Home Blog Page 506

India China Conflict: भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच संघर्ष के बाद सैटेलाइट इमेज आई सामने, बॉर्डर पर है गांव और…

0

India China Border Dispute: अरुणाचल प्रदेश के तवांग के यांगत्से सीमा क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ हुई मुठभेड़ में कई भारतीय सैनिक घायल हो गए हैं। 9 दिसंबर को दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए। ढाई साल पहले गालवान में झड़प के बाद यह पहली घटना है जिसमें 20 जवान शहीद हुए थे। इस बीच दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प वाली जगह की सैटेलाइट इमेज सामने आई है।

इस सैटेलाइट तस्वीर में चीन को तवांग के पास सीमा पर गांवों का निर्माण करते हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं यह भी देखने में आ रहा है कि इस जगह पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है।

एक रक्षा अधिकारी ने चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच मुठभेड़ की खबरों की पुष्टि की, लेकिन विवरण देने से इनकार कर दिया। 

अधिकारी ने दावा किया कि मुठभेड़ में भारतीय सैनिकों की तुलना में चीनी सैनिक अधिक घायल हुए हैं। मुठभेड़ में, कुछ भारतीय जवानों को गंभीर चोटें आईं और कहा जाता है कि गुवाहाटी के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने कहा कि भारतीय सैनिक 600 चीनी सैनिकों से भिड़ गए।

ढाई साल पहले लद्दाख की गलवान घाटी में इस तरह की यह पहली घटना है। 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई मुठभेड़ में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए और कई घायल हो गए। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अरुणाचल सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ कथित मुठभेड़ की पुष्टि की है, लेकिन विवरण या टिप्पणी देने से इनकार कर दिया। इस संबंध में सेना को एक प्रश्नावली भी भेजी गई थी, लेकिन सेना की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

पहले भी हो चुके हैं विवाद

यह पहली बार नहीं है जब अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प हुई है। चूंकि सीमा तय नहीं है, इसलिए इस क्षेत्र में गश्त के दौरान भारतीय सैनिक और चीनी सैनिक अक्सर आमने-सामने आ जाते हैं। ऐसी ही एक घटना अक्टूबर 2021 में हुई थी। चीन के एक बड़े गश्ती दल के कुछ जवानों को भारतीय जवानों ने हिरासत में ले लिया. तब उनकी यांग्त्से के पास मामूली झड़प हुई थी।

पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय सेना ने तवांग क्षेत्र में प्रत्यक्ष नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ हथियारों और बुनियादी ढांचे में काफी वृद्धि की है। शेष अरुणाचल प्रदेश (आरएएलपी) में भी ऐसा ही प्रयास किया जा रहा है। इसमें सड़कें, पुल, सुरंगें, आवास, भंडारण सुविधाएं, हवाई परिवहन सुविधाएं और संचार के आधुनिकीकरण के साथ-साथ ऊपरी दिबांग घाटी में चीनी सैनिकों की निगरानी जैसे बुनियादी ढांचे शामिल हैं।

पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच 2020 की झड़प से पहले चीनी बेस वास्तविक नियंत्रण रेखा से काफी दूर था। लेकिन उसके बाद कहा जा रहा है कि चीन लगातार वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब जाने की कोशिश कर रहा है. पिछले कुछ सालों में चीन ने पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा को तोड़ने की कोशिश की है। लेकिन अधिकारियों ने पहले कहा था कि पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में चीन की गतिविधियां बढ़ रही हैं। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पश्चिमी (लद्दाख), मध्य (हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड), सिक्किम और पूर्वी (अरुणाचल प्रदेश) क्षेत्रों में विभाजित है।

गुवाहाटी में जवानों का इलाज?

सेना के एक अधिकारी ने दावा किया है कि मुठभेड़ में भारतीय सैनिकों से ज्यादा चीनी सैनिक घायल हुए हैं। लेकिन इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. सूत्रों ने बताया कि गुवाहाटी में उनका इलाज चल रहा है। यह भी पता चला है कि जब मुठभेड़ हुई उस समय चीन के 600 सैनिक थे।

गलवान के बाद पहली घटना

15 जून, 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद से यह इस तरह की पहली घटना है। गलवान मुठभेड़ के बाद से भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर पर कई दौर की द्विपक्षीय वार्ता हो चुकी है।

तवांग इलाके में तैयारी…

चीन की बढ़ी गतिविधि को देखते हुए तवांग सीमा क्षेत्र में सीधी नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य तैयारी और बुनियादी ढांचे में काफी इजाफा किया गया है। संचार के उन्नयन के साथ ही चीनी सैनिकों को ऊपरी दिबांग घाटी में भी निगरानी में रखा जाता है।

MP के दमोह से ‘नरेंद्र मोदी को मारने के लिए तैयार रहो’ कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने के लिए तैयार रहने का आपत्तिजनक बयान देने पर पुलिस ने उन्हें हथकड़ी लगा दी है. पुलिस ने राजा पटेरिया को मध्य प्रदेश के दमोह स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है.

राजा पटेरिया ने वास्तव में क्या कहा?

राजा पटेरिया ने कहा था कि अगर हमें संविधान बचाना है तो मोदी को मारने के लिए तैयार रहना चाहिए। “नरेंद्र मोदी चुनाव खत्म कर देंगे; वे सभी को धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देंगे। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को खतरा है। 

अगर हम संविधान बचाना चाहते हैं तो हमें मोदी को मारने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस बीच उन्होंने इसके बाद यह कहकर संभलने की भी कोशिश की कि मारना मतलब हार।

इस बीच पटेरिया ने मुकदमा दर्ज होते ही सफाई दी थी। उन्होंने कहा था, “मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। मैं हत्या या हिंसा में विश्वास नहीं करता। मैं कहना चाहता था कि मुझे अपने बयान से मोदी को हराना है।

यह बयान एक साजिश है- शिवराज सिंह चौहान

राजा पटेरिया के आपत्तिजनक बयान के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राय जाहिर की थी कि इस बयान को साजिश के तौर पर देखा जाना चाहिए. शिवराज सिंह ने कहा था, ‘राजा पटेरिया ने न केवल विवादित बयान दिया है, बल्कि यह एक साजिश है. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल क्यों करें जिससे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता की जान जा सके? वे इस बयान से साफ तौर पर लोगों को भड़का रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इसके परिणाम कितने भयंकर हो सकते हैं?”

India China Faceoff : एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प, अरुणाचल प्रदेश में 30 से अधिक सैनिक घायल

0

India China Conflict: भारत और चीन के बीच एक बार फिर झड़प की खबर सामने आई है, यह झड़प अरुणाचल प्रदेश के तवांग के करीब 9 दिसम्बर की रात को हुई है।

समाचार लिखे जाने तक भारतीय सेना से किसी भी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत और चीन के सैनिकों के घायल होने की खबर है.

बीते साल अक्टूबर 2021 में अरूणाचल प्रदेश के यांगसे में भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच भारी विवाद हुआ था. इस झड़प में करीब 30 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं.

सिवनी: बाघ के हमले से मौत, गुस्से में ग्रामीणों ने की अधिकारीयों के साथ मारपीट, वनरक्षक की वर्दी फाड़ी; डॉ का सिर…

सिवनी: बाघ के हमले से एक व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बाघ को पकड़ने की मांग करते करते ही जोरदार हंगामा किया। इस पूरे हंगामे में ग्रामीणों ने पेंच टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा (Dr. Akhilesh Mishra) के सिर पर लाठी से जोरदार हमला किया.

इतना ही नहीं ग्रामीणों द्वारा आधा दर्जन से अधिक वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गयी तोड़फोड़ करने के बाद उन वाहनों को वहीँ सड़क पर पलटा दिया गया.

यह पूरा मामला पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ बफर वन परिक्षेत्र से लगे राजस्व ग्राम गोंडेगांव का है, बीते दिन रविवार की सुबह अपने घर के पीछे शौच के लिए गए हुए एक व्यक्ति पर बाघ ने जोरदार हमला किया, इस हमले में उस व्यक्ति की मौत हो गयी, बाघ के हमलों से परेशान लोगों में इस घटना के तुरंत बाद ही आक्रोश बढ़ गया और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया.

बाघ ने 2 लोगों को मारा पंजा

इसके साथ ही ग्रामीणों को खबर लगी की बाघ तुअर के खेत व झाड़ियों में है तो ग्रामीण हाथो ने लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंच गए, उसी समय वह मौजूद बाघ ने दो लोगों को भी पंजा मार दिया, उशी पर मौके पर बाघ को पकड़ने के लिए पहुंचा अमला बाघ को पकड़ने की तैयारी में जुटा हुआ था, लेकिन वह शातिर बाघ पकड़ में नहीं आ पाया।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे बाघ द्वारा घर के पास से ग्रामीण को उठाकर ले जाया गया, वन विभाग को सुचना देने के करीब चार घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची, जब तक बाघ पास ही खेत में बैठा था। वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ सकती थी, लेकिन उन्होंने बाघ को जंगल में भगा दिया, इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

ग्रामीणों ने तोड़-फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे पेंच टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं एक वनरक्षक सारिक खान की वर्दी फाड़ दी। अन्य अफसरों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

पेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक, उपसंचालक, एसडीओ, वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित गश्ती दल में शामिल कर्मचारियों के वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। मोगली अभायरण्य एसडीओ आशीष पांडे के वाहन को पलटा कर ग्रामीणों ने नाले में गिरा दिया। अन्य वाहनों को तोड़फोड़ के बाद सड़क पर पलटा दिया। 

उग्र भीड़ को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। बाघ को पकड़ने के लिए कान्हा टाइगर रिजर्व से वन्यप्राणी पशु चिकित्सक को बुलाया गया है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह मरावी का कहना है कि मौके पर जिले का पुलिस बल भेजा गया है। जबलपुर से भी अतिरिक्त पुलिस बल सिवनी के लिए रवाना किया गया।

सिवनी: राशन आवंटन में फिर हो रही जमकर कटौती

सिवनी,धारनाकला (एस.शुक्ला): गरीबो को राशन दुकान से प्राप्त होने वाले राशन मे माह दिसंबर के राशन आवंटन मे जमकर कटोति हुई है जिससे माह दिसंबर के राशन वितरण मे रेगुलर एवं प्रधानमंत्री अन्न योजना का राशन वितरण कैसे होगा इस आशन्का से राशन दुकान के विक्रेता राशन दुकान खोलने से भी डर रहे है.

चूकि राशन दुकानो को जो राशन वितरण होता है उस हिसाब से आधा ही राशन प्राप्त हुआ है और बमुश्किल सेल्समैन की माने तो उनका कहना है की लगातार प्रति माह राशन का वितरण आन लाइन पीओएस मशीन से किया जा रहा है तथा 97 से 98 प्रतिशत राशन का वितरण लगातार किया जा रहा है किन्तु लगातार राशन मे जो कटौती की जा रही है.

उससे राशन वितरण करने मे भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है और माह दिसंबर के आवंटन की स्थिति तो ऐसी है की अनेक राशन दुकानो मे राशन का आवंटन शून्य पर आकर खडा हो गया है जबकि कोरोना काल मे लाकडाउन के समय से सरकार द्वारा निशुल्क राशन वितरण भी प्रारम्भ किया गया था जो आज तक चल रहा है किन्तु राशन आवंटन मे लगातार हो रही कटौती अब राशन दुकान के लिये अभिशाप साबित हो रही है जबकि इस सम्बन्ध मे सहकारिता संघ द्वारा अनेको बार आवेदन प्रस्तुत करते हुऐ सुधार की मांग की जा चुकी है

POS मशीन पर उठाये सवाल

उल्लेखनीय है राशन वितरण कर रहे सेल्समेनो के द्वारा पीओएस मशीन पर भी सवाल खडे किये गये है और उनका कहना है की लगातार 95 से 97 प्रतिशत राशन का वितरण आनलाइन पीओएस मशीन से किया जा रहा है किन्तु जब आवंटन मे कमी को लेकर बात की जाती है तो मशीन मे स्टाक का होना बताया जाता है जबकि नियमानुसार वितरण होने के बाद राशन मे आवंटन की कमी हर माह बाधक बनते जा रही है.

अनेक राशन दुकानो मे तो यह स्थिति तक नवम्बर माह मे देखने को मिली है जब राशन वितरण के समय राशन ही समाप्त हो गया और दर्जन भर ज्यादा कार्ड धारियो के फिंगर लेकर सेल्समैन को रखना पडा जब इस सम्बन्ध मे पूछा गया तो कहा गया की माह दिसम्बर मे जो राशन आयेगा उसमे वितरण कर देगे किन्तु दिसम्बर के राशन आवंटन ने फिर राशन वितरण करने वालो की नींद उड़ा दी.

फटी बोरियो मे कम आता है राशन

यहा यह बताना भी लाजिमी है की राशन दुकानो मे जो राशन बोरियों मे आ रहा है वे बोरिया इतनी फटी और घटिया स्तर की होती है की 50 किलो की बोरीयो मे मुश्किल से 43 से 45 46 किलो की भर्ती होती है और अनाज की मात्रा कम होती है जिससे राशन वितरण मे अनाज का कम होना लाजिमी है किन्तु इस ओर ध्यान देने वाला कोई नही है.

माह दिसंबर के राशन आवंटन मे कटोती से त्रस्त राशन वितरण करने वाले सेलसमेनो ने इस सम्बन्ध मे एक जुट हो अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवेदन प्रस्तुत कर निवेदन करने का मन बनाया है चूकि माह दिसंबर मे दिये गये आवंटन मे ऐसी स्थिति नही है की पूर्ण रूप से राशन का वितरण किया जा सके चूकि शासन की मंशानुरूप गरीब को तो घोषणा के अनुरूप पूरा राशन चाहिये और इस सम्बन्ध मे विवाद की स्थिति भी देखने व सुनने मे आती ही रहती है.

सर्वर समस्या भी सबसे बडी परेशानी

वही यह भी बताया गया की लगातार दो से तीन माह से राशन वितरण मे सर्वर की समस्या भी सबसे बडी परेशानी बनी हुई है सर्वर समस्या के कारण कार्ड धारियो के बडी मुश्किल से पी ओ एस मशीन मे फिंगर आ रहे है जिससे दिन भर मे बमुश्किल से तीस चालीस कार्ड धारीयो के ही फिंगर हो पा रहे है जिस कारण भी विवाद की स्थिति आये दिन निर्मित हो रही है

सिवनी: बरघाट जनपद की ग्राम पंचायत धारना कला में शासकीय संपत्ति का हो रहा दुरूपयोग

सिवनी, धारना कला: उल्लेखनीय है की विधायक निधि एवं सांसद निधि से बरघाट जनपद की अधिकतर ग्राम पंचायतो मे पानी के टेकर तथा यात्री प्रति छालय तथा पशुवाहन प्राप्त हुऐ है किन्तु उनका कितना सदुपयोग हो रहा है देखते ही बनता है.

ग्राम पंचायत धारनाकला को विधायक निधि से तो बहुत से कामो के साथ साथ पशुओ के लिये ग्राम पंचायत को पशु वाहन भी उपलब्ध कराया गया था किन्तु विगत तीन से चार वर्षो से यह पशु वाहन व्यक्ति विशेष के यहा खडा है इस वाहन मे आज तक पशुओ का लाना ले जाना तो नही हुआ.

किन्तु इस वाहन मे साग सब्जी के बेलो से सब्जी जरूर उत्पन्न हो रही है इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है की हमारे नेताओ ने ग्राम के विकाश मे कितनी सहभागिता से विकास पर ध्यान दिया है.

अथवा ऐसी सामग्री पंचायतो को जरूर प्रदान की जिसमे प्रदाय सामग्री पर अच्छा खासा कमीशन जो इन्हें प्राप्त हुआ है और खासकर बरघाट विकास खंड मे यह कहानी जरूर देखी जा सकती है जहा जनता से जुडे विकास कार्य तो नही हुऐ किन्तु पंचायतो को प्रदाय सामग्री मे अच्छे खासे लगे बोर्ड और बैनर इनका प्रचार जरूर कर रहे है.

पानी टेकंरो का पता नही
यहा यह भी उल्लेखनीय है की ग्राम पंचायत धारनाकला मे वैसे तो सांसद निधि से एवं विधायक निधि से प्रदाय किये गये चार पानी के टेकर है किन्तु पंचायत मे आज की स्थिति मे एक भी पानी का टेकर उपलब्ध नही है और न ही ग्राम पंचायत को प्रदाय टेकरो से किसी भी प्रकार की आय पंचायत मे दर्ज है.

सबकुछ अपने हिसाब से संचालन करते हुऐ बन्दर बाट करना भी सामने आया है जबकि गाव मे जिसने भी पानी का टेकर अपने सामाजिक अथवा धार्मिक कार्य के लिये उपयोग किया है उसने टेकंर का किराया का भुगतान जरूर किया है किन्तु पंचायत के रिकार्ड मे हिसाब किताब का कोई लेखा जोखा नही है इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है की पंचायत की सम्पति का किस तरह दोहन किया गया है.

नल जल योजना का कोई हिसाब नही
यहा यह भी उल्लेखनीय की धारनाकला मे नल जल योजना संचालित है और सैकड़ो की तादाद मे नल जल योजना के कनेक्शन से आय प्राप्त हुई है किन्तु वर्षो से ग्रामीणो से नल जल योजना के नाम पर वसूली गई राशि का कोई हिसाब किताब पंचायत मे नही है और न ही वसूली गई राशि पंचायत खाते मे जमा हुई है इतना जरूर हुआ है शासन की राशि से नल योजना के नाम पर लाखो का भुगतान बिजली बिल के नाम पर जरूर किया किया गया है.

महिला समूह ने खोली पोल
यहा यह बताना भी लाजिमी है की नल योजना का संचालन और वसूली का कार्य गत एक एक वर्ष से महिला समूह के द्वारा किया जा रहा है जिसमे महिला समूह ने एक वर्ष से कम समय मे ही लाखो रूपये की नल जल योजना योजना की राशि पंचायत खाते मे जमा की है किन्तु इसके पूर्व का नल योजना का लाखो रूपये कहा गया समझ से परे है

बिजली पानी एवं खाद के लिए परेशान हो रहा है सिवनी जिले का अन्नदाता – लल्लू बघेल

सिवनी: मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार स्वयं को किसानों का सबसे बड़ा हितैषी साबित करने के बड़े.बड़े दावे करती है लेकिन सिवनी जिले में किसानों की हालत स्थानीय भाजपा विधायक मुनमुन राय की नाकामी से दयनीय हो गयी है।

रबी की फसल के लिए अन्नदाता ने महंगे दामों पर बीज खरीदकर फसल उपजाने के लिए बोवनी तो कर दी है परंतु अब उसे बिजली पानी और खाद के लिए प्रतिदिन संघर्ष करना पड़ रहा है।

उक्ताशय की बात प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेश लल्लू बघेल ने व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के कारण पेंच व्यापवर्तन परियोजना से किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद विधायक मुनमुन राय ने कुछ क्षेत्रों का दौरा कर किसानों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया लेकिन उनके दावे झूठे साबित हो रहे है।

स्थिति यह है कि नहरों से पानी खेतों तक पहुंचना अभी भी संभव नहीं हो पाया है जिसका प्रमुख कारण नहरों की साफ.सफाई नहीं किया जाना है। जलसंसाधन विभाग ने लाखों रूपये नहरों की सफाई के नाम पर आहरित की है लेकिन नहरों की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कार्य में भी व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है।  

क्षेत्रीय विधायक मुनमुन राय झूठी घोषणाएं व वादा करने में महारत हासिल कर चुके है वे लगातार दावा करते है कि किसानों को कम से कम 12 घंटे थ्री फेस बिजली उपलब्ध करायी जायेगी लेकिन स्थिति यह है कि देर रात्रि 12 बजे थ्री फेस बिजली किसानों को मिल रही है उस दौरान भी लो बोल्टेज की समस्या बनी रहने के कारण रात भर जागने के बाद भी जिले का किसान अपनी फसलों को पानी नहीं दे पा रहा है।

लल्लू बघेल ने आरोप लगाया कि जिले में नकली डीएपी का व्यापार जारी है इस मामले में खुलासा होने के बाद भी अभी तक कृषि कल्याण विभाग तथा पुलिस द्वारा मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए प्रकरण दर्ज नहीं किया है।

लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में डीएपी एवं यूरिया की कमी बनी हुई है वहीं किसानों को महंगे दामों पर कृषि केन्द्रों से खाद खरीदनी पड़ रही है इस मामले में विधायक की चुप्पी स्पष्ट कर रही है कि उनका संरक्षण खाद बीज की कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों को मिला हुआ है।

धान खरीदी केन्द्रों को लेकर भी किसानों में आक्रोश है ब्रजेश बघेल ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र बहुत से ऐसे बेयर हाऊसों में बना दिये गये है जहां किसानों की सुविधा का कोई ध्यान नहीं रखा गया। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी बेलगाम है। आज तक विधायक मुनमुन ने इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कोई वक्तव्य तक नहीं दिया है जो संकेत देता है कि विधायक का प्रशासनिक अमले में कोई दबाब नहीं है।

किसान परेशान है और विधायक आयोजनों में शामिल होकर प्रचार में बने हुए है जबकि उन्हे किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रयास करना चाहिए।

सिवनी: गुस्साए लोगों ने बस को लगाई आग, दुर्घटना में बाइक चालक की हुई मौत

सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी से कान्हीवाड़ा जाने वाले मार्ग स्थित भोमा से सिवनी दिशा की और लगभग आधा किलोमीटर दूर नहर के पास बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे बस की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी। वही बस धू-धू कर जलती रही। हालांकि बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास भी प्रशासन द्वारा किया गया। इसके साथ ही उक्त मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 22 एमएफ 1018 से जगदीश पिता डोलचंद परिहार निवासी माहुलझीर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही बस क्रमांक एमपी 22 पी 1222 ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक बस के अंदर जा घुसी। वही बाइक चला रहे व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई।

व्यक्ति की मौत से नागरिक आक्रोशित हो उठे और सड़क किनारे खड़ी बस में आग लगा दी। हालांकि इस दुर्घटना के बाद बस में सवार सभी यात्री बस से उतर कर दूसरी बस से अपने गंतव्य को चले गए थे। बस धू-धू कर जल गई। वहीं प्रशासन द्वारा जलती बस को बुझाने का प्रयास भी किया गया।

जुबिन नौटियाल को अस्पताल से मिली छुट्टी, सिंगर ने फैंस को खुद बताया हेल्थ अपडेट

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए थे ,जिसकी वजह से उनकी कोहनी टूट गई और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोटें लगी हैं।

उन्हें मुंबई के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन हुआ है। जुबिन नौटियाल के घायल होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी चिंतित थे और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे।

हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। इसकी जानकारी खुद जुबिन ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

जुबिन नौटियाल को अस्पताल से मिली छुट्टी, सिंगर ने फैंस को खुद बताया हेल्थ अपडेट

जुबिन नौटियाल ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह खाना खाते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए जुबिन ने लिखा-‘आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। भगवान मुझे देख रहे थे और इस गंभीर हादसे में उन्होंने मुझे बचा लिया। मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हूं और मेरी रिकवरी हो रही है। आपके इस बेशुमार प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।’

जुबिन की इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। सिंगर नीति मोहन ने लिखा है, ‘आप जल्द स्वस्थ हों, आपको खूब प्यार।’ रैपर बादशाह ने लिखा, ‘जल्द ठीक हो जाओ भाई।’

जुबिन नौटियाल ने राता लंबिया, लुट गए, हमनवा, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम जिदंगी, कुछ तो बता जिदंगी जैसे कई हिट गीत दिए हैं और अपनी गायिकी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

बिग बॉस 16 : शालीन भनोट ने टीना दत्ता के सामने बयां किया दिल का हाल

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और दर्शकों के बीच इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है।

इस बीच शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसे देखने के बाद शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे शो के आने वाले एपिसोड में शो के कंटेस्टेंट शालीन भनोट शो में टीना दत्ता के सामने अपने दिल का हाल बयां करेंगे।

शालीन भनोट आने वाले एपिडोस में अदाकारा टीना दत्ता को ये एहसास दिलाने की कोशिश करेंगे कि उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा का है। वो एक्ट्रेस को बताएंगे कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और यह अब छुपाए नहीं छुप रहा है। शालीन भनोट की इन बातों का टीना दत्ता क्या जवाब देंगी।

बिग बॉस 16 : शालीन भनोट ने टीना दत्ता के सामने बयां किया दिल का हाल

क्या वो शालीन भनोट के इस रोमांटिकली प्रपोजल को सीरियसली लेंगी या फिर कोई गेम खेलेंगी। ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। वहीं फैंस भी इस प्रोमो के सामने आने के बाद इस एपिसोड का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

शो में वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में सलमान खान के निशाने पर आने के बाद टीना दत्ता और शालीन भनोट अपने रिश्ते को लेकर सतर्क हो गए हैं।ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि टीना और शालीन की दोस्ती में प्यार के फूल खिलेंगे और वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे या फिर ये सिर्फ शो का एक हिस्सा होगा।