HomeसिवनीSEONI के खाते में आए 2 Gold Medal

SEONI के खाते में आए 2 Gold Medal

Date:

संजय और अंकित ने किया सिवनी का नाम रोशन

SEONI के खाते में आए दो स्वर्ण पदक (Gold Medal)
SEONI के खाते में आए दो स्वर्ण पदक (Gold Medal)

कान्हीवाड़ा । सिवनी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिवनी (Seoni) के खिलाड़ियों को अगर तरीके से तराश जाए तो वे देश प्रदेश में जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। कबड्डी में जिले के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर प्रदेश स्तर पर सिवनी का नाम रोशन किया है।

सिवनी को वैसे तो हाकी की नर्सरी कहा जाताहै। इसके अलावा क्रिकेट, बेडमिंटन और व्हालीवाल में भी जिले के खिलाड़ियों ने देश प्रदेश में नाम रोशन किया है। जिला मुख्यालय से 25 किलो मीटर दूर स्थित कान्हीवाड़ा के युवा अंकित सेन और इसी क्षेत्र के भटेखारी के युवा संजय बघेल ने बीते दिनों अंडर 19 व सीनियर वर्ग में दिल्ली व पंजाब को हराने वाली प्रदेश की कबड्डी टीम का हिस्सा बन गोल्ड मैडल जीता।

इन दोनों युवकों ने डिस्ट्रिक ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के माध्यम से इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। आगामी दिनों में जालंधर पंजाब में 2020 में होने जा रहे मलेशिया ओलंपिक के लिए भारतीय कबड्डी टीम का चयन शिविर का आयोजन होना है जहॉ ये दोनों युवक भाग ले रहे हैं।

इनके खेल को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दोनों युवक 2020 में मलेशिया में होने वाले ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। जैसे ही दोनों युवा कान्हीवाड़ा पहुंचे। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने बस स्टैण्ड कान्हीवाडा में गाजे-बाजे और पटाखों के साथ फूलमाला पहनाकर खुशी जाहिर की।

मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले इन युवाओं ने प्रदेश में नाम रोशन किया है। इनके परिजनों ने बिना किसी प्रशासनिक मदद के इस मुकाम तक पहुॅचाया है। बताया कि कान्हीवाड़ा के समीप स्थित बम्हनी के कुछ उत्साही खिलाडियों द्वारा मासूम क्लब बम्हनी के नाम से एक कबड्डी क्लब बनाया गया है।

इस क्लब को खिलाडियों द्वारा आपसी सहयोग से संचालित किया जाता है और इन होनहार युवाओं को एक मंच छोटे स्तर पर ही सही लेकिन सुविधाओं के साथ दिया गया। मासूम क्लब के संचालक फिरोज खान के सहयोग और उत्साहवर्धन के फलस्वरूप इन युवाओं ने रतलाम में डिस्ट्रिक ओलंपिक एसोसिएशन के कैंप में हिस्सा लेकर यह मुकाम हासिल किया। जिसपर उनके परिवारजन और क्षेत्रवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। किन्तु जिला प्रशासन एवं खेल व युवा कल्याण विभाग ने अभी तक कोई उचित मदद नहीं की है। हालांकि गोल्ड मेडल मिलने के बाद फोन कर संपर्क किया गया है और जिला स्तर पर सम्मान करने का वादा किया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...