Home Blog Page 2833

MP का सपूत पाक गोलीबारी में शहीद , पत्नी ने कहा- खून का बदला खून से चाहिए | परिवार को 1 करोड़ देगी शिवराज सरकार

राइफलमैन ग्वालियर के रामऔतार। पाक गोलाबारी में हो गए शहीद।

भोपाल।पाकिस्तानी सेना की जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में भारी गोलाबारी में सेना के एक कैप्टन और तीन जवान शहीद हो गए। शहीदों में मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 27 वर्षीय राइफलमैन रामऔतार भी शामिल हैं। रामऔतार तीन साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। तीन महीने पहले आखिरी बार बेटी के जन्म पर घर आए थे।

-सीमा पर छुट्टी खत्म करके वापस जाते समय नन्हीं सी बेटी को गोद में लेकर कहा था, बेटी से मिलने जल्दी आऊंगा। पर अब नहीं लौट सकेगा राइफल मैन रामऔतार।

 

ऐसा है परिवार…
-वे तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई का नाम महेंद्र और छोटे का शंकर है। बरौआ सरपंच वीरेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक उनके पिता का 3 साल पहले निधन हो चुका है। राम अवतार के परिवार में पांच साल का बेटा दिव्यांश और तीन महीने की एक बेटी है। महेंद्र के बड़े भाई महेंद्र, छोटा भाई शंकर और पत्नी रचना गांव में ही रहती हैं।

पत्नी ने कहा, अब पाकिस्तान को सबक सिखाए भारत

-पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए ग्वालियर के सपूत रामऔतार की पत्नी रचना ने पाकिस्तान से खून का बदला खून से चाहती है। पति की शहादत के बारे में पता लगते ही रचना गमगीन हो गई। रचना ने सरकार से अपील की है कि उसे पाकिस्तान से खून का बदला खून से चाहिए। रोजाना सैनिक शहीद हो रहे हैं। इस बार सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाए। जब भी उन्हें समय मिलता था, वह वीडियो कॉल करके बिटिया को खिलाते थे।

अब हमारी जिम्मेदारी है तीन माह का बच्चा

सीएम शिवराज सिंह ने एक ट्वीट के जरिए ग्वालियर के शहीद रामऔतार लोधी के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके तीन महीने के बच्चे की जिम्मेदारी अब हमारी है। उन्होंने इसे पाकिस्तान की कायराना हरकत बताया। साथ ही शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश के लिए सब कुछ न्यौछावर…

-राइफलमैन रामऔतार के लिए पहला धर्म देश की सेवा था। बरौआ के सरपंच ने बताया कि वह सीमा पर होने वाली लड़ाईयों के किस्से भी सुनाता था और कहता था कि हम कैसे पाक को सबक सिखाते हैं। लड़ाइयों के किस्से सुनाता और देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर गया।

22 वर्षीय कैप्टन भी शहीद

-भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, पाक सेना की गोलाबारी में कैप्टन गोलीबारी लगभग सुबह 11 बजे शुरू हुई, इस हमले में हरियाणा के 22 वर्षीय कपिल कुंडू शामिल हैं।

पाक सेना की नापाक कोशिश
-बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी के भिंबर गली सेक्टर में रविवार की शाम को छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों और मोर्टार से एक के बाद हमले किए। तीन सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए।

पेंगोलिन शल्क के साथ साथ पकड़ाया सरकारी कर्मी

बालघाट– गत रात्रि में लगभग 10 बजे लांजी वनविभाग के अमले ने दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन के शरीर में पाये जाने वाले लगभग 7-8 किलो शल्क बरामद किये है जिनकी किमत लाखों में बताई गई है ये 2 थैलों में भरे हुये थे।

इस सिलसिले में वनविभाग ने अशोक रामटेक्कर नामक एक व्यक्ति को गिरफतार किया जो नगरपरिषद लांजी का कर्मचारी है वहीं मुख्य आरोपी लांजी निवासी महेन्द्र सोनवाने उसकी पत्नी और पूत्र बताये गये है जिन्होने अपने घर में पेगोलिन के उक्त अवशेष छूपाकर रखे थे।

दक्षिण वनमंण्डल अधिकारी श्री देवा ने शल्क पकडे जाने की पृष्टि करते हुये बताया की फरार आरोपियों के पकडे जाने के बाद ही पूरे मामले का पता चल पायेगा।

उन्होने यह भी अवगत कराया कि पेगोलिन बालाघाट जिले में माकुल जलवायु होने के कारण बहुतायत में पाये जाते है जो दीमक और छोटे चीटीयां खाकर अपना जीवन व्यतित करता है यह किसी पर आघात भी नही पहुंचाता लेकिन इसके अंग प्रत्यंगों का औषधी के रूप में तथा यौनषक्ति बढाये जाने की लिये इसके सूप का सेवन किये जाने के कारण इसके अवैध शिकार की घटनायें ज्यादा होने लगी है।

समाधान एक दिन तत्काल सेवा का हुआ शुभारंभ

सिवनी- लोकसेवा केंद्र सिवनी का निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया

सिवनी 5 फरवरी 18/ लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 14 विभागों की चिन्हित सेवाएं, समाधान एक दिन, तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था अंतर्गत सिवनी जिला मुख्यालय के लोकसेवा केंद्र में आज से 45 सेवाओं का निराकरण एक दिवस में करना प्रारंभ किया गया है, आज प्रथम दिवस लगभग 300 आवेदन लोक सेवा केन्द्र सिवनी में प्राप्त किये गये जिनका निदान प्राधिकृत अधिकारियों के माध्यम से कर दिया गया। लोकसेवा केंद्र सिवनी का निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया l

तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था के तहत समाधान एक दिवस प्रत्येक कार्य दिवस के लिए होगी। प्राधिकृत अधिकारी लोक सेवा केंद्र पर बैठकर कार्य करेगा। आवेदन प्रात: 9.30 बजे से 1 बजे तक लिए जायेंगे। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा परीक्षण के उपरांत आवेदन के पात्र होने पर उसी दिन वांछित अनुतोष प्रदान किया जायेगा। प्रथम चरण में 14 विभागों की सेवायें चिन्हित की गई है जिनमें प्रमुख रूप से सामान्य प्रशासन, राजस्व, सामाजिक न्याय, श्रम, महिला बाल विकास, गृह एवं परिवहन विभाग की सेवायें शामिल है।

पत्रकार एकता संघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष होगे वाजिद पठान जी

पत्रकार एकता संघ द्वारा जावरा प्रेस क्लब पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह टाउन हॉल में रखा गया जिसमें चीफ गेस्ट राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के अध्यक्ष जुनैद साहनी अध्यक्षता अनिल जी दसेड़ा विशेष अतिथि यश जैन मुख्यअतिथि IPS अधिकारी आसुतोष बागरी जी आलीशान ध्वज संपादक सोहराब हुसैन सिद्दीकी रहे। कार्यक्रम का संचालक कुतुबुद्दीन सेफ ने किया सभी सम्माननीय अतिथियों एवं विशेष अतिथियों को साफा एवं गुलदस्ते फूलों से स्वागत किया गया स्वागत वाजिद पठान जावेद खान दीपेश कायस्थ सुभाष भंवर अलीशान ध्वज के संपादक सौरभ हुसैन सिद्दीकी ने किया। वरिष्ठ पत्रकार श्री सुजानमल जी कोचट्टा एवं सभी उपस्थित मंच पर विराजमान अध्यक्ष एवं अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के अध्यक्ष श्री जुनैद सानी ने श्री वाजिद पठान को पत्रकार एकता संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया नियुक्ति पत्र एवं प्रदेश अध्यक्ष का कार्ड प्रदान किया जिसमें जावरा के पत्रकार गण दीपेश कायस्थ सुभाष भंवर जावेद खान पिपलोदा से धर्मेंद्र बॉस उपसंपादक जावेद हुसैन एवं सुजानमल जी कोचट्टा मंदसौर से संवाददाता गोस्वामी जी आरिफ भाई ज़ाकिर कुरैशी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जावरा के गणमान्य नागरिको ने भी अपनी उपस्थित दी।कार्यक्रम का संचालन कुतुबुद्दीन सेफ ने किया स्वागत श्री वाजिद पठान ने मंच पर बैठे समस्त अतिथियों का स्वागत किया IPS अधिकारी आशुतोषजीने सुजानमल जी कोचट्टा सोहराब हुसैन सिद्दीकी यश जेन नगर पालिका अध्यक्ष अनिल जी दसेड़ा का स्वागत किया गया एवं मंच पर विराजमान समस्त अतिथि विशेष अतिथि अध्यक्ष अनिल जी दसेड़ा ने अपने अमूल्य बातों से सभा को संबोधित किया इस मौके पर जावरा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सहारा इंडिया परिवार के शरीफ मोहम्मद फरीद खान जावेद भाई कांग्रेस नेता IT सेल के जावेद पॉपुलर एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। आभार श्री सुभाष भंवर ने किया….

वाजिद पठान बने पत्रकार एकता संघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष…

सभी पत्रकारो का आभार व्यक्ति किया गया…

बिना पंजीनय के चल रहे नर्सिग होमो पर होगी कार्यवाही

सिवनी – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी चिकित्सा व्यवसाय करने वाले समस्त विधा के चिकित्सकों को चिकित्सा विधा में शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त निजी चिकित्सा व्यवसाय करने के पूर्व म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाए (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) नियम 1997 के तहत कार्यालय मुख्य चिकित्सा कार्यालय में पंजीयन करवाना अनिवार्य होता है। प्राय: देखा जा रहा है कि जिले में शासकीय एवं अशासकीय चिकित्सक अस्पताल/ क्लीनिक बिना पंजीयन के अवैध रूप से संचालित कर रहे है। जोकि नियम के विरूध्द है । अत: समस्त शासकीय एवं अशासकीय चिकित्सक को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निर्देशित किया है कि म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनायें रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) नियम 1997 के तहत अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कराये। पंजीयन के विरूद्व संस्था चलाने वाली संस्था के लिये जांच दल का गठन किया गया है दल के द्वारा आप के विरूध किसी प्रकार की कार्यवाही की जाती है तो उसके लिये आप स्वंय जिम्मेदार होंगे।

गड्ढे से खुद भाग गया नर बाघ- देखे वीडियो

सिवनी- अरी रेंज के पास दो फिट के गड्ढे में गिरा बाघ शावक खुद ही निकालकर जंगल की और भाग गया, रेस्क्यू टीम को गड्डा खाली मिला,जबकि मादा बाघिन को ढूंडने का प्रयास कर जारी है।

पंचायत सचिवों को मिलेगा छठवां वेतनमान: सीएम शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास पर पंचायती राज संस्थाओं के पंचायत सचिवों का महासम्मेलन हुआ शुरू है इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया गया है। मुख्‍यमंत्री ने भी पंचायत सचिवों को लेकर कई महत्‍वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत सचिवों को छठवें वेतनमान का लाभ देने की घोषणा की है।

इसी के साथ महिला पंचायत सचिवों को मिलेगी 180 दिन की चाइल्ड केयर लीव प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पंचायत सचिवों की नई नियुक्ति पर अब 10,000 से शुरू होगा वेतन तय किया जाएगा व 10 साल सेवा करने वाले पंचायत सचिवों को मिलेगा 2400 ग्रेड पे पर रखा जाएगा। वहीं 10 साल से कम सेवा वाले पंचायत सचिवों को 19 सौ का ग्रेड पे पर रखने का ऐलान आज मुख्‍यमंत्री द्वारा किया गया।

इतना ही नहीं अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता 1 अप्रैल 2008 से करने का भी निर्णय लिया गया है। वहीं 15 दिन का पितृत्व अवकाश व 15 दिन की मेडिकल लीव भी मिलेगी का प्रावधान भी होगा।

गड्ढे में गिरा बाघ का नर शावक

सिवनी- नगर से बालाघाट मार्ग पर कंटगी रोड की नेहेले सरा बजारी घाट के पास एक बाघ शावक गड्ढे मे गिर गया है,

उसके साथ बाघिन के आसपास ही मौजूद होने की आशंका व्यक्त की जारी है,वही वन विभाग का सिवनी व बालाघाट जिले का अमला मौके पर मौजद है।