Home Blog Page 2035

SSC JOB: टेक्निशियन, क्लर्क, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, नर्सिंग सहित 1350 पदों पर बंपर भर्तियां

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 1350 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां नौ जोन के लिए की जाएंगी। इसके तहत टेक्निशियन, क्लर्क, फार्मासिस्ट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, नर्सिंग अर्दली समेत अन्य कई पद भरे जाएंगे।

विभिन्न श्रेणी, कुल पद : 1350
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान/ विश्वविद्यालय से दसवीं/ बारहवीं/ बैचलर/ पीजी डिप्लोमा/ मास्टर डिग्री प्राप्त हो।

टेक्निशियन, क्लर्क, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, नर्सिंग सहित 1350 पदों पर वेतनमान : पदों के अनुसार।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष है।
आवेदन शुल्क : 100 रुपये। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
चयन प्रक्रिया : योग्य अभ्यर्भियों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त 2019
वेबसाइट : www.ssc.nic.in , https://ssconline.nic.in

सिवनी कलेक्टर ने की जापानी के काम की प्रशंसा

जापानी का काम हिन्दुस्तानी की तरह : सिवनी कलेक्टर

seoni collector, seoni news
seoni collector Pravin singh

सिवनी । इनका उपनाम है जापानी और काम खालिस हिन्दुस्तानी का कर रहे हैं। उक्ताशय की बात जिलाधिकारी प्रवीण सिंह (Seoni Collector Pravin Singh) के द्वारा राशि लॉन में नेकी की दीवार एवं अजीत जैन उर्फ जापानी के द्वारा दिव्यांगों के लिये करवाये गये स्नेहभोज के अवसर पर कही गयी।

जिलाधिकारी प्रवीण सिंह ने कहा कि अक्सर लोग अपने ही परिवार के बारे में सोचते हैं, इस तरह के बिरले ही लोग होते हैं जो दीगर लोगों के बारे में सोचें और उनके लिये काम करें। जिले की कुछ संस्थाएं आज बेहतर काम कर रही हैं इस काम की प्रशंसा की जानी चाहिये।

इस अवसर पर विधायक दिनेश राय ने कहा कि यह कार्य निश्चित ही समाज की धारा से अलग हो चुके ऐसे लोगों के लिये वरदान साबित होगा। हम जब एक साथ बैठकर भोजन करते है तो निश्चित ही जो आनंद प्राप्त होता है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह कार्य जिन भी संस्थाओं ने किया है वह अनुकरणीय है। इस अवसर पर सेना के जवान रामू द्वारा सीएमडब्ल्यू आश्रम को अपनी ओर से वॉशिंग मशीन प्रदान की गयी।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग जनों के साथ बैठकर स्नेह भोज का आनंद लेने वालों और दिव्यांगजनों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव देखकर उपस्थित लोग भाव विभोर हो उठे। वहाँ बैठे अनेक लोगों के द्वारा इस काम की तारीफ करते हुए आने वाले समय में अपने घरों में होने वाले खुशी के पलों को इन दिव्यांगजनों के साथ साझा करने की बातें भी कहीं गयीं।

कार्यक्रम का संचालन विपिन शर्मा ने किया। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, नरेन्द्र टांक, सुरेन्द्र भांगरे, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल, डीपीसी जगदीश इड़पाचे, बीआरसीसी रूद्र प्रताप सिंह, नरेन्द्र गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे . . . . .  |

हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

सिवनी – जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउण्ड में 15 अगस्त को आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में खनिज साधन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के संदेश का वाचन करेंगे।स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी एवं अन्य द्वारा परेड की जाएगी तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि खनिज साधन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल के आगमन एवं झण्डावंदन के साथ होगा।प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा प्रातः 09.15 बजे मुख्य अतिथि श्री जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा।प्रातः 09.25 बजे हर्ष फायर किया जाएगा। प्रातः 9.40 बजे मार्च फास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रस्तुत किए जाएंगे तथा प्रातः 10.30 बजे प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण किए जाएंगे।

Shivi Khare ने C.A. में मारी बाजी

shivi khare
Shivi Khare , With Family

सिवनी । सेवा निवृत जिला मलेरिया अधिकारी स्व. शंभू दयाल खरे की पौत्री शिवी खरे (Shivi Khare) ने एसोसिएटेड चार्टर्ड एकाऊॅटें (associate chartered accountant) की परीक्षा में सफलता हासिल की है। मंगलवार को घोषित सीएस अंतिम वर्ष (फायनल) के परिणाम घोषित किए गए हैं।

सीए (CA) बनीं शिवी खरे (Shivi Khare ) ने बताया कि चार्टड एकाऊॅटेंट की पढ़ाई और परीक्षा बहुत ही कठिन होती है। इसके लिए लगातार ही पढ़ाई करते रहना पड़ता है। सीए का कोर्स बहुत ज्यादा होता है, साथ ही आर्टिकलशिप (किसी सीए के अधीन काम करते हुए काम सीखना) भी इस दौरान पढाई करने के साथ ही साथ करना पड़ता है।

ज्ञातव्य है कि सीए के प्रवेश हेतु सीपीटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत किसी वरिष्ठ सीए के अधीन ढाई साल तक काम करते हुए काम सीखना पड़ता है। इस दौरान साथ में अध्ययन भी करना होता है। इसके लिए संस्थान के द्वारा प्रथक से कोई क्लास या प्रशिक्षण आदि नहीं दिया जाता है। बीच बीच में अवश्य सेमिनार आदि के जरिए जानकारियां दी जाती हैं।

शिवी खरे की माता रचना खरे सेंट फ्रांसिस ऑफ एसिसी स्कूल में सहायक प्राध्यापक एवं पिता लिमटी खरे समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के संपादक हैं। आपके ताऊ संजय खरे नागपुर में चार्टर्ड एकाऊॅटेंट और शरद खरे सिवनी से प्रकाशित दैनिक हिन्द गजट के संपादक हैं। शिवी ने शालेय शिक्षा सिवनी के सेंट फ्रांसिस ऑफ एंसिसी स्कूल सिवनी से प्राप्त की है।

सीए शिवी खरे ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और परिजनों सहित चार्टर्ड एकाऊॅटेंट मकरंद जोशी जिनके अधीन उन्होंने अपनी आर्टिकलशिप पूरी की के अलावा चार्टड एकाऊॅटेंट संजय खरे, चार्टर्ड एकाऊॅटेंट कन्हैया सेवलानी एवं अन्य परिचितों को देती हैं।

शिवी के चार्टर्ड एकाऊॅटेंट बनने पर उनके परिचितों, मित्रों, हितचिंतकों आदि ने उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की हैं।

राजकुमार ( पप्पू खुराना ) करेंगे ध्वजारोहण

pappu khurana
Rajkumar Pappu Khurana

सिवनी । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में 15 अगस्त को प्रातः 07.30 बजे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार खुराना ( Rajkumar Pappu Khurana ) द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा।

इसके उपरांत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के खनिज मंत्री प्रदीप जैसवाल उपस्थित रहेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने सभी कांग्रेस जनों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपने साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जनो से उपस्थिती की अपील की है।

BAJRANG DAL SEONI : भोलेनाथ के जयकारों के साथ निकाली कावंड़ यात्रा : VIDEO

सिवनी । आज दिनांक 12 अगस्त को बजरंग दल द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई जो कि लखनवाड़ा वैनगंगा घाट से जल लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार मठ मंदिर तक लायी गयी.

इस भव्य कांवड़ यात्रा में बच्चो से लेकर बुजुर्ग शामिल रहे यात्रा में लगातार नारे बाजो के साथ भोलेनाथ को जल चढ़ाकर यात्रा का समापन हुआ.

 

ZOMATO डिलीवरी बॉयज ने कहा गाय और सूअर का मांस नहीं बांटेंगे: हड़ताल का ऐलान

नई दिल्ली। ‘खाने का कोई धर्म नहीं होता’ डायलॉग देश भर की सुर्खियों में आई फूड डिलीवरी कंपनी ZOMATO अब ‘खाना और धर्म’ के टंटे में फंस गई है। Zomato कंपनी के डिलीवरी स्टाफ ने ऐलान कर दिया है कि वो गाय और सूअर का मांस डिलीवरी करने नहीं जाएंगे। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वो सोमवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।
बता दें कि कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक ब्राह्मण जाति के ग्राहक ने भी यही कहा था। उसकी मांग थी कि पवित्र श्रावण मास में उसे भोजन देने वाला कर्मचारी कम से कम हिंदू तो हो। कंपनी ने ग्राहक की ना केवल सार्वजनिक निंदा की बल्कि उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत भी की थी।
हड़ताल का ऐलान कोलकाता के डिलीवरी स्टाफ ने किया है। जोमैटो से जुड़े डिलीवरी स्टाफ का आरोप है कि उन्हें ऐसे खाने की डिलीवरी कराई जा रही है जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय सोमवार से हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि बकरीद के दौरान वे उस खाने की डिलीवरी नहीं करेंगे जिसमें बीफ पड़ा हो। इसके अलावा इनका ये भी कहना है कि कंपनी से जुड़े डिलीवरी ब्वॉय पोर्क फूड की भी डिलीवरी नहीं करेंगे।

कंपनी को अल्टीमेटम दिया

इनकी मांग है कि कंपनी इनकी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करे। इन्होंने अपनी तनख्वाह भी बढ़ाने की मांग की है। कंपनी के हिन्दू और मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय ने कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सोमवार से वे हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कंपनी के सीनियर अधिकारियों को अपने फैसले की सूचना दे दी है, लेकिन अब तक उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है।

हिंदू बीफ और मुसलमान पार्के डिलीवरी नहीं करेंगे

जोमैटो में ऑर्डर की डिलीवरी करने वाले मौसीन अख्तर ने कहा, “हाल ही में कंपनी के एप से कुछ मुस्लिम रेस्तरां भी जोड़े गए हैं, लेकिन हमारे यहां ऑर्डर डिलीवरी करने वाले कुछ लड़के हिन्दू समुदाय से भी आते हैं, इन्होंने बीफ फूड की डिलीवरी करने से इनकार कर दिया है, सुनने में आया है कि कुछ दिनों में हमें पोर्क की भी डिलीवरी देनी पड़ेगी, लेकिन हम इसकी डिलीवरी नहीं करेंगे।”

कंपनी कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगा रही है

इस शख्स ने कहा कि उन्हें वेतन से भी जुड़ी समस्याएं हैं और मेडिकल सुविधाएं भी नहीं मिलती हैं। मौसीन का कहना है कि ये सारी घटनाएं कंपनी में हिन्दू-मुसलमानों के बीच भाईचारे की भावना को भी प्रभावित कर रही हैं। मौसीन का आरोप है कि कंपनी को सबकुछ पता है लेकिन हमारी मदद करने के बजाय कंपनी हमारे ऊपर ही झूठे आरोप लगा रही है।

नियोक्ता को धार्मिक भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं

जोमैटो के एक दूसरे स्टाफ ने कहा कि ऑर्डर डिलीवरी करने से उन्हें रोजी रोटी तो जरूर मिल रही है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके धर्म मानने के अधिकार को दबाया जाए। हावड़ा में जोमैटो के लिए ऑर्डर डिलीवरी करने वाले ब्रजनाथ शर्मा नाम के इस स्टाफ ने कहा, “मैं एक हिन्दू हूं, यहां पर कुछ लोग हैं जो मुस्लिम हैं, साथ काम करने में हमें कोई समस्या नहीं है। जोमैटो ने हाल ही में कुछ नए रेस्तरां से समझौता किया है, हमें किसी भी हालत में काम करना है, हम किसी भी तरीके से ऑर्डर कैंसिल नहीं कर सकते हैं, यदि हममें से कोई एक खाना को डिलीवरी देने से मना कर देता है तो इसे एक विवाद के रूप में देखा जाएगा और मैनेजर इसकी जांच करेगा। इस युवक का कहना है कि जोमैटो के इस फैसले से हिन्दू के साथ-साथ मुसलमान भी दुखी हैं। कंपनी उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचा रही है। इसलिए सोमवार से हम काम नहीं करेंगे।

सरकार कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगी

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री और टीएमसी विधायक राजीब बनर्जी ने इस मामले में जांच का भरोसा दिया है। राजीब बनर्जी ने कहा, “मुझे भी लगता है कि जो कंपनी ऐसा कर रही है कि उसे एक बार फिर से सोचना चाहिए, उन्हें किसी भी धर्म के स्टाफ को उसके विश्वास के खिलाफ चलने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए, ये बहुत गलत है, हमें ऐसे कदम की जानकारी नहीं है, चूंकि हमसे इस बारे में संपर्क किया गया है इसलिए इस बावत हम कार्रवाई करेंगे।

company forcing us to deliver beef & pork

West Bengal: Zomato food delivery executives in Howrah are on an indefinite strike protesting against delivering beef and pork, say, “The company is not listening to our demands & forcing us to deliver beef & pork against our will. We have been on strike for a week now.”

रक्षाबंधन 2019 : विशेष मुहूर्त एवं भद्रा का साया | RELIGIOUS

Raksha Bandhan 2019 Muhurat एवं भद्रा का साया | RELIGIOUS

raksha bandhan 2019 muhurt
Raksha Bandhan 2019 Muhurat एवं भद्रा का साया | RELIGIOUS

SEONI | रक्षाबंधन का पर्व इस बार 15 अगस्त 2019 गुरुवार को मनाया जा रहा है। शुभ मुहुर्त सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा और शाम 05:58 बजे तक रहेगा।
पूरे दिन चलने वाले मुहूर्त पर बहनें अपने भाई को इस मुहूर्त के समय में कभी भी राखी बांध सकती हैं। कई सालों के बाद ऐसा मुहूर्त है जब राखी के मौके पर भद्रा का साया नहीं होगा।
उन्होंने ने बताया कि शुभ मुहुर्त इस बार सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा और शाम 05:58 बजे तक बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। वैसे, सुबह 6 से 7:30 बजे और सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।
सावन के पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 अगस्त दोपहर बाद 3:45 से ही हो जाएगी और इसका समापन 15 अगस्त शाम 5:58 बजे को होगा ।

SEONI के साजिद को स्वतंत्रता दिवस पर Kamalnath करेंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर 63 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेंगे पदक

sajid-burning-tankerभोपाल | पुलिसजेलहोमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक मिलेंगे। स्वतंत्रता दिवस को लाल परेड मैदान पर आयोजित होने वाले पदक अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री कमलन ाथ पदक प्रदान कर सम्मानित करेंगे। समारोह में कुल 63 विभूतियों को पदक सौंपकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एक उत्तम जीवन रक्षा पदक व तीन जीवन रक्षक पदक प्रदान करेंगे। इन्हें मिलेंगे पदक :

राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपीई लोकायुक्त भोपाल सुशोभन बनर्जीअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मप्र मानव अधिकार आयोग भोपाल सुषमा सिंहअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत पुमु भोपाल विपिन कुमार माहेश्वरीअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कल्याण पुमु भोपाल विजय कटारियाअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू भोपाल सैयद मोहम्मद अफजलसहायक सेनानी पहली वाहिनी इंदौर राजेन्द्र सिंह भदौरिया व निरीक्षक (अनु सचिवीय) विशेष शाखा पुमु भोपाल विवेक परांजपे।

उत्तम जीवन रक्षा पदक : साजिद खानसंजय वार्ड जिला सिवनी।


राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पुलिस) : सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड जगतसिंह राजपूतपुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर अवधेश कुमार गोस्वामीसेनानी 24वीं वाहिनी विसबल जावरा महेशचंद्र जैनपुलिस अधीक्षक पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल संजय कुमार सिंहसहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल श्रद्धा तिवारीसहायक पुलिस महानिरीक्षक रेल भोपाल धर्मवीर सिंहपुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर संजीव कुमार सिन्हाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा ग्वालियर अताउल्ला सिद्दीकीउप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल गोपाल सिंहउप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल राजेश गुरुनिरीक्षक विसबल 23वीं वाहिनी भोपाल प्रदीप कुमार बुधौलियानिरीक्षक रेडियो पीआरटीएस इंदौर वीर विक्रम सेंगरनिरीक्षक विशेष शाखा इंदौर शिवकुमार पटेलनिरीक्षक (अनु सचिवीय) महिला अपराध शाखा पुमु भोपाल रमेश कुमार हेमनानीसूबेदार (अनु सचिवीय) नारकोटिक्स इंदौर अरशद अली खानउप निरीक्षक लोकायुक्त भोपाल अनिल कुमार भदौरियाउप निरीक्षक विशेष शाखा भोपाल नारायण आंबेडकरउप निरीक्षक (अनु सचिवीय) विसबल पु्मु भोपाल सतीश कुमार गुप्ताउप निरीक्षक (अनु सचिवीय) अजाक पुमु भोपाल सुमनलता शुक्लासहायक उप निरीक्षक रीवा प्रमोद पाण्डेसहायक उप निरीक्षक विसबल 24वीं वाहिनी जावरा हेत सिंह भदौरियासहायक उप निरीक्षक रीडर टू पुलिस अधीक्षक भिंड अशोक कुमार सवितासहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) विसबल पुमु भोपाल मधु चौधरीप्रधान आरक्षक यातायात इंदौर कृष्णमुरारी दुबेप्रधान आरक्षक यातायात इंदौर महेश कुमार पाण्डेप्रधान आरक्षक छतरपुर जमना प्रसाद श्रीवासप्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर सत्यनारायण सिंह यादवप्रधान आरक्षक कंट्रोल रूम भोपाल रईस उल्लाहप्रधान आरक्षक अअविपुमु भोपाल चिमल अलीवलप्रधान आरक्षक 5वीं वाहिनी मुरैना अब्दुल रज्जाक खानप्रधान आरक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल कमलेश्वर प्रसादआरक्षक दतिया अशोक कुमार यादवआरक्षक रेडियो भोपाल शिवनाथ सिंहआरक्षक विपु स्थापना लोकायुक्त इंदौर दिगंबर पालआरक्षक पीएस इंदरगंज ग्वालियर राजकुमार राठौर व आरक्षक पुलिस लाइन झाबुआ जावसिंह राठौर।

विशिष्ट सेवा पदक (जेल) : प्रहरी केंद्रीय जेल सागर कमला प्रसाद पटेल।

सराहनीय सेवा पदक (जेल) : सहायक जेल अधीक्षक सब जेल गंजबासौदा ज्योति तिवारीमुख्य प्रहरी केंद्रीय जेल ग्वालियर रामरूप सिंह कुशवाहमुख्य प्रहरी सब जेल बड़वाह करण सिंह रघुवंशीमुख्य प्रहरी जिला जेल छिंदवाड़ा प्रकाश नारायण दीक्षितमुख्य प्रहरी जिला जेल बालाघाट रविंद्र जामकरप्रहरी केंद्रीय जेल सागर इंद्रपाल सिंहप्रहरी केंद्रीय जेल उज्जैन बाबूलाल सांखला एवं प्रहरी केंद्रीय जेल ग्वालियर वाचाराम।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक स्वयंसेवी प्लाटून कमांडर होमगार्ड भोपाल रमाकांत रजक एवं डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेंस जबलपुर क्रिस्टोफर ई. आरलैंड को दिया जाएगा।।

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक : डिवीजनल कमांडेंट एसडीईआरएफ भोपाल कमलेंद्र सिंह परिहारजूनियर स्टाफ ऑफिसर होमगार्ड मुख्यालय जबलपुर राजेंद्र सिंह बघेलसहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) डिवीजनल कार्यालय होमगार्ड ग्वालियर भानु प्रताप सिंह परमारस्वयंसेवी प्लाटून कमांडर होमगार्ड भोपाल देवनारायण सिंह व स्वयंसेवी महिला सैनिक होमगार्ड भोपाल वर्षा गोगावाले।

जीवन रक्षा पदक : आरक्षक होशंगाबाद अंकित धनगरआरक्षक होशंगाबाद महेंद्र टेकाम व मास्टर सर्मपण मालवीय।

PRIYANKA MEHRA SI सस्पेंड, Video हो रहा था वायरल : देखे वीडियो

priyanka mehra ghansore thana prabhari
PRIYANKA MEHRA SI

सिवनी। जिले के घंसौर थाने में पदस्थ महिला एसआई व थाना प्रभारी प्रियंका मेहरा (Priyanka Mehra SI) को पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई शनिवार को महिला एसआई का कथित वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। इस वीडियो में एक प्रकरण को निपटाने के लिए रुपयों के लेनदेन की बात की जा रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो की सत्यता की जांच के लिए घंसौर एसडीओपी श्रद्धा सोनकर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वीडियो पुराना होने का संदेह

घंसौर पुलिस थाना परिसर में बनाया गया वीडियो दो से तीन माह पुराना होने का संदेह जताया जा रहा है। वीडियो में रुपयों के कथित लेनदेन की बात सुनाई दे रही है। हालांकि इसमें रुपए लेने और देने वाले का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी की आवाज सुनाई दे रही है जो संबंधित व्यक्ति से मामले को निपटाने के लिए रुपए ले रही है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी यह कहते सुनाई दे रही है कि दस में क्या होगा। टीआई साहब का फोन आया था। वे पूछ रहे थे कितने पैसे ले रहे हो।
कथित वीडियो में संबंधित व्यक्ति बाकी राशि शाम को देने की बात कह रहा है। दो मिनट के इस वीडियो में ज्यादातर बातें अस्पष्ट हैं। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी यह कहते सुनाई दे रही है कि मैं इतनी बड़ी रिस्क ले रही हूं। यह काम कोई नहीं कर सकता। तुम्हारा सड़ा सा केस है। वीडियो के अगले हिस्से में थाना परिसर व पुलिस क्वार्टर नजर आ रहे हैं।

आगे कार्रवाई की जाएगी

मामला संज्ञान में आने पर प्रथमदृष्टया घंसौर थाने में पदस्थ महिला एसआई प्रियंका मेहरा को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए एसडीओपी घंसौर को नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुमार प्रतीक, एसपी सिवनी