेरे घर पर खाना पहुंचाया.)”
https://youtu.be/lYW6IaXA1I4
अनिर्बन द्वारा वीडियो के कैप्शन में लिखे कुछ अंश के अनुसार, “मैंने एप में देखा कि वह एक दिन गायक बनना चाहता है. मैंने उससे एक गाना गाने की अपील की. वह काफी अच्छा गाता है, जिसकी वजह से मैंने ये वीडियो बनाया. मेरी सबसे गुजारिश है कि वे इसे देखें और उसके सपने को पूरा करने में मदद करें.”
भोपाल। P C Sharma : सरकार आपकी है। इसलिए अब ये नहीं कहो कि ये अधिकारी नहीं सुन रहा है वो अधिकारी नहीं सुन रहा है। अगर नहीं सुन रहा है तो पहले विधायकों से कहें। अगर अधिकारी इनकी भी न सुनें तो मुझे फोन लगाएं, मैं वहीं से फोन करूंगा मिस्टर कलेक्टर, एसपी ये काम हो जाना चाहिए। किसी बाप के बाप में दम नहीं है जो आपकी न सुने, हनुमान की तरह बनो, अब बात पीके शर्मा (सीएमएचओ) की रही तो जो पीके आया है तो उसे हटा देंगे। सिलावट से हम बात करेंगे लेकिन चार्ज किसे मिलेगा इसके बारे में आप सोचो। यह बात पहली बार दतिया आए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि ई टेंडर घोटाले में भी मछलियां फंसने लगी हैं, मगर मगरमच्छ को पकड़ना है वह भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। आप लोग काम करो। भाजपा की सरकार को 15 साल का वक्त हो गया है। इसलिए आम जनता में भी भाजपा का ही माहौल है। लोकसभा चुनाव में भी आपने देख लिया है। धीरे-धीरे जनता के बीच कांग्रेस की सरकार और उसका काम दिखेगा। आप सभी निकाय चुनाव के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि जो केस राजनीतिक तरीके से लगे हैं वे एक प्रोसेस के तरीके से हटाए जाएंगे लेकिन आप पुतला जलाएं और आंदोलन जारी रखें।
इससे पहले भांडेर विधायक प्रतिनिधि संतराम सिराैनिया ने बिजली की समस्या से अवगत कराया और जमे हुए अधिकारियों की समस्या भी बताई। सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि सेंवढ़ा क्षेत्र में बहुत बड़े रकबे में धान की रुपाई हुई है। बारिश भी उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है। किसानों ने बोरवेल खनन करा लिए हैं इसलिए बिजली की आवश्यकता है। हालांकि अभी हाल में ही बड़ा ट्रांसफर रखवाया है उससे कुछ हद तक समस्या खत्म हुई है।
सेंवढ़ा विधायक ने राजनीतिक तरीके से लगाए गए केसों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अगर 500 मीटर दूर भी काले झंडे दिखाए तो केस लग जाता था। मुझ पर भी गाली गलौज और मारपीट का केस लगा दिया जबकि आप सभी मेरे स्वभाव से परिचित हैं। बैठक में प्रदेश महासचिव मुरारीलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, महेश गुलवानी, सुरेश झा, अन्नू पठान, गुरुदेवशरण गुप्ता, विष्णु गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, सुनील खटीक आदि मौजूद रहे।
यहां के लोकल विधायक साजिश रचने में माहिर हैंहाल में ही कांग्रेस कार्यालय पर प्रभारी मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के खिलाफ पारित किए गए निंदा प्रस्ताव के सवाल पर जनसंपर्क मंत्री शर्मा ने इसे सोचा समझा षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि यहां के लोकल विधायक हैं, वे इन सब चीजों में माहिर हैं। प्रभारी मंत्री डॉ. गोविंद सिंह मप्र के वरिष्ठ मंत्री हैं। उनकी बात मुख्यमंत्री कमलनाथ भी टॉप प्रायोरिटी पर मानते हैं। डॉ. सिंह यहां पहले से जुड़े हैं और प्रभारी मंत्री से काफी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
दतिया अफवाहों का गढ़ है उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने की अटकलों के सवाल पर शर्मा ने कहा कि पूरे मप्र में अफवाह फैलाने का गढ़ दतिया ही है। यहीं से सभी तरह की अफवाह फैलाई जा रही हैं। लेकिन हमारी सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी और काम करेगी। अभी दो विधायक भाजपा के हमारे पास आए हैं और कई लाइन में लगे हैं। उनका एक सचेतक 12-12 विधायकों को देख रहा है, पहले वो कहते थे कि हमारी तरफ विधायक आएं लेकिन अब इसमें लगे हैं कि रोको कहीं चले न जाएं, अपने विधायकों को ही शक की दृष्टि से देख रहे हैं। भाजपा के लोग अपने विधायकों की जासूसी कर रहे हैं।
5वीं-8वीं : साल में होंगी 3 परीक्षाएं | MP EDUCATION NEWS
भोपाल। इस सत्र से मप्र बोर्ड (MP EDUCATION) के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ रहे पांचवी व आठवीं कक्षा के बच्चे साल में तीन बार परीक्षा देंगे। छात्रों को तिमाही, छमाही और वार्षिक परीक्षा देनी होगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने तिमाही परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक तिमाही परीक्षा सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में होगी। परीक्षा के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए हैं।
राज्य शिक्षा केंद्र तैयार करेगा पेपर
तिमाही परीक्षा के लिए भी राज्य शिक्षा केंद्र प्रश्न पत्र तैयार करेगा और जिला स्तर पर स्कूलों में भेजेगा। लेकिन कॉपियों का मूल्यांकन शाला स्तर पर होगा। इसके बाद दिसंबर माह में छमाही परीक्षा और फरवरी माह में वार्षिक परीक्षा यानि बोर्ड परीक्षा होगी। ज्ञात हो कि शासन ने 2 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी कर मप्र बोर्ड के 5वीं व 8वीं कक्षा में इस सत्र से बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का फैसला किया है।
30 अंक का प्रश्न पत्र होगा
पांचवी व आठवीं कक्षा के तिमाही का प्रत्येक प्रश्नपत्र 30 अंक का होगा। उत्तरपुस्तिकाओं की व्यवस्था प्रधानाध्यापक करेंगे। इसके लिए केंद्र की ओर से स्कूलों को 5वीं के प्रति परीक्षार्थी के लिए 4 रुपए और 8वीं के लिए 5 रुपए देंगे। कॉपियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में होंगे।
प्रतिभा पर्व के बदले होगी छमाही परीक्षा
पहले 5वीं व 8वीं कक्षा में बच्चों के मूल्यांकन के लिए छमाही परीक्षा के बदले प्रतिभा पर्व होता था। अब छमाही परीक्षा होगी। इसके बाद वार्षिक मूल्यांकन के बदले बोर्ड परीक्षा होगी। इसमें बच्चों को अंक भी मिलेंगे और फेल व पास का रिजल्ट भी जारी होगा।
निर्देश जारी कर दिए हैं
अभी 5वीं व 8वीं के तिमाही के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार से छमाही और वार्षिक परीक्षा भी ली जाएगी। आईरीन सिंथिया जेपी, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र
दरअसल, सर्च इंजन गूगल में Bhikhari ( भिखारी ) सर्च करने पर इमरान खान की तस्वीर रिजल्ट के तौर पर आ रही है। जब आप गूगल में भिखारी टाइप करेंगे और इमेज सर्च करेंगे तो आपको इमरान खान की तस्वीर नजर आएगी जिसमें वह हाथ में कटोरा लिए नजर आ रहे हैं।
सर्च इंजन गूगल में Bhikhari (भिखारी) सर्च करने पर इमरान खान की तस्वीर रिजल्ट के तौर पर आ रही है। (फोटो-सोशल मीडिया)
भारत में कश्मीर को लेकर आर्टिकल 370 में बदलाव के बाद पाकिस्तान बैखलाया हुआ है। यूएनएसएसी काउंसिल में भी पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को असफलता ही हाथ लगी है। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसा हो रहा है जिससे पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की साख पर और बट्टा लग रहा है। दरअसल, सर्च इंजन गूगल में Bhikhari (भिखारी) सर्च करने पर इमरान खान की तस्वीर रिजल्ट के तौर पर आ रही है। जब आप गूगल में भिखारी टाइप करेंगे और इमेज सर्च करेंगे तो आपको इमरान खान की तस्वीर नजर आएगी जिसमें वह हाथ में कटोरा लिए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को लेकर इमरान खान की खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले एक प्याज विक्रेता ने तंज कसते हुए कहा था कि ईद के त्योहार में 3-4 दिन बाकी है लेकिन बाजार फिर भी सुस्त पड़ा हुआ है। हमे प्याज और अन्य सब्जियों के लिए भारत पर निर्भर हैं। मुझे लगता है कि प्याज के दाम आगे भी और बढ़ने वाले हैं। इमरान खान हमें घास खिलाना चाहते हैं क्या?
https://www.youtube.com/watch?v=ZD8x5D8tmHA
बता दें कि 22 जुलाई को, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के आंकड़ों से पता चला कि दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के लिए देश का निर्यात 2018-19 के अंतिम वित्तीय वर्ष में $ 2.672 बिलियन से गिरकर पिछले वर्ष में 3.104 बिलियन अमरीकी डालर था।
भारत में पाकिस्तान का निर्यात पिछले वित्त वर्ष के दौरान USD 312.032 मिलियन था, जबकि जून-जुलाई 2017-18 में USD 419.773 मिलियन था। ये आंकड़े भारत द्वारा पाकिस्तानी आयात पर 200 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने और नई दिल्ली द्वारा एमएफएन का दर्जा छीनने के बाद आए हैं।
सिवनी । सिवनी के माता दिवाला क्षेत्र में शनिवार 17 अगस्त की सुबह लगभग सात बजे बाईक सवार युवक एक महिला के गले की चैन खींचकर मौके से भाग निकला।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि माता दिवाला क्षेत्र निवासी एक महिला के द्वारा पुलिस को दी गयी अपनी शिकायत में बताया गया है कि बाईक सवार एक युवक के द्वारा पीड़िता के गले में पहनी गयी सोने की चैन को खींच लिया गया और वह चैन लेकर मौके से भाग निकला।
पुलिस ने मामला कायम करते हुए जाँच आरंभ कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनाजे गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
भारत ने अपने आखिरी 100000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।
जब कई संस्कृतियों में 5000 साल पहले घुमंतू वनवासी थे, तब भारतीयों ने सिंधु घाटी (सिंधु घाटी सभ्यता) में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की।
भारत का अंग्रेजी में नाम ‘इंडिया’ इंडस नदी से बना है, जिसके आस पास की घाटी में आरंभिक सभ्यताएं निवास करती थी। आर्य पूजकों में इस इंडस नदी को सिंधु कहा।
ईरान से आए आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिंदु की तरह प्रयोग किया। ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।
शतरंज की खोज भारत में की गई थी।
बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का अध्ययन भारत में ही आरंभ हुआ था।
‘स्थान मूल्य प्रणाली’ और ‘दशमलव प्रणाली’ का विकास भारत में 100 बी सी में हुआ था।
विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्य मंदिर राजाराज चोल के राज्य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में (1004 ए डी और 1009 ए डी के दौरान) निर्मित किया गया था।
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।
सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्छे काम लोगों को स्वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्म के चक्र में डाल देते हैं।
दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।
भारत में विश्व भर से सबसे अधिक संख्या में डाक खाने स्थित हैं।
भारतीय रेल देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह दस लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।
विश्व का सबसे प्रथम विश्वविद्यालय 700 बी सी में तक्षशिला में स्थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10,500 से अधिक छात्र दुनियाभर से आकर अध्ययन करते थे। नालंदा विश्वविद्यालय चौथी शताब्दी में स्थापित किया गया था जो शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन भारत की महानतम उपलब्धियों में से एक है।
आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्सा शाखा है। शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक में 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।
भारत 17वीं शताब्दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्य आने से पहले सबसे सम्पन्न देश था। क्रिस्टोफर कोलम्बस भारत की सम्पन्नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।
नौवहन की कला और नौवहन का जन्म 6000 वर्ष पहले सिंध नदी में हुआ था। दुनिया का सबसे पहला नौवहन संस्कृत शब्द नव गति से उत्पन्न हुआ है। शब्द नौ सेना भी संस्कृत शब्द नोउ से हुआ।
भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।
भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा ‘पाई’ का मूल्य ज्ञात किया गया था और उन्होंने जिस संकल्पना को समझाया उसे पाइथागोरस का प्रमेय करते हैं। उन्होंने इसकी खोज छठवीं शताब्दी में की, जो यूरोपीय गणितज्ञों से काफी पहले की गई थी।
बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का उद्भव भी भारत में हुआ था। चतुष्पद समीकरण का उपयोग 11वीं शताब्दी में श्री धराचार्य द्वारा किया गया था। ग्रीक तथा रोमनों द्वारा उपयोग की गई की सबसे बड़ी संख्या 106 थी जबकि हिन्दुओं ने 10*53 जितने बड़े अंकों का उपयोग (अर्थात 10 की घात 53), के साथ विशिष्ट नाम 5000 बीसी के दौरान किया। आज भी उपयोग की जाने वाली सबसे बड़ी संख्या टेरा: 10*12 (10 की घात12) है।
वर्ष 1896 तक भारत विश्व में हीरे का एक मात्र स्रोत था।(स्रोत: जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका)
बेलीपुल विश्व में सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमाचल पर्वत में द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है। इसका निर्माण अगस्त 1982 में भारतीय सेना द्वारा किया गया था।
सुश्रुत को शल्य चिकित्सा का जनक माना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पहले सुश्रुत और उनके सहयोगियों ने मोतियाबिंद, कृत्रिम अंगों को लगना, शल्य क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी, प्लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्क की शल्य क्रियाएं आदि की।
निश्चेतक का उपयोग भारतीय प्राचीन चिकित्सा विज्ञान में भली भांति ज्ञात था। शारीरिकी, भ्रूण विज्ञान, पाचन, चयापचय, शरीर क्रिया विज्ञान, इटियोलॉजी, आनुवांशिकी और प्रतिरक्षा विज्ञान आदि विषय भी प्राचीन भारतीय ग्रंथों में पाए जाते हैं।
भारत से 90 देशों को सॉफ्टवेयर का निर्यात किया जाता है।
भारत में 4 धर्मों का जन्म हुआ – हिन्दु, बौद्ध, जैन और सिक्ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्सा करता है।
जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्थापना भारत में क्रमश: 600 बी सी और 500 बी सी में हुई थी।
इस्लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्य देश से अधिक हैं, यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।
भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण क्रमश: 1503 और 1568 में किया गया था।
ज्यू और ईसाई व्यक्ति भारत में क्रमश: 200 बी सी और 52 ए डी से निवास करते हैं।
विश्व में सबसे बड़ा धार्मिक भवन अंगकोरवाट, हिन्दु मंदिर है जो कम्बोडिया में 11वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था।
तिरुपति शहर में बना विष्णु मंदिर 10वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था, यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्य है। रोम या मक्का धार्मिक स्थलों से भी बड़े इस स्थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।
सिक्ख धर्म का उद्भव पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में हुआ था। यहां प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की स्थापना 1577 में गई थी।
वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।
भारत द्वारा श्रीलंका, तिब्बत, भूटान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के 3,00,000 से अधिक शरणार्थियों को सुरक्षा दी जाती है, जो धार्मिक और राजनैतिक अभियोजन के फलस्वरूप वहां से निकल गए हैं।
माननीय दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के निर्वासित धार्मिक नेता है, जो उत्तरी भारत के धर्मशाला में अपने निर्वासन में रह रहे हैं।
युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और ये बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गई।
योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह सड़क हादसे में घायल एक शख्स की मदद करते दिखे। शिवराज भोपाल-जैत रोड से गुजर रहे थे जब मंडीदीप के पास उन्हें एक युवक घायल अवस्था में पड़ा दिखा। शिवराज ने तुरंत काफिला रुकवाया और घायल युवक की मदद के लिए पहुंचे।
वीडियो में शिवराज अपने सुरक्षाकर्मियों को बुलाते हैं और युवक को उठाने के लिए कहते हैं। बाद में शिवराज खुद आगे बढ़े और युवक को उठवाकर ऐंबुलेंस तक ले गए। जानकारी के मुताबिक, बाइकसवार युवक का ऐक्सिडेंट हुआ था और हादसे के समय वह अकेला था। इत्तेफाक से उसी वक्त पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज का काफिला निकल रहा था।
शिवराज सिंह का जनसंपर्क जारी है
विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से ही शिवराज सिंह चौहान का जनसंपर्क जारी है। वो जनता के बीच जाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हालांकि पार्टी ने अब उन पर कई बंदिशें भी लगा दीं हैं पंरतु उनके पास भी आइडियाज की कमी कहां है।
सिवनी // सिवनी जिले में हाल ही में चालू हुए Zomato Food डिलीवरी एप्प पर संकट के बादल मंडरा रहे है. संकट कंपनी पर देश में बहुत से जगहों पर कुछ ना कुछ होता आ रहा है लकिन सिवनी में डिलीवरी बॉयज की हड़ताल की वजह देश में चल रही सभी परेशानियों से अलग है .
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिले में Zomato के डिलीवरी बॉयज के हड़ताल के अनेको कारण बताये जा रहे है जिसमे मुख रूप से ये बताया जा रहा है की कंपनी ने डिलीवरी बॉयज की जोइनिंग के समय जितनी पेमेंट मिलना बताया गया था उतनी पेमेंट कंपनी के द्वारा नहीं दी जा रही है.
डिलीवरी का कोई टारगेट नहीं था: कंपनी द्वारा बोला गया था की न्यू जोइनिंग पर किसी भी प्रकार का कोई टारगेट नहीं है आपको हर हफ्ते 2000 का भुगतान कंपनी द्वारा प्राप्त होगा ही परन्तु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ . कंपनी अब कहती है की टारगेट पूरा करने पर ही आपको भुगतान होगा ये जानकारी खुद zomato के डिलीवरी बॉयज द्वारा डी गयी
जानकारी के अनुसार Zomato कंपनी द्वारा डिलीवरी बॉयज को मिलने वाली पेमेंट पूरी नहीं मिलना मुख्य कारण है और साथ जी सैलरी में बढ़ोत्तरी के लिए भी सभी डिलीवरी बॉयज अघोषित हड़ताल में है . डिलीवरी बॉयज से मिली जानकारी के अनुसार यदि कंपनी इस मामले में डिलीवरी बॉयज के लिए उचित कदम नहीं उठाती है तो ये हड़ताल अनिश्चित दिनों तक चलती रहेगी