सिवनी: मध्य प्रदेश में कडाके की ठण्ड अपना रौद्र रूप दिखा ही रही है , तापमान में लगातार हो रही गिरावट की वजह से मध्यप्रदेश कई जिलों में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किये जा रहे है .
तापमान में लगातार गिरावट आने की वजह से मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भी स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग ने आदेश जारी कर जानकारी दी है.
जिले में संचालित शासकीय / अशासकीय / सी.बी.एस.ई. / आईसीएसई / माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में कड़ाके की ठण्ड एवं तापमान में आई गिरावट को ध्यान में रखकर छात्र / छात्राओं के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.
सिवनी जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वी तक के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन करते हुये प्रातः 09.15 बजे से 04.30 बजे तक नियत किये जाने के आदेश कलेक्टर सिवनी ने जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित होती रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।