Home Blog Page 2824

जल सत्याग्रह करेंगे सविंदा स्वास्थ्य कर्मी

सिवनी-अपनी वीभन्न मांगो को लेकर आंदोलन पर उतारू सविंदा स्वास्थ्य कर्मी संघ की जिला इकाई द्वारा जिला हास्पिटल के समीप शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है,लेकिन विधिवत अनुमति न मिलने से व्यथित संघ के कर्मी कल 24 फरवरी को लखनवाडा वेंगगंगा घाट पड़ जल सत्याग्रह कर विरोध करेंगे।

करोड़ो की जलाआवर्धन योजना की जांच हेतु कलेक्टर को लिखा पत्र

सिवनी- करोड़ो की नवीन बबरिया जलाआवर्धन योजना के तहत लक्छमी इन्फ्रास्ट्रक्चर कोल्हापुर द्वारा किये गए नियम विरद्ध कार्य को लेकर पहले से अनेक गम्भीर आरोप लगाए जाते रहे,

लेकिन पालिका के तकनीकी व प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई ध्यान नही दिया,यहा तक कि नपाध्यक्ष आरती शुक्ला द्वारा भी इस योजना की जांच करने का निवेदन पूर्व में पदस्थ सी एम ओ किशन सिंह ठाकुर से किया था।

विगत दिनों नपा के युवा सी एम ओ नवनीत पांडेय द्वारा 48 करोड़ का भुगतान ले चुकी इस कंपनी को नोटिस जारी विभन्न बिंदुओं पर स्पस्टीकरण माँग कारण बताओ नोटिस जारी किया था,लेकिन कंपनी द्वारा दिये गए जवाब से नीति संगत ना होने से कल 22 फरवरी को नवनीत पांडेय द्वारा जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ को पत्र लिख सारी योजना की उच्च स्तरीय जांच हेतु पत्र लिखा है,

अब गेंद कलेक्टर सिवनी के पाले में है ,जिन्हें इस योजना की जांच करवानी चाहिए क्योंकि ये योजना नगर को पेयजल आपूर्ति से जुड़ी हुई है।

देश के लिए गर्व का क्षण: भारतीय वायुसेना की जांबाज महिला अफसर ने रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो नहीं कर पाया कोई

देश में महिलाओं का कद आसमान छू रहा है। अकेले फाइटर प्लेन उड़ाकर भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने महिलाओं के सपने को पंख लगा दिए हैं। अकेले मिग-21 फाइटर प्लेन उड़ाने वाली अवनी देश की पहली महिला बन गईं हैं। अवनी ने यह इतिहास 19 फरवरी की सुबह ही रच दिया। अवनी ने गुजरात के जामनगर एयरबेस से उड़ान भरी और सफलतापूर्वक अपना मिशन पूरा किया।



अवनी के इस मिशन से पहले ही पूरी तरह मिग-21 बाइसन एयरक्राफ्ट की जांच की। जिस समय अवनी मिग में सवार हुई अनुभवी फ्लायर्स और प्रशिक्षकों ने जामनगर एयरबेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल और रन-वे पर अपनी आंख गड़ाए रखी। 2016 में ही तीन भारतीय महिलाएं फाइटर पायलट बनने के अपने उद्देश्य पर निकली थीं।
फाइटर पायलट बनने वाली यह महिला अधिकारी अवनी चतुर्वेदी, मोहना सिंह और भावना को वायुसेना में कमिशन किया गया था। अवनी का यह प्रयास इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ‘बाइसन’ की तकनीकि लैंडिंग और टेक-ऑफ में काफी स्पीड रखती हैं।
ANI से बातचीत में एयर कमोडोर प्रशांत दीक्षित ने कहा, ‘यह भारतीय वायुसेना और पूरे देश के लिए एक विशेष उपलब्धि है।’ दुनिया के चुनिंदा देशों जैसे ब्रिटेन, अमेरिका, इजरायल और पाकिस्तान में ही महिलाएं फाइटर पायलट बन सकीं हैं।
भारत में अक्टूबर 2015 में सरकार ने महिलाओं के फाइटर पायलट बनने की राह प्रशस्त कर दी थी। जिसके बाद अवनी, मोहना और भावना ने वो सीखा जिससे देश में महिलाओं की साख यकीनन आसमान छू रही है।


सिवनी में : होली तो मनेगी पर डी. जे. नहीं बजेंगे

कलेक्टर श्री गोपाल चंद डाड की अध्यक्षता में मार्च-अप्रैल में होने वाले त्यौहारों का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से मनाये जाने हेतु जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

सिवनी कलेक्टर श्री गोपाल चंद डाड की अध्यक्षता में अगामी मार्च व अप्रैल में होने वाले त्यौहारों का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से मनाये जाने हेतु जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर सभाकक्ष में किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न धार्मिक सम्प्रदायों से संबंध रखने वाले गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

बैठक में प्रमुख रूप से मार्च व अप्रैल में आने वाले प्रमुख त्यौहार€ होलिका दहन, धुरेडी, भाईदूज, रंगपंचमी, गुडीपाडवा, रामनवमी, महावीर जंयती के साथ अन्य त्यौहारों के आयोजन व व्यवास्थाओं के संबंध में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय समिति द्वारा लिये गये।



आगामी 1 मार्च होलीका दहन व 2 मार्च धुरेडी के संबंध में चर्चा कर समिति सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि शहर में रात्रि 10 से 12.30 बजे तक होली का दहन का कार्यक्रम सम्पन्न कर लिया जायेगा साथ ही श्री डाड द्वारा चिन्हाकित पर्व स्थलों की साफ€सफाई हेतु नगरपालिका को निर्देशित किया गया। छात्र€छात्राओं की परीक्षाओं के मद्देनजर पर्व में डीजे साउण्ड के उपयोग में पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। होलिका दहन स्थल मे कम ध्वनि वाले यंत्र लगाये जाने की स्वीकृति दी गयी है। समिति सदस्यों की आपसी सहमति पर कलेक्टर श्री डाड द्वारा संबंधित तहसीलदार व थाना प्रभारी को नियम का उल्लघंन करने वाले डीजे संचालकों पर वैद्यानिक कार्यवाही के निर्देश दिये है। इसी तरह वनविभाग को निर्देशित किया गया है कि पिछले वर्ष में दी गयी रियायती दरों पर समिति को होलिका दहन हेतु लकडी उपलब्ध करायी जायें। इसके साथ ही कलेक्टर डाड ने सभी होलिका दहन समिति को लकडी का कम उपयोग करते हुये कण्डे व अन्य वैकल्पिक वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की है। धुरेडी पर्व को लेकर कलेक्टर श्री डाड ने समिति सदस्यों से कम से कम पानी का उपयोग करते हुये सूखे रंगो/प्राकृतिक रंगो से खेलने की अपील नगरवासियों से करने के लिये कहा। इसके साथ ही समिति सदस्यों की सर्व सहमिति से होलिका दहन व धुरेडी के दिन मदिरा दुकानों को बंद करने के निर्देश कलेक्टर श्री गोपाल चंद डाड द्वारा दिये गये हैं।

इसी परिप्रेक्ष्य में आगामी नवरात्रि, रामनवमी, को लेकर चर्चा कर समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि रामनवमी में निकाली जाने वाली शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाली जायेगी। जो कि राममंदिर से कालीचौक, बरघाट रोड, गणेश चौक , शुक्रवारी, दुर्गाचौक से छिन्दवाडा चौक व नगरपालिका से होती हुई पूर्व निर्धारित मार्ग से ही राम मंदिर में समाप्त होगी। शोभायात्रा में किसी भी प्रकार के अस्त्र€शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जायेगा। ज्वारे विसर्जन के समय महिला सुरक्षा बल के साथ पुलिस बल की भी नियुक्ति घाटों में करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही त्यौहारों में मंदिरों, घाटों में साफ€सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।


प्रदेश मे शिक्षण संस्थाओं के अवकाश के आदेश जारी

भोपाल- प्रदेश की शिक्षण संस्थाओ को 2018 में अवकाश के बारे में आदेश जारी क़र दिए है,।



पुण्यतिथि पर किया रक्तदान

सिवनी- मिशन स्कूल सिवनी के पूर्व शिक्षक स्व. प्रभाकर ढबले की पुण्यतिथि 22 फरवरीं के अवसर पर उनके पुत्र व वर्तमान में बड़ा मिशन स्कूल के प्रचार्य अजय ढबले ने आज ब्लड बैंक सिवनी में 59 वर्ष की उम्र में स्वेच्छा से रक्तदान किया,

एक ओर जहाँ युवा रक्त दान से पूर्व सकोच करते है वही 59 वर्ष की उम्र में रक्त देकर आज अजय ढबले ने एक मिसाल मानवता के लिये कायम की है।

…तो क्या 1 जुलाई से 13 अंकों का हो जाएगा आपका मोबाइल नंबर?

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने M2M कम्यूनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नंबरों को 10 के बजाय 13 डिजिट का करने का फैसला लिया है। आम उपभोक्ताओं पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।बीएसएनएल ने M2M कम्यूनिकेशन नंबर में बदलाव करने की बात कही है। (प्रतीकात्मक फोटो)इन दिनों मोबाइल नंबर के 13 डिजिट के होने की अटकलबाजी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) मौजूदा मोबाइल नंबर को 10 के बजाय 13 डिजिट का करने जा रही है। सरकारी दूरसंचार कंपनी द्वारा स्टेकहोल्डर्स को लिखे पत्र से इस मामले पर स्थिति स्पष्ट हुई है। इसमें बीएसएनएल ने बताया कि कंपनी M2M या मशीन-टू-मशीन M2M कम्यूनिकेशन के लिए 13 डिजिट के नंबरों का इस्तेमाल करेगी। इसका आम आदमी के मोबाइल नंबर से कोई लेनादेना नहीं है। बीएसएनएल ने सभी स्टेकहोल्डर्स को 1 जुलाई से पहले इसके अनुरूप अपने सिस्टम को एडजस्ट करने की सलाह दी है। मौजूदा 10 डिजिट के M2M नंबर से 13 डिजिट में लाने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। M2M कम्यूनिकेशन की नई व्यवस्था को 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। दूरसंचार विभाग के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। दूरसंचार कंपनियों को इसके अनुसार ही बदलाव करने होंगे।



M2M कम्यूनिकेशन में बदलाव से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। M2M कम्यूनिकेशन के तहत नेटवर्क डिवाइस के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान होता है। इसके आधार पर ही किसी तरह के कदम उठाए जाते हैं। बता दें कि M2M कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल आमतौर पर वेयरहाउस मैनेजमेंट, रोबोटिक्स, ट्रैफिक कंट्रोल, लॉजिस्टिक्स सर्विसेज, सप्लाई मैनेजमेंट, रीमोट कंट्रोल आदि में किया जाता है। इसके अलावा इंटरनेट के क्षेत्र में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।



बीएसएनएल ने जेडटीई टेलीकॉम इंडिया लिमिटेड और नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पत्र के जरिये M2M कम्यूनिकेशन में बदलाव की जानकारी दी गई है। सरकारी दूरसंचार कंपनी ने दोनों कंपनियों को इसके अनुसार अपने सिस्टम में बदलाव करने को कहा है। इस बदलाव को लेकर बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में मोबाइल नंबर के दस के बजाय ग्यारह डिजिट के होने की आशंका बैठ गई थी। बीएसएनएल द्वारा दोनों कंपनियों को लिखे पत्र से यह तय हो गया है कि M2M कम्यूनिकेशन में बदलाव वर्ष 2019 में पूरी तरह से प्रभावी हो जाएंगे। संबंधित कंपनियों को उसी के हिसाब से बदलाव भी करने होंगे। विशेषज्ञों की मानें तो संचार सेवा को दुरुस्त करने के लिए समय-समय पर ऐसे कदम उठाए जाते हैं।

पेंथर एवं विल्स क्लब ने जीते मुकाबले

सिवनी-पैंथर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार सोनी की स्मृति में आयोजित पैंथर प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज के मुख्य अतिथि श्री संतोष पटेल, सुरेंद्र करोसिया,संजय ठाकरे सुखदेव सनोडिया रहे अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष श्री आनंद पंजवानी एवं सदस्य संदीप दुबे,अरविंद राय,राजकुमार ठाकुर,बबली भाई, राजेन्द्र ठाकुर, एड.फ़िरोज़ क़ुरैशी, डॉ. सनोडिया, अंकुश ठाकरे, गोलू दमाहे द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में आज पूल बी के तीन मैच खेले गए, पहला मैच पैंथर क्रिकेट क्लब सिवनी एवं नाईट राइडर क्लब सिवनी जिसमे पैंथर क्लब सिवनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकुश के शानदार 54 रन की मदद से 145 रन बनाए जवाब में नाइट राइडर्स सिवनी 4 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी और पैंथर क्लब ने 54 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। मैच के मन ऑफ द मैच 54 रन बनाने वाले अंकुश रहे। दूसरा मैच शिवलक्ष्मी क्रिकेट क्लब सिवनी एवम पैंथर क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमे शिवलक्ष्मी क्लब सिवनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 82 रन बनाए, जवाब में पैंथर क्लब सिवनी ने बल्लेबाज संदीप ठाकरे के 23 गेंदों में 53 रन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 8 विकेट शेष रहते ही 6 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मैच के मन ऑफ द मैच 53 रन बनाने वाले संदीप ठाकरे रहे। तीसरा मैच नाइट राइडर्स क्रिकेट क्लब सिवनी एवं विल्स 11 के मध्य खेला गया। जिसमें नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 82 रन बनाए जवाब में विल्स 11 ने बल्लेबाज बंटी सराठे और क्षितिज कटरे की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की मदद से बिना कोई विकेट खोए 5 ओवर में आसानी से लक्षय हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के मन ऑफ द मैच 16 गेंद में 53 रन बनाने वाले बूंटी सराठे रहे। निर्णायक की भूमिका में सुदेश, सुनील यादव,सुभाष यादव रहे। कल प्रतियोगिता में पूल सी के तीन मैच खेले जाएंगे पहला मैच प्रातः 10 बजे से बाबा 11 बरघाट एवं यूनीक क्रिकेट क्लब, दूसरा मैच गोंडवाना क्रिकेट क्लब बरघाट एवं सिवनी सपोर्टिंग क्लब तथा तीसरा मैच बाबा 11 बरघाट एवं सिवनी स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के मध्य खेला जाएगा।
[10:48 PM, 2/21/2018] +91 96851 57979: Ok 2 MN