सिवनी: 60 वर्षीय महिला को डांस करते करते आया हार्ट अटैक, स्टेज पर गिरकर मौत – Video

Date:

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले (MP Seoni) के बखारी में डांस करने के दौरान एक महिला डांस करते करते स्टेज पर ही गिर जाती है, जिसमे उस महिला की मौत हो जाती है. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में संगीत का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें महिलाएं डांस कर रही थीं. इसी दौरान एक महिला डांस फ्लोर पर गिर पड़ी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना का वीडियो सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सिवनी जिले के बखारी गांव की है. यहां बुधवार रात एक शादी समारोह में संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान स्टेज में महिलाएं डांस कर रही थीं।

डांस के दौरान एक 60 वर्षीय महिला अचानक डांस फ्लोर पर गिर पड़ी। लोगों ने देखा तो तुरंत महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। डॉक्टर के मुताबिक महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है.

थाना प्रभारी पंचेश्वर ने बताया कि परिवार के लोगों ने गुरुवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं गांव में शोक की लहर है।  

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी. यहां बेटी की शादी में डांस करते वक्त पिता डांस फ्लोर पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर पंचनामा भर दिया था।

इस बीच दुल्हे के परिजनों ने गमगीन माहौल में हल्द्वानी जाकर शादी करा दी. इस दौरान दुल्हन के मामा ने कन्यादान किया। यह घटना रविवार की है। युवती की शादी हल्द्वानी के एक मैरिज हॉल में तय हुई थी।

वधु पक्ष के लोगों को निकाह की रस्म निभाने हल्द्वानी जाना था। इससे पहले अल्मोड़ा स्थित उसके घर पर ही लड़की की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्में हो रही थीं. अनुष्ठान के दौरान देर रात लोग नाच रहे थे। इसी दौरान दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया और उसी दौरान गिरकर उनकी मौत हो गई.

Seoni News: सिवनी: 60 वर्षीय महिला को डांस करते करते आया हार्ट अटैक, स्टेज पर गिरकर मौत – Video
SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related