HomeदेशVIDEO: Zomato ब्वॉय ने गाया गाना 'गोरी तेरा गांव', सोशल मीडिया पर...

VIDEO: Zomato ब्वॉय ने गाया गाना ‘गोरी तेरा गांव’, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Date:

इस वीडियो को अनिर्बन चक्रवर्ती ने पोस्ट किया था, उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (ZOMATO) से खाना ऑर्डर किया था.

video-of-zomato-delivery-boy-singing-song-gori-tera-gaon-bada-pyara-goes-viral
video-of-zomato-delivery-boy-singing-song-gori-tera-gaon-bada-pyara-goes-viral

नई दिल्ली: जोमैटो (ZOMATO) के एक डिलीवरी ब्वॉय द्वारा बॉलीवुड गाने ‘गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा’ की भावपूर्ण प्रस्तुति का वीडियो एक ग्राहक द्वारा फेसबुक पर साझा करने के बाद वायरल हो गया है. पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर एक महिला की वीडियो, जिसमें उन्होंने लता मंगेशकर का 1972 में आई फिल्म ‘शोर’ का लोकप्रिय गाना ‘एक प्यार का नगमा है” गाया था, उसके वायरल होने के कुछ दिन बाद ही, जोमैटो ब्वॉय प्राणजीत हालोई ने अपने ‘चितचोर’ गाने से सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो को अनिर्बन चक्रवर्ती ने पोस्ट किया था, उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था. डिलीवरी बॉय के जोमैटो प्रोफाइल से चक्रवर्ती को पता चला कि वह एक गायक बनना चाहता है. जब हालोई चक्रवर्ती के दरवाजे पर खाना लेकर पहुंचे तो उन्होंने हालोई से गाना गाने की गुजारिश की, जिसके बाद उन्होंने फेसबुक पर गाने के वीडियो को डाल दिया और उसका कैप्शन लिखा, “प्रस्तुत हैं प्राणजीत हालोई. (जोमैटो का एक डिलीवरी ब्वॉय, जिसने आज मेरे घर पर खाना पहुंचाया.)”

https://youtu.be/lYW6IaXA1I4

अनिर्बन द्वारा वीडियो के कैप्शन में लिखे कुछ अंश के अनुसार, “मैंने एप में देखा कि वह एक दिन गायक बनना चाहता है. मैंने उससे एक गाना गाने की अपील की. वह काफी अच्छा गाता है, जिसकी वजह से मैंने ये वीडियो बनाया. मेरी सबसे गुजारिश है कि वे इसे देखें और उसके सपने को पूरा करने में मदद करें.”

https://www.youtube.com/watch?v=z8QyBhAPcn4
SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...