Home Blog Page 1963

सिवनी : 63 लाख की चोरी के मामले का हुआ खुलासा

ए़सपी की सूझबू़झ एवं टीम की सक्रियता से 6 आरोपी गिरफ्त में

दशहरा पर्व के दौरान सिवनी जिले के अंतर्गत लखनादौन थाना के ग्राम समनापुर में हुई एक दुकान से 63 लाख रूपए की चोरी के मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने अपनी सूझबूझ से एक टीम गठित की और साईबर सेल एवं मुखबिर की सहायता से मामले को सुलझाने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि चोरी हुई रकम में से अधिकांश रकम तो मिल गई है। शेष रकम भी देर रात्रि तक मिलने की संभावना बनी हुई है।

सिवनी। लखनादौन थाना अंतर्गत ग्राम समनापुर में 8 अक्टूबर 2019 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लगभग 63 लाख रूपए की नगद राशि चुराकर ले गये। 9 अक्टूबर को दुकान के मैनेजर जमना गोल्हानी ने दुकान खोला तब दुकान में रात्रि में चोरी होने की घटना का पता चला। मैनेजर द्वारा दुकान मालिक सुरेश जैन को घटना के बारे में बताया गया। जिसकी रिपोर्ट थाना लखनादौन में लिखाई गई।

सूक्ष्मता से की जांच
सूचना के आधार पर अपराध क्रं.512/19 धारा 457,380 भादवि का मामला पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं साईबर सेल की मदद से मामले को सुलझाने में काफी प्रयास किया। जिसमें उन्हें आंशिक सफलता भी मिली। इस दौरान सूक्ष्मता से जांच करने पर भाग्य लक्ष्मी ट्रेडर्स में जब चोरी हुई उस समय लगभग 42 से 45 लाख रूपए की राशि होना पाया गया।

2 बार किया चोरी का प्रयास
अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान के पीछे से पाईप की सहायता से छत में चढ़कर टावर का दरवाजा 2 दिन पूर्व भी खोलने का प्रयास किया गया। जिसमें उन्हें सफलता नही मिली। लेकिन 2 दिन बाद दरवाजा खुला होने से सीढिय़ों की सहायता से दुकान में प्रवेश कर लोहे की राड से दुकान के दोनो तरफ के दरवाजे में लगे ताले तोड़कर दुकान की रेख में रखे पेचकस की सहायता से ड्राज खोलकर उसमें रखी वसूली की पूरी राशि चुराकर ले गये।

6 आरोपी ने दिया था घटना को अंजाम
इस घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने जिला स्तर पर एक टीम का गठन किया और साईबर टीम की सहायता ली गई। जिसकी सहायता से आरोपियों तक पहुंचने के लिये कुछ महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुये। मुखबिरों की सहायता एवं सभी बिंदुओं पर कार्य करते हुए अन्तत: चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपियों के बारे में सुराग मिला। इस घटना में कुल 6 आरोपी होना पाया गया। जिसमें पुरूषोत्तम उर्फ परसू उम्र 25 वर्ष कसई ग्वारी लखनादौन, दीपक उर्फ दिप्पू पिता लच्छी यादव उम्र 25 वर्ष सिरमंगनी लखनादौन, शिवम पिता शारदा यादव उम्र 22 वर्ष सिरमंगनी लखनादौन,अतुल पिता खुमान यादव 22 वर्ष सिरमंगनी,भानु पिता सुखराम गोल्हानी 26 वर्ष सिरमंगनी,संदीप उर्फ संजय पिता नारायण यादव 24 वर्ष ग्राम कसई ग्वारी आदि शामिल है।

नगद एवं वाहन हुये जब्त
सभी गिरफ्तार 6 आरोपियों से कुल नगदी रकम 35 लाख 83 हजार 500 रूपए तथा एक एक्टिवा एवं एक कलर टीव्ही तथा 63 सिक्के चांदी के कीमती लगभग 1000 के भी जप्त कियेे गये। आरोपियों द्वारा चोरी की गई रकम का अपने उपयोग में जमीन खरीदना आदि कार्यो में उपयोग किये जाने की बात कही जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में आगामी दिनों में और राशि मिलने की संभावना है। इसके अतिरिक्त घटना कारित करने में शिवम यादव के द्वारा प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर की मोटरसाईकिल,काले रंग की बजाज,पल्सर एवं संदीप यादव की काले रंग की बजाज,प्लेटिना एम22एमजी 5816 भी जप्त की गई। आरोपियों से शेष नगदी राशि की जप्ती के प्रयास जारी है। जो शीघ्र ही मिलने की संभावना है।

टीम में शामिल थे यह लोग
उक्त घटना का पर्दाफाश करने में लखनादौन थाना निरीक्षक एमडी नागोतिया,उपनिरीक्षक गौरव चांटे,आशीष खोब्रागढ़े,महेश सहारे,कपूरसिंह मरावी,सदाराम बघेल,मनोज कांवरे,देवेन्द्र जायसवाल,योगेश राजपूत,सुंदरश्याम तिवारी,अजय बघेल,परवेश सिद्दिकी,अभिराज राजपूत, अमित पटेल,बंदित राजपूत, अमित रघुवंशी,मोंटी गोखले, धनेश्वर यादव, संदीप उईके,कृष्णकुमार वानखेड़े, राहुल कुशवाहा, दशरथ धुर्वे,राघवेन्द्र राजपूत,प्रकाश उईके, भोलेश्वरी मर्सकोले,शिवकुमार सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।

सिवनी : नागरिक परिषद की रैली में एक किमी लम्बा होगा राष्ट्रीय ध्वज

सिवनी । सिवनी नागरिक परिषद के तत्वाधान में 21 जनवरी को एक नागरिक रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें अनेक जाति एवं समाज के प्रमुख गणमान्य नागरिक व्यायाम शाला तथा सामाजिक संगठन किसान, मजदूर, व्यापारी, विद्यार्थी सहित अनेक लोग शामिल होंगे।

जिसमें नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में आयोजित की गई है। इस बैठक में परिषद के संयोजक प्रदीप बैस,सुजीत जैन,नरेन्द्र गोयल सहित अनेक समाज के गणमान्यजन शामिल हुये।

तथा इस रैली का विशेष आकर्षण एक किमी लम्बा राष्ट्रीय ध्वज होगा। इसके अतिरिक्त लोगों के द्वारा अपनेे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यह रैली मिशन स्कूल से प्रारंभ होगी।

जो गांधी चौक,शुक्रवारी,नगरपालिका के सामने से बस स्टेंड होते हुए कचहरी चौक से पुन:मिशन स्कूल में समाप्त होगी। रैली में अनेक संगठनों ने शामिल होने का आश्वासन दिया है।

MP / कलेक्टर NIDHI NIVEDITA ने CAA का समर्थन कर रहे युवक को जड़ा थप्पड़ (वीडियो देखें)

सीएए के समर्थन में रैली निकालने वाले कलेक्टर निधि निवेदिता के गुस्से का शिकार हुए, कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों को खूब खरी खोटी भी सुनाईं, लाठीचार्ज में कई लोग घायल

मध्यप्रदेश के ब्यावरा में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रैली निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP WORKERS) की कलेक्टर (COLLECTOR) से झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टर निधि निवेदिता (Nidhi Nivedita) से मिलने और उन्हें ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंच गए। इससे नाराज होकर कलेक्टर भीड़ के बीच आ गई और सबसे चले जाने के लिए कहा। बताया जा रहा है की इस बीच एक युवक कलेक्टर के सामने ही भारत माता की जय के नारे लगाने लगा। इससे गुस्से में आई कलेक्टर ने उसे तमाचा मार दिया।

इसके बाद भीड़ में कुछ और लोग नारे लगाने लगे तो कलेक्टर भड़क गई और भीड़ को धक्का मारने लगी। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज छीनने युवकों के पीछे भागी और एक युवक का स्वेटर पकड़ उससे लटक गईं। इसके बाद भीड़ और भड़क गई। कलेक्टर निधि निवेदिता को भीड़ से भिड़ता देख डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भी प्रदर्शन कर रहे लोगों को पीटना शुरू कर दिया।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रोडमल नागर ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रविवार दिनांक 19 जनवरी 2020 को रैली का आयोजन किया था। कलेक्टर निधि निवेदिता ने इस रैली की अनुमति नहीं दी थी और धारा 144 लगा दी थी। कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भाजपा नेताओं ने CAA के समर्थन में रैली का आयोजन किया। कलेक्टर इसी बात से नाराज थी। वह खुद मैदान में उतारा ही और प्रदर्शनकारियों से बहस करने लगी। इसी दौरान उन्होंने एक प्रदर्शनकारी को चांटा मार दिया। 

राजगढ़ के प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सांसद रोडमल नागर द्वारा आयोजित इस रैली को कलेक्टर निधि निवेदिता ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। धारा 144 लगाने से पहले कलेक्टर ने अनाधिकृत रूप से रैली को रोकने के संबंध में बयान जारी किया। जब उनके बयान पर सवाल उठे तो उन्होंने धारा 144 लगा दी है। इसके बाद भी जब भाजपा नेताओं ने रैली निकाली तो कलेक्टर रैली को रोकने के लिए खुद मैदान में उतर आई। लोगों का कहना है कि यह कलेक्टर और सांसद के बीच की तनातनी का मामला है।

केवलारी / फिट इण्डिया के तहत निकाली गई साइकिल रैली

सिवनी केवलारी : फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में अलग-अलग साइकिल रैली निकाली गई।तो वही जिले के विकसित विकासखंड केवलारी में भी युवा विचार मंच के नेतृत्व में उत्कृष्ट विद्यालय से नेहरू युवा केंद्र द्वारा साइकिल रैली निकाली गई।

एनवाईके नवीन दुबे एवं दीपेश पांडे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली उत्कृष्ट विद्यालय से चलकर चांदनी चौक, पुलिस थाना ,बस स्टैंड, उगली नाका से होते हुए पुनः बापस विद्यायल पहुची ।

एनवाईके नवीन दुबे ने कहा कि फिट इंडिया के लिए हमे प्रति दिन कम से कम 2 किलोमीटर साइकिल चलाना होगा तभी होगा इंडिया फिट जब हम होंगे फिट और जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है अपने आलस को त्याग कर नियमित रूप से योग-व्यायाम करना। एनवाईके दीपेश पण्डे ने कहा कि हम अपने आप को जितना स्वस्थ रखेंगे उतना ज्यादा सक्षम बनेंगे।

इस मौके पर जनपद सदस्य पवन यादव , शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी के प्राचार्य श्री अनिल साहू, एनसीसी ऑफिसर एस.पी. पटले, खेल प्रभारी श्री गोपाल नामदेव, पत्रकार प्रवीण दुबे, रफीक खान अटल बिहारी युवा मंडल से रवि चक्रवती एवं युवा विचार मंच युवा मंडल के सदस्य, राहुल जंघेला, संतोष झारिया, हिमांशु , सूरज, आशीष यादव, सचिन, चिंटू जांघेला, सतीश जघेला, आदि उपस्थित थे
रिपोर्ट

MP गरीब सवर्ण आरक्षण नियम में बदलाव को मुख्यमंत्री की मिली मंजूरी

भोपाल : मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने गरीब सवर्णो (Swaran) को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम कमलनाथ ने 10% आरक्षण (Aarakshan) देने के लिए किए जा रहे नियमों में बदलाव किए जाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब सवर्णो को सिर्फ 8 लाख रुपए की लाना आय का प्रमाण देने भर से उन्हें 40 फीसदी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। राजस्थान मे यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है, अब मप्र सरकार भी इसे लागू करने की तैयारी में जुट गई है।

दरअसल, अब तक आर्थिक कमजोर सामान्य वर्ग (Swarn Aarakshan EWS) के गरीब सवर्णों को आरक्षण (Swaran Aarakshan) के लिए कड़े नियम थे, जिन्हें सरल करके सरकार ने प्रस्ताव तैयार किया गया है। गरीब सवर्णों को जिनके परिवार की आय 8 लाख से कम है तो हर हाल में उसे 10% आरक्षण मिलेगा। परिवार को सिर्फ आय का सर्टिफिकेट देना होगा। बाकी शर्तें हटा दी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग इस मामले को अनुमोदन के लिए कैबिनेट में लाएगा, बाद में वर्तमान में लागू एक्ट को बदलाव के लिए विधानसभा के बजट सत्र में रखा जाएगा, जहां से मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा.

पहले की शर्ते : पहले शर्तें थी कि उम्मीदवार के पास पांच एकड़ कृषि भूमि ना हो। नगर निगम क्षेत्र में 1200 वर्गफीट, नगरपालिका क्षेत्र में 1500 वर्गफीट और पंचायत क्षेत्र में 1800 वर्गफीट का घर ना हो। इन शर्तों को पूरा करने के लिए अलग-अलग प्रमाण-पत्र बनवाना पड़ रहे, लेकिन अब सरकार ने ये सभी शर्तें खत्म कर दी हैं। लिहाजा अब केवल सालाना 8 लाख रुपए से कम की आय का प्रमाण पत्र देना होगा।

वर्तमान समय में मिलने वाला आरक्षण: अब तक प्रदेश में 73 फीसदी आरक्षण दिया जाता है, जिसमें 20 फीसदी एसटी, 16 एसससी, 27 फीसदी ओबीसी और 10 फीसदी आर्थिक आधार पर गरीब सवर्णो को दिया गया है, जबकि ओबीसी को 14 से
बढ़ाकर 27 फीसदी आरक्षण को लेकर बने कानून को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

DOT Recruitment 2020 Apply Now : दूरसंचार विभाग भर्ती 2020

DOT Recruitment 2020 Apply Now : दूरसंचार विभाग भर्ती 2020 ने सब डिविजनल इंजीनियर (Sub Divisional Engineer) और जूनियर दूरसंचार अधिकारी (Junior Telecom Officer) पद पर कैंडिडेट्स के लिए 101 पदों पर भर्ती निकाली है DOT Notification 2020 जारी की है, सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की इस भर्ती के लिए में आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े, भर्ती 2020 ने सब डिविजनल इंजीनियर (Sub Divisional Engineer), जूनियर दूरसंचार अधिकारी (Junior Telecom Officer) पदों पर भर्ती निकाली है DOT Bharti 2020 पर Offline आवेदन बुलाये है |

दूरसंचार विभाग विभाग 2020 DOT Recruitment 2020 Notification Jobs Department of Telecommunication Application Form DOT Recruitment 2020 DOT Recruitment Company Salary Department of Telecommunication Recruitment Govt Jobs Technical Jobs All Government Jobs Engineering Jobs upcoming all govt exam Department of Telecommunication Application Form Career Jobs for Engineers DOT Vacacny 2020 Offline form से जूडी सभी जानकारी इस www.khabarsatta.com वेबसाइट पर उपलब्ध है साथ ही इस भर्ती से जुडी सभी जानकारी जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव, आवेदन करने का तरीका, नौकरी करने का स्थान, आवेदन करने की अंतिम तारीख, आवेदन शुल्क, कुल पद संख्या सभी जानकारी निचे दी गई है |

DOT Recruitment 2020

दूरसंचार विभाग भर्ती 2020

विभाग का नाम(Name of Department)-  दूरसंचार विभाग विभाग 2020

शेक्षणिक योग्यता तथा अनुभव (Education Needed)-  Engineering Degree & Diploma or any equal degree from any recognised board of institute !अधिक जानकारी के लिए आफसिअल नोटीफिकेसन देखे !

कुल पद (Number of Posts)– 101 पद

पद का नाम(Name of Vacancies)– सब डिविजनल इंजीनियर (Sub Divisional Engineer), जूनियर दूरसंचार अधिकारी (Junior Telecom Officer)

नौकरी कने का स्थान (Job Location) – पूरा भारत

आयु (Age Restrictions)- दूरसंचार विभाग भर्ती 2020 के लिए कैंडिडेट की अधिकतम आयु 56 वर्ष तक होना चाहिए |अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक सूचना पढ़े Notification की लिंक निचे डी गई है |

आवेदन शुल्क (Application Fee) – इस भर्ती DOT Vacancy 2020 के लिए कैंडिडेट को आवेदन का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन करने की प्रारंभिक तारीख( Application Form Filling Date Start)– 09/01/2020

आवेदन करने की अंतिम तारीख(Last Date of Application)– 02/03/2020

चयन प्रक्रिया(Selection Criterion)- इस भर्ती मे Merit List And Interview पर चयन किया जायेगा जो दूरसंचार विभाग द्वारा कराई जाएगी।

वेतन(Salary Details)-  इस Posts के लिए वेतन ( Salary ) 44,900-1,51,100/- रूपये रहेगा | अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल notification देखे |

आवेदन केसे करे(How to Apply Form) – इस DOT Recruitment 2020 Apply Offline Form के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना पड़ेगा |निचे दी गई आफिसिअल लिंक के द्वारा आवेदन भरे

आफिसियल नोटीफिकेशन (Download Notification)Click Here
आफिसियल वेबसाइट (Official Website)Click Here
Whatsapp Group में जुड़ेClick Here

ध्यान देंवे (Important Note)-  Department of Telecommunication Recruitment 2020 Apply Offline आवेदन के साथ जुडी सभी जानकारी के लिए आफिसिअल नोटीफिकेसन अवश्य देखे , यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे एवं नयी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.khabarsatta.com पर हमेशा बने रहे ज्यादा अपडेट whatsapp पर पाने के लिए यहाँ क्लिक कर ग्रुप join करें

Weather Alert Today : 36 से 48 घंटों में देश के कई शहरों में तेज आंधी-बारिश के आसार

0

Weather Alert 18 January : देश के कई शहरों में अगले 36 घंटों में बारिश का अनुमान है। कहीं पर तेज आंधी के साथ बारिश होगी तो कहीं पर गरज व चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस बारिश का एक पहलू तो यह है कि फसलों को लाभ होगा, प्रदूषण से राहत होगी लेकिन दूसरा पहलू यह है कि इस बारिश से ठंड और गहरा सकती है। इसका सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। देखें उन शहरों के नाम जहां बारिश हो सकती है।

– मध्‍य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अभी बारिश का अनुमान है। यहां उमरिया, सीधी, जबलपुर, देवास, सतना और रेवा कुछ ऐसे स्थान हैं जहां अगले बारिश हो सकती है। चना, मटर और सरसों जैसी रबी फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी साबित होगी।

– मध्‍यप्रदेश में 19 जनवरी की शाम तक मौसम साफ हो जाएगा। 21 जनवरी से फिर से मौसम का एक नया असर इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

– पश्चिम भारत में अगले 36 से 48 घंटों के दौरान सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार, मालदा, शांति निकेतन और उत्तर दिनाजपुर जैसी जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

– बिहार में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, छपरा, सिवान, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुज़फ़्फ़रपुर, सुपौल, सीतामढ़ी, किशनगंज, पूर्णिया, पटना, औरंगाबाद, लखीसराय, गया, डाल्टनगंज, चतरा, रामगढ़ आदि स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

– उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान, ही तेज बारिश और बर्फबारी जारी रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी बारिश देखी जा सकती है।

– गंगटोक, कालिम्पोंग, बारपेटा, तेजपुर, गुवाहाटी, उत्तर लखीमपुर, धामाजी, डिब्रूगढ़, जोरहाट, मोहनबाड़ी, पासीघाट, और शिलॉंग जैसी जगहों पर अगले 48 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है।

– पूर्वोत्‍तर में मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश देखने को मिलेगी, जबकि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की ऊंची पहुंच के कारण बर्फबारी के आसार हैं।

– हवा में नमी की स्थिति के कारण, 18 से 24 घंटों के बाद बिहार और उत्तर झारखंड के निकटवर्ती भागों में घने कोहरे की परत जमने की प्रबल संभावना है।

– पिछले 24 घंटों के दौरान उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश हुई। गोरखपुर, बहराइच और उत्तर प्रदेश की तलहटी के कई अन्य हिस्सों में मौसम बदला रहा। संभावना है कि यहां फिर से बारिश हो सकती है।

2G मोबाइल इंटरनेट सेवा जम्मू में हुई शुरू

0

जम्मू । जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में प्री-पेड मोबाइल सेवा को बहाल कर दिया है। अब सभी प्री-पेड मोबाइल सेवा पर वायस कॉल हो पाएगी और लोग एसएमएस सेवा का लाभ भी उठा सकेंगे।

वहीं, जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों में पोस्ट पेड पर टू-जी स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवा को भी अब बहाल कर दिया गया है। इस बात की जानकारी शनिवार को राज्य प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने पत्रकार वार्ता में दी।

कश्मीर संभाग के दो जिलों कुपवाड़ा और बांडीपोरा में टू-जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं। कश्मीर के शेष बचे आठ जिलों में गांदरबल, श्रीनगर, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, अनंतनाग, बारामुला, बड़गाम में फिलहाल मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक जारी रहेगी।

व्हाइट लिस्ट कंपनियों की जानकारी देते हुए प्रवक्ता कंसल ने कहा कि टू-जी मोबाइल सेवा पर उपभोक्ता 153 व्हाइट लिस्ट वेबसाइटों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सोशल मीडिया साइट्स पर रोक रहेगी जारी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रशासन से मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू करने को कहा था।

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद ही प्रशासन ने पहले चरण में मकर संक्रांति के दिन जम्मू के पांच जिलों में टू-जी स्पीड के साथ पोस्ट पेड मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की थी।

उपभोक्ता इस सुविधा के जरिए केवल बैंकिग आदि सेवाओं का ही लाभ उठा पा रहे हैं। मोबाइल कंपनियों को यह सख्त हिदायत दी गई है कि सेवा शुरू होने पर जम्मू-कश्मीर के उपभोक्ता मोबाइल पर किसी भी तरह की अन्य सोशल मीडिया साइट्स न खोल पाएं।

5वी और 8वी की प्री बोर्ड परीक्षा होंगी फरवरी के पहले सप्ताह में !

mp board result

भोपाल : 10वीं-12वीं की तर्ज पर अब 5वी-8वीं की भी प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। निःशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्णय लिया है कि प्राथमिक-माध्यमिक स्कूलों से शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर बने इसलिए प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होना जरूरी है।

इसी के तहत फरवरी के प्रथम सप्ताह से 5वी-8वीं की भी प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस परीक्षा के बाद तय हो जाएगा कि 5वी-8वीं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं, प्री बोर्ड परीक्षा परिणामों के आधार पर ही विद्यार्थियों के फाइनल एग्जाम की तैयारियां कराई जाएंगी।

यह पहला मौका है जब 5वी-8वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं इससे पहले कभी भी इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को इस तरह की परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ा।

इन कारणों से हो रही प्री बोर्ड परीक्षाएं :

– 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं होगी परिणाम खराब न आएं।
– प्री बोर्ड परीक्षा के बाद तय हो जाएगा कि विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हैं की नहीं।
– कमजोर बच्चों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा, अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी।
– 10वीं-12 वीं में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डर नहीं रहेगा।

इन निर्देशों के तहत होंगी परीक्षाएं :

– प्री बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी से शालास्तर पर आयोजित होंगी।
– समस्त विषयों की परीक्षा होगी, राज्य शिक्षा केंद्र से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र।
– फोटोकापी कराकर बच्चों को वितरित किए जाएंगे प्रश्नपत्र।
– संगीत, अल्पभाषा, संस्कृत और मराठी के प्रश्नपत्र शालास्तर से तैयार होंगे।

तत्काल कराया जाएगा मूल्यांकन :

– 25 से 30 छात्र संख्या वाले स्कूलों में फोटो कापी कराकर परीक्षा आयोजित होंगी।
– प्रश्नपत्र-परीक्षा में होना वाला व्यय स्कूल से स्तर से व्यय किया जाएगा।
– परीक्षा कापियों का मूल्यांकन तत्काल होगा।
– गलत उत्तर लिखने पर बच्चों को शिक्षक तत्काल बताएंगे सही उत्तर लिखना।
– 3 से 10 फरवरी तक सुबह 11 से 2 बजे तक आयोजित होंगी परीक्षा।

पहली बार 5वीं-8वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी इसके दिशा-निर्देश प्राचार्यों तक पहुंचा दिए गए हैं। परीक्षा संबंधी सारी तैयारियां जिले स्तर किया जाना है। आरपी चतुर्वेदी, जिला परियोजना समन्वयक

MP Board Time Table 2020 : 10 वीं एवं 12 वीं का टाइम यहाँ देखे

MP Board 12th Exams 2020 Dates: एमपी बोर्ड डेटशीट 2020 ( MP Board Date Sheet 2020 ) जारी जारी हो गई है। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं एक दिन पहले 2 मार्च से शुरू होंगी जबिक एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू हो जाएंगी। एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के साथ वोकेशन परीक्षा 2020 का भी टाइम टेबल जारी किया गया।  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MPBSE ) ने गुरुवार को परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया। परीक्षाएं पहली बार मार्च में शुरू होकर इसी महीने खत्म होंगी। साथ ही 12वीं में पहली बार शारीरिक परीक्षा का प्रश्न-पत्र भी रहेगा। दोनों परीक्षाओं में 19 लाख नियमित और 4 लाख प्राइवेट परीक्षार्थी बैठेंगे। 

MP Board 10th Exam 2020 और MP Board 12th Exam 2020 सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना होगा। पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। पिछले वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा था। 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। एमपी बोर्ड 10वीं में 63.69% लड़कियां और 59.15% लड़के पास हुए थे। एमपी बोर्ड 10वीं में सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने टॉप किया था। दोनों के 500 में से 499 मार्क्स थे। 

देखिए – MPBSE 12th Exams 2020 Time Table :

MP Board Time Table 2020
MP Board 10th Exam Date03 मार्च से 27 मार्च तक
MP Board 12th Exam Date02 मार्च से 31 मार्च तक

हाई स्कूल नियमित/स्वाध्यायी, हायर सेकण्डरी/ (व्यावसायिक) एवं डी.पी.एस.ई. तथा शारीरिक शिक्षा प्रशि.पत्रों.की परीक्षाएं इस वर्ष एक ही पारी में प्रात: 09.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य तथा हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी (दिव्यांग) विद्यार्थियों की परीक्षाऍं इस वर्ष दोपहर 01.00 बजे से सायं 04.00 बजे के मध्य आयोजित होंगी।

सूचना केअनुसार हाईस्कूल/ हायर सेकण्डरी एवं हायर सेकण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षाओं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाए जहां वे पढ़ते है, उसी विद्यालय में 12 फरवरी से 26 फरवरी, 2020 के मध्य आयोजित की जाएंगी। हायर सेकेण्डरी/हाईस्कूल स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र में  07 मार्च से 31 मार्च के मध्य संचालित की जाएगी। स्वाध्यायी परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में प्राचार्य/केन्द्राध्यक्ष से परस्पर सम्पर्क स्थापित करें।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव अनिल सुचारी  गुरुवार को दसवीं और बाहरवीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया ! जिससे परीक्षार्थी समय से पूर्व परीक्षा की तैयारी कर ले और अच्छे अंक सफलता हासिल करें | MP बोर्ड टाइम टेबल की पूरी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है | इस वेबसाइट पर निचे दी गयी लिंक के माध्यम से भी जा सकते है |

बोर्ड का नामMP बोर्ड
कक्षा10 वी
परीक्षा तिथि3 मार्च से 27 मार्च तक
लोकेशनमध्यप्रदेश
ऑफिसियल वेबसाइटwww.mpbse.nic.in
सरकारी नौकरी यहां क्लिक करें 

यहाँ क्लिक कर देखे टाइम टेबल PDF फाइल में