Home Blog Page 482

सिवनी: चंद असामाजिक तत्वों की वजह से SPL के ग्राउंड पर चली जेसीबी, बंद हुआ आयोजन

सिवनी: चंद असामाजिक तत्वों की वजह से IPL के ग्राउंड पर चली जेसीबी, बंद हुआ आयोजन सिवनी जिला मुख्यालय में हर वर्ष एसपीएल का आयोजन किया जाता है, इस आयोजन के लिए सिर्फ खिलाडी या टीम नहीं बल्कि जिले की जनता भी बेहद उत्सुक रहती है, हर वर्ष जिले की जनता एसपीएल के आयोजन की राह तकती है. क्योंकि आयोजन हमेशा ही बेहद बेहतरीन तरीके से आयोजन किया जाता है.

कोतवाली सिवनी थाना अंतर्गत लगातार अपराधों में वृद्धि दर्ज की जा रही है जिनकी वजह से जनता तो परेशान है ही अब खेल आयोजनों पर भी साया मंडराने लगा है. जिले में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा खेल आयोजनो में आपराधिक घटनाओ को अंजाम दिया जाने लगा है.

कुछ दिनों पहले सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, एसपी सिवनी के निवास स्थान के समीप आंख में मिर्ची डालकर लूट की घटना का प्रयास किया गया था और अब बीते दिन एसपीएल के खेल मैदान में भाजपा के एक पदाधिकारी पर प्राणघातक हमला कर दिया गया.

आज तडके से ही भाजपा द्वारा कचहरी चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था इसी बीच एसपीएल ग्राउंड जहाँ खेल का आयोजन किया जा रहा था वहां पर जिला प्रशासन द्वारा खेल पिच पर जेसीबी चला दी गयी है जिसकी वजह से खेल आयोजन यही पर रोक दिया गया है.

अब देखना यह होगा की जिले के कुछ आसामजिक तत्वों और अपराधियों की वजह से रोके गए इस खेल आयोजन को दोबारा शुरू किया जाएगा या नहीं यदि खेल आयोजन को नहीं शुरू किया तो जिला प्रशासन को सोचना चाहिए की खेल जैसे आयोजनों पर यदि इन अपराधियों का साया मंडरा रहा है तो जिले में खेल आयोजन जैसी गतिविधिया कराने में आयोजनकर्ताओं को 100 बार सोचना पड़ेगा.

Update

आयोजन समिति ने किया टूर्नामेंट स्थगित

प्रशासन द्वारा एसपीएल के ग्राउंड में जेसीबी चलाई जिसके बाद खुद आयोजन समिति ने चल रहे इस टूर्नामेंट को स्थगित करने का एलान कर दिया है

Seoni: Due to some anti-social elements, JCB runs on SPL ground, event closed

सिवनी: बरघाट में सागौन की तस्करी करते पकडाए, वृक्षारोपण के नाम पर करोडो खर्च!

बरघाट (एस.शुक्ला): योगेश पटेल उपवन मंडल अधिकारी दक्षिण सिवनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश पर शिवकुमार कनोजिया वन परिक्षेत्र अधिकारी बरघाट सामान्य के द्वारा बीती रात्री दो ट्रेक्टरो मे भरकर जा रही इमारती लकडी के जब्ती प्रकरण बनाकर कार्यवाही की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक MP 22 11 3743 मे रात के अंधेरे मे इमारती लकडी सागौन के लटठे भरे गये थे जिसे आरामील चिरान के लिये ले जाया जा रहा था.

उपरोक्त वाहन को रात्री मे पकडते हुऐ पी आर प्रकरण 47030/22 धारा मध्य प्रदेश अभिवहन वन उपज नियम 2000 धारा 41 नियम 3 के अन्तर्गत कार्य वाही करते हुऐ वाहन एवं इमारती लकडी रेंज आफिस बरघाट मे अभिरक्षा मे रखा गया है.

जब्त की गई इमारती लकडी की कीमत 60000 रूपये बताई गई है तथा वाहन मालिक राधेश्याम पिता रामचरण राहगडाले पर प्रकरण पंजीबध कर कार्रवाई की जा रही है.

इसी तरह ट्रेक्टर क्रमांक mp 22AD1104 वाहन मालिक शिवप्रसाद पिता ताराचंद बिसेन निवासी जनमखारी पर भी वन उपज नियम 2000 धारा 41 नियम 3 के तहत कार्रवाई करते हुऐ वाहन अभि रक्षा मे रखा गया है. ट्रेक्टर मे 24 नग जामुन के लटठे बिना अनुञा पत्र के परिवहन करते हुऐ मलारा एवं पिडर ई के बीच मे रात्री मे पकडा गया था.

रात के अंधेरे मे हो रही सागौन की तस्करी

उल्लेखनीय है की इमारती लकडीयो की तस्करी रात के अंधेरे मे भारी पैमाने पर हो रही है और यही लकडी रात के अंधेरे मे चिरान के लिये आरामील मै भी पहुच रही है जिसमे वनो की बेशकीमती इमारती लकडीयो का सफाया किया जाकर वनो को भारी छति भी पहुंचाई जा रही है जिस पर ठोस अंकुश न लगने और कार्रवाई न होने से यह तस्करी आये दिन बढते जा रही है जिससे इंकार नही किया जा सकता.

आम के वृक्षो का हो गया सफाया

यहा यह भी उल्लेखनीय है की बरघाट विकास खंड मे लगभग आम के वृक्षो का सफाया हो चुका है और वर्षो पुराने आम के फलदार और लहलहाते पेड़ भी कट चुके है और थोक के भाव इन पेडो की लकडी के परिवहन के लिये टी पी भी जारी कर दी गई और वर्तमान मे भी वृक्षो का सफाया अनवरत जारी है किन्तु इस दिशा मे शासन प्रशासन का ध्यान कत ई नही है.

वृक्षारोपण के नाम पर करोडो खर्च

वही प्रति वर्ष सरकार वृक्षारोपण के नाम पर करोडो रूपये पानी की तरह खर्च कर रही है ताकि आम जन मानस को शुद्ध पर्यावरण के साथ साथ शुद्ध आवो हवा मिल सके किन्तु जो पौधे आज वृक्ष बनकर खडे है उन वृक्षो पर सरकार का ध्यान नही है लगातार हो रही कटाई से जनमानस को इसी सत्र मे आम के फलो से भी वंचित रहना पडा है. और यही स्थिति इमारती लकडीयो की है जिनकी तस्करी रात के अंधेरे मे खुलेआम हो रही है जिस पर ठोस कार्रवाई की अपेक्षा जनमानस ने की है

MP Weather: एमपी की राजधानी भोपाल सहित बुंदेलखंड-बघेलखंड में छाया तगड़ा कोहरा, सबसे ठंडे रहे ग्वालियर-चंबल

MP Weather Forecast। मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को और महसूस करने को मिल रहे है, भले ही बीते माह दिसंबर की बात करें तो बीते 10 वर्षों में सबसे गर्म रहा लेकिन नए वर्ष 2023 की शुरुवात होते ही नया साल मध्यप्रदेश कड़ाके की जबरदस्त ठंड लेकर आया है, नए वर्ष की शुरुवात के साथ सोमवार की सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) ग्वालियर (Gwalior) चंबल (Chambal) बुंदेलखंड (Bundelkhand) और बघेलखंड (Baghelkhand) में घना कोहरा छाया रहा, वहीं, ग्वालियर-चंबल बेल्ट कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5, 6 जनवरी को मध्यप्रदेश में मावठा भी गिर सकता है, मध्यप्रदेश में इसकी शुरुआत प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) जिले से होगी और यह राजधानी भोपाल (Bhopal) के पास तक सक्रिय रह सकता है।

ग्वालियर-चंबल जिले की बात करें तो ग्वालियर-चंबल जिले में रात का तापमान 5 डिग्री से भी नीचे और इसके साथ ही इंदौर और भोपाल (Indore – Bhopal) में यह तापमान 9 डिग्री तक आ सकता है, मौसम वैज्ञानिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईस्ट एमपी में पानी गिरने की संभावना भी अत्यधिक है और अगर स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनता है, तो तापमान में तेजी से गिरावट होगी।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग से प्राप्त अपडेट की बात करें तो जबलपुर (Jabalpur), नर्मदापुरम (Narmadapuram), बैतूल (Betul) और आसपास के कई जिलों में दो दिन बारिश हो सकती है, इसके साथ ही ज्यादातर इलाकों में तापमान 10 डिग्री के नीचे आ सकता है।

ग्वालियर (Gwalior) चंबल (Chambal) बुंदेलखंड (Bundelkhand) बघेलखंड (Baghelkhand) और महाकौशल में तापमान 7 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत इंदौर (Indore) उज्जैन (Ujjain) और नर्मदापुरम (Narmadapuram) में तापमान 9 डिग्री से नीचे आ सकता है।

भिंड (Bhind) मुरैना (Morena) श्योपुर (Shyopur) शिवपुरी (Shivpuri) ग्वालियर (Gwalior) और दतिया (Datia) में घना कोहरा रहेगा।

सागर (Sagar) सतना (Satna) रीवा (Rewa) रायसेन (Raisen) और भोपाल (Bhopal) में मध्यम कोहरा रहेगा। अगर पश्चिमी विक्षोभ बहुत स्ट्रॉन्ग होता है, तो ओले भी गिर सकते हैं। ऐसे में ठंड ज्यादा पड़ सकती है। लेकिन यह संभावना पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करेगी।

MP Weather Forecast: भोपाल में तेज ठंड और कोहरा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) नए साल के पहले दिन ही ठिठुरन की जकड़ में आ गई थी। सोमवार सुबह से यहां घना कोहरा है। 1 जनवरी की सुबह भी करीब ढाई घंटे राजधानी में सीजन का पहला घना कोहरा छाया। सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक शहर के ज्यादातर इलाकों में विजिबिलिटी कम रही।

एयरपोर्ट रोड पर जहां यह 200 मी. थी, तो होशंगाबाद रोड पर 1000 मी. के आसपास। ढाई घंटे ऐसा ही नजारा दिखता रहा। कोहरे के साथ ही ठंडी हवा भी चली, जिससे तापमान गिर गया।

दोपहर 3:30 बजे पारा 23 डिग्री था, जो रात 11:30 बजे 11.4 डिग्री पर आ गया। मौसम विशेषज्ञ पीके साहा का कहना है कि भोपाल में यह इस सीजन का पहला घना कोहरा था। उन्होंने बताया कि जब वातावरण में नमी ज्यादा हो और हवा की रफ्तार कम हो, तो कोहरा छाता है।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट की गोद में बैठी बिल्ली की तस्वीर, लोगों ने कहा…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जानवरों से प्यार किसी से छुपा नहीं है। गाय और बछड़ों के साथ उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को योगी ने ट्वीट कर बताया कि यह देखते ही देखते वायरल हो गया। 

दरअसल योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे पर आए थे और गोरखनाथ मंदिर में अपने प्रवास के दौरान योगी मंदिर स्थित कार्यालय में बैठे थे कि अचानक एक बिल्ली आकर उनकी गोद में बैठ गई.

कुछ ही देर में यह ट्वीट वायरल हो गया।

अचानक बिल्ली को गोद में बैठा देखकर मुख्यमंत्री हंसने लगे और बिल्ली के साथ काफी देर तक रहे। योगी ने बिल्ली के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट की और उसे कैप्शन दिया, ‘हित अनहित पसु पच्छिउ जाना’। 

इस फोटो में बिल्ली योगी की गोद में शांति से बैठी है और योगी मुस्कुराते हुए साफ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फोटो पर 3500 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है जबकि 3500 से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है और 39 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

लोग कमेंट कर रहे हैं

इससे पहले गोरखपुर जू में तेंदुए के शावकों को खिलाते योगी की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। अब बिल्ली के साथ योगी का ट्वीट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया. 

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘चुहिया रानी तुम कब तक बच पाओगी, अब तो घाट लगाएंगे बात है कल्कि भी किसी दिन तुम पंजे में आओगी’ विरोधियों को इसे अपने ऊपर नहीं लेना चाहिए। 

वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘बिल्लियां पालता हूं, शेर, गुंडे और बैल पालता हूं….’ कई यूजर्स ने बिल्ली के साथ फोटो शेयर की और ट्वीट को रीट्वीट किया।

रूह कंपा देने वाली घटना: महिला ने 3 साल की बच्ची को रेलवे ट्रैक पर फेंका; सीसीटीवी VIDEO आया सामने! 

रेलवे ट्रैक पर महिला ने बच्चे को धक्का दिया वीडियो: महिला यात्री द्वारा तीन साल की बच्ची को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

सोशल मीडिया पर इस चौंकाने वाले वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग हैरान रह गए. एक महिला यात्री के साथ क्रूरता की पराकाष्ठा पर पहुंच जाने पर नेटिज़न्स ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है। 

एक छोटी बच्ची रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ी है तो उसके पीछे बेंच पर बैठी महिला उसे जोर से धक्का देकर ट्रैक पर फेंक देती है. जैसे ही यह चौंकाने वाली घटना सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सामने आई, इसने कई लोगों के पाले में कांटा छोड़ दिया होगा। 

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना अमेरिका के पोर्टलैंड शहर की है और पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बच्ची को धक्का दिया था.

रेलवे प्लेटफॉर्म पर महिला ने अचानक बच्ची को धक्का दे दिया और…

वीडियो पोर्टलैंड में गेटवे ट्रांजिट सेंटर प्लेटफॉर्म पर अपनी मां के साथ बच्चे को दिखाता है। इसी बीच पीछे की बेंच पर बैठी महिला अचानक सामने खड़ी बच्ची को धक्का दे देती है। तभी लड़की रेलवे ट्रैक पर गिर जाती है। 

गनीमत रही कि उस समय ट्रेन नहीं आने के कारण बालिका की दुर्घटना बाल-बाल बच गई। महिला ने बच्चे को धक्का क्यों दिया इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन मालूम हो कि इस गंभीर घटना पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी महिला को हथकड़ी लगा दी.

वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में एक ह्रदय विक्षिप्त महिला अपने बच्चे को अचानक रेलवे ट्रैक पर फेंकते हुए नजर आ रही है. इस चौंकाने वाले वीडियो को देखने के बाद कई लोगों के होश उड़ जाएंगे. क्योंकि क्यूट सी बच्ची को अचानक एक महिला ने धक्का दे दिया और सभी हैरान रह गए. 

कहा जाता है कि जिस तारि ने उसका वध किया, वही सत्य है। क्योंकि समय आ गया था लेकिन समय नहीं आया था, वीडियो देखने के बाद यही कहा जा सकता है। क्योंकि छोटी बच्ची को धक्का देने के बाद कोई ट्रेन सामने नहीं आ रही थी. गनीमत रही कि बच्ची की जान को कोई खतरा नहीं था।

ब्रेकिंग! MP Nikay Chunav के लिए भाजपा ने घोषित किए चुनाव प्रभारी

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को आगामी स्थानीय निकाय चुनाव हेतु 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषदों के चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि राघौगढ़ विजयपुर नगरपालिका में अमर सिंह चौहान, नगर पालिका बड़वानी में नागर सिंह चौहान, नगर पालिका सेंधवा में करण सिंह पंवार, नगर पालिका धार में हरीश कोटवाले, नगर पालिका पीथमपुर में रंजीत डंडीर एवं किशोर शाह को नगर पालिका मनावर का चुनाव प्रभारी घोषित किया है।

इसी प्रकार नगर परिषदों के चुनाव प्रभारियों में नगर परिषद जैतहरी में अमित चपरा, नगर परिषद औंकारेश्वर में अनिल भौंसले, नगर परिषद अंजड में डॉ. राज बर्फा, नगर परिषद राजपुर में देवेन्द्र पटेल, नगर परिषद पलसूद में रमेश धारीवाल, नगर परिषद पानसेमल में विनोद शर्मा, नगर परिषद खेतिया में दिलीप पाटोदिया, नगर परिषद सरदारपुर में प्रवीण सुरणा, नगर परिषद राजगढ़ में शैलेष दुबे, नगर परिषद कुक्षी में लोकेश शुक्ला, नगर परिषद धरमपुरी में ओम खण्डेलवाल, नगर परिषद धामनोद में नारायण पटेल एवं नगर परिषद डही में में परसराम चौहान को चुनाव प्रभारी घोषित किया है।

सिवनी: भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी पर प्राणघातक हमला, घातक हथियार और स्टंप से किया हमला

सिवनी: कोतवाली सिवनी थाना अंतर्गत लगातार अपराधों में वृद्धि दर्ज की जा रही है विगत दिनों सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, एसपी सिवनी के निवास स्थान के समीप आंख में मिर्ची डालकर लूट की घटना का प्रयास किया गया था।

वहीं नववर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को बड़े मिशन स्कूल मैदान में जारी एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान चाकूबाजी की घटना होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दोपहर लगभग 3 बजे एसपीएल टूर्नामेंट के अंतर्गत ओपन वर्ग का मुकाबला खेला जा रहा था मैदान पर बरघाट की टीम की ओर से बालिंग कर रहे भाजपा युवा मोर्चा बरघाट के मंडल अध्यक्ष अंशुल राहंगडाले पर चार युवकों ने प्राण घातक हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तत्वों ने मैदान में लगे स्टप उखाड़कर अंशुल का पीछा किया, पूरे मैदान का चक्कर लगाकर युवक स्टेज के समीप पहुंचता उससे पहले ही उसकी जाघो में घातक हथियार से तीन घाव कर दिये गये जबकि स्टप का उपयोग कर युवक की जमकर पिटाई भी हुई।

मुख्यालय में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि वे सार्वजनिक स्थल पर हजारों की भीड़ के बीच ऐसे हमलों को अंजाम दे रहे है।

कोतवाली सिवनी की कार्यप्रणाली पर आज की इस घटना से प्रश्र चिन्ह लग गया है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाये गये अंशुल से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया कि शमशेर खान एवं दानिश खान ने अपने दो साथियों के साथ अंशुल पर हमला किया है।

जिसे सर पर 7 टांके एवं शरीर पर 3 हथियारों के घाव लगे है। थाना अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। घटना के साथ एसपीएल टूर्नामेंट के अंतर्गत आज कोई मैच नही खेला गया।

Satna News: चांदनी टॉकीज के पास होटल में LPG Cylinder फटा, तेज धमाके के साथ उठी आग का लपटें

Satna News। मध्य प्रदेश के सतना में नए साल के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां शहर के बीचों बीच बाजार में स्थित एक होटल में एलपीजी सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के बाद उसमें जोरदार ब्लास्ट हुआ और आग की ऊंची लपटें उठने लगी।

हालांकि अच्छी बात ये रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों में आग फैलने की दहशत बनी रही।

जानकारी अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित चांदनी टॉकीज के पास दुर्गा केसवानी और सुनील केसरवानी दो भाई मिलकर एक होटल संचालित करते हैं। रविवार सुबह लगभग 11 बजे दोनों भाई दुकान में थे और अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान होटल में रखे तीन एलपीजी सिलेंडर में से दो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए।

धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। सिलेंडर फटते ही दुकान से आग की ऊंची लपटे उठने लगी। आग देखते ही दोनों भाइयों समेत वहां मौजूद अन्य लोग दौड़ कर बाहर की तरफ भागे। घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुए धमाके ने लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंचे और कढ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर निगम के सहायक फायर सेफ्टी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसे में बिल्डिंग में दरारें आई है और होटल का सामान जलकर खाक हो गया है। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण बाजार में अधिकांश दुकानें भी बंद थीं और सुबह का वक्त होने से भीड़ भी नही थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

GK की द्रष्टि से 02 जनवरी का इतिहास: चौराहे पर सफदर हाशमी का ‘हल्ला बोल’ कौन भूलेगा

GK की द्रष्टि से 02 जनवरी का इतिहास: देश-दुनिया के इतिहास में 02 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। रंगकर्म के इतिहास में यह ऐसी तारीख है, जिसने नुक्कड़ नाटक ‘हल्ला बोल’ के साथ रंगकर्मी सफदर हाशमी को अमर कर दिया।

हुआ यूं था कि 01 जनवरी 1989 को दिल्ली के पास गाजियाबाद के झंडापुर में अंबेडकर पार्क के नजदीक जन नाट्य मंच माकपा उम्मीदवार रामानंद झा के समर्थन में नुक्कड़ नाटक कर रहा था। नाटक का नाम था- ‘हल्ला बोल’। तभी कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा का काफिला वहां से निकला।

उन्होंने रंगकर्मी सफदर हाशमी से रास्ता देने को कहा। इस पर सफदर ने उन्हें थोड़ी देर रुकने या दूसरे रास्ते से निकलने को कहा। इससे शर्मा के समर्थक नाराज हो गए। उन्होंने नाटक मंडली पर हमला कर दिया।

इस हमले में सफदर बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां 02 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। सफदर हाशमी ने जब दुनिया को अलविदा कहा, तब उनकी उम्र मात्र 34 साल थी।

अगले दिन सफदर हाशमी का जब अंतिम संस्कार हुआ, तब दिल्ली की सड़कों पर 15 हजार से ज्यादा लोग उमड़ पड़े थे। सफदर की मौत के 48 घंटे बाद उनकी पत्नी मौली श्री और उनके साथियों ने अंबेडकर पार्क जाकर हल्ला बोल नाटक का मंचन पूरा किया। उस दिन तारीख थी 4 जनवरी। उन्होंने कई कविताएं भी लिखीं।

उनकी मशहूर कविताओं में से एक है-किताबें करती हैं बातें, बीते जमाने की, दुनिया की इंसानों की…।’ 12 अप्रैल 1954 को जन्मे सफदर हाशमी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में एमए किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सूचना अधिकारी बने।

बाद में नौकरी से इस्तीफा देकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ली। 1978 में जन नाट्य मंच की स्थापना की। उनकी मौत के 14 साल बाद 2003 को गाजियाबाद कोर्ट ने कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा समेत 10 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

02 जनवरी का इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाचक्र

  • 1757ः राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (अब कोलकाता) को वापस छीना।
  • 1839ः फ्रांस के फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।
  • 1843ः ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में नियमित डाक सेवा शुरू।
  • 1882ः लंदन में दुनिया का पहला कोयला आधारित बिजली उत्पादक स्टेशन शुरू।
  • 1890ः ऐलिस सेंगर व्हाइट हाउस में पहली महिला कर्मचारी बनीं।
  • 1899ः रामकृष्ण परमहंस के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
  • 1941ः द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।
  • 1942ः दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
  • 1954ः भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न को देने की शुरुआत।
  • 1973ः जनरल एसएफए जे. मानिक शॉ को फील्ड मार्शल बनाया गया।
  • 1975ः बिहार के समस्तीपुर जिले में बम विस्फोट में तत्कालीन रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र घायल।
  • 1975ः पुलिस हिरासत में बांग्लादेश के क्रांतिकारी नेता सिराज सिक्कर की हत्या।
  • 1989ः तत्कालीन प्रधानमंत्री प्रेमदासा ने श्रीलंका के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • 1991ः केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर मान्यता।
  • 1998ः नाइजर के तत्कालीन प्रधानमंत्री हामा अमादाउ को तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहीम बारेमआनससेरा की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • 2002ः काठमांडू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक। पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
  • 2008ः बलिया लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी।
  • 2009ः भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • 2016ः सऊदी अरब के जाने-माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को फांसी दी गई।
  • 2020ः भारत सरकार ने चंद्रयान-3 अभियान को मंजूरी दी।

02 जनवरी का इतिहास – जन्म

  • 1878ः केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन।
  • 1899ः भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन।
  • 1905ः हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार।
  • 1906ः प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी डी. एन. खुरोदे।
  • 1940ः भारतीय अमेरिकी गणितज्ञ एसआर श्रीनिवास वर्द्धन।
  • 1970ः प्रसिद्ध तैराक बुला चौधरी।

02 जनवरी का इतिहास – निधन

  • 1944ः महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक विट्ठल रामजी शिंदे।
  • 1950ः स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक।
  • 1950ः प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राधाबाई।
  • 1977ः स्वतंत्रता सेनानी अजित प्रसाद जैन।
  • 2011ः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत।
  • 2014ः राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्यकार अन्नाराम सुदामा।
  • 2018ः मशहूर शायर अनवर जलालपुरी।

02 जनवरी का इतिहास – दिवस

  • अमेरिका का राष्ट्रीय विज्ञान कथा दिवस

MP में कड़ाके ठंड से New Year 2023 का आगाज, शाम होते होते प्रदेश के कई जिलों में छाया कोहरा

भोपाल । मध्यप्रदेश में दिसंबर महीना भले ही 10 साल में सबसे गर्म रहा हो, लेकिन नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ है।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर रविवार को यहां देखने को मिला। सुबह से कई जिलों में शीत लहर चल रही है। सर्द हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण रात में ठिठुरन बढ़ गई। नई साल की पहली सुबह भोपाल शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। इस सीजन में पहली बार भोपाल में घना कोहरा छाया।

भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, प्रदेश में उत्तरी सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भोपाल शहर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो पिछले दिन के न्यूनतम तापमान के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इसके साथ ही रात में भोपाल 92 फीसदी आर्द्रता के साथ घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 200-500 मीटर तक रही। वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा था। साथ ही यह पिछले दिन के अधिकतम तापमान के मुकाबले 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा था।

प्रदेश में नए साल के पहले दिन दतिया सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आएगी और इस दौरान मावठा करने की भी संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभाग में रात का पारा पांच डिग्री के नीचे, तो इंदौर और भोपाल में यह 9 डिग्री तक आ सकता है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि शीतलहर चलने से नए साल के आगाज के साथ सिहरन और बढ़ गई है। अगले दो-तीन दिन ठिठुरन से राहत के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 और 6 जनवरी को बारिश के आसार हैं।

जबलपुर, नर्मदापुरम और बैतूल और आसपास के इलाकों में दो दिन बारिश हो सकती है। ऐसे में प्रदेश में इसका असर ठंड के रूप में नजर आएगा। अधिकांश इलाकों में तापमान 10 डिग्री के नीचे आ सकता है। अगर स्ट्रांग सिस्टम बनता है, तो तापमान में तेजी से गिरावट होगी।