यहां डॉक्टर्स की लापरवाही ने एक प्रसूता की जान ले ली।रायगढ़।यहां डॉक्टर्स की लापरवाही ने एक प्रसूता की जान ले ली। जब प्रसूता को चिता पर लिटाया गया तब उसके पेट में धमाका हुअा और नवजात बाहर निकलकर चिता के पास गिर पड़ा। ये नजारा देख मृतका का पति दहाड़े मारकर रोने लगा। उसने रोते हुए कहा कि जिस बच्चे को गोद में खिलाने के सपने पाले थे उसे छू तक नहीं सका। डॉक्टर्स ने जीवन संगिनी को मुझसे छीन लिया। मेरा तो परिवार ही उजड़ गया। जानिए पूरा मामला..
– डभरा कौंलाझर की रहने वाली 22 वर्षीय गर्भवती महिला की डिलवरी के लिए 17 जनवरी की तारीख दी गई थी। हाथ-पैर में सूजन देखकर परिजनों ने उसे 24 दिसंबर को अस्पताल के गायनिक में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि महिला के शरीर में सिर्फ 5 ग्राम हीमोग्लोबिन
है।- सामान्य अवस्था में लाने के लिए ३ यूनिट ब्लड की जरूरत थी। परिजनों को लैब प्रभारी ने 25 को महिला का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव बताया।
– दुर्गेश नाम के युवक से ब्लड की व्यवस्था कर 24 घंटे बाद 26 दिसंबर को पहुंचे तो लैब में उपस्थित कर्मचारी ने उनसे ए निगेटिव ग्रुप का ब्लड लाने को कहा।
– परिजन के साथ आए अविनाश पटेल ने बताया कि दूसरी बार में 27 को दलाल से उन्होंने 16 सौ रुपए में ए निगेटिव ब्लड खरीदा।
– दो यूनिट की और जरूरत थी इसलिए 28 की रात दलाल से उन्होंने 45 सौ रुपए में ब्लड का सौदा किया और सुबह वे ब्लड निकलवाने गए भी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
चिता पर लेटी महिला का पेट धमाके से फटा, फिर उछलकर निकला नवजात
प्रत्येक जिलेवासी की दी गई धातु से बनेगी 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की मूर्ति
6 जनवरी को होगा एकात्म यात्रा का जिले में प्रवेश सिवनी// ‘जीव ही ब्राहृ है’ का उद्घोष करते हुए संपूर्ण भारत में सामाजिक विपदता तथा पाखंड का नाश कर सामाजिक समरसता एवम एकात्म का ज्ञान संपूर्ण विश्व को देने के वाले आदि गुरु शंकराचार्य जी की ओमकारेश्वर में 108 फीट ऊंची अष्ट धातु मूर्ति निर्माण तथा उनके एकात्म भाव की जनसामान्य में जागृति के लिए चलाई जा रही एकात्म यात्रा की सिवनी जिले में अगुवाई एवं जनसामान्य और सामाजिक संगठनों,समाजसेवियों की यात्रा में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला कलेक्टर श्री गोपाल चंद डाड की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें सिवनी विधायक श्री दिनेश राय, बरघाट विधायक श्री कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री स्वरोचिष सोमवंशी, अपर कलेक्टर श्री वीपी द्विवेदी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री परशुराम साहु,उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद एवं जिले में यात्रा के प्रभारी श्री सुजीत जैन सहित जिले के विश्व हिंदू परिषद,गायत्री परिवार, पतंजलि पीठ, भारत विकास परिषद सहित विभिन्न धार्मिक संगठनो व विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि एवम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
बैठक में कलेक्टर श्री गोपाल चंद्र डाड द्वारा एकात्म यात्रा को लेकर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं धार्मिक प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी के एकात्मक भाव की जागृति जनसाधारण तक पहुंचाने एवं ओमकारेश्वर में उनकी अष्टधातु की मूर्ति निर्माण में प्रदेश के प्रत्येक जन का सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रदेश में 19 दिसंबर को एकात्म यात्रा के रूप में 4 स्थान ओंकारेश्वर, उज्जैन, पंचमठा एवं अमरकंटक से यात्रा प्रारंभ की गई है। जिसमें अमरकंटक से प्रारंभ हुई यात्रा सिवनी जिले में 6 जनवरी को बरघाट विकासखंड से प्रवेश करेगी तथा संपूर्ण जिले में भ्रमण कर 9 जनवरी को जिले से प्रस्थान करेगी। इस अवधि मे जिले में 5 स्थानों में जन संवाद होंगे तथा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक मिट्टी भरे से भरे धातु कलश का संग्रहण किया जायेगा। जिसका उपयोग ओंकालेश्वर मे आदि शंकराचार्य की मूर्ति निर्माण एवं अधोसंरचना में किया जायेगा। इस अवधि में संतों, महात्माओं द्वारा जन संवाद द्वारा आम जन में एकात्म का भाव का प्रसार किया जायेगा।
आयोजित बैठक में जिले के प्रतिष्ठित धार्मिक संगठन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा यात्रा के भव्य स्वागत एवं अगुवाई को लेकर विभिन्न प्रकार से सहयोग की सहमति बनी। जिसने संगठनों द्वारा यात्रा के प्रत्येक यात्री का स्वागत अतिथि के रुप में करने के धेय से पारंपरिक स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा, रंगोली, स्थानीय लोक नृत्य, भजन गायन ,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही कलश के संग्रहण कि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विभिन्न स्थानों में ली गई।
इसके साथ ही बैठक में उपस्थित बरघाट विधायक द्वारा यात्रा के जिले में भव्य स्वागत हेतु धार्मिक संगठनों एवं आम जनों की विकास खंड स्तरीय बैठक कर अधिक से अधिक जन समुदाय को इसमें जोडने के प्रयास बात कही गई तथा सिवनी विधायक द्वारा भी एकात्म यात्रा में संभव मदद की बात रखी।
उल्लेखनीय है कि एकात्म यात्रा 6 जनवरी को बरघाट विकासखण्ड के ग्राम बेहरई में प्रवेश करेगी। 6 जनवरी को बरघाट स्टेडियम में जन संवाद कार्यक्रम होगा एवं रात्रि विश्राम सिवनी में होगा। 7 जनवरी को सिवनी मठ मंदिर में प्रात: 11 बजे जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके पश्चात यात्रा केवलारी विकासखण्ड को प्रस्थान करेगी, जहां उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 8 जनवरी को यात्रा केवलारी से प्रस्थान कर छपारा पहुंचेगी। जहां उत्कृष्ट विद्यालय मैदान छपारा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 11 बजे किया जायेगा। इसके उपरांत यात्रा लखनादौन विकासखण्ड के लिये प्रस्थान करेगी तथा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान लखनादौन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे किया जायेगा। रात्रि विश्राम लखनादौन में होगा। 9 जनवरी को हयरसेकेंड्री स्कूल मैदान धूमा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 11 बजे किया जायेगा। इसके उपरांत यह यात्रा नरसिंहपुर जिले के लिये प्रस्थान करेगी।
सायकल प्रेमी कल आये मिशन मैदान
सिवनी-31 दिसंबर 2018 स्ट्रीट गेम Seoni Cycloon के प्रमोशन हेतु इस रविवार बड़ा मिशन स्कूल ग्राउंड सुबह 7:30 से 8:30 बजे से स्लो साईकल रेस, गोला फेक एवं रस्सा कसी…. आप अपने सहयोगियो के साथ अपनीअपनी साईकल के साथ अवश्य पहुचे…. Seoni Cycloon*
SPL में वर्ल्डकप खेलने वाले खिलाड़ी करेंगे शिरकत-क़ाबिज़
उत्कृष्ट ख़िलाडी ही नही निर्णयको की भी हो रही है प्रशंसा सिवनी प्रिमियर लीग SPL सिवनी की पहली लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जो 23 दिसम्बर से खेल के लिए नगर के हर्दय स्थल कहे जाने वाले मिशन स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित की जा रही प्रतिदिन प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह 10 बजे से ही दर्शक अपनी टीम ओर अपने चहिते खिलाडी के हौसला अफजाई के लिए पहुच जाते है। सिवनी प्रिमियर लीग के संयोजक क़ाबिज़ खान ने बताया कि SPL अपने पूरे शबाब में है प्रतियोगिता के पहले चरण नाकआउट में 24 टीमो को प्रवेश दिया गया था जो 28 दिसम्बर को समाप्त हो गया 29 से लीग चरण शुरू होगा जिसमें नाकआउट से कोलिफाई करके लीग में सिवनी नगर के 6 क्लब की टीमो ने अपनी जगह सुनश्चित कर ली है जो आपस मे एक दूसरे से खेलते हुए सेमीफाइनल और फाइनल में पहुचेंगी प्रतियोगिता का फाइनल 1 जनवरी को होगा यही नही प्रतियोगिता में अब तक सभी टीमो में सिवनी के खिलाड़ी के साथ साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश सहित महारष्ट्र छतीसगढ़ हैदराबाद के खिलाडीयो ने अपने बेहतर खेल कला का प्रदर्शन दिखाया है जो आगे भी बरकरार रहेगा क़ाबिज़ के अनुसार SPL के लीग मुकाबले शुरू हो गए है और फाइनल तक इंडिया टीम के खिलाड़ी आपको SPLमें खेलते नज़र आएंगे ऐसा हमारा प्रयास है।इसके साथ ही 31 दिसम्बर को भोपाल से रणजी प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले राहुल बाथम भी spl में पहुच कर खिलाड़ियों व दर्शकों का उत्साह बढ़ाएंगे
SPL के अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र गुड्डू ने चर्चा के दौरान बताया कि वे ओर उनकी टीम के साथ नेकी की दीवार ,सिवनी साइक्लोन टीम के सदस्य मंच में कम और दर्शक दीर्घा में ज़्यादा अपना समय बिताते हैं और भरपूर आनंद उठाते हैं प्रतियोगिता में अब तक सभी टीमो ने अपने बेहतर खेल के साथ बेहतर अनुशाशन का प्रमाण भी दिया है प्रतियोगिता में किसी प्रकार का वाद विवाद न हो इस लिए आयोजन समिति ने सिवनी के अनुभवी के साथ साथ रजिस्टर्ड निर्णयको से ही खिलवाने का निर्णय लिया जिसे जनता दर्शक ही नही बल्कि सभी क्लबो ने खिलाड़ियों ने भी सरहाया है।
आज ग्रुप बी के लीग मुक़ाबले 11 बजे से डायमंड vs ताहिरी क्लब
1 बजे से सिवनी बॉयज़ vs ताहिरी क्लब
3 बजे से सिवनी बॉयज़ vs डायमंड क्लब
कुरई घाटी में लगा लंबा जाम
सिवनी- nh -7 जबलपुर – नागपुर मार्ग की कुरई घाटी में गत 29 दिसम्बर की रात से जाम लगने से यात्री बसे फसी ह्यूई है,पिछले कई घंटों से परेशान वाहन चालक यात्री और अन्य किसी वाहन के घाटी क्षेत्र में अचानक बंद हो जाने से देर रात्रि से लगा है
Big Breaking-लाखो की चोरी,मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक
सिवनी–आजाद वार्ड मैं स्थित अग्रवाल कॉलोनी मैं रहने वाले श्री बसंत अग्रवाल भोमा वालो के घर चोरी हुई।परिवार वाले 24 तारीख से इंदौर गए हुए थे।आज रात 8.30 बजे वापिस आने पर घर खोलकर देखा तो खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरो ने घर की सभी आलमारी को तोड़कर लगभग 80 तोला सोना और 2 किलो चांदी के जेवर और 3 लाख रुपये नगद ले गए है।मौके पर अभी थाना प्रभारी प्रदीप वाल्मीकि अडिशनल एस पी गोपाल डण्डेल और एस पी तरुण नायक मुयायना कर रहे है।
जनपद सिवनी में हुई एकात्म यात्रा की बैठक
सिवनी- आज 29 दिसम्बर को सिवनी जनपद के सभाकक्ष में एकात्म यात्रा को लेकर एक बेहद बैठक संपन्न हुई इस बैठक में आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन और धातु संग्रहण और गांव में जन जागरण के कार्य योजना की व्यापक तैयारी यात्रा के जिला प्रभारी सुजीत जैन के मार्गदर्शन पर की गई आज की इस बैठक में संपूर्ण सिवनी जनपद के निर्वाचित सरपंच गण जनपद सदस्य गण सभी सचिव गण रोजगार सहायक सभी संबंधित अधिकारी गण और भारी मात्रा में ग्रामीण क्षेत्र के स्थानी सामाजिक कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे इस बैठक में सिवनी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी हर्ष सिंह सिवनी जनपद के उपाध्यक्ष राम जी चंद्रवंशी सुनील बघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष सीओ जनपद सिवनी तहसीलदार नायब तहसीलदार जिला जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला रानू साहू अशोक पटेल सुरेश प्रजापति देवी सिंह यादव और सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे.
अभय दान के लिये धारण किया जाता है दण्ड- स्वामी स्वरूपानंद जी
सिवनी-आज पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज ने अपने दण्ड दीक्षा दिवस पर अपनी पावन तपोभूमि परमहंसी गङ्गा आश्रम में सनातन धर्मावलंबियों के मध्य प्रवचन में संन्यास धर्म की एवं संन्यासी की व्याख्या करते हुऐ बतलाया कि संन्यासी समस्त विश्व को अभय दान देने के लिये दण्ड धारण करते हैं। कर्म से उस आत्मा को नहीं पाया जा सकता अतः उस अविनाशी आत्मा को प्राप्त करने के लिये कर्म का त्याग किया जाता है। वह क्षण धन्य है जबकि इस असार संसार से वैराग्य लेकर व्यक्ति व्रह्म की जिज्ञासा करता है। उस समय शास्त्रों की यह आज्ञा है कि श्रोत्रिय एवं ब्रह्मनिष्ठ गुरू की शरण में जाना चाहिए उनकी सेवा शुश्रूषापूर्वक जब वे ज्ञान देते हैं उसके जीव कृतार्थ होता है। आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों के आचार्य श्रोत्रिय एवं ब्रह्मनिष्ठ होते हैं।
आदि शंकराचार्य जी के संन्यास स्थल पर बोलते हुये पूज्य महाराज श्री ने कहा नर्मदा के उत्तर तट पर नरसिंहपुर जिले में आदि गुरू शंकराचार्य जी का संन्यास स्थल है जो कि गोविन्दनाथ वन स्थित एक अत्यंत प्राचीन गुफा में है।वर्तमान मुख्यमंत्री जी तथ्यों की अनदेखी कर ओंकारेश्वर में शंकराचार्य जी का संन्यास स्थल प्रचारित कर रहे हैं । जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। नरसिंहपुर गजेडीयर और शंकर दिग्विजय जैसे विभिन्न ग्रंथों में यह प्रमाणित है कि शंकराचार्य जी का संन्यास स्थल नरसिंहपुर के पास नर्मदा के उत्तर तट पर गोविन्दनाथ वन स्थित हजारों वर्ष प्राचीन गुफा ही उनका संन्यास स्थल है।
