Home Blog Page 2825

रैली कर जनप्रतिनिधियों को सविंदा कर्मी सोपेगे ज्ञापन

सिवनी-विगत 19 फरवरी 2018 से प्रदेश के सभी संविन्दा स्वास्थ्य कर्मी नियमतिकरण एवं निष्काषित संविन्दा साथियों की बहाली हेतु हड़ताल पर है सिवनी जिले के समस्त संविदा कर्मचारियों द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2018 को एक दिवसीय धरना ,प्रदर्शन एवं रैली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के सपोर्ट में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस सहयोग रैली में जिले के करीब 4000 संविन्दा कर्मचारी उपस्थित होंगे

ज्ञात हो विगत 20 वर्षों से लगातार संविदा पर कार्यरत कर्मचारी नियमितीकरण की मांग लेकर सरकार को अनेकों बार अनुरोध कर चुके हैं किंतु सरकार द्वारा आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का कोई भी हितकर कदम संविदा कर्मियों के लिए नहीं उठाया है। सरकार के इस उदासीन रवैया से परेशान होकर सभी विभागों, परियोजनाओं एवम योजनाओं में कार्यरतसंविदा कर्मियों ने एकजुट होकर कल जिले में इस कार्यक्रम का आयोजन किया है ।

जिला चिकित्सालय से रैली प्रारंभ इसके बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा,इसके बाद रैली स्थानीय विधायक दिनेश राय के गृह पर जाकर उन्हें नियमतिकरण हेतु ज्ञापन सौपेंगी।

बच्चो पर गिरा ट्रक, कई बच्चे घायल

सिवनी-जबलपुर के बरेला में भारी तनाव, ञात हो कि मंडला की और से जा रहें ट्रक स्कूली बच्चे के ऊपर गिर गया है, समाचार लिखे जाने तक कई बच्चे अभी भी दबे हुए है।

वही बेकाबू हुईं जनता को मौके पर भारी पुलिस बल, कलेक्टर जबलपुर,पुलिस कप्तान जबलपुर मौके पर है,

पुलिस की 1 गाड़ी को जनता ने आग के हवाले किया,।

ऊक्त घटना बरेला थाना की है वही मण्डला जबलपुर रास्ता बंद पडा है।

पंजाब बैंक की शाखा का कलेक्टर ने किया लोकार्पण

सिवनी- विगत कई वर्षों से जिला मुख्यालय में बैंकिग सेवा दे रही पंजाब नेशनल बैंक आज 20 फरवरीं से बारपथर सिंधिया पुतला के समीप नए परिसर में आरभ हो गई है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर 1 बजे जिला कलेक्टर गोपालचन्द्र डाँड़ के मुख्य आतिथ्य, व पी एन बी के अचल प्रभंधक विशेष कुमार श्रीवास्तव के विशिष्ट आथियथय में सम्पन्न हुआ है,इस अवसर पर बैंक के मण्डल प्रमुख नीरेंद्र कुमार , शाखा प्रभधक मनिष कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा,

इस दौरान बैंक परिसर में बनाई गई ई लाबी का भी लोकपर्ण हुआ,इस अवसर पर कलेक्टर में पी एन बी द्वारा सरकारी योजना के लिये किये गए कार्यों की तारीफ कर कहा कि सभी बैंकों को हर वर्ग के व्यक्ति को सरकारी योजना के तहत लाभ दिलवाने के प्रयास करना चाहिए।

संदिग्ध अवस्था मे मृत मिला हिरन

सिवनी- दक्षिण वन मण्डल सिवनी के
गोपालगंज के नजदीक ग्राम बड़कुम्हारी में हिरण मृत मिला ,उसके पेट में गोली का निशान दिख रहा है,
क्षेत्र में शिकारियों की आवाजाही लगी रहती है संभवत है यह शिकारियों द्वारा चलाई गई गोली का शिकार हुआ है

वही वन विभाग का अमला घटना स्थल पर पहुच गया है,रेंज आफिसर आर. के.तिवारी ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट के बाद ही सुनिश्चित होगा कि हिरन की मौत किस कारण हुईं है।

सायलो बैग मे शुरू हो गेहूं खरीदी

सिवनी जिले के सरगापुर ग्राम में सायलो बैग इंडिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा भारत का प्रथम संयत्र जो मध्यप्रदेश शासन से अनुबंधित है, उस पर खरीदी चालू की जाये।

इस तकनीक से न बोरों की जरूरत, न विचौलियों की जरूरत,किसान अपना गेहूं लेकर सीधे सायलो बैग में बिना कमीशनखोरी के कम समय मे विक्रय कर देता है।पिछले 03 वर्षो से साइलो प्लांट में की जा रही खरीदी से किसानों को बहुत मदद मिलती है। म.प्र.शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार परीक्षण कराए और तुरंत ट्राली की वजन कर मैदान में ढ़ेर लगाए और रसीद प्राप्त कर सब झंझटों से मुक्ति पाए. इस संयत्र में कम समय में ट्रालियों से माल बिना असुविधा के बिक जाता है। कंपनी प्रतिदिन 200 से 250 टन खरीदी प्रतिदिन कर सकती है। इस प्लाट में छोटे एवं बड़े किसान दोनों अपने माल को तुलवा सकते है।साइलो प्लांट में बीते वर्षो से निरंतर सेवा सहकारी समिति मुंगवानी कला,जाम,लखनवाड़ा, मड़वा,गोपालगंज सहित अन्य समितियों के कृषको का माल खरीदा जाता रहा है। अतः इस वर्ष भी साइलो प्लांट में ही खरीदी की जाए ताकि किसान असुविधा से बच सके क्योंकि इस वर्ष दुगनी पैदावार होने की उम्मीद है। इस साइलो प्लांट मे किसानों से 4 लाख क्विंटल माल भंडारण की व्यवस्था है।

सरपंच जो कहेंगे वही माना जायेगा नुकसान-शिवराज

सिवनी-मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 18 फरवरी 2018 को सिवनी जिले के ग्राम मोहगांव में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को देखा और प्रभावित किसानों से चर्चा की इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है किसानों को जो कुछ भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई प्रदेश सरकार करेगी प्रदेश सरकार ने किसानों को दी जाने वाली राहत राशि ₹15000 प्रति हेक्टर से बढ़ाकर ₹30000 प्रति हेक्टर कर दी है मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा प्रभावित किसानों की कर्ज वसूली को स्थगित करने और उनका ब्याज माफ करने का निर्णय लिया गया है और इसी वर्ष से किसानों को 0% ब्याज पर ऋण दिया जाएगा किसानों को गत वर्ष बेचे गए धान एवं गेहूं पर 200 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से कहा कि वे ओलावृष्टि से नुकसान की चिंता ना करें तुझे सरकार सबसे पहले ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कराएगी ओलावृष्टि से नुकसान के सर्वे के लिए राजस्व कृषि ग्रामीण विकास के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा गांव सरपंच जो कहेंगे वही नुकसान माना जाएगा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते श्री बोधसिंह भगत जिले के प्रभारी मंत्री श्री शरद जैन विधायक श्री रजनीश सिंह श्री कमल मर्सकोले जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना विसेन एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थ

रेड क्रॉस समिति के माध्य्म से करे मदद-गोपालचन्द्र

सिवनी-जिले की पाँच तहसीलों में हजारो ग्राम ओलावृष्टि के चलते प्रभावित है,सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक मदद करने के लिए सक्रिय है ,वही जिला कलेक्टर गोपलचन्द्र डाँड़ के मार्गदर्शन में गत दिवस जिला पंचायत सी ई ओ
स्वरोशिचस सोमवंशी के नेतृत्व में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों ने लगभग 10 लाख की राशि एकत्र कर चेक जिला प्रशासन को दिया जिसके माध्यम से ओला पीड़ित नागरिको व किसानों की तत्काल मदद हो सकेगी।

इसके अलावा आम नागरिकों, जागरूक समाज सेवी सघटनो,से भी दुख की इस घड़ी में मदद की अपील कलेक्टर सिवनी द्वारा की गई है,

उनके अनुसार कोई भी नागरिक जिला रेड कारश समिति के माध्यम से आर्थिक मदद करे ,जिसके बाद से गत दिवस भाजपा नगर उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल आशु द्वारा 5 हजार ,एवम पार्षद गप्पू तिवारी द्वारा एक माह का मानदेय 1800 रुपये मदद के रूप में दिए गए वही आज जिला पंचायत सदस्य मोहगांव निवासी सरिता घनश्याम सनोडिया द्वारा भी इस फंड में एक माह का मानदेय देने की जानकारी दी है,

कोई भी नागरिक समिति के खाता नम्बर 670018081328
पर सहकारी केंद्रीय बैंक सिवनी में
राशि जमा कर सकते जो आयकर से मुक्त होगी।

ओला पीड़ितों की मदद के लिये एकत्र हुए दस लाख

जिले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित जिला पंचायत के अध्यछ व उपाध्यक्ष द्वारा ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों के लिए 10 लाख की राशि एकत्रित कर चैक प्रशासन को सौपा है। यह पहल जिला पंचायत सीईओ स्वरोचिष सोमवंशी ने की है।