Home Blog Page 483

उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के साथ हुई नए साल की शुरुआत, उमड़ी भीड़ – VIDEO

उज्जैन। अंग्रेजी नववर्ष-2023 का आगाज रविवार को हो गया। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दरबार में ब्रह्म मुहूर्त में साल की पहली भव्य भस्मा आरती हुई। तड़के भगवान श्री महाकाल की भस्मारती में सैकड़ों लोगों ने अवंतिकानाथ के दर्शन किए।

महाकाल का राजसी स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने दर्शन कर महाकाल का जयकारा लगाया और धन्य हुए। नए साल की शुरुआत रविवार अवकाश से हुई है, इसलिए अधिक लोग यहां पहुुंचे हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा भी विशेष इंतजाम किए गए है। श्रद्धालुओं को महाकाल लोक से प्रवेश दिया जा रहा है।

दर्शन कतार त्रिवेणी संग्रहालय से

मंदिर समिति द्वारा सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश त्रिवेणी संग्रहालय के सामने से महाकाल लोक होते हुए मानसरोवर की ओर से किया गया है। कतार में लगे लोगों को लगातार चलने के 2 घंटे बाद भगवान के दर्शन हो रहे हैं।

सिर्फ एक ही जगह से बेरिकेड्स में प्रवेश

31 दिसंबर,22 तक मंदिर समिति द्वारा बेगमबाग, भारत माता मंदिर के सामने और बड़ा गणेश मंदिर के सामने के अलावा त्रिवेणी संग्रहालय से महाकाल लोक होते हुए मानसरोवर हॉल तक प्रवेश दिया जा रहा था, वहीं दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए सभी रास्ते बंद कर दिये गये हैं और सामान्य दर्शनार्थियों को सिर्फ त्रिवेणी संग्रहालय से प्रवेश दिया जा रहा है। डबल बेरिकेडिंग में दो-दो की कतार से लाइन लगातार चल रही है।

डेढ़ किलोमीटर का अलग से चक्कर.

कई लोगों को मंदिर की दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन की जानकारी नहीं होने पर वह लोग बड़ा गणेश, बेगमबाग और भारत माता मंदिर के रास्ते मानसरोवर हॉल की तरफ पहुंच रहे हैं। यहां पर फूल प्रसाद वाले लोगों के जूते चप्पल अपने यहां रखवाकर प्रसाद फूल भी उन्हें दे रहे हैं लेकिन इन लोगों को दर्शन की लाइन में लगने के लिये बेगमबाग के रास्ते हरिफाटक ब्रिज होते हुए त्रिवेणी संग्रहालय तक बिना जूते चप्पल के पैदल डेढ़ किलोमीटर तक चलना पड़ रहा है।

मंदिर के आपात गेट से निर्गम द्वार के रास्ते महाकाल लोक से बाहर

मानसरोवर हॉल में इंट्री के बाद झिकझेक में होते हुए लोगों को टनल के रास्ते पुराने निर्गम गेट से होते हुए मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है वहीं निर्गम के लिये आपात गेट खोलकर सीधे निर्गम द्वार तक ले जाकर लोगों को महाकाल लोक के रास्ते धनुष द्वार से बाहर किया जा रहा है। खास बात यह कि मंदिर परिसर में किसी को भी इंट्री नहीं दी गई है।

सुबह 6 बजे से शुरू हुए सामान्य दर्शन

मानसरोवर हॉल में लगे कर्मचारियों ने बताया कि सुबह 6 बजे से सामान्य दर्शनार्थियों की लाइन शुरू हुई जो लगातार चल रही है। दोपहर 12 बजे तक 2 लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके थे।

भीड़ प्रबंधन में पुलिस की मशक्कत

महाकाल थाने के सामने से बड़ा गणेश घाटी वाले मार्ग पर गेट नंबर 4 और 5 स्थित हैं। गेट नं. 4 से सशुल्क व वीआईपी, प्रोटोकॉल वाले दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है और इन लोगों का निर्गम गेट भी यहीं से रखा गया है। सामान्य दर्शनार्थी जानकारी नहीं होने के कारण इस मार्ग पर पहुंचने से पुलिस को यातायात चौकी के सामने बेरिकेडिंग कर लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित करना पड़ा बावजूद इसके पुलिस और लोगों के बीच कहासुनी की स्थिति बन रही थी।

नए साल का पहला दिन: दिल्ली और हरियाणा में भूकंप के जबरदस्त झटके

0

नए साल के पहले ही दिन हरियाणा में भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई और कोई जनहानि नहीं हुई। दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में झटके के साथ जमीन से 5 किमी नीचे है. नए साल के पहले दिन रात करीब 1 बजे झटके महसूस किए गए। दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

इसी बीच इससे पहले नवंबर महीने में उत्तराखंड में नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 रही। इस बार भी दिल्ली में झटके महसूस किए गए।

First day of new year: Tremors of earthquake in Delhi and Haryana

सिवनी: धूमधाम से मनाया जाएगा बाल रूप हनुमान मंदिर में 15वां पाटोत्सव पर्व, 2 जनवरी को विभिन्न आयोजन

सिवनी: सिवनी जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित बाल रूप हनुमान मंदिर में 15वें पाटोत्सव पर्व का आयोजन आगामी 2 जनवरी 2023 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा, इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

पाटोत्सव के साथ ही 2 जनवरी 2023 को बैकुंठवासी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का दंडदीक्षा जयंती दिवस भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंदिर समिति ने बताया है कि, 2 जनवरी को प्रातः 6 बजे मंदिर के गर्भगृह में अभिषेक प्रारंभ होगा तत्पश्चात पूजन , श्रृंगार एवं आरती की जाएगी।

इस कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 12 बजे हवन का आयोजन किया गया है । जबकि शाम 5 बजे से महा प्रसाद के रूप में भंडारा वितरण का आयोजन भी किया जा रहा है । मंदिर के पाटोत्सव के इन कार्यक्रमों के पश्चात प्रतिदिन संध्या को होने वाली आरती शाम 6.30 बजे प्रारंभ होगी एवं रात्रि 8.30 बजे महाराज श्री का पादुका पूजन कार्यक्रम होगा।

इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए गुरु आश्रम की ओर से मातृधाम के पीठ प्रबंधक पंडित धर्मवीर अजीत तिवारी उपस्थित रहेंगे। पादुका पूजन के पश्चात रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2008 में इस प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर में कुंभ अभिषेक के रूप में एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन हुआ था इस कार्यक्रम में स्वयं जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज भी शामिल रहे थे और उनके आशीर्वाद तथा सानिध्य में यह संपूर्ण आयोजन गुरु आचार्यों द्वारा ही संपन्न कराया गया था।

तभी से मंदिर के कुंभाभिषेक दिवस को पाटोत्सव के रुप में मनाए जाने के साथ ही महाराज श्री के दंड सन्यास दीक्षा जयंती को मनाए जाने की परंपरा रखी गई है।

मंदिर समिति ने बताया कि, पाटोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें यदि कोई भक्त स्वेच्छा से कोई सामग्री दान देना चाहता है तो वह मंदिर के दान काउंटर पर संपर्क कर सकता है।

मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं और गुरु परिवार के सदस्यों से 2 जनवरी को आयोजित होने वाले इन सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Love Jihad: जबलपुर से किशोरी को अगवा कर चल रही थी कन्वर्जन के बाद निकाह की तैयारी, पहुंच गई पुलिस

अशोकनगर। जिले के बहादुरपुर कस्बा अंतर्गत गीलारोपा गांव से लवजिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां का एक मुस्लिम युवक जबलपुर के सीहोरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर गांव ले आया था, जहां शनिवार को गदूली की मस्जिद में पहुंच कर कन्वर्जन के बाद निकाह करने की तैयारी में था।

इसकी सूचना जैसे ही विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णगोपाल त्रिवेदी ने पुलिस को दी तो पुलिस सतर्क हो गई है और गदूली पहुंचते ही युवक को नाबालिग के साथ पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।

नाबालिग से नाम पता पूछने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाई तो मालूम हुआ कि जबलपुर के सीहोरा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले नाबालिग के परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।

बताया गया है कि बब्लू खान उम्र 30 वर्ष निवासी गीलारोपा आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। वह काफी दिनों से जबलपुर के आसपास दैनिक मजदूरी करता था। दो दिन पहले वह एक किशोरी को लेकर गांव पहुंचा तो गांववालों ने इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद को दी।

सुबह ज्ञात हुआ कि उक्त युवक किशोरी को लेकर किसी मस्जिद में जा कर निकाह करने की तैयारी में है। पुलिस ने उसका पीछा किया और गदूली में बस से उतरते हुए गिरफ्तार कर लिया।

इसकी सूचना सीहोरा थाना पुलिस को दे दी गई है। वहीं बताया गया है कि युवक पर पहले भी दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज हो चुका है और करीब दो वर्ष पहले भी एक हिंदु युवती को भगाकर लाया था। यह युवती कहां गई, इसका किसी को पता नहीं चला।

ब्रेकिंग! एमपी में शामिल होना चाहते हैं महाराष्ट्र के 154 गांव के लोग, तहसील धारणी को मध्यप्रदेश में शामिल करने की मांग तेज

बुरहानपुर। मप्र और महाराष्ट्र की सीमा पर बसा गांव धारणी प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। यहां सुंदर जंगल, मेलघाट क्षेत्र है। वन्यप्राणी भी काफी संख्या में है, लेकिन यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

इसलिए वह महाराष्ट्र की बजाए मप्र में शामिल होना चाहते हैं। इसे लेकर शुक्रवार देर शाम उन्होंने मप्र महाराष्ट्र की बार्डर पर नारेबाजी कर विरोध भी दर्ज कराया।

धारणी के रहवासियों का कहना है कि यहां किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं है। सारा व्यापार भी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा और बैतूल जिले से जुड़ा हुआ है। रोड की स्थिति खराब है। आवागमन के साधन बेहतर नहीं है।

रहवासियों को उद्योग आदि की सुविधाएं नहीं है। धारणी में 154 गांव है। यह करीब 150 किमी क्षेत्र में फैला है। इसके करीब 70 गांव मध्य प्रदेश से लगे हुए हैं। धारणी से अमरावती की दूरी करीब 190 किमी है। यह अति दुर्गम क्षेत्र है।

धारणी से अमरावती तक जाने के लिए 70 किमी का रास्ता रास्ता कहलाने के लायक नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से यहां कोई व्यवस्था नहीं है। यहां से अगर बीमार मरीज को अमरावती भेजा जाता है तो कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। ऐसे में लोग यहां से मरीज को बैतूल खंडवा या बुरहानपुर ले जाना पसंद करते हैं।

धारणी से इन जिलों की दूरी करीब 40 से 50 किमी है। अति दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। सरकारी योजनाएं भी यहां तक नहीं पहुंच पाती।

यही कारण है कि पिछले करीब 30 साल से यह क्षेत्र कुपोषण से मुक्त भी नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि यहां सड़क नाम की कोई चीज ही नहीं है। यहां का पूरा बाजार मध्य प्रदेश पर निर्भर है। लोग व्यक्तिगत लाभ से वंचित हैं।

अमरावती जिले के जिला परिषद सदस्य श्रीपाल राम प्रसाद पाल ने कहा कि 63 ग्राम पंचायतों के लोग इस मांग को लेकर एकजुट हैं। ज्ञापन राष्ट्रपति, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि धारणी के 100 गांव में अब तक पक्की सड़कें नहीं बनी है। करीब 24 गांवों में बिजली नहीं है। कुपोषण खत्म नहीं हुआ है जबकि 30 साल में यहां करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं।

यहां रहने वाले लोगों को मराठी नहीं आती है, जबकि अधिकारियों को हिंदी नहीं आती। ऐसे में भाषा की समस्या भी आ रही है। क्षेत्र वन विभाग में आता है, लेकिन वन विभाग की कोई सुविधाएं भी इनको नहीं मिलती है।

MP Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में द्वारका की यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिये मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (MP Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) के तहत नि:शुल्क तीर्थ स्थानों की नि:शुल्क यात्रा करवाई जाती है।

योजना अंतर्गत वर्ष 2023 की पहली तीर्थ यात्रा के लिये द्वारका का चयन किया गया है। जिसके आवेदन 13 जनवरी 2023 तक यात्रा के इच्छुक नागरिक अपने निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।

तीर्थ यात्रा के लिये आवेदन करते समय आवेदनकर्ता को आधार कार्ड, वोटर कार्ड, कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की छायाप्रति अनिवार्य रुप से संलग्न करना होगा एवं एक्टिव मोबाईल नंबर दर्ज करवाना होगा।

कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि सभी निकायों में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे और यात्रियों की सूची तैयार कर हार्डकॉपी कलेक्टर कार्यालय का उपलब्ध करायेंगे। यात्रा प्रारंभ होने की तिथि 24 जनवरी से 29 जनवरी तक निर्धारित है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत कोटे से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने की दशा में यात्रियों का चयन कंप्यूटराईज्ड लॉटरी से किया जायेगा। शासन द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिये ट्रेन में कोविड प्रोटोकाल के तहत वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के साथ-साथ मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किये गये हैं।

आज का इतिहास: इतिहास के पन्नों में 31 दिसंबर

0

भारत की किस्मत में जब अंग्रेजों की गुलामी की नींव पड़ीः 31 दिसंबर 1600 की तारीख, इतिहास का ऐसा मोड़ है जब भारत की तकदीर में अंग्रेजों की गुलामी की बुनियाद रखी गई थी।

इसी तारीख को इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का शाही फरमान जारी करते हुए कहा कि यह कंपनी पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया और भारत के साथ व्यापार करेगी।

मुख्य रूप से मसालों के व्यापार से शुरुआत करने वाली यह कंपनी आगे चलकर व्यापक रूप से भारत में ब्रिटेन के साम्राज्यवादी हितों के लिए काम करते हुए यहां अंग्रेजी हुकूमत की जमीन तैयार कर दी।

शुरुआती दशकों में पूर्वी एशिया में व्यापार के साथ-साथ ब्रिटिश सरकार की मदद के लिए इस कंपनी ने भारत व चीन में अपने पांव जमाने शुरू किए। व्यापार में एकाधिकार के साथ उसने राजनीतिक गतिविधियों में भी प्रभावशाली ढंग से दखल देना शुरू कर दिया।

इस कंपनी का रुतबा ऐसा बढ़ा कि इसने भारत समेत दुनिया के एक बड़े हिस्से पर राज किया। कंपनी से यह सरकार में बदल चुकी थी। जिसके पास अपनी फौज और खुफिया तंत्र था।

यहां तक कि इस कंपनी को टैक्स वसूली का अधिकार हासिल था। इस दौरान इसने बर्बरता का इतिहास भी लिखा। हालांकि 1857 के विद्रोह के बाद इस कंपनी को 01 जनवरी 1874 को भंग कर ब्रिटिश सरकार ने भारत का नियंत्रण सीधा अपने हाथों में ले लिया।

31 दिसंबर की अन्य अहम घटनाएंः

  • 31 दिसंबर 1492ः इटली के सिसली क्षेत्र से एक लाख यहूदियों को निकाला गया।
  • 31 दिसंबर 1781ः अमेरिका में पहला बैंक खुला।
  • 31 दिसंबर 1898ः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय का जन्म।
  • 31 दिसंबर 1925ः जाने-माने साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का जन्म।
  • 31 दिसंबर 1926ः प्रसिद्ध लेखक व इतिहासकार विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे का निधन।
  • 31 दिसंबर 1929ः महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूर्ण स्वराज के लिए लाहौर में आंदोलन शुरू।
  • 31 दिसंबर 1949ः विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
  • 31 दिसंबर 1956ः मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन।
  • 31 दिसंबर 1984ः राजीव गांधी भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
  • 31 दिसंबर 1984ः मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।

Happy New Year 2023 Youtube Shorts Download: हैप्पी न्यू ईयर यूट्यूब शॉर्ट्स डाउनलोड

Happy New Year 2023 Youtube Shorts Download: हैप्पी न्यू ईयर इन्स्टाग्राम रील्स डाउनलोड – New Year 2023 Youtube Shorts Download ( नया साल यूट्यूब शॉर्ट्स डाउनलोड ) Happy New Year 2023 Youtube Shorts Download, Happy New Year 2023 Youtube Shorts Download Full HD, New Year Praty Latest HD 4k Youtube Shorts Video

नया साल इन्स्टाग्राम यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो डाउनलोड, हैप्पी न्यू ईयर सेलिब्रेशन यूट्यूब शॉर्ट्स मुफ्त डाउनलोड, हैप्पी न्यू ईयर 2023 यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो डाउनलोड, न्यू ईयर प्राटी यूट्यूब शॉर्ट्स स्टेटस वीडियो  कलेक्शन  तो उन्हें अपने प्यार करने वाले और दोस्तों या परिवार के साथ साझा करना न भूलें.

हैप्पी न्यू ईयर 2023 व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो , हैप्पी न्यू ईयर 2023 यूट्यूब शॉर्ट्स डाउनलोड, न्यू ईयर 2023 यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो फ्री डाउनलोड, 2023 न्यू ईयर यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो, वेलकम 2023 स्टेटस वीडियो डाउनलोड, न्यू ईयर 2023 विश यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो डाउनलोड

New Year Youtube Shorts Status Video (न्यू ईयर यूट्यूब शॉर्ट्स स्टेटस वीडियो)

2023 लगभग यहां है। जब कोई इस अवसर को अपने प्रियजनों के साथ मनाता है, तो उनके आस-पास होना हमेशा संभव नहीं होता है। तकनीक की बदौलत हम वीडियो कॉल के जरिए अपने दोस्तों और परिवार से जुड़ सकते हैं।

पिछले वर्षों में, ग्रीटिंग्स और शुभकामनाएं भेजने के लिए स्टिकर भी एक लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं। यदि आप अपने प्रियजनों को हैप्पी न्यू ईयर स्टिकर भेजना चाहते हैं और एक संक्षिप्त गाइड की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर स्टिकर कैसे भेजें

Happy New Year 2023 Youtube Shorts Video Status Download

New Year Praty Youtube Shorts Video, Happy New year 2023 Status Video, New Year 4K Status Video Download | नया साल पार्टी व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो, नया साल मुबारक हो 2023 स्टेटस वीडियो , नया साल 4K स्टेटस वीडियो

Advance Happy New Year 2023 Status Video | एडवांस हैप्पी न्यू ईयर 2023 स्टेटस वीडियो

Advance Happy New Year 2023 Status Video, New Year 4k Status Video, New Year Special Status Video Download | एडवांस हैप्पी न्यू ईयर 2023 स्टेटस वीडियो, न्यू ईयर 4k स्टेटस वीडियो , न्यू ईयर स्पेशल स्टेटस वीडियो

New Year Special Status Video | न्यू ईयर स्पेशल विडियो स्टेटस

New Year Special Status Video, Happy New Year Youtube Shorts Status Video, New Year Praty Status Video Download | न्यू ईयर स्पेशल स्टेटस वीडियो, हैप्पी न्यू ईयर व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो , न्यू ईयर प्रेटी स्टेटस वीडियो

New Year Full Screen Status Video | न्यू ईयर फुल स्क्रीन स्थिति वीडियो

New Year Full Screen Status Video, New Year Praty Youtube Shorts Status Video, Happy New Year 2023 Status Video Download | नया साल पूर्ण स्क्रीन स्थिति वीडियो, नया साल प्रैट व्हाट्सएप स्थिति वीडियो , नया साल मुबारक हो 2023 स्थिति वीडियो

New Year Praty Youtube Shorts Status Video

New Year Praty Youtube Shorts Status Video, Happy New Year 2023 Status Video, New Year 4k Status Video Download

Happy New Year Coming Soon Status Video, New Year Youtube Shorts Status Video
Happy New Year Best Wishes Status Video, Happy New Year Youtube Shorts Status Video
Download
Happy New Yera 2023 Full Screen Youtube Shorts Status Video, New year Special Status Video Download
Happy New Year Advance 2023 Status Video, Happy New Year Youtube Shorts Status Video Download

Happy New Year 2023: नव वर्ष की शुभकामनाएं

! आने वाला साल भव्य रोमांच और अवसरों से भरा हो।

जिंदगी छोटी है। बड़ा सपना देखें और 2023 का अधिकतम लाभ उठाएं!

नववर्ष की शुभकामनाएं! 2023 एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह आपका साल है। इसे करना ही होगा।

जीवन एक साहसिक कार्य है जो सुंदर स्थलों से भरा है। आपको 2023 में बनी कई शानदार यादों की

आपको नए साल की शुभकामनाएं, पूर्ति और रोमांचक अवसरों के साथ फूटना। और स्मरण रहे, यदि अवसर दस्तक न दे, तो द्वार बना लो!

नया साल आपके लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आपको 2023 की शुभकामनाएं!

यह अतीत को भूलने और एक नई शुरुआत का जश्न मनाने का समय है। नववर्ष की शुभकामनाएं!

नववर्ष की शुभकामनाएं! मुझे आशा है कि 2023 में आपके सभी प्रयास सफल होंगे।

नववर्ष की शुभकामनाएं! आइए कल की उपलब्धियों और कल के उज्ज्वल भविष्य के लिए टोस्ट करें।

नववर्ष की शुभकामनाएं! मुझे उम्मीद है कि 2023 में आपके सभी सपने सच होंगे। आगे और ऊपर!

आपको और आपके परिवार को आशा, स्वास्थ्य और खुशी से भरा एक नया साल मुबारक हो – मस्ती के एक उदार छिड़काव के साथ!

जैसे ही सूर्य एक और वर्ष पर अस्त होता है, मैं आपके अच्छे साथ और अच्छे उत्साह की कामना करता हूं।

आपको नव वर्ष की शुभकामनाएं! जब मैं अपने आशीर्वादों की गिनती करता हूं, तो मैं आपको दो बार गिनता हूं।

Happy New Year 2023: Wishes

Happy New Year! May the coming year be full of grand adventures and opportunities.

Life is short. Dream big and make the most of 2023!

Happy New Year! 2023 is the beginning of a new chapter. This is your year. Make it happen.

Life is an adventure that’s full of beautiful destinations. Wishing you many wonderful memories made in 2023.

Wishing you a Happy New Year, bursting with fulfilling and exciting opportunities. And remember, if opportunity doesn’t knock, build a door!

May the New Year bring you happiness, peace, and prosperity. Wishing you a joyous 2023!

It is time to forget the past and celebrate a new start. Happy New Year!

Happy New Year! I hope all your endeavors in 2023 are successful.

Happy New Year! Let’s toast to yesterday’s achievements and tomorrow’s bright future.

Happy New Year! I hope all your dreams come true in 2023. Onwards and upwards!

Wishing you and your family a happy new year filled with hope, health, and happiness – with a generous sprinkle of fun!

As the sun sets on another year, I wish you great company and good cheer.

Wishing you a blessed New Year! When I count my blessings, I count you twice.

Happy New Year 2023 Instagram Reels Status Download: हैप्पी न्यू ईयर इन्स्टाग्राम रील्स डाउनलोड

Happy New Year 2023 Instagram Reels Status Download: हैप्पी न्यू ईयर इन्स्टाग्राम रील्स डाउनलोड – New Year 2023 Instagram Reels Download ( नया साल इन्स्टाग्राम रील्स डाउनलोड ) Happy New Year 2023 Instagram Reels Download, Happy New Year 2023 Instagram Reels Download Full HD, New Year Praty Latest HD 4k Instagram Reels Video

नया साल इन्स्टाग्राम रील्स स्टेटस वीडियो डाउनलोड, हैप्पी न्यू ईयर सेलिब्रेशन इन्स्टाग्राम रील्स मुफ्त डाउनलोड, हैप्पी न्यू ईयर 2023 इन्स्टाग्राम रील्स वीडियो डाउनलोड, न्यू ईयर प्राटी इन्स्टाग्राम रील्स स्टेटस वीडियो  कलेक्शन  तो उन्हें अपने प्यार करने वाले और दोस्तों या परिवार के साथ साझा करना न भूलें.

हैप्पी न्यू ईयर 2023 व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो , हैप्पी न्यू ईयर 2023 स्टेटस वीडियो डाउनलोड, न्यू ईयर 2023 व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो फ्री डाउनलोड, 2023 न्यू ईयर व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो, वेलकम 2023 स्टेटस वीडियो डाउनलोड, न्यू ईयर 2023 विश व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो डाउनलोड

New Year Instagram Reels Status Video (न्यू ईयर इन्स्टाग्राम रील्स स्टेटस वीडियो)

2023 लगभग यहां है। जब कोई इस अवसर को अपने प्रियजनों के साथ मनाता है, तो उनके आस-पास होना हमेशा संभव नहीं होता है। तकनीक की बदौलत हम वीडियो कॉल के जरिए अपने दोस्तों और परिवार से जुड़ सकते हैं।

पिछले वर्षों में, ग्रीटिंग्स और शुभकामनाएं भेजने के लिए स्टिकर भी एक लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं। यदि आप अपने प्रियजनों को हैप्पी न्यू ईयर स्टिकर भेजना चाहते हैं और एक संक्षिप्त गाइड की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर स्टिकर कैसे भेजें

Happy New Year 2023 Instagram Reels Video Status Download

New Year Praty Instagram Reels Video, Happy New year 2023 Status Video, New Year 4K Status Video Download | नया साल पार्टी व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो, नया साल मुबारक हो 2023 स्टेटस वीडियो , नया साल 4K स्टेटस वीडियो

Advance Happy New Year 2023 Status Video | एडवांस हैप्पी न्यू ईयर 2023 स्टेटस वीडियो

Advance Happy New Year 2023 Status Video, New Year 4k Status Video, New Year Special Status Video Download | एडवांस हैप्पी न्यू ईयर 2023 स्टेटस वीडियो, न्यू ईयर 4k स्टेटस वीडियो , न्यू ईयर स्पेशल स्टेटस वीडियो

New Year Special Status Video | न्यू ईयर स्पेशल विडियो स्टेटस

New Year Special Status Video, Happy New Year Instagram Reels Status Video, New Year Praty Status Video Download | न्यू ईयर स्पेशल स्टेटस वीडियो, हैप्पी न्यू ईयर व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो , न्यू ईयर प्रेटी स्टेटस वीडियो

New Year Full Screen Status Video | न्यू ईयर फुल स्क्रीन स्थिति वीडियो

New Year Full Screen Status Video, New Year Praty Instagram Reels Status Video, Happy New Year 2023 Status Video Download | नया साल पूर्ण स्क्रीन स्थिति वीडियो, नया साल प्रैट व्हाट्सएप स्थिति वीडियो , नया साल मुबारक हो 2023 स्थिति वीडियो

New Year Praty Instagram Reels Status Video

New Year Praty Instagram Reels Status Video, Happy New Year 2023 Status Video, New Year 4k Status Video Download

Happy New Year Coming Soon Status Video, New Year Instagram Reels Status Video
Happy New Year Best Wishes Status Video, Happy New Year Instagram Reels Status Video
Download
Happy New Yera 2023 Full Screen Instagram Reels Status Video, New year Special Status Video Download
Happy New Year Advance 2023 Status Video, Happy New Year Instagram Reels Status Video Download

Happy New Year 2023: नव वर्ष की शुभकामनाएं

! आने वाला साल भव्य रोमांच और अवसरों से भरा हो।

जिंदगी छोटी है। बड़ा सपना देखें और 2023 का अधिकतम लाभ उठाएं!

नववर्ष की शुभकामनाएं! 2023 एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह आपका साल है। इसे करना ही होगा।

जीवन एक साहसिक कार्य है जो सुंदर स्थलों से भरा है। आपको 2023 में बनी कई शानदार यादों की

आपको नए साल की शुभकामनाएं, पूर्ति और रोमांचक अवसरों के साथ फूटना। और स्मरण रहे, यदि अवसर दस्तक न दे, तो द्वार बना लो!

नया साल आपके लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आपको 2023 की शुभकामनाएं!

यह अतीत को भूलने और एक नई शुरुआत का जश्न मनाने का समय है। नववर्ष की शुभकामनाएं!

नववर्ष की शुभकामनाएं! मुझे आशा है कि 2023 में आपके सभी प्रयास सफल होंगे।

नववर्ष की शुभकामनाएं! आइए कल की उपलब्धियों और कल के उज्ज्वल भविष्य के लिए टोस्ट करें।

नववर्ष की शुभकामनाएं! मुझे उम्मीद है कि 2023 में आपके सभी सपने सच होंगे। आगे और ऊपर!

आपको और आपके परिवार को आशा, स्वास्थ्य और खुशी से भरा एक नया साल मुबारक हो – मस्ती के एक उदार छिड़काव के साथ!

जैसे ही सूर्य एक और वर्ष पर अस्त होता है, मैं आपके अच्छे साथ और अच्छे उत्साह की कामना करता हूं।

आपको नव वर्ष की शुभकामनाएं! जब मैं अपने आशीर्वादों की गिनती करता हूं, तो मैं आपको दो बार गिनता हूं।

Happy New Year 2023: Wishes

Happy New Year! May the coming year be full of grand adventures and opportunities.

Life is short. Dream big and make the most of 2023!

Happy New Year! 2023 is the beginning of a new chapter. This is your year. Make it happen.

Life is an adventure that’s full of beautiful destinations. Wishing you many wonderful memories made in 2023.

Wishing you a Happy New Year, bursting with fulfilling and exciting opportunities. And remember, if opportunity doesn’t knock, build a door!

May the New Year bring you happiness, peace, and prosperity. Wishing you a joyous 2023!

It is time to forget the past and celebrate a new start. Happy New Year!

Happy New Year! I hope all your endeavors in 2023 are successful.

Happy New Year! Let’s toast to yesterday’s achievements and tomorrow’s bright future.

Happy New Year! I hope all your dreams come true in 2023. Onwards and upwards!

Wishing you and your family a happy new year filled with hope, health, and happiness – with a generous sprinkle of fun!

As the sun sets on another year, I wish you great company and good cheer.

Wishing you a blessed New Year! When I count my blessings, I count you twice.

सिवनी: 11 करोड़ का गबन, मुख्य आरोपित सचिन दहायत गिरफ्तार, गोवा में पार्टी और कॉल गर्ल कनेक्शन!

सिवनी। जिले के केवलारी थाना अंतर्गत तहसील कार्यालय में आर.बी.सी. 6(4) के फर्जी प्रकरण बनाकर शासकीय राशि 11 करोड 16 लाख रूपयों का गबन करने वाले मुख्य आरोपित सचिव दहायत को केवलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसका खुलासा शुक्रवार की शाम को सिवनी पुलिस ने किया है।

पुलिस के मीडिया अधिकारी देवेन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि तहसीलदार केवलारी हरीश (46) पुत्र प्रभुदयाल लालवानी ने 15 नवंबर 22 को केवलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सहायक ग्रेड तीन सचिव दहायत द्वारा शासकीय राशि 11 करोड 16 लाख रूपयों को धोखाधडी कर गबन किया गया है।

जिस पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध भादवि की धारा 408,409, 420, 467, 468, 471, के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। सचिन दहायत को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई जहां उसने बताया कि ऑनलाइन जुआ खेलने के कारण वह लाखो रूपये के कर्जे में डूब गया था। श्रेष्ठ अवधिया व विशेष अवधिया से वह कर्जे के रूप में पैसा लेता था उनके द्वारा पैसे मांगने से वह परेशान हो गया था।

एक दिन उसने यूटयूब में एडोब फिल एंड साइन नामक एप्लीकेशन को देखा, जिसमें किसी भी हस्ताक्षर को स्केन कर अन्य किसी भी दस्तावेज/ प्रपत्र / अभिलेख में मुद्रित किया जा सकता है।

जिसकी मदद में उसने पहली बार वर्ष 2019 में आर.बी.सी. 6(4) के तहत एसडीएम के हस्ताक्षर शुदा प्रकरण जिसमें पानी में डूबने से हुई मृत्यु जिससे की 4 लाख रूपये स्वीकृत राशि के आदेश को देखकर उस आदेश की तरह ही दूसरा फर्जी आदेश बनाकर एडोब फिल साईन एप्लीकेशन से एसडीएम के साईन को स्केन कर उस फर्जी आदेश में मुद्रित कर उस आदेश का बिल बनाकर ट्रेजरी सिवनी भेजा और उस बिल को पास करने के लिये सिवनी ट्रेजरी के बाबू सहायक ग्रेड 3 दुर्गेश पंवार को 10 हजार रूपये दिया।

पूछताछ में सचिन दहायत ने बताया कि शासकीय राशि को गवन करने के बाद लाभ अर्जित किये गये रुपयो से उसने सोने चांदी के आभूषण, एप्पल के 2 मोबाईल, एक एसयूवी कार, मां के नाम पर गोसलपुर में एक प्लाट, छोटे जीजा मिथलेश दाहिया के लिये एक डम्पर माडल 709 पांच लाख रूपये का , एक मोटर सायकल होण्डा साईन को दहेज में देना तथा खरीदे गये जेवरात को दोनो बहनों सोनम दाहिया व पूनम दाहिया के घर पर रखना और उनके लिये सोने-ंचांदी के जेवरात खरीदा। तथा इन रूपये से दोस्तों के साथ नागपूर, सिवनी, गोवा, मे जाकर पार्टीयां करना महंगी शराब का सेवन करना और काल गर्ल को बुलाना बताया।

मीडिया अधिकारी ने बताया कि आरोपित सचिन दहायत को पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है। आरोपित से पूछताछ कर खरीदी गई संपत्ती को जब्त किया जावेगा । पूर्व में इस प्रकरण के सात आरोपित क्रमशः श्रेष्ठ अवधिया, विशेष अवधिया, अजय यादव, ललित सरयाम, शिवम अग्रवाल, राधेश्याम बंदेवार, एवं दुर्गेश पंवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।