Home Blog Page 2826

कल 18 फरवरीं 2.30 पर आएंगे शिवराज

सिवनी- ओला पीड़ित किसानों के जख्मो पर मरहम लगाने के लिये कल 18 फरवरीं की दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिवनी के कुरई तहसील के ग्राम सड़क- मोहगांव पहुचेंगे।

इस दौरान वे सड़क- मोहगांव एवम सुकतरा के कुछ ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे,

मंचीय आयोजन भी सड़क मोहगांव में होगा,

एक घण्टे व्यवतीत कर शिवराज सिंह चौहान सुकतरा हवाई पट्टी से भोपाल रवाना हो जायेगे।

सिवनी में हुई शूटिंग – लांच हुआ एल्बम | देखे Video

सिवनी के कुछ युवाओ ने किया एल्बम लांच  (Beats Unplugged Present “Emptiness Again” ) जिसमे सिवनी के चर्चित स्थलों को उस विडियो में देखा जा सकता है |

अखिल भारतीय कवि सम्मलेन 17 फरवरी को

सिवनी- स्व. सुभद्राकुमारी चौहान स्मृति मंच कलबोडी सिवनी के तत्वावधान में 17 फरवरीं दिन शनिवार को गाँधी चौक शुक्रवारी बाजार सिवनी में रात 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया है।

इस सम्मलेन में रतलाम के हास्य कवि सर्व धमचक मुलतानी, ओज कवि अली हसन,हास्य कवि अजय अटापट्टू मुंम्बई,मनोज दुबे देवास,सुनील सोमैया बीना, आशीष सोनी नरसिहपुर, अनिता आनंद धार,लता किरन बालाघाट,रामकुमार चतुर्वेदी व सिराज कुरेशी सिवनी अपनी प्रस्तुति देँगे।

सुरक्षा गार्ड की भर्ती हेतु कैंप आयोजन

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा बताया गया कि एस.एस.सी.आई. संस्था के प्रतिनिधी द्वारा सिवनी जिले की जनपद पंचायतों में सुरक्षा गार्ड की भर्ती हेतु अपना प्रस्ताव प्राप्त हुआ था जिसके अंतर्गत भर्ती के शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें जनपद पंचायत कुरई में दिनांक 19.02.18, जनपद लखनादौन में दिनांक 20.02.18, जनपद केवलारी में दिनांक 21.02.18, जनपद घंसौर में दिनांक 22.02.18, जनपद बरघाट में दिनांक 23.02.18, जनपद छपारा में दिनांक 24.02.18 एवं जनपद सिवनी में दिनांक 25.02.18, आयोजित किये जायेगें। शिविर संबंधित जनपद पंचायतों में निर्धारित दिनांक को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा।

उक्त कार्यक्रम हेतु ऐसे युवक जिनकी आयु 20 से 35 वर्ष, ऊचाई 168 से.मी. हो एवं शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण हैं, सम्मिलित हो सकते हैं। संस्था द्वारा पंजीयन शुल्क 200/- रू. (चयनित होने के पश्चात्) एवं चयनित युवकों को प्रशिक्षण का व्यय संस्था द्वारा निर्धारित लगभग 7500/- रू. है, जिसका भुगतान चयनित युवकों को स्वयं करना होगा। जनपद पंचायत क्षेत्र के इच्छुक युवक जो उपरोक्तानुसार निर्धारित योग्यता रखते उनका पंजीयन शिविर के दौरान ही संबंधित जनपद पंचायत के कार्यालय में किया जावेगा।

डिजिटल विरोध

सिवनी/ई- गवर्नेंस कर्मचारियो द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन कर *डिजिटल विरोध* दर्ज कराते हुए VC का वहिष्कार किया

ई-गवर्नेंस म.प्र,

विभाग द्वारा भोपाल से आयोजित VC में ई-गवर्नेंस कर्मचारियो की समस्याओं की अनदेखी, और बार बार अवगत कराने पर भी समस्याओं पर विचार न करने और उक्त विंदु को VC के एजेंडे में शामिल न करने के कारण प्रदेश की एकमात्र डिजिटल टीम ई गवर्नेंस के अधिकारी/ कर्मचारीयो द्वारा VC में शामिल न होते हुए सविनय अवज्ञा आंदोलन किया है और VC का वहिष्कार किया गया ।

इस संबंध में ई-गवर्नेंस कर्मचारी संघ द्वारा विभाग को पूर्व में पत्र लिखकर वीडियो कॉन्फ्रेंस प्रथम 1 घण्टे में समस्यायों के निराकरण एवम चर्चा करने हेतु निवेदन किया था किन्तु फिर भी विभाग द्वारा इसे संज्ञान में नहीं लिया गया

, VC में सभी जिलों से कोई भी कर्मचारी या अधिकारी शामिल नहीं हुए ।नेशनल इनफार्मेशन सेंटर से 2 .30 घण्टे के लिए आयोजित VC महज 30 मिनट में समाप्त करनी पढ़ी।

18 फरवरी को सड़क मोहगांव में आएगे शिवराज

सिवनी- विगत दिनों जिले के पाँच तहसीलों में हुईं ओलावृष्टि से हजारों एकड़ जमीन पर लगी फसलो सहित बडी मात्रा में मकानों व पशुओं को नुकसान हुआ है,

हालकि प्रशासन द्वारा नियम अनुसार राजस्व अमले की मदद से सर्वे कार्य आरभ किया गया है,

वही अब किसानो के जख्मो में मरहम लगाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आगामी 18 फरवरी को सिवनी जिले की कुरई तहसील एन एच 7 पर स्तिथत ग्राम सड़क – मोहगांव आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार शिवराज की सभा व खेतो की अवलोकन हेतु प्रशासनिक तौर पर स्थल निरक्चन किया जा चुका है।

सुभद्राकुमारी को किया याद

सिवनी- नगर से एन एच मार्ग पर कलबोडी में बनाई गई कवियत्री सुभद्रा कुमारी चोहान के स्मारक पर कल15 फरवरी के दिन,राष्ट्र-कवयित्री ‘सुभद्रा कुमारी चौहान’ की पुण्यतिथि श्रधांजलि-पुष्पांजली

के साथ कविसम्मेलन रूप में काव्यांजलि प्रदान की गई।

इस अवसर पर मोहन चंदेल,अखिलेश यादव,अखिलेश श्रीवास्तव नवेंदु मिश्रा सहित अन्य कवि उपतिथ थे

जीवन साथी और आश्रितों की आय के स्त्रोत का भी खुलासा हो: सुप्रीम कोर्ट

एक ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सासंद और विधायक का चुनाव लडते वक्त चुनावी हलफनामे में उम्मीदवार को अपनी, अपने जीवनसाथी आश्रितों की आय के स्रोत का खुलासा भी करना होगा।

जस्टिस जे चेलामेश्वर और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच ने शुक्रवार को NGO लोक प्रहरी की याचिका पर ये फैसला सुनाया।