Home Blog Page 1964

KV ADMISSION 2020 / केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन फरवरी मार्च से

1

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन KV Admission 2020 की प्रक्रिया को लेकर शेड्यूल जारी कर दी है। इसके मुताबिक केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र-2020 के लिए प्रवेश प्रक्रिया (KV Admission 2020) फरवरी में शुरू होगी। इस बार केवीएस ने वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की प्रक्रिया के साथ-साथ मोबाइल एप (Mobile App) पर भी आवेदन भरने की सुविधा दी है।

KV ADMISSION 2020

कक्षा पहली में एडमिशन लेने वाले छात्र की उम्र 5 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन फॉर्म में भरने में अक्सर परिजन गलती करते हैं। इसे देखते हुए केवीएस ने इस बार वीडियो भी अपलोड किया है। इस वीडियो में आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को क्रमवार दिखाया गया है। साथ ही यह भी बताया है कि एडमिशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों का लगाना आवश्यक है। जिससे पैरेंट्स को आवेदन-पत्र भरने और एडमिशन में आसानी होगी। केवी में एडमिशन की पहली सूची मार्च में और दूसरी सूची अप्रैल में जारी की जाएगी। इसके अलावा 10वीं के रिजल्ट आने के 20 दिन बाद कक्षा 11वीं में खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन को केवी के नाम से भी जाना जाता है। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा के एक आम कार्यक्रम प्रदान करके रक्षा और अर्ध-सैन्य कर्मियों सहित हस्तांतरणीय केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रवेश प्रदान करता है। केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 के लिए प्रवेश प्रक्रिया फरवरी, 2020 में शुरू किया जाएगा। जो भी छात्र केवी स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में भरे जा सकेंगे। आवेदन पत्र भरने के लिए योग्यता मापदंड रखा जाएगा। जिन्हें पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे। जो भी छात्र KV Admission 2020 की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 / KV Admission 2020

छात्रों को बता दें कि यदि आप केवीएस एडमिशन 2020 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए ये आर्टिकल काफी काम का है। क्योंकि उम्मीदवारों के लिए इस आर्टिकल में केन्द्रीय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के बारे में सभी आवश्यक जानकारी को साझा किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र, पत्रता, आरक्षण चयन सूची आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन विभिन्न कक्षाओं के लिए भिन्न रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार केवी एडमिशन 2020 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई सारिणी में देख सकते हैं ।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी होने कि तिथिफरवरी 2020 का अंतिम सप्ताह
कक्षा -1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरणमार्च 2020
वर्ग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि- Iमार्च 2020
अंतिम चयन सूची जारी करने और कक्षा -1 के लिए प्रवेशपहली सूची -मार्च 2020 दूसरी सूची – अप्रैल 2020 (केवल सीट खाली होने पर)
तृतीय अंतिम चयन सूची केवल सीट खाली रहने परतीसरी सूची – अप्रैल 2020
आरटीई प्रावधान, एसटी, एससी के लिए दूसरी अधिसूचना (यदि पर्याप्त संख्या में सीट पंजीकरण नहीं प्राप्त होता है)अधिसूचना – मार्च 2020 पंजीकरण – मार्च से अप्रैल 2020 तक प्रवेश – अप्रैल 2020
कक्षा- II के लिए पंजीकरण (कक्षा- XI को छोड़कर)अप्रैल 2020
पंजीकरण कक्षा 2 की अंतिम तिथिअप्रैल 2020
कक्षा- II के लिए चयन सूची का प्रदर्शनअप्रैल 2020
कक्षा-दो में प्रवेश के बादअप्रैल 2020
प्रवेश की अंतिम तिथि (ग्यारहवीं को छोड़कर)अप्रैल 2020
केवल KV छात्र के लिए: कक्षा- XI के लिए पंजीकरणकक्षा 10 बोर्ड परिणाम घोषित होने के 10 के बाद
केवल KV छात्र के लिए: चयन सूची की घोषणा और कक्षा- XI के लिए प्रवेशदसवीं कक्षा के बोर्ड परिणाम घोषित होने के 20 दिनों के भीतर
गैर केवी छात्रों के लिए: पंजीकरण, कक्षा 11 में प्रवेशकेवल अगर कक्षा 11 में केवी के छात्रों के प्रवेश के बाद सीट खाली रहती है
कक्षा- XI में प्रवेश के लिए अंतिम तिथिजुलाई 2020

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 आयु पात्रता

कक्षा न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
15 वर्ष7 वर्ष
26 वर्ष8 वर्ष
37 वर्ष9 वर्ष
48 वर्ष10 वर्ष
59 वर्ष11 वर्ष
610 वर्ष12 वर्ष
711 वर्ष13 वर्ष
812 वर्ष14 वर्ष
913 वर्ष15 वर्ष
1014 वर्ष16 वर्ष
11कोई सीमा नहींकोई सीमा नहीं
12कोई सीमा नहींकोई सीमा नहीं

आधिकारिक वेबसाइट- kvsangathan.nic.in
KV Application Form 2020 : केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 आवेदन पत्र : Click Here
KV ADMISSION 2020 / केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन फरवरी मार्च से : Click Here
KV SELECTION PROCESS / केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 चयन प्रक्रिया : Click Here

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 कक्षा 11 योग्यता

  • ह्यूमन स्ट्रीम– वे सभी छात्र जिन्होंने दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
  • साइंस स्ट्रीम– छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए।
  • कॉमर्स स्ट्रीम– छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने चाहिए।

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 सीटें

  • अनुसूचित उम्मीदवारों के लिए – 7.5 प्रतिशत सीटें
  • अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए – 15% सीटें
  • डिफरेंटली एबल्ड के लिए – 3% सीटें
  • आर्थिक सबसे कमजोर वर्ग के लिए – 25% सीटें

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 आवेदन पत्र

केन्द्रीय विद्यालय आवेदन पत्र 2020 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र केन्दीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन पत्र भर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि आवेदन पत्र निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार ही भरे जाएंगे। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि के पहले या अंतिम तिथि तक kendriya vidyalaya admission form 2020 भर कर जमा कर दें। जो भी छात्र आवेदन पत्र भरेंगे वो एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन करने के योग्य माने जाते हैं। आवेदन पत्र में भरी गई सारी जानकारी एकदम ठीक और सही होनी चाहिए। एक भी गलत जानकारी भरने से छात्रों के आवेदन रद्द किये जा सकते हैं।

ऐसे करें केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 के लिए आवेदन

एडमिशन पाने के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। हम यहां आवेदन पत्र भरने के कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं। जिसकी मदद से छात्र आसानी से आवेदन पत्र भर सकते हैं। केन्द्रीय विद्यालय आवेदन पत्र 2020 भरने के लिए छात्र हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- यहाँ क्लिक कर पढ़े ऐसे करें केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 के लिए आवेदन

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 जरूरी दस्तावेज

 कक्षा 1 के लिए
  • आयु का प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
अन्य कक्षाओं के लिए
  • आयु प्रमाण पत्र
  • स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • एसएससी / ST / ओबीसी / गरीबी रेखा के नीचे / छात्रों के लिए श्रेणी का सर्टिफिकेट।
  • विकलांग छात्रों के लिए, विकलांगता का सर्टिफिकेट जो कि किसी सिविल सर्जन द्वारा प्रमाणित हो.
  • डिफेंस से जुड़े परिवारों के लिए रिटायरमेंट का सर्टिफिकेट ।
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र

आधिकारिक वेबसाइट- kvsangathan.nic.in
KV Application Form 2020 : केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 आवेदन पत्र : Click Here
KV ADMISSION 2020 / केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन फरवरी मार्च से : Click Here
KV SELECTION PROCESS / केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 चयन प्रक्रिया : Click Here

KV Application Form 2020 : केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 आवेदन पत्र

1

केन्द्रीय विद्यालय आवेदन पत्र 2020 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन पत्र भर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय शिक्षा के एक आम कार्यक्रम प्रदान करके रक्षा और अर्ध-सैन्य कर्मियों सहित हस्तांतरणीय केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रवेश प्रदान करता है। बता दें कि केवी आवेदन पत्र 2020 निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार ही भरे जाएंगे। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो मोड में भरे जा सकेंगे। जो भी छात्र KV Application Form 2020 की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।

केन्द्रीय विद्यालय आवेदन पत्र 2020 / KV Application Form 2020

आपको बता दें कि आवेदन पत्र भरने के लिए न्यूनतम योग्यता मापदंड रखा जाएगा। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे। आवेदन पत्र में भरी गई सारी जानकारी एकदम ठीक और सही होनी चाहिए। एक भी गलत जानकारी भरने से छात्र के आवेदन रद्द किये जा सकते हैं। उम्मीदवारों के पंजीकरण की सूची, योग्य उम्मीदवारों की सूची, चयनित उम्मीदवारों की सूची, प्रतीक्षा सूची और अन्य सभी सूची संबंधित केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर या स्कूलों के नोटिस बोर्डों पर भी प्रकाशित की जाएगी। जो भी छात्र केवीएस आवेदन पत्र 2020 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो नीचे दी गई टेबल से कर सकते हैं।

आवेदन पत्र- केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट-  kvsangathan.nic.in पर जारी किया जाएगा।

ऐसे करें केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 के लिए आवेदन

केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2020 के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होंगे। छात्र केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। हम यहां आवेदन पत्र प्राप्त करने के कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं। जिसकी मदद से छात्र आसानी से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। केन्द्रीय विद्यालय आवेदन पत्र 2020 भरने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • आवेदन पत्र भरने के लिए आपको सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने के बाद आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Instructions का ऑप्शन दिखेगा, उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप back to instructions page पर क्लिक करें ।
  • स्क्रोल नीचे करने के बाद उम्मीदवारों को proceed के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको परिणाम पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
  • मांगी गई सारी जानकारी भरें और सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • अब आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
  • साथ ही मांगे गए दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबमिट का बटन क्लिक कर दें।

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 चयन प्रक्रिया

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के लिए न्यूनतम योग्यता मापदंड रखा जाएगा। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के पंजीकरण की सूची, योग्य उम्मीदवारों की सूची, चयनित उम्मीदवारों की सूची, प्रतीक्षा सूची और अन्य सभी सूची संबंधित केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर या स्कूलों के नोटिस बोर्डों पर भी प्रकाशित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम सूची में जारी किया जाएगा। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट- kvsangathan.nic.in
KV Application Form 2020 : केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 आवेदन पत्र : Click Here
KV ADMISSION 2020 / केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन फरवरी मार्च से : Click Here
KV SELECTION PROCESS / केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 चयन प्रक्रिया : Click Here

KV SELECTION PROCESS / केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 चयन प्रक्रिया

0

KV SELECTION PROCESS / केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 चयन प्रक्रिया , उम्मीदवारों के पंजीकरण की सूची, योग्य उम्मीदवारों की सूची, चयनित उम्मीदवारों की सूची, प्रतीक्षा सूची और अन्य सभी सूची संबंधित केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर या स्कूलों के नोटिस बोर्डों पर भी प्रकाशित की जाएगी । कक्षा 1 की चयन सूची मार्च के तीसरे सप्ताह में घोषित की जायेगी। कक्षा II की चयन सूची अप्रैल 2020 के दूसरे सप्ताह में घोषित की जाएगी। कक्षा XI के लिए चयन सूची अप्रैल के महीने में ही घोषित की जायेगी ।

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 श्रेणी

प्रथम श्रेणी
  • केंद्र सरकार के अंतर्गत, नौकरी करने वाले कर्मचारियों के बच्चे।
  • पूर्व सैनिकों के बच्चे।
  • विदेशी राष्ट्रीय अधिकारियों के बच्चे जो कि भारत में आए हैं, या भारतीय सरकार द्वारा आमंत्रित किए गए हैं।
द्वितीय श्रेणी
  • छात्र जो की सहायता निकाय एवं सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम या भारत सरकार के उच्च शिक्षा संस्थानों के कर्मचारियों के बच्चे।
तृतीय श्रेणी
  • राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चे।
  • भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के बच्चे, जो व्यक्तिगत या सरकारी कार्य के लिए भारत में रुके हुए हैं.

KV Admission Fee Strecture /केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 फीस स्ट्रक्चर

KV Admission Fee Strecture /केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 फीस स्ट्रक्चर | यहां से आप केंद्रीय विद्यालय का फी स्ट्रक्चर देख सकते हैं। यह फी स्ट्रक्चर प्रति माह के लिए है। यहां दिया गया फी स्ट्रक्चर वर्ष 2019 के अनुसार है। इससे आप वर्ष 2020 के फीस का अनुमान लगा सकते हैं।

एडमिशन फी25 रूपए
री-एडमिशन फी100 रूपए
टूशन फी 
कक्षा 9 और 10 (लड़के)200 रूपए
कक्षा11 और 12, कॉमर्स एंड ह्यूमैनिटीज (लड़के)300 रूपए
कक्षा11 और 12 (लड़के)400 रूपए
कंप्यूटर फंड
कक्षा 3 से (जिसमे कंप्यूटर शिक्षा शामिल है)100 रूपए
कंप्यूटर साइंस फी (इलेक्टिव सब्जेक्ट्स ) + 2150 रूपए
विद्यालय विकास निधि (कक्षा 1 से 12)500 रूपए

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)  केंद्रीय विद्यालय संगठन जिसको केवी के नाम से जाना जाता है । भारत में केंद्रीय सरकारी स्कूलों की एक प्रणाली है जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के तत्वावधान में स्थापित की जाती है । इसमें भारत में 1,193 स्कूल (1 नवंबर 2018 तक) और तीन विदेश में शामिल हैं ।  यह स्कूलों की दुनिया की सबसे बड़ी श्रृंखलाओं में से एक है । केवी की शुरुआत 1963 में हुई थी । केवी में हर साल कई छात्र एडमिशन लेते हैं । केंद्रीय विद्यालय संगठन एक बहुत बड़े विद्यालय का संगठन है जो भारत के हर राज्य में अपने स्कूलों को चला रहा है । केंद्रीय विद्यालय के भारत में 1093 सेंट्रल गवर्नमेंट स्कूल हैं ।

आधिकारिक वेबसाइट- kvsangathan.nic.in
KV Application Form 2020 : केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 आवेदन पत्र : Click Here
KV ADMISSION 2020 / केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन फरवरी मार्च से : Click Here
KV SELECTION PROCESS / केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020 चयन प्रक्रिया : Click Here

MP TET-3 LAST DATE: शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन होंगे 25 जनवरी तक

PEB TET 2020 : प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा (वर्ग-3) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जनवरी तक कर दी गई है। MP TET-3 LAST DATE

PEB TET 2020 भोपाल। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा (वर्ग-3) MP Samvida Shikshak Varg 3 Bharti 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि (MP TET-3 LAST DATE) बढ़ाकर 25 जनवरी तक कर दी गई है।

पहले अंतिम तिथि 20 जनवरी थी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने पीईबी (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड Professional Examination Board) को वर्ग-3 की पात्रता परीक्षा में न्यूनतम 21 वर्ष के उम्र के बंधन को समाप्त करने के लिए पत्र जारी किया है।

विभाग ने पत्र में लिखा है कि अब वर्ग-3 की भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा के संबंध में अब सामान्य प्रशासन विभाग के प्रावधान और दिशा-निर्देश लागू होंगे। पीईबी की वेबसाइट पर उम्र संबंधी संशोधन अपडेट नहीं किया गया है।

इसके पहले शासन ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष का प्रावधान हटाने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।

मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में न्यूनतम 21 वर्ष के उम्र के बंधन को समाप्त किया जाए। अभी विभाग ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किए हैं।

ज्ञात हो कि स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल की थी। इसे लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र देकर भर्ती नियमों में उम्र संबंधी बदलाव की मांग की थी। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 20 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

शबाना आजमी एक्सीडेंट: PM Modi ने Tweet कर जताया दुःख

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्ट्रेस शबाना आजमी के सड़क हादसे में घायल होने पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने शबाना आजमी के जल्द ठीक होने की कामना की है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “शबाना आजमी जी के सड़क हादसे में घायल होने की खबर से व्यथित हूं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” 

गौरतलब है कि शबाना आजमी शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रोड एक्सीडेंट में घायल हो गईं. हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर के पास हुआ. हादसे में शबाना की कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उन्हें अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. शबाना के सिर में गंभीर चोट आई है. अंदरूनी चोट की वजह से काफी इंटरनल ब्लीडिंग हुई है. रीढ़ की हड्डी में में फ्रेक्चर बताया जा रहा है.

हाईवे पुलिस की गश्ती टीम के पुलिसकर्मी बाबासाहेब केमैट ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कार में अभिनेत्री के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी थे. उनकी कार शाम करीब 4.15 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से जा टकराई. उन्हें तुरंत नवी मुंबई के कामोथेले स्थित एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. हाईवे पुलिस की गश्ती टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच की.

हाल जानने पहुंचे कई सितारे
रोड एक्सीडेंट में घायल शबाना आजमी का हाल जानने के लिए देर रात कई सितारे कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे. इन सितारों में फरहान अख्तर, एक्ट्रेस तब्बू और अनिल कपूर प्रमुख रूप से शामिल हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग शबाना के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

Delhi Assembly Election : कांग्रेस के जारी किए 54 उम्मीदवारों के नाम,पढ़िए किसको कहां से मिला टिकट

0

चांदनी चौक से कांग्रेस (Congress) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की विधायक रहीं अलका लांबा को दिया टिकट

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने 8 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Election) के लिए शनिवार को 70 सीटों में से अपने 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी.

कांग्रेस पार्टी ने अलका लांबा (Alka Lamba) को चांदनी चौक (Chandni Chowk), गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lavli) और द्वारका से आदर्श शास्त्री (Aadarsh Shastri) को टिकट दिया है. कांग्रेस की पहली सूची मे प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Shubhash Chopra) की बेटी शिवानी चोपड़ा (Shivani Chopda) को कालकाजी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है , वहीं कीर्ति आजाद (Keerti Azad) की पत्नी पूनम आजाद (Poonam Azad) को संगम विहार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है-

जानकारी के लिए आपको बता दे की 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव आठ फरवरी को होने हैं. मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी. कांग्रेस ने 1998 से 2013 तक लगातार 15 वर्षों तक राष्ट्रीय राजधानी पर शासन किया, मगर 2015 के चुनावों में पार्टी शून्य पर सिमट गई थी. उस चुनाव में आप ने इतिहास रचते हुए 67 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने तीन सीटें हासिल की.

आप ने सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि भाजपा ने अभी तक 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

सिवनी : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

सिवनी : जिला सिवनी के तहसील लखनादौन का यह सनसनी मामला वर्ष 2018 का है । जिसके बारे मिडिया सेल प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा बताया कि दिनांक 01-08-18 को पुलिस थाना छपारा को सूचना मिली कि ग्राम खुर्सीपार के वेयर हाउस के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है ,जिसके शरीर में काफी चोटे लगी है ।

जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा जांच की गई ।जिसमें आरोपी उमेश उर्फ छोटू पिता खीर चंद विश्वकर्मा जाती लोहार उम्र 23 साल निवासी खुर्सीपार थाना छपारा जिला सिवनी को संदेह के आधार पर पूछताछ की गई ,जिस पर उसने बताया कि 31-07-18 को ग्राम मालन वारा के असलम मुसलमान से झगड़ा हो गया था ।

जिसका बदला लेने के लिए वह करीब दोपहर 12.30 बजे वह गाॅ व की पुलिया के पास बैठकर उसका इंतजार कर रहा था तभी एक अंजान आदमी जो मानसिक रूप से विछिप्त था, अचानक उसके पास आकर उससे बीड़ी गुटखा खाने के लिए मांगने लगा उसने उसे मना कर दिया तो, वह पागल आदमी ने उसे गालियां देने लगा तो इसने उसे बहुत चिल्लाया तो भी वह नहीं माना तो उसने पास में रखे चाकू से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी ।और लाश को वेयर हाउस के पीछे डाल कर भाग गया ।

इस मामले निरीक्षक राजन उइके द्वारा अच्छे सबूत और गवाहों को एकत्र कर मामला माननीय न्यायालय में पेश किया था । जिसकी सुनवाई माननीय अपर सत्र न्यायालय, लखनादौन , जिला सिवनी , की अदालत में सुनवाई की गई । जिसमें शासन कि ओर से श्रीमती निर्जला मर्सकोले अतिरित जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई है । माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास से दंडित करने का निर्णय दिया है ।

साईंमय होगा सिवनी, साईं भक्तो ने चलाया सफाई अभियान

सिवनी: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होने वाला साईं उत्सव कल 19 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है, जिसमे कल प्रातः 10 बजे साईं पालकी निकलेगी जिसके चलते साईं सरकार चरण सेवक द्वारा आज ज्यारत ईश्वर नगर से सफाई अभियान चलाया गया।

नगर से सात किलोमीटर दूर रविवार को साईं उत्सव साईं मेला का भव्य आयोजन होना है जिसमे बड़ी संख्या में साईं भक्तो की उपस्थिथि होगी । इस दिन सुबह से देर शाम तक साईं दरबार में आयोजन होंगे । इसी के साथ चार दिवसीय साईं उत्सव साईं मेला का आयोजन भी होगा।

साईं पुरम में भरने वाले मेले में शहर समेत आसपास के कई गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुचते है । मेले का जहां लोग जमकर लुफ्त उठाएंगे साथ ही जमकर खरीदारी भी करेंगे.

साईं उत्सव साईं मेले के 19 जनवरी से प्रारंभ चार दिवसीय आयोजन में चारो दिवस बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर बाबा के दरबार में कतार में लगकर दर्शन करेंगे। वहीं मेला स्थल पर लगी दुकानों में खरीदारी भी करेंगे, झूलों का आनंद लेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साईं सेवा मंडल द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की जाएँगी ।

सिवनी गर्ल्स कॉलेज में होगी गाँधी स्तम्भ की स्थापना : शिव सनोडिया ने किया भूमिपूजन

सिवनी : आज दिनांक 17 जनवरी 2020 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्मानीय कमलनाथ जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री सम्मानीय जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार गांधीस्तंभ की स्थापना किए जाने हेतु महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शिव सनोडिया द्वारा भूमि पूजन किया गया।

ज्ञात हो कि 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्मानीय कमलनाथ जी एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री सम्मानीय जीतू पटवारी जी के द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों में गांधी स्तंभ के निर्माण की घोषणा की गई थी, उसी घोषणा के परिपालन में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिया, प्राचार्य डॉ अमिता पटेल एवं जनभागीदारी समिति के सदस्यों के द्वारा गांधी स्तंभ के निर्माण का स्थल का चयन किया गया था।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 17 जनवरी 2020 को महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिया द्वारा प्रस्तावित गांधी स्तंभ के निर्माण हेतु विधि विधान से भूमि पूजन संस्था की प्रचार्य डॉ अमिता पटेल, जनभागीदारी समिति के सदस्य एवं महाविद्यालय की छात्राओं की उपस्थिति में किया गया ।

प्रस्तावित गांधी स्तंभ का प्रतीकात्मक उद्घाटन 30 जनवरी 2020 गांधी जी की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री माननीय जीतू पटवारी जी के द्वारा राज्य स्तरीय समारोह में किया जाएगा ।

एवं स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सदस्य सहित नगर के गांधीवादी विचारको, समस्त प्राध्यापकों ,कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति में गांधी स्तंभ के उद्घाटन 30 जनवरी 2020 को गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाएगा।

गांधी स्तंभ के सामने वाले भाग में गांधी स्तंभ का संकल्प अंकित किया जाएगा ।एवं पिछले भाग में मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी अंकित किया जाएगा ।शेष दाएं एवं बाएं हिस्से में महात्मा गांधी जी के प्रमुख आंदोलन अंकित किए जाएंगे।

गांधी स्तंभ के भूमि पूजन कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शिव सनोडिया,प्राचार्य डॉ अमिता पटेल,जनभागीदारी समिति की संयोजक श्रीमती कल्पना इंगले, प्राध्यापक गण शाहिदा खान मैडम,बी.एस. बघेल,जनभागीदारी समिति के सदस्य प्रवेश अग्रवाल, ओम उपाध्याय, रत्नेश चौकसे,राकेश बघेल ,अंशुल अवस्थी , भावेश वर्मा ,तनवीर अहमद,ललिता सराठे, विजेंद्र करोसिया, स्वाति रंजीत यादव ,तनवीर अहमद ,चिंतामन धुर्वे ,विधायक प्रतिनिधि नरेश गिरी सहित ऋषभ ठाकुर ,कपिल सराठे,बब्लू डहेरिया सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही

सिवनी : भैरोगंज प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन-3 , 26 जनवरी से होगा आरंभ

सिवनी । स्व. जय सनोडिया, स्व. विनोद राजपूत,स्व. गिरीश अग्रवाल की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पी.जी. कॉलेज भैरोगंज सिवनी में आयोजित किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि पिछले 2 वर्ष से उक्त प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, जहां इस वर्ष वेटरन टीमों को भी शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता का शुभआरम्भ 26 जनवरी को होगा, जहां टीमों के लिये एंट्री फीस 4 हजार रूपये जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी रखी गई है। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 71000/-, द्वितीय पुरस्कार 31000/-, मैन ऑफ़ दी सिरीज़- टू वीलर बाइक हर मैच में मैन ऑफ़ दी मैच बेस्ट फ़ील्डर, बेस्ट बेट्समैन, बेस्ट बोलर, बेस्ट विक्केटकीपर, बेस्ट दर्शक हर मैच में दर्शकों के लिए भी आकर्षक इनाम रखे गये है।

समिति के अध्यक्ष एड. राज गोस्वामी, उपाध्यक्ष अनिल बघेल, विशाल तिवारी, अन्नू जैन, राहुल बर्वे, सचिव संजय बघेल, जयराज ठाकुर, बंटू ठाकुर, शुभम राजपूत, सहसचिव मलखान ठाकुर, प्रह्लाद सनोडिया, प्रकाश कुल्हाड़े, भुनेश कुल्हाड़े, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष राकेश (भूरा) कुल्हाड़े, मीडिया प्रभारी बंटू ठाकुर, आयोजक विवेक श्रीवास्तव (गोलू लाला), अरुण ठाकुर, हरीश सदाफल, ष्ठछ्व साउंड विक्की सोनी एन्ड टीम स्कोरिंग टीम (ऑनलाईन) अमित सिसोदिया, राहुल बघेल प्रदीप अग्रवाल 9301052954, टीनू मिश्रा 7354972372, बंटू ठाकुर 8770524003 से संपर्क कर सकते हैं।