Home Blog Page 2832

मदद के लिये उठे हाथ, नेकी की दीवार से मिले परिवार को वस्त्र

सिवनी- आज सुबह छिड़ीयापलरी ग्राम में गैस सिल्डेर से हुए विस्फोट से जल कर खाक हुए मकान के मालिक सूरज बघेल को तत्काल डूंडा सिवनी थाने की ओर से 6 हजार का चेक एवम वार्ड वासियो के सहयोग से 3 हजार नगद दिए गए है,

वही परिजनों के पास कोई कपड़े नही होने की जानकरी मिलते ही दलसागर चौपाटी में सचालित नेकी की दीवार द्वारा पीड़ित परिवार को शर्ट पेंट,कम्बल,गद्दे, सहित घरेलू उपयोग की सामग्री दी गई।

बालिकाओ ने लगाए गम्भीर आरोप, देखे वीडियो

सिवनी- जनपद छपारा के ग्राम गोरखपुर छात्रावास से 34 बालिकाओ के गयाब होने का मामला अब तूल पकड़ रहा है, आज 7 फरवरी को जिला डेहरिया मेहरा समाज के साथ होस्टल में रह रही बालिकाए सिवनी पहुची जहा उंन्होने अपनी आप बीती सुनाते हुए होस्टल अधिकछ के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा, ज्ञात हो इससे पुलिस 2 के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर चुकी है,वही समाज के अध्यछरामप्रसाद डेहरिया का कहना है कि पहले विभाग होस्टल अधिकछ के खिलाफ कार्यवाही करे ताकि बालिकाए अपनी बातें बिना दवाब के सावर्जनिक कर सके।

पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब मंच मे गरजे पत्रकारो पर….

पत्रकारिता कि परिभाषा बदल कर रख दिये कुछ पत्रकारो ने आज देखा जा रहा है कि पत्रकारिता वो लोग कर रहे जो पहले से करोड़ पति है मगर अपने बिजनेस को छुपाने और काले कामो दबाने के लिए पत्रकारिता का चोला होठ रखे है भारत मे तो कुछ पत्रकार ऐसे है जो बडे बडे कलेज चला रहे है स्कूल चला रहे बडे बडे माल चला रहे कारखाने चला रहे बडे बडे नेताओ के पटनर बने बैठे है और इन सब बिजनेसो मे कोई बात ना आऐ इसलिए अखबारो के मालिक चैनलो के मालिक बन बैठे है और हम छोटे छोटे इमानदार पत्रकार इनकी टीआरपी बढाने मे एक दुसरे से बुराई ले रहे देखा जाता है कि चार पत्रकार अच्छे दोस्त है और एक साथ कही खडे होकर बात कर रहे है मगर एक पत्रकार के पास किसी का फोन आता है वो एक खबर बतता है तो वो पत्रकार बिना अपने पत्रकार भाईयो कुछ बताऐ हुऐ यह कहे कर निकल जाता है अभी आता हू कुछ देर बात उस पत्रकार कि बनाई हुई खबर टीवी पर आती है और साथ मे खडे वही तीन पत्रकार उसको बुरा भला बोलते है साले ने बताया नही और अकेला चले गया मतलब हम पहले खबर चलाने और दिखाने के चक्कर मे अपने ही दोस्ती कि मदद करने के बजाऐ ऊपर बैठे चैनल मालिक को खुश करने मे लगे है और एक दुसरे कि प्याज काटने मे लग जाते है खबर बनाने मे एक दुसरे कि टांग खीचते है मगर कभी हम अपने भाई का साथ नही देते हा कुछ पत्रकार भाई होगें जो सबको साथ लेकर चलते खबर बनाने मे मदद करते है मे सबको बुरा नही बोल रहा हू और आज हमारी हालत ऐसी हो गई है कि हमे आज मारा जा रहा फोनो मे धमकी दी जा रही है हमारे ऊपर अत्याचार हो रहा है और हम खमोश है आज देखा जाऐ तो आप कोट परिसर के अंदर किसी वकील से सिर्फ बत्तमीजी कर लिजिये गाली गलोज तो दूर कि बात है वहां सब वकील एकजुट होकर अपना काम बंद कर देते है और कलेक्टर आफिस पोहोच कर ज्ञापन भी दे देते है और एक दो घंटे मे कारवाई भी हो जाती है और बत्तमीजी करनेवाले थाने से जेल पोहोच जाता है यहां एक जुटता डाक्टर मे भी देखने को मिलती है वो भी अपना काम बंद करके एकजुट होकर कलेक्टर अंत्री मंत्री तक पोहोच जाते है ऐसे दो तीन विभाग है जहां एकजुटता देखी जा सकती है बस हम चौथा स्तंभ कहलाने वाले पत्रकार ही मंदिर का घंटा बने हूऐ है जो आता है बजा कर चले जाता है और हम एकजुट होने के बजाऐ एक दुसरे कि बुराई गाने मे लगे रहते है जहां तक हमे जान से भी मार दिया जाता है जिस दिन हम आवाज उठाना शुरू कर देगें तो कोई माई का लाल पैदा नही हुआ जो हम को आँख भी उठा कर देख ले मारना तो दूर कि बात है और भारत के साथ साथ मध्यप्रदेश कि सरकार से निवेदन करता हू कि पत्रकारो के हित मे भी कोई फैसला ले पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाऐ ताकि पत्रकार पूरी स्वंतत्रता के साथ खबर बना सके ..

जालम सिंह को मंत्रीमंडल में शामिल होने पर स्वागत

सिवनी।। भाजपा नेता एवं नरसिंहपुर जिले के लोकप्रिय विधायक श्री जालम सिंह पटेल को मध्यप्रदेश मंत्री मंडल में शामिल किये जाने पर पत्रकार एवं जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ओम दुबे ने स्वागत किया है।
श्री दुबे ने कहा कि श्री जालम सिंह पटेल एक जुझारू एवं दबंग भाजपा नेता है। इससे महाकौशल के अनेक जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई उर्जा मिलेगी तथा आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को फायदा होगा।

वैश्य महासम्मेलन ज़िला युवा इकाई का रक्तदान शिविर 8 फरवरी को

सिवनी- आगामी8 फरवरी को प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक स्थानीय जिला अस्पताल में रक्त दान शिविर स्थित ब्लड बैंक शाखा में आयोजित होगा कार्यक्रम

वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक

श्रद्धेय स्व. श्री नारायण प्रसाद जी गुप्ता

की पुण्यतिथि के स्मरणीय पर्व पर युवा इकाई संकल्प दिवस के रूप में आयोजन करेगी ၊

इस आयोजन में सभी इकाई के इच्छुक पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा रक्तदान किया जावेगा ၊ वैश्य महासम्मेलन के अनुसार इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के अलावा अन्य तहसील स्थानों से भी युवा उपस्थित होकर भाग लेंगे ओर आकर रक्तदान करेंगे ၊युवा इकाई अध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी संकल्प दिवस के अंतर्गत रक्तदान कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है, साथ ही श्रद्धेय स्व. नारायण प्रसाद जी गुप्ता नाना जी को स्मरण कर उनके द्वारा वैश्य एकता हेतु किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला जावेगा ၊

कार्यक्रम वरिष्ठ इकाई महिला इकाई के मार्गदर्शन में संपन्न होगा इस कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल श्री नरेश दिवाकर ज़श्री संजय मालू ,श्रीमती निशा अग्रवाल,श्रीमती इंदिरा शराफ नवनीत अग्रवाल जी,श्री आशीष अग्रवाल आशीष सोनी एवम सभी इकाई के पदाधिकारीयो की उपस्थिति रहेंगी।

सभी लोगों को इस रक्त दान कार्यक्रम में पधारने का निवेदन करते है,

ऊक्त जानकारी

प्रवेश बाबू भालोटिया

जिलाध्यक्ष युवा इकाई

जिला सिवनी द्वारा दी गई है।

BIG BREAKING – गैस सिलेंडर में विस्फोट से जल कर खाख हुआ मकान

सिवनी-छिड़ियापलारी गांव में बुधवार की सुबह एक मकान में सिलेंडर फटने से लगी आग से बड़ा नुकसान हो गया। हादसे को देख डुंडासिवनी पुलिस ने पुलिस अधिकछ तरुण नायक के मार्गदर्शन में पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार ख्यालसिंह बिसेन के मकान में सूरज बघेल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किराए पर रहता है। सुबह सूरज की पत्नी ने चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे को जैसे ही जलाया तभी पहले से लीकेज गैस के कारण आग लगगई। तत्काल सभी लोग बाहर निकल गए। इसी बीच सिलेंडर फट गया और आग लग गई। हादसे में पूरा मकान जल गया। डुंडासिवनी पुलिस और दमकल की मदद सर आग पर काबू पाया गया।

नगर में निकलेगी शिव की बारात

सिवनी-भगवान शिव की नगरी मठ मंदिर जहा आदिशंकराचार्य द्वारा पूजित भगवान महादेव का पूजन अभिषेक पंचोपचार दिनांक 14 फरबरी 2018 को रात्रि में संपन्न किया जाएगा भगवान भोलेनाथ की भव्य महा आरती के पश्चात शिव बारात (जिसमे सम्मिलित होंगे समस्त धर्मप्रेमी बंधु ,आप और हम। समस्त देवी देवता,भूत प्रेत ) मठ मंदिर से साय कालीन शाम 5:00 बजे नवदीप स्कूल,ढीमरी मोहल्ला,एल आई बी हनुमान चोक,दुर्गा चोक,गिरजा कुंड होते हुए नगर पालिका चोक से शंकर माड़िया महावीर माड़िया होते हुए छिंदवाड़ा चौक पहुचेगी जहा बाबा भोलेनाथ के साथ माता पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह पानी ग्रहण संस्कार स्वर्ण नक्षत्र मकर राशि पर वेदोक्त विधि अनुसार संपन्न किया जाएगा तदुपरांत महाआरती पुष्पांजलि वेद मंत्र द्वारा मंगलगान किया जाएगा

अतः आप सभी बाबा भोलेनाथ की इस भव्य एवं ऐतिहासिक बारात मैं सम्मिलित होकर पूण्य लाभ अर्जित करें ।।

कांग्रेस विधायक हेमन्त कटारे के खिलाफ SITकरेगी जाँच

भोपाल – हेमंत कटारे हनीट्रैप मामले की जांच को लिए एसआईटी गठित की गई है।

.9 सदस्यीय एसआईटी की टीम एसपी साउथ भोपाल के राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में करेगी जाँच।