Home Blog Page 2277

नर्सिग कालेज में लगे आधी रात तक ठुमके

सिवनी – जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन नर्सेस ट्रेनिंग सेंटर के विशालकाय भवन में बसंत पंचमी के अवसर पर देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम चलते रहे। इन कार्यक्रमों के लिये जिला प्रशासन से अनुमति भी संभवतः नहीं ली गयी थी। यह भवन अब तक ठेकेदार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरीत नही किया गया है।

सूत्रों का कहना था कि सीएमएचओ कार्यालय के कुछ सविंदा कर्मचारियों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को यह मशविरा दे दिया गया कि बसंत पंचमी पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रख दिया जाये। इसके लिये आला अधिकारियों की सहमति मिलते ही इन कर्मचारियों के द्वारा जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सीएमएचओ कार्यालय के अधीन जिले भर में कार्यरत संस्थाओं को इस कार्यक्रम में होने वाले व्यय के लिये चंदे का लक्ष्य दे दिया गया। बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के द्वारा इस कार्यक्रम की जवाबदारी डीपीएम सन्दीप चोहान,डीसीएम

सन्दीप श्रीवास ,सहित सभी बीएमओ को सोपि गई थी

देर शाम 7 बजे आरंभ हुआ यह कार्यक्रम आधी रात के बाद तक चलता रहा। देर रात 12 बजे तक चले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने अपने गाने की सारी हसरतें पूरी कीं। इस दौरान मदिरा के दौर भी चोरी छुपे चले बताये जाते है

स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ही संपन्न कराये गये इस कार्यक्रम में अधीनस्थ महिला और पुरूष कर्मचारियों से भी गाने गवाये गये और अनेक लोगों ने इस अवसर पर जमकर ठुमके भी लगाये।

जिस स्थान पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, वह नर्सों के लिये प्रशिक्षण स्थल के रूप में बनाया जा रहा है। नर्सेस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण देने और कार्यालयीन कर्मचारियों के अलावा अन्य पुरूषों का प्रवेश प्रतिबंधित होता है पर सीएमएचओ डॉ.के.सी. मेश्राम के द्वारा इस बात की परवाह किये बिना इस कार्यक्रम को करवा दिया गया।

इसी तरह सूत्रों ने आगे कहा कि विभाग की महिला कर्मचारी देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आला अधिकारियों के गानों पर ताली बजाने पर मजबूर थीं। महिला और पुरूष कर्मचारी आँखों में नींद की खुमारी लिये देर रात तक वहाँ रहने पर इसलिये मजबूर हो रहे थे .

इस मामले में डॉ.के.सी. मेश्राम चर्चा के दौरान कहा कि यह कार्यक्रम विभाग में पदस्थ डॉक्टर व कर्मचारियों का पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसमे लगभग सभी लोग परिवार के साथ आये थे।

स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा खुद ही उस भवन में जिसे अभी तक स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित नहीं किया गया है में इस तरह के आयोजन किया जाना समझ से परे है।

इस आयोजन में जिला होस्पिटिल में पदस्थ नामचीन डॉक्टर व नर्सिग कालेज में कार्य रत नर्से भी शामिल हुईं

सुने घर मे महिला ने लगा ली फाँसी

आदेगाव- लखनादौन थाने के अंतर्गत आने वाली आदेगाव पुलिस चौकी के ग्राम आदेगाव में एक विवाहित युवती ने सुने घर मे फाँसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।आदेगाव पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

एकत्र हुआ 57 यूनिट रक्त

केवलारी–गायत्री शक्ति पीठ केवलारी द्बारा रक्त दान शिविर का आयोजन 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयति के अवसर पर आयोजितकिया गया,जहाँ कुल 57 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

BIG BREAKING – यात्री बस में मिली युवक की लाश जाँच में जुटी सिवनी पुलिस

सिवनी यात्री बस में मिली युबक की लाश युबक जबलपुर से जा रहा था नागपुर युबक नागपुर निवासी है मृतक अखिल महाजन परिजन सिबनी रवाना कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

नपा विवाद को सुलझाने भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की दखल

सिवनी– नपा सिवनी में पदस्थ नवनीत पांडेय एवम नपाध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला व पार्षदो के मध्य जारी गतिरोध को खत्म करने के लिये आज भाजपा विधि प्रकोष्ट के जिला सयोंजक विनोद सोनी, मनोज प्रजापति,रिषभ पाल बघेल,सन्तोष मिश्राआशीष महोले अशोक यादव व प्रशांत शुक्ला ने जिला कलेक्टर गोपालचंद्र को ज्ञापन सौपकर मध्यस्था करने का अनुरोध किया।

कियोस्क के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित

सिवनी।      जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक आॅफ इंडिया शाखा छपारा की क्योस्क शाखा बखारी एवं गुड़ी (चारगांव) के बी.सी. द्वारा हितग्राहियों की राशि में हेरफेर किए जाने के कारण उक्त बी.सी. के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु बैंकिंग लोकपाल भारतीय रिर्जव बैंक भोपाल एवं अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, सिवनी को लेख किया गया है।

जनपद पंचायत छपारा की ग्राम पंचायत केवलारी, लकवाह, तुलफ रैयत, रामगढ़़ एवं दरबई के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि एस.बी.आई. छपारा के क्योस्क शाखा बखारी एवं गुड़ी (चारगांव) के बी.सी. द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं की राशि भुगतान करने में हेराफेरी की जा रही है, उक्त शिकायत की जाॅच मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, छपारा द्वारा मौके पर जाकर की गई, जिसमें पाया गया कि क्योस्क शाखा बखारी के बी.सी. द्वारा हितग्राहियों के थम्ब मशीन पर अंगूठा लगाकर राशि आहरण कर रहें हैं, परन्तु हितग्राहियों को आहरण की गई राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। क्योस्क शाखा गुढ़ी के द्वारा उसकी ऐसी ही हेराफेरी उजागर होने से उक्त क्योस्क केन्द्र बंद करके बी.सी. अनुपस्थित पाया गया। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत छपारा का प्रतिवेदन प्राप्त होते ही उक्त अनियमितता/हेराफेरी को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा संबंधित दोषियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही हेतु बैंक के लोकपाल एवं एल.डी.एम. सिवनी को लिखा गया। 

बिग ब्रेकिंग: अब ‘दलित’ बोलना पड़ेगा महंगा, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस्तेमाल पर लगाई रोक

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक लैंडमार्क डिसीजन में अब दलित शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. गौरतलब है कि दलित संगठनों की आपत्ति के बाद हरिजन शब्द के इस्तेमाल पर रोक थी. अब उच्च न्यायालय के इस आदेश के बाद दलित शब्द का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित शब्दों की श्रेणी में आएगा.गौरतलब है कि राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग कई बार दलित शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जता चुका है. आयोग ने कई बार ये कहा है कि संविधान में अनुसूचित जाति का प्रयोग ही उचित व संवैधानिक है. इस शब्द के इस्तेमाल को लेकर लंबे अरसे से बहस चल रही थी. 2008 में बकायदा राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि आधिकारिक पत्र व्यवहार व बोलचाल में दलित शब्द का इस्तेमाल न किया जाए. क्योंकि दलित शब्द का इस्तेमाल असंवैधानिक होने के साथ-साथ संविधान की मूल भावना के खिलाफ है. इस पर अमल करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी कलेक्टरों व विभागों को आदेश दिया था कि वे सरकारी पत्र-व्यवहार व बोलचाल में दलित शब्द का इस्तेमाल न करें. कई राज्य सरकारों ने दलित शब्द के प्रयोग पर पाबंदी लगा रखी है.

इसी कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता डा. मोहनलाल माहौर ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में दलित शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी. जिसपर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ये आदेश दिया है कि दलित शब्द का इस्तेमाल अब प्रतिबंधित शब्दों की श्रेणी में आएगा. हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने अपने निर्णय में कहा है कि संविधान में अनुसूचित जाति और जनजाति का प्रयोग किया गया है. वही पर्याप्त है. दलित शब्द न तो संवैधानिक है और न ही यह संविधान की भावना के अनुरुप है. अत: इस शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला हाईकोर्ट ने अपने आदेश में दिया है. खास बात ये है कि अभी तक हरिजन शब्द प्रतिबंधित शब्दों की श्रेणी में था अब हाईकोर्ट के ताजा आदेश के बाद दलित शब्द भी प्रतिबंधित शब्दों की श्रेणी में आ जाएगा.

गोपालगंज वासियों को सलाम : google की मदद से 4 वर्षों से गुमशुदा महिला को भेजा अपने घर इसलामपुर पश्चिम बंगाल

गोपालगंज गोपालगंज में विगत 4 वर्षों से एक बुजुर्ग महिला जोकि दिमागी रूप से सही नहीं थी वह यहां पर कई दिनों से रह रही थी शुरू में इनका मानसिक संतुलन सही नहीं था परंतु विगत 1 माह पहले से यह गांव के लोगों से अच्छी तरह से बातचीत करना एवं अपना नाम पता बताना चालू कर दिया था इनकी उम्र करीबन 55 साल है अपना नाम मीना मंडल इसलामपुर पश्चिम बंगाल का बताया एवं बताया कि परिवार में उसके दो बच्चे हैं भाई हैं जो कि नेपाल में रहते हैं ग्राम के ही जागरुक लोगों ने Google के माध्यम से पश्चिम बंगाल में इस्लामपुर शहर का वहां के स्थानीय एसडीओपी पुलिस का नंबर लिया एवं WhatsApp के माध्यम से मीणा मंडल की फोटो सेंड की खोजबीन में पता चला कि मीना मंडल वहां से लापता है और इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट इस्लाम पुर थाने में लिखी गई है इस्लामपुर पुलिस ने सहयोग करते हुए इसके परिजनों को आज गोपालगंज पहुंचाया आज गोपालगंज के लोगों ने इन्हें सामूहिक रूप से करीबन ₹15000 चंदा करके दिया ताकि यह अपने घर पहुंच सके इस्लामपुर जो कि यहां से 2000 किलोमीटर दूर है आज मीना मंडल को फूल माला पहनाकर एवं बाजे-गाजे के साथ गांव में जुलूस निकालकर ग्रामीणों ने उल्लास के साथ विदा किया वही परिजनों से मिलकर मीणा मंडल बहुत खुश थी और एवं उसके बेटे एवं भतीजे अपनी मां से मिलकर खुश थे आज सांसद आदर्श ग्राम के ग्रामीणों ने अपने आदर्श नागरिक होने का परिचय दिया जो कि एक प्रशंसनीय कार्य है

बैंको में 3 दिन अवकाश

सिवनी-बैंको का जरुरी काम 25 जनवरी तक निबटा लेवें। अगर चुके तो फिर 29 जनवरी को ही मौका मिलेगा।26 को गणतंत्र-दिवस, 27 को अंतिम शनिवार और 28 जनवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए हजारों विधायर्थी

सिवनी- मेरे दीनदयाल” राष्ट्र चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और,नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी के जयंती के अवसर पर अन्तर

राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पूरे सिवनी जिले के 24 मंडलो के लगभग 100 परीक्ष केंद्रों में यह प्रतियोगिता संम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में पुरे जिले में 19500 पंजीयन हुए प्रतियोगिता जयदीप चौहान जी के नेतृत्व में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान परीछा का जिला प्रभारी युवराज सिंह राहंगडाले सिवनी नगर में स्टेडियम ग्राउंड में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई इसमें अतिथि के रूप में केशव भदोरिया जी, राकेश पल जी,नीता पटेरिया जी,नरेश दिवाकर जी,रामप्रसाद डहेरिया,सोमेश कौरव,राहुल पाण्डेय उपस्थित रहे