Home Blog Page 1965

Delhi Assembly Election : कांग्रेस के जारी किए 54 उम्मीदवारों के नाम,पढ़िए किसको कहां से मिला टिकट

0

चांदनी चौक से कांग्रेस (Congress) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की विधायक रहीं अलका लांबा को दिया टिकट

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने 8 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Election) के लिए शनिवार को 70 सीटों में से अपने 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी.

कांग्रेस पार्टी ने अलका लांबा (Alka Lamba) को चांदनी चौक (Chandni Chowk), गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lavli) और द्वारका से आदर्श शास्त्री (Aadarsh Shastri) को टिकट दिया है. कांग्रेस की पहली सूची मे प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Shubhash Chopra) की बेटी शिवानी चोपड़ा (Shivani Chopda) को कालकाजी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है , वहीं कीर्ति आजाद (Keerti Azad) की पत्नी पूनम आजाद (Poonam Azad) को संगम विहार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है-

जानकारी के लिए आपको बता दे की 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव आठ फरवरी को होने हैं. मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी. कांग्रेस ने 1998 से 2013 तक लगातार 15 वर्षों तक राष्ट्रीय राजधानी पर शासन किया, मगर 2015 के चुनावों में पार्टी शून्य पर सिमट गई थी. उस चुनाव में आप ने इतिहास रचते हुए 67 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने तीन सीटें हासिल की.

आप ने सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि भाजपा ने अभी तक 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

सिवनी : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

सिवनी : जिला सिवनी के तहसील लखनादौन का यह सनसनी मामला वर्ष 2018 का है । जिसके बारे मिडिया सेल प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा बताया कि दिनांक 01-08-18 को पुलिस थाना छपारा को सूचना मिली कि ग्राम खुर्सीपार के वेयर हाउस के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है ,जिसके शरीर में काफी चोटे लगी है ।

जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा जांच की गई ।जिसमें आरोपी उमेश उर्फ छोटू पिता खीर चंद विश्वकर्मा जाती लोहार उम्र 23 साल निवासी खुर्सीपार थाना छपारा जिला सिवनी को संदेह के आधार पर पूछताछ की गई ,जिस पर उसने बताया कि 31-07-18 को ग्राम मालन वारा के असलम मुसलमान से झगड़ा हो गया था ।

जिसका बदला लेने के लिए वह करीब दोपहर 12.30 बजे वह गाॅ व की पुलिया के पास बैठकर उसका इंतजार कर रहा था तभी एक अंजान आदमी जो मानसिक रूप से विछिप्त था, अचानक उसके पास आकर उससे बीड़ी गुटखा खाने के लिए मांगने लगा उसने उसे मना कर दिया तो, वह पागल आदमी ने उसे गालियां देने लगा तो इसने उसे बहुत चिल्लाया तो भी वह नहीं माना तो उसने पास में रखे चाकू से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी ।और लाश को वेयर हाउस के पीछे डाल कर भाग गया ।

इस मामले निरीक्षक राजन उइके द्वारा अच्छे सबूत और गवाहों को एकत्र कर मामला माननीय न्यायालय में पेश किया था । जिसकी सुनवाई माननीय अपर सत्र न्यायालय, लखनादौन , जिला सिवनी , की अदालत में सुनवाई की गई । जिसमें शासन कि ओर से श्रीमती निर्जला मर्सकोले अतिरित जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई है । माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास से दंडित करने का निर्णय दिया है ।

साईंमय होगा सिवनी, साईं भक्तो ने चलाया सफाई अभियान

सिवनी: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होने वाला साईं उत्सव कल 19 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है, जिसमे कल प्रातः 10 बजे साईं पालकी निकलेगी जिसके चलते साईं सरकार चरण सेवक द्वारा आज ज्यारत ईश्वर नगर से सफाई अभियान चलाया गया।

नगर से सात किलोमीटर दूर रविवार को साईं उत्सव साईं मेला का भव्य आयोजन होना है जिसमे बड़ी संख्या में साईं भक्तो की उपस्थिथि होगी । इस दिन सुबह से देर शाम तक साईं दरबार में आयोजन होंगे । इसी के साथ चार दिवसीय साईं उत्सव साईं मेला का आयोजन भी होगा।

साईं पुरम में भरने वाले मेले में शहर समेत आसपास के कई गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुचते है । मेले का जहां लोग जमकर लुफ्त उठाएंगे साथ ही जमकर खरीदारी भी करेंगे.

साईं उत्सव साईं मेले के 19 जनवरी से प्रारंभ चार दिवसीय आयोजन में चारो दिवस बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर बाबा के दरबार में कतार में लगकर दर्शन करेंगे। वहीं मेला स्थल पर लगी दुकानों में खरीदारी भी करेंगे, झूलों का आनंद लेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साईं सेवा मंडल द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की जाएँगी ।

सिवनी गर्ल्स कॉलेज में होगी गाँधी स्तम्भ की स्थापना : शिव सनोडिया ने किया भूमिपूजन

सिवनी : आज दिनांक 17 जनवरी 2020 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्मानीय कमलनाथ जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री सम्मानीय जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार गांधीस्तंभ की स्थापना किए जाने हेतु महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शिव सनोडिया द्वारा भूमि पूजन किया गया।

ज्ञात हो कि 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्मानीय कमलनाथ जी एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री सम्मानीय जीतू पटवारी जी के द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों में गांधी स्तंभ के निर्माण की घोषणा की गई थी, उसी घोषणा के परिपालन में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिया, प्राचार्य डॉ अमिता पटेल एवं जनभागीदारी समिति के सदस्यों के द्वारा गांधी स्तंभ के निर्माण का स्थल का चयन किया गया था।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 17 जनवरी 2020 को महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिया द्वारा प्रस्तावित गांधी स्तंभ के निर्माण हेतु विधि विधान से भूमि पूजन संस्था की प्रचार्य डॉ अमिता पटेल, जनभागीदारी समिति के सदस्य एवं महाविद्यालय की छात्राओं की उपस्थिति में किया गया ।

प्रस्तावित गांधी स्तंभ का प्रतीकात्मक उद्घाटन 30 जनवरी 2020 गांधी जी की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री माननीय जीतू पटवारी जी के द्वारा राज्य स्तरीय समारोह में किया जाएगा ।

एवं स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सदस्य सहित नगर के गांधीवादी विचारको, समस्त प्राध्यापकों ,कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति में गांधी स्तंभ के उद्घाटन 30 जनवरी 2020 को गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाएगा।

गांधी स्तंभ के सामने वाले भाग में गांधी स्तंभ का संकल्प अंकित किया जाएगा ।एवं पिछले भाग में मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी अंकित किया जाएगा ।शेष दाएं एवं बाएं हिस्से में महात्मा गांधी जी के प्रमुख आंदोलन अंकित किए जाएंगे।

गांधी स्तंभ के भूमि पूजन कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शिव सनोडिया,प्राचार्य डॉ अमिता पटेल,जनभागीदारी समिति की संयोजक श्रीमती कल्पना इंगले, प्राध्यापक गण शाहिदा खान मैडम,बी.एस. बघेल,जनभागीदारी समिति के सदस्य प्रवेश अग्रवाल, ओम उपाध्याय, रत्नेश चौकसे,राकेश बघेल ,अंशुल अवस्थी , भावेश वर्मा ,तनवीर अहमद,ललिता सराठे, विजेंद्र करोसिया, स्वाति रंजीत यादव ,तनवीर अहमद ,चिंतामन धुर्वे ,विधायक प्रतिनिधि नरेश गिरी सहित ऋषभ ठाकुर ,कपिल सराठे,बब्लू डहेरिया सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही

सिवनी : भैरोगंज प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन-3 , 26 जनवरी से होगा आरंभ

सिवनी । स्व. जय सनोडिया, स्व. विनोद राजपूत,स्व. गिरीश अग्रवाल की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पी.जी. कॉलेज भैरोगंज सिवनी में आयोजित किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि पिछले 2 वर्ष से उक्त प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, जहां इस वर्ष वेटरन टीमों को भी शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता का शुभआरम्भ 26 जनवरी को होगा, जहां टीमों के लिये एंट्री फीस 4 हजार रूपये जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी रखी गई है। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 71000/-, द्वितीय पुरस्कार 31000/-, मैन ऑफ़ दी सिरीज़- टू वीलर बाइक हर मैच में मैन ऑफ़ दी मैच बेस्ट फ़ील्डर, बेस्ट बेट्समैन, बेस्ट बोलर, बेस्ट विक्केटकीपर, बेस्ट दर्शक हर मैच में दर्शकों के लिए भी आकर्षक इनाम रखे गये है।

समिति के अध्यक्ष एड. राज गोस्वामी, उपाध्यक्ष अनिल बघेल, विशाल तिवारी, अन्नू जैन, राहुल बर्वे, सचिव संजय बघेल, जयराज ठाकुर, बंटू ठाकुर, शुभम राजपूत, सहसचिव मलखान ठाकुर, प्रह्लाद सनोडिया, प्रकाश कुल्हाड़े, भुनेश कुल्हाड़े, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष राकेश (भूरा) कुल्हाड़े, मीडिया प्रभारी बंटू ठाकुर, आयोजक विवेक श्रीवास्तव (गोलू लाला), अरुण ठाकुर, हरीश सदाफल, ष्ठछ्व साउंड विक्की सोनी एन्ड टीम स्कोरिंग टीम (ऑनलाईन) अमित सिसोदिया, राहुल बघेल प्रदीप अग्रवाल 9301052954, टीनू मिश्रा 7354972372, बंटू ठाकुर 8770524003 से संपर्क कर सकते हैं।

सिवनी : SPL के सेमीफाइनल मैच शनिवार को

मिशन ग्राउंड में होगी छक्के चोको की बरसात

सिवनी : 21 दिसम्बर से मिशन स्कूल ग्राउंड में शुरू हुई सिवनी प्रिमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव में पहुच गई है।इस प्रतियोगिता में जहा ओपन वर्ग में सिवनी जिले की 24 टीमो ने प्रवेश लिया था तो वही वेर्टन्स वर्ग की 8 टीमो ने अपने बेहतर खेल कला कोशल का प्रदर्शन दिखाया

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच होने शेष बचे है प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में है और 18 जनवरी शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले होने है प्रतियोगिता कह फाइनल में पहुचने के लिए रास्ट्रीय और अन्तरस्तरीय स्तर के सितारों से सजी टीमे बॉयज़ क्लब , बाबा 11,नेशनल स्पोर्ट्स , शाइनिंग स्टार आपस मे एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी ।

वही वेर्टन्स वर्ग में 17 जनवरी को राजपूताना क्लब और सदभाव 11 के मध्य पहला सेमीफाइनल सुबह 8 बजे से खेला गया जिसमें राजपूताना क्लब ने एक तरफा मुकाबले में सदभाव 11 को हरा कर सेमीफाइनल जीत हासिल की और एक बार फिर फाइनल में पहुचने वाली पहली टीम बनी दूसरा सेमीफाइनल मैच 18 जनवरी शनिवार को सुबह 8 बजे से बॉयज क्लब और GSC के मध्य होगा।।

सिवनी में 27 जनवरी से होगी फुटबॉल प्रतियोगिता

सिवनी-आजाद क्लब के तत्वधान में अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सिवनी के बड़े मिशन स्कूल मैदान में आजाद क्लब के तत्वाधान में चैंपियन कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 27 जनवरी दिन सोमवार को किया जाएगा प्रतियोगिता के इस चतुर्थ वर्ष में मध्यप्रदेश की 8 से 10 जिलों की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे।

इस प्रतियोगिता में विजेता को 21000 रुपए नगद और उपविजेता टीम को ₹15000 नगद प्रदान किए जाएंगे जिले से बाहर से आने वाली टीमों के लिए प्रतियोगिता समिति के द्वारा ठहरने और खाने की व्यवस्था की गयी है इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 23 जनवरी तक निम्न खिलाड़ियों से संपर्क किया जा सकता है

नंबर 1 बसंत ब्रह्मने 9425160920 । 2 पवन नामदेव 9303699111 । 3 रामस्वरूप डहेरिया 74890 15363 । 4 आशीष तिवारी 74898 78974 प्रतियोगिता के संचालन के लिए विगत दिनों एक बैठक आजाद क्लब के अध्यक्ष मुमताज अली के मकान में रखी गई

जिसमें सर्वसम्मति से प्रतियोगिता समिति का अध्यक्ष अजय मिश्रा सचिव आनंद पंजवानी एवं उपाध्यक्ष राजिक अकील को नियुक्त किया गया वही प्रतियोगिता समिति ने वाहिद खान को मीडिया प्रभारी का प्रभार सौंपा है समिति ने अधिक से अधिक दर्शकों का आने का अनुरोध किया है आगामी बैठक में समिति का संपूर्ण गठन कर लिया जाएगा

वनग्राम करमाझिरी का होगा विस्थापन : बैठक सम्पन्न

कलेक्टर ने दिए चिन्हांकित बसाहट स्थान में सर्वसुविधा के लिए प्राक्कलन तैयार करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

सिवनी : कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में वनग्राम कर्माझरी के विस्थापन कार्यवाही को लेकर बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें वनमंडलाधिकारी दक्षिण वनमण्डल पी.पी. टिटारे, पेंच टाईगर रिजर्व उपसंचालक श्री सिरसैया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनिल दुबे, अनुविभागीय अधिकारी कुरई श्री कामेश्वर चौबे, अनुविभागीय अधिकारी दक्षिण वनमण्डल श्री एल.के.वासनिक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में पेंच टाइगर रिर्जव बफर जोन में आने वाले वन ग्राम कर्माझिरी की विस्थापन को लेकर पेंच टाईगर रिर्जव उप संचालक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय उद्यान में वन विकास एवं वन्य प्राणी संरक्षण के उद्देश्य से पेंच बफर जोन के वनग्राम कर्माझरी को विस्थापित किया जाना है।

जिसमें निवासरत 136 परिवारों को निकट ग्राम जोगीवाडा में विस्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें रहवासियों द्वारा भी सहमति दी गई है। उन्होंने बताया कि विस्थापित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं सु-व्यवस्थित पुनर्वास व्यवस्था का विकल्प दिया ।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा कार्ययोजना का अवलोकन करने के उपरांत पेंच टाईगर रिजर्व के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कर्माझरी ग्राम वासियों के विस्थापन की सु-व्यवस्थित कार्य योजना बनाई जाए।

ग्राम जोगीवाड़ा के चिन्हाकित स्थान को सुविधाजनक रहवासी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए जिसके लिए हाउसिंग बोर्ड से विधिवत रूप से प्लानिंग करवाकर ग्राम कर्माझरी में रहने वाले परिवारों के निवास एवं कृषि भूमि की व्यवस्था कराई जाए।

उन्होंने चिन्हांकित स्थान के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिलापंचायत को मनरेगा तहत तालाब निर्माण, शांतिधाम निर्माण, खेल मैदान एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्य्त अधिकारी को उप स्वास्य्प केन्द्र, कार्यपालन यंत्री पीएचई को नल-जल योजना, महिला एवं बाल विकास एवं शिक्षा विभाग को आंगनबाड़ी केन्द्र एवं माध्यमिक स्कूल तथा सहायक आयुक्त आदिम जाति कलयाण विभाग को सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए । तथा एमपीईबी को विद्युत कनेक्शन हेतु प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए ।

UPSC NDA EXAM 2020 : UPSC NDA NA 1 Exam 2020 Notification

UPSC NDA Exam 2020 : UPSC NDA NA 1 परीक्षा 2020 अधिसूचना – 418 पद, तिथि, पात्रता, आवेदन पत्र

UPSC NDA NA 1 Exam 2020 : नवीनतम UPSC NDA NA 1 परीक्षा 2020 के बारे में कुल विवरण इस पोस्ट में साझा किया गया है। तो, उम्मीदवार जो 418 रिक्तियों के लिए नवीनतम राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) के बारे में कुल स्रोत की तलाश कर रहे हैं। और अंतिम तिथि नवीनतम के लिए आवेदन करने संघ लोक सेवा आयोग राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा 1 अधिसूचना 2020 है 28 जनवरी 2020 (UPSC National Defence Academy and Naval Academy Examination 1 Notification 2020 is 28th January 2020) । उस अद्भुत अवसर का उपयोग करें जो संघ लोक सेवा आयोग के अधिकारी देश में नौकरी तलाशने वालों के लिए प्रदान कर रहे हैं। जाहिर है, वे कुछ भर्ती दौर आयोजित करने जा रहे हैं।

और उन कैंडिडेट्स, जो उन्हें क्लियर कर देंगे, उन्हें केवल ऑर्गनाइजेशन में रखा जाएगा। देश भर में दावेदारों के लिए नौकरी का स्थान होगा। आवेदन के समय याद रखें, प्रत्येक प्रतियोगी को UPSC NDA NA 1 Exam 2020 Notification  में सूचीबद्ध सभी योग्यताएं होने की आवश्यकता है  । यदि अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए ऐसे सभी आवेदन खारिज नहीं किए जाएंगे। यदि मामले में, आप केंद्र सरकार के अन्य नौकरियों की जाँच करने के लिए तैयार हैं.

UPSC NDA NA 1 परीक्षा 2020 अधिसूचना – 418 पद, तिथि, पात्रता, आवेदन पत्र

नवीनतम यूपीएससी एनडीए NA 1 परीक्षा 2020 अधिसूचना
संस्था का नामसंघ लोक सेवा आयोग
पोस्ट नामराष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I)
कुल रिक्तियां418
शुरू करने की तिथि – शुरू होने की तिथि – रवाना होने की तिथि8 जनवरी 2020
अंतिम तिथि28 जनवरी 2020
आवेदन मोडऑनलाइन
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार
नौकरी करने का स्थानभारत में
आधिकारिक साइटupsc.gov.in
Whatspp Group Link : Click Here
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
सेना208
नौसेना42
वायु सेना120
नौसेना अकादमी (10 + 2 कैडेट प्रवेश योजना)48
कुल392

शैक्षिक योग्यता

आधिकारिक यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा 2020 अधिसूचना में विवरण के अनुसार, एक व्यक्ति जो आवेदन करने के लिए तैयार है, को शैक्षणिक योग्यता के रूप में भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 12 वीं पूरी करनी चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों का जन्म 02 जुलाई 2001 से पहले नहीं और बाद में 1 जुलाई 2004 से अधिक नहीं हुआ।

संघ PSC एनडीए NA 1 परीक्षा चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार

वेतन

Rs.56,100 से Rs.2,25000 / – प्रति माह

आवेदन शुल्क

जनरल और ओसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में रु .100 / – का भुगतान करना होगा। शेष सभी को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

UPSC NDA NA 1 परीक्षा 2020 अधिसूचना के लिए आवेदन कैसे करें

  • संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं
  • वहां से, नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं
  • खैर, एनडीए एनए 1 परीक्षा के विज्ञापन को देखें
  • और फिर इसमें सभी जानकारी पढ़ें
  • यदि आप पात्र हैं और सभी योग्यताओं को सही ढंग से प्राप्त किया है।
  • अप्लाई ऑनलाइन ऑप्शन पर क्लिक करें
  • विवरण भरें।
  • आवेदन शुल्क का रीचेक और भुगतान करें
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म जमा करें।

UPSC NDA NA 1 परीक्षा 2020 की अधिसूचना, आवेदन पत्र

UPSC NDA NA 1 परीक्षा 2020 की अधिसूचनायहाँ क्लिक करें
UPSC NDA NA 1 परीक्षा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2020यहाँ क्लिक करें

UPSC NDA NA 1 परीक्षा 2020 अधिसूचना कंटेंडरों के लिए एक अच्छा मौका है, जिन्होंने अपनी 12 वीं पूरी की और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

MPTET -3 / संविदा शिक्षक परीक्षा देने वालो को नहीं मिलेगी छूट

MPTET -3 / संविदा शिक्षक परीक्षा देने वालो को नहीं मिलेगी छूट
MPTET -3 / संविदा शिक्षक परीक्षा देने वालो को नहीं मिलेगी छूट

MPTET-3 / संविदा वर्ग-1 और वर्ग-2 शिक्षक पात्रता परीक्षा (Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test) में आयु सीमा और आरक्षण का लाभ लेने वाले अतिथि शिक्षकों को यह लाभ अब वर्ग-3 मतलब प्राथमिक स्कूल पात्रता परीक्षा में नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) ने प्राथमिक स्कूल पात्रता परीक्षा (Primary School Teachers Eligibility Test) का विज्ञापन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अतिथि शिक्षकों को संविदा वर्ग-3 की पात्रता परीक्षा में किसी भी तरह का लाभ नहीं मिलेगा। अतिथि शिक्षकों को सामान्य अभ्यर्थी की तरह परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। इधर, विभाग के इस आदेश पर अतिथि शिक्षकों ने न्यायालय जाने की बात कही है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग उनके साथ अन्याय कर रहा है, जबकि वर्ग-1 और वर्ग-2 की परीक्षा में आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ दिया गया है तो फिर इस परीक्षा से क्यों वंचित रखा जा रहा है।

25 अप्रैल से प्रारंभ होगी परीक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग की संविदा वर्ग-3 पात्रता परीक्षा पीईबी (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश भर में प्रारंभ होगी। अप्रैल में होने वाली परीक्षा के लिए 6 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन भरना शुरू हो चुके हैं, जो 20 जनवरी तक भरे जाएंगे। आवेदन पत्र में किसी भी तरह का संशोधन 25 जनवरी तक होगा।

संविदा वर्ग-1 और 2 में मिला लाभ

  • अतिथि शिक्षकों को वर्ग-1 और 2 की परीक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षण और आयु सीमा में 9 वर्ष की छूट दी गई थी।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण मिला था
  • तीन साल या उससे ज्यादा समय तक स्कूल में सेवा देने वाले अतिथि शिक्षक आए थे लाभ के दायरे में

इस तरह का होगा परीक्षा शेडयूल

  • – 25 अप्रैल से प्रारंभ होंगी संविदा वर्ग-3 परीक्षा
  • – दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा पहली पाली सुबह 9 से 11.30 तक रहेगा
  • – दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी जो 4.30 बजे तक होगी।

विभाग का दोहरा मापदंड समझ में नहीं आ रहा है। हक की लड़ाई के लिए न्यायालय की शरण ली जाएगी और वर्ग-3 की परीक्षा में पहले की तरह लाभ मिले इसके लिए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 
– हेमंत तिवारी, जिला अध्यक्ष, अतिथि शिक्षक संघ

प्राथमिक स्कूल पात्रता परीक्षा में अतिथि शिक्षकों को किसी भी तरह का लाभ नहीं मिलेगा यह निर्णय शासन ने लिया है। – जयश्री कियावत, आयुक्त लोकशिक्षण संचालनालय