Home Blog Page 189

यदि आप कर रहे हैं इनकम टैक्स फाइल, तो क्या आप जानते हैं समय पर फाइल नहीं करने पर कितना चार्ज लगेगा..

0

Income Tax Return File 2024-25: देश में कर योग्य आय अर्जित करने वाले नागरिकों को हर साल कर का भुगतान करना होगा। आकलन वर्ष 2024-2025 के लिए टैक्स फाइलिंग सीजन शुरू हो गया है। आजकल हर कोई टैक्स सेविंग प्लान और आईटीआर फाइलिंग में व्यस्त है। इस वर्ष नए कर प्रवेशकर्ताओं के मन में कुछ सामान्य संदेह हो सकते हैं। आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने में अधिकतर कितना खर्च आता है? प्रश्न सुना जाता है.

आईटीआर शुल्क और फीस के बारे में बात करने से पहले, समय पर और बिना किसी गलती के आईटीआर दाखिल करना महत्वपूर्ण है। हर साल, करदाताओं को प्रत्येक वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच मिलती है जिससे फाइलिंग प्रक्रिया आसान हो जाती है। लेकिन समय पर दाखिल नहीं करने पर जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क देना होगा। कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ कार्यों को ऐसी कठिनाइयों के बिना सावधानीपूर्वक पूरा किया जाना चाहिए।

समय पर आईटीआर फाइल करना

करदाताओं को अपनी एआईएस/फॉर्म 26एएस जानकारी की तुलना आईटीआर से करनी चाहिए। किसी भी गलती को सुधारने के बाद नियत तारीख से पहले फाइल करें। देर से या गलत रिटर्न दाखिल करने पर जुर्माना और टैक्स नोटिस हो सकता है।

ई-फाइलिंग आप्शन

पहले आईटीआर दाखिल करने में सहायता के लिए सीए या अकाउंटेंट पर भरोसा किया जाता था। लेकिन अब वे ई-फाइलिंग पोर्टल की मदद से इसे खुद ही प्रोसेस कर रहे हैं। सेल्फ-फाइलिंग और असिस्टेड फाइलिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोकप्रिय हो गई है। जबकि आयकर विभाग (आईटीडी) पोर्टल मुफ्त फाइलिंग प्रदान करता है, निजी पोर्टल कम शुल्क पर अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करते हैं।

आम लोगों के लिए कर कानूनों को समझना भ्रमित करने वाला हो सकता है। बिना पूरी जानकारी के टैक्स फाइल करने पर गलती से ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ सकता है। इसलिए सीए या कर पेशेवरों से परामर्श करना बेहतर है। उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए उन्हें कुछ पैसे चुकाने पड़ते हैं।

टैक्स फाइलिंग हेल्प आप्शन

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए प्रोफेशनल की मदद ली जा सकती है. विभिन्न सेवाओं के लिए विशेष पैकेज हैं। इन सेवाओं के लिए बाज़ार में कई पेशेवर मौजूद हैं। करदाता अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और पैकेजों का चयन कर सकते हैं। वे आम तौर पर एक छोटे से शुल्क के लिए कर रिटर्न दाखिल करने में मदद करते हैं।

कर अनुकूलन रणनीतियों के लिए पूरे वर्ष सीए की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। संपूर्ण विदेशी आयकर आवश्यकताओं को जानें। पेशेवर लंबित आईटी संबंधी करों के लिए मदद ले सकते हैं। कैपिटल गेन्स मैनेजमेंट, आईटीडी एक्शन रेजोल्यूशन, फॉरेन इनकम सॉल्यूशंस, टैक्स फाइलिंग विशेषज्ञता जैसे विभिन्न पैकेज उपलब्ध हैं। प्रत्येक की अलग-अलग लागत और लाभ हैं।

Seoni Crime : कलयुगी पिता अपनी नाबालिग बेटी का करता था देह शोषण, पिता समेत मोहल्ले के लड़के गिरफ्तार

Seoni Crime : सिवनी जिले के बंडोल थानाअंतर्गत एक बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है बंडोल में एक नाबालिग मासूम के साथ उसका सगा पिता और उसी मोहल्ले के कुछ लड़कों द्वारा बीते समय से लगातार ही देह शोषण किया जा रहा था।

बंडोल पुलिस को जैसे ही शिकायत मिली वैसे ही पुलिस ने एक्शन लेना शुरू किया और सभी आरोपियों को बंडोल और महाराष्ट्र के मनसर से गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले में यह भी जानकारी मिली है कि सगे पिता और मोहल्ले के लडको के साथ साथ नाबालिग की सोतेली मां भी इसमें साथ देती थी।

8 अप्रैल को पीडिता पहुंची थाने, 24 घंटे में सभी गिरफ्तार

समाचार लिखे जाने तक बंडोल थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार यानी 08 अप्रैल को पीडि़ता ने थाना बंडोल पहुंचकर इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और रिपोर्ट दर्ज कराई थी पीडिता ने बताया कि उसके साथ उसके सगे पिता और मोहल्ले के कुछ लड़कों द्वारा गलत काम किया जा रहा है और सगे पिता के साथ ही इस काम में उसकी सोतेली मां भी पूरी तरह साथ देती है। नाबालिग पीडिता द्वारा मिली शिकायत को तुरंत गंभीरता से लेते हुए बंडोल थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपितों को 24 घंटे के अंदर बंडोल व महाराष्ट्र के मनसर से गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में हुए पेश भेजे गए जेल

बंडोल पुलिस द्वारा इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है जिनमे प्रवीण, सुनील व अन्य तीन शामिल है.

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बंडोल राजेश कुमार दुबे, उप निरीक्षक दामिनी हेडाउ, सहायक उप निरीक्षक जसवंतसिंह ठाकुर, मायाराम धुर्वे, अशोक सेन, प्रधान आरक्षक बालमुकुंद बघेल, अमर उईके, नौसाद खैरो, अवधेश बघेल, आरक्षक जितेन्द्र रंगारे, सतीश पाल, नितेश धुर्वे, राकेश मार्को, नीरज राजपूत, महिला आरक्षक मालती डेहरिया, शानू नागरे, रुकमणी डेहरिया का योगदान रहा।

Web Title: Seoni Crime: Kalyugi father used to exploit his minor daughter, boys of the locality along with the father arrested

बिना लहसुन प्याज के चटपटी मसालेदार आलू गोभी – Navratri Special No Onion NO Garlic Aalu Gobhi Sabji

Navratri Special No Onion NO Garlic Aalu Gobhi Sabji: नवरात्रि का पर्व हमारे देश में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और धार्मिक महोत्सव है। इस उत्सव के दौरान, लोग विभिन्न प्रकार की व्रत और उपवास का पालन करते हैं और इस अवसर पर विशेष रूप से खाने का विकल्प ढूंढते हैं। यहाँ हम आपके लिए लाए हैं नवरात्रि स्पेशल प्याज और लहसुन रहित आलू गोभी सब्जी की रेसिपी, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पौष्टिक भी।

आलू गोभी की सब्जी – Navratri Special No Onion NO Garlic Aalu Gobhi Sabji

आलू गोभी एक लोकप्रिय भारतीय सब्जी है जो अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर खाई जाती है। यह सब्जी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें पोषण से भरपूर भी होता है। नवरात्रि के दौरान लोगों को प्याज और लहसुन से बनी हुई सब्जियों से दूर रहना होता है, इसलिए आलू गोभी इस समय एक बहुत ही लोकप्रिय विकल्प है।

Navratri Special No Onion NO Garlic Aalu Gobhi Sabji के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 बड़े आलू (कटे हुए)
  • 1 मध्यम गोभी (कटी हुई)
  • 2 बड़े टमाटर (कटे हुए)
  • 1 बड़ा हरा मिर्च (कटी हुई)
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कटा हुआ)
  • 1 छोटा टुकड़ा हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 1/2 चमच्च हल्दी
  • 1/2 चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चमच्च धनिया पाउडर
  • 1/2 चमच्च गरम मसाला
  • 2 चमच्च तेल
  • नमक स्वादानुसार

विधि

नीचे दी हुई इस वीडियो में आपको व्रत के लिए बिना लहसुन प्याज के चटपटी मसालेदार आलू गोभी बनाने की सबसे आसान विधि बताई गयी है . और हाँ ऐसे ही वीडियो लगातार पाने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि स्पेशल रेसिपी: व्रत में बनाएं फलाहारी सिंघाड़े आटे की कचोरी – Falahari Singhare Atte ki Kachori

बिना लहसुन प्याज के चटपटी मसालेदार आलू गोभी | No Onion-Garlic Aalu Gobhi

यह रेसिपी न केवल आपके स्वाद को संतुष्ट करेगी, बल्कि आपके उपवासी दिनों को भी पौष्टिक बनाए रखेगी। इस नवरात्रि में, इस विशेष आलू गोभी सब्जी को बनाएं और अपने परिवार और मित्रों को स्वादिष्ट भोजन का आनंद दें।

लोकसभा चुनाव 2024: MP में 103 करोड़ से ज्यादा मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 10 अप्रैल तक 13 करोड़ 77 लाख 63 हजार 629 रूपये नगद राशि सहित 103 करोड़ 33 लाख 19 हजार 639 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। इसमें 15 लाख 74 हजार 970 लीटर मदिरा भी शामिल है, जिसका मूल्य 24 करोड़ 64 लाख 13 हजार 47 रूपये है।

इसी तरह 19 करोड़ 41 लाख 46 हजार 215 रूपये मूल्य के 14 हजार 780 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 9 करोड़ 40 लाख 40 हजार 623 रूपये मूल्य की 437 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ भी जब्त की गई हैं। साथ ही 36 करोड़ 9 लाख 56 हजार 125 रूपये मूल्य की अन्य सामग्री (रेडीमेड गारमेंट्स आदि) भी जब्त की गई हैं।

सिवनी: जनपद की जमीन संशोधन मामले में स्थान को लेकर फसा पेच

सिवनी: जनपद सभा सिवनी के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज जमीन का शायद कोई धनीधोरी समझ नहीं आ रहा है और यही कारण है कि सिवनी बालाघाट रोड से लगी इस कीमती जमीन पर आज भूमाफियों ने अपना मकड़जाल फैलाकर रखा है।

साथ ही इस शासकीय जमीन के कीमती हिस्से के निजी तौर पर संशोधन मामले में भी प्रशासन द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और यही कारण है कि जनपद सभा सिवनी के नाम से दर्ज भूमि में चारों तरफ अवैध अतिक्रमण के साथ-साथ गंदगी का अम्बार लगा है।

वहीं दूसरी तरफ बरघाट जनपद छेत्र के धारनाकला में जमीन के स्थित होने के कारण इस जमीन पर फैले अतिक्रमण तथा जमीन संशोधन मामले में जमीन सिवनी जनपद के नाम से होने के कारण जवाबदार ठोस कार्रवाई से दूरी बनी हुई है। इसी स्थिति में इतनी कीमती शासकीय जमीन अवैध कब्जों में तब्दील होकर रह गई है।

गलत तरीके से कैसे हो गई जमीन निजी तौर पर संसोधित? उल्लेखनीय है कि जनपद सिवनी के नाम से दर्ज भूमि का वैसे तो राजस्व रिकार्ड में रकबा लगभग पौने दो एकड़ है, किन्तु इस जमीन का कीमती हिस्सा जो कि सिवनी बालाघाट मेन रोड से लगा हुआ है तथा मेन बस स्टैंड में स्थित है, का संशोधन निजी तौर पर कैसे संसोधित हो गया, जांच का विषय है।

वहीं दूसरी तरफ जनपद सभा सिवनी के द्वारा भी इस कीमती जमीन को निजी रूप में संशोधन को लेकर यही कहा जा रहा है कि जमीन संशोधन मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और इस मामले में जनपद सभा सिवनी के द्वारा भी बरघाट एस डी एम तथा तहसीलदार के साथ साथ जिला कलेक्टर को आवेदन कर जांच की मांग की गई है, तथा शिकायत कर्ता आवेदक के द्वारा शासकीय जमीन वापस जनपद सभा सिवनी के नाम पर दर्ज करने का अनुरोध जिला कलेक्टर से किया गया है।

कैसे बिक गई शासकीय जमीन?

यहां भी उल्लेखनीय है कि जनपद सभा सिवनी की कीमती जमीन संशोधन होने के पश्चात महंगे दर पर बिक्री भी हो गई और संसोधित जमीन पर आलीशान भवन तथा दुकानें निर्मित हो गईं।

इसके साथ ही शेष बची जमीन पर अवैधानिक रूप से कब्जा करते हुए मेन रोड के किनारे तक अतिक्रमण का मकड़जाल फैलाया गया है, जिससे आये दिन दुर्घटनाएँ भी घटित हो रही हैं। इसके बाद भी सबकुछ देखते हुए भी प्रशासनिक कार्रवाई पैसों की खनक और दबाव के कारण नगण्य होकर रह गई है और जांच तक सीमित हो गई है।

संसोधित जमीन पर होना था सुगम काम्प्लेक्स का निर्माण। उल्लेखनीय है कि जो शासकीय जमीन बन्दोबस्त अधिकारी की कलम से निजी कर दी गई है, उपरोक्त जमीन पर सुगम काम्प्लेक्स का निर्माण होना था।

और इस संबंध में अनेक बार रूपरेखा और प्लान तैयार बरघाट जनपद के द्वारा बनाए गए, किन्तु आज तक स्वार्थ की रोटी सेकते हुए जवाबदारों द्वारा समय-समय पर कोई भी धन उगाही के अलावा कुछ नहीं किया गया है।

और यही कारण है कि ग्रामीणों का सुगम काम्प्लेक्स का निर्माण सिर्फ सपना बनकर रह गया है और यह करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय जमीन प्रशासनिक ढील के कारण अवैध कब्जों में तब्दील होकर रह गई है।

शासकीय जमीन के निजी मामले में हो ठोस कार्रवाई

शासकीय जमीन के निजी करने के अनेक मामले सामने आने के बाद इस पर सख्त कदम उठाए गए हैं और देखा गया है कि किसी जमीन के विवाद पर रिकार्ड संशोधन के नाम पर जमकर खेल चल रहा है और शासकीय सर्वे नम्बर को निजी घोषित कर राजस्व रिकार्ड में शासकीय जमीन को निजी कर दिया गया है।

और कुछ इसी तरह के मामले बरघाट जनपद के धारनाकला के हैं, जहाँ शासकीय जो कि जनपद सभा सिवनी के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज है, को निजी गलत तरीके से कर दिया गया है, जिसकी शिकायत भी जिला कलेक्टर सिवनी को होने के बाद जांच के आदेश हुए हैं।

जिसमें तहसीलदार बरघाट के निर्देश पर जमीन संशोधन की जांच प्रारंभ हुई है और पटवारी द्वारा जांच भी की गई है। वहीं धारनाकला के ग्रामीणों की मांग है कि गलत तरीके से जमीन संसोधित की गई है और उपरोक्त जमीन शासकीय रकबे में दर्ज होने के साथ ही शासकीय जमीन पर सुगम कॉम्प्लेक्स का निर्माण होना चाहिए ताकि ग्राम के बेरोजगार युवकों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके और शासकीय जमीन को अपनी जागीर समझ कब्जा करने वाले भूमाफियों पर भी ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। और जिस तरह जिले में शासकीय जमीन पर प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है, उसी तरह बेरोजगार युवकों के भविष्य को देखते हुए रोजगार के साधन के रूप में सुगम कॉम्प्लेक्स का निर्माण होना चाहिए।

सिवनी: शादी के कार्ड पर मतदाता जागरूकता का संदेश, पाठक परिवार की शादी का कार्ड वायरल

सिवनी: लोकसभा निर्वाचन 2024 (Lok Sabha Election 2024) अंतर्गत प्रथम चरण आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान मतदाताओं की शतप्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कराने को लेकर आमजन भी जिला प्रशासन के सहभागी बन रहे हैं।

प्रबुद्धजनों द्वारा विविध गतिविधियों को आयोजन कर मतदाता को मतदान करने हेतु जागरूक कर रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण छपारा विकासखंड के ग्राम छिंदवाह के योगेन्द्र कुमार पाठक द्वारा पेश किया है।

उनके द्वारा उनके पुत्र के 26 अप्रैल को होने वाले विवाह कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र पर स्वप्रेरणा से मतदान करने का संदेश उल्लेखित कराया गया।

इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा भी सम्पूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान, मतदाता प्रचार वाहन, संकल्प पत्र का वितरण एवं दीवार लेखन जैसी गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

सिवनी: गर्मी के मौसम में पेयजल संबंधी समस्या के निराकरण एवं पेयजल व्यवस्था बनाये रखने हेतु दल गठित

सिवनी: सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल के निर्देशों के परिपालन में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सिवनी द्वारा जिले में ग्रीष्मकाल में सम्भावित पेयजल समस्याओं की सूचना प्राप्त करने, सम्बधितों को सूचना प्रेषित करने, पेयजल व्यवस्था के लिये आवश्यक कार्यों को किये जाने एवं पेयजल व्यवस्था बनाये रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के अधिकारी / कर्मचारियों को पेयजल संबंधी शिकायतों के तत्परता से निराकरण करने हेतु दल गठित कर जिलास्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 07692-220560 है।

इसी तरह उपखंड सिवनी अंतर्गत विकासखंड सिवनी एवं कुरई की पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए सहायक यंत्री एस.एस. अवस्थी मो.नं. 9479506235, उपयंत्री श्रीमती नीतू नागेश्वर (सिवनी) मो नं. 7987323864 एवं उपयंत्री श्री दिनेश आर्मो (कुरई) मो. नं.9039778316 को नियुक्त किया गया है।

उपखंड छपारा अंतर्गत छपारा एवं धनौरा के लिए सहायक यंत्री श्री आर.जी. गभने मो.नं. 7648825267, उपयंत्री श्री दीपक धुर्वे (छपारा) मो.नं. 7089662104 एवं उपयंत्री श्रीमती ज्ञानेश्वरी (धनौरा) मो.नं. 8989624811, उपखंड केवलारी अंतर्गत विकासखंड केवलारी एवं बरघाट के लिए सहायक यंत्री बी.एल. हरिनखेड़े मो.नं. 9425843252, उपयंत्री अकलेश उईके (केवलारी) मो.नं. 7566864858 को एवं उपयंत्री श्रीमती इम्लेश्वरी (बरघाट) 7974218363 तथा उपखंड लखनादौन अंतर्गत लखनादौन एवं घंसौर के लिए सहायक यंत्री एस आर गजभिए मो नं. 9425837358, उपयंत्री कु मनीषा उईके (लखनादौन) मो नं.7566090915 एवं उपयंत्री श्री संदीप राठौर (घंसौर) मो नं.9131798887 को नियुक्त किया गया है।

विकासखण्डों में पेयजल समस्या एवं हैण्डपंप खराब होने पर आमजन/ ग्रामीण जिलास्तरीय कंट्रोल रूम 0792-220560 पर या विकासखण्डवार संबंधित उक्त अधिकारियों से संपर्क कर शिकायतें का निराकृत कराया जा सकता है।

नवरात्रि स्थापना पर पत्नि ने माँ के शक्तिपीठ पर दर्शन करने का बनाया प्लान, फिर पूरी रात पति…

रात को ही पत्नी जी ने प्लान बना लिया था कि सुबह नवरात्रि स्थापना पर माँ के शक्तिपीठ पर दर्शन करने जाना है।
सोते समय बात याद रह गई सो सपने मे जल्दी उठ गया। सपने मे ही नहाया। कार मे पत्नी व बेटे को साथ लेकर पहुंच गया माँ के दरबार मे। भोग के लिए रास्ते मे हलवाई की दूकान से मिश्री मावा खरीद लिया।

पुजारी जी को मिश्री मावा माता जी को भोग लगाने को देकर दण्डवत प्रणाम करने लगा। पुजारी जी भोग माता जी के सामने रख कर बाहर आये और मुझे कहा ‘जाओ आपको माता जी अन्दर बुला रही है। ‘ घोर आश्चर्य के साथ अन्दर गया। माता जी बड़े गुस्से मे सिहांसन पर विराजमान थीं। मैं माता जी के चरण छूने लगा तो माताजी ने कहा –

“रुक, पहले बता, तूँ अपने जन्म देने वाली माता को साथ लाया? “
मैने कहा – “नहीं माता”
“तूँ अपनी माँ के चरणं छू के आया? “
मैने -“नहीं माता। “
“तूने कभी घर मे अपनी माँ को मिश्री मावा लाकर खिलाया? “
मेने कहा -“नहीं माता”
“तूने कभी तेरी जन्म देने वाली माँ की इच्छाओं को पूरा किया? कभी उसे प्रसन्न रखने का कार्य किया? “
“गलती हो गई माँ,” मै चरणों मे गिर गया। रोने लगा, “क्षमा करो माँ”
“तो, तूने कैसे सोच लिया, तेरे द्वारा मैरे चरणं छूने और मिश्री मावे का भोग लगाने से मैं प्रसन्न हो जाउंगी।
जा पहले तेरी जन्मदात्री माता के चरणं छू। उसे अच्छा खिला, उसे प्रसन्न रख, फिर मैरे पास आना, जा भाग यहाँ से।”
माता मुझे क्रोध से देख रही थी और मै हाथ जोडे थर थर काँपते हुए कह रहा था —
“ज् ज् जी माता जी क्षमा माता जी, म् म् मु मुझे म् म् माफ कर दो माता जी। “

अहसास हुआ कोई मुझे जोर जोर से झकझोर रहा था, पत्नी कह रही थी…. देखो न मम्मी जी, कब से ये नींद मे बड़बड़ा रहे हैं। आँख खुली तो सामने माँ खड़ी थी। कह रही थी… क्या हुआ बेटा क्यो बड़बड़ा रहा है,.. किससे और किस बात की माफी मांग रहा है… कोई सपना देखा क्या?

मैंने मम्मी के बहुत दिनों बाद चरणं छुए और पत्नी से कहा ,,,,
भाइयों अपने घर में भी चार माताएं हैं प्रथम अपनी स्वयं की मां दूसरी अपनी पत्नी तीसरी अपनी बेटी चोथी अपनी बहन अगर इन्हीं की चुनरी फटी है,,,,,,और हम लोग मंदिर में माता जी को चुनरी उड़ाते हैं कोई सार नहीं है

माँ शक्ति है, माँ लक्ष्मी है, माँ सरस्वती है ओर माँ ही प्रथम गुरु हैं।
अपने जन्म देने वाली माता को प्रसन्न रखो, मन्दिर वाली माताजी अपने आप प्रसन्न हो जायेगी।
माँ शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं । प्रेम से बोलो
🚩🚩 जय माता दी ❤️❤️

सिवनी : रात में हुआ अपहरण और अंधी लूट, कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में 3 को किया गिरफ्तार

सिवनी: आज दिनांक 10.04.2024 के रात्रि के लगभग 01 बजे 100 डायल के इवेन्ट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक यात्री को जो सिवनी से छपारा जा रहा था जो बस पोस्ट ऑफिस तिराहा पर माल लोड करने के लिये रूकी थी. उसी समय कुछ लोग अर्टिका कार से आये और बस के बाजू में कार लगाकर उतरकर बस में बैठे यात्री की ओर देखने लगे

उनको देखकर बस में खिड़की के पास बैठे प्रार्थी हमीद खान निवासी पायली कला छपारा नें कांच बंद कर लिया उक्त बात को लेकर कार सवार लड़को द्वारा यात्री को बोले कि तुने हमको देखकर कांच क्यों बंद किया एवं अन्य साथीयों से बोले कि इसे उतारकर नीचे लाओ और मारो

जिसके बाद बस में तीन लोग चढ़े और जबरदस्ती मारपीट कर उसे बस से नीचे उतारकर अपनी कार में बिठाकर भैरोगंज की ओर ले गये जो रास्ते में प्रार्थी से मारपीट करते आरोपीगणों द्वारा प्रार्थी से 10,000/- रूपये जबरन छीन लिये गये

उक्त इवेन्ट को तस्दीक करने पर घटना सही होना पायी गई जो बस कण्डेक्टर से एवं अन्य साक्षीयों से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त अर्टिका वाहन एवं उसमें बैठे अज्ञात व्यक्तियों की सघनता एवं सक्रियता से तलाश की गई।

उक्त घटना को वरिष्ठ अधिकारीयों को इत्तला दी गई जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा घटना को तस्दीक उपरान्त निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जी.डी. शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमति पूजा पाण्डे के मार्गदर्शन में घटना को गंभीरता से लेते हुए, थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीयों एवं घटना में प्रयुक्त वाहन के पतासाजी हेतु रात्री से अथक प्रयास किये जाकर तीनों आरोपीगण, लूटी गई रकम एवं घटना में प्रयुक्त कार व आरोपीगणों के मोबाईल फोन जप्त किये गये।

नाम पता आरोपीगणः-

  1. कपिल बघेल पिता सुनील बघेल उम्र 23 साल निवासी टिकारी थाना बण्डोल हाल ईश्वर नगर सिवनी सिवनी। (पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड है)
  2. विजय उर्फ विज्जू पिता महेश धुर्वे उम्र 22 साल निवासी भैरोगंज, एमएलबी स्कूल के पास
  3. आदर्श सनोडिया पिता राजेन्द्र सनोड़िया उम्र 22 सल निवासी नहर रोड़ भैरोगंज सिवनी।

जप्ती मालः- 10,000/- रूपये नगद, दो एण्ड्राईड फोन, एक घटना में प्रयुक्त बेल्ट, एक अर्टिका कार क्र. MH-49-F0712

सराहनीय कार्यः- निरीक्षक सतीश तिवारी, उप निरीक्षक देवेन्द्र उइके, उनि. जयशंकर उइके, प्रधान आरक्षक जगदीश घोडेश्वर, आरक्षक नितेश राजपूत, राजू भलावी, अजय मिश्रा, नीरज कपाले, लोकेश, हेमराज।

सिवनी नगरपालिका में खेला होबे: भाजपा में शामिल हुए नपा उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस के तीन पार्षद

सिवनी नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस के 3 और पार्षद भाजपा में शामिल. सिवनी नगर पालिका में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उथल पुथल देखि गयी क्योंकि सिवनी नगरपालिका में काबिज कांग्रेस की प्रमुख हस्तियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं.

उल्लेखनीय लोगों में श्रीमती डॉली अमित डागोर , श्रीमती जित्तू तरूण श्रीवास , श्रीमती राजश्री संदेश बस्सा और श्रीमती प्रभा मोंटू दुबे शामिल हैं, जिन्होंने खुद को भाजपा के साथ जोड़ने का फैसला किया है, जो कि भीतर राजनीतिक गठबंधन के संभावित पुनर्गठन का संकेत है।

Live Update जारी है…

फिर भाजपा के हाथों में आएगी सिवनी नगरपालिका

सिवनी नगरपालिका उपाध्यक्ष के भाजपा में आने से अब उम्मीद यही है कि सिवनी नगरपालिका एक बार फिर वापस भाजपा के हाथों में आ सकती है.

सिवनी नगर पालिका से बड़ी खबर

भाजपा में शामिल हुए नगरपालिका उपाध्यक्ष समेत 3 कांग्रेस पार्षद
1- श्रीमती डॉली अमित डागोर
2- श्रीमती जित्तू तरुण श्रीवास
3- श्रीमती राजश्री संदेश बस्सा
4- श्रीमती प्रभा मोंटू दुबे