Home Blog Page 2274

U-19 : पाकिस्तान को धोकर बनाए ये 5 रिकॉर्ड, छठीं बार फाइनल में टीम इंडिया

0
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आसानी से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

नई दिल्ली : अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 203 रन से हरा कर भारत फाइनल में पहुंचा गया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल के नाबाद 102 रनों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं. इस स्कोर को पाकिस्तान हासिल नहीं कर पाई और 29.3 ओवरों में 69 रनों पर ढेर हो गई. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट ईशान पोरेल ने लिए.

इसके साथ ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए. इस हार के साथ पाकिस्तान ने भी कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ लिए जो वह कभी नहीं बनाना चाहेंगे.

1. टीम इंडिया अंडर-19 के इतिहास में पहली टीम बन गई है,  जो 6 बार फाइनल तक पहुंची है. इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के नाम था. ये दोनों टीमें 5-5 बार फाइनल तक का रास्ता तय कर चुकी हैं. इन दोनों टीमों के नाम सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने का भी रिकॉर्ड है.

2. टीम इंडिया की अंडर-19 में ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 203 रनों से हराया. इससे पहले 2006 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 234 रनों से हराया था. ये टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है.

3. भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन पाकिस्तान की टीम 100 रन पर भी नहीं पहुंच सकी. टीम इंडिया ने अंडर-19 में जब भी किसी टीम के सामने 270 रनों का लक्ष्य रखा है तो विरोधी टीम उस तक कभी नहीं पहुंच सकी.

4. इसके साथ ही पाकिस्तान ने अंडर-19 में अपना तीसरा सबसे कम स्कोर बनाया.  इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने अफगानिस्तान के सामने शर्मनाक स्कोर बनाए थे. पाकिस्तान का सबसे न्यूनतम स्कोर 57 और 63 रनों का है, जो उसने 2017 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए थे. भारत के खिलाफ पूरी टीम सेमीफाइनल में 69 रनों पर ढेर हो गई.

5. पिछले 7 महीने में ये तीसरा मौका है जब टीम इंडिया आईसीसी के इतने बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. हालांकि फाइनल में टीम इंडिया अलग अलग वर्गों में पहुंची है. सबसे पहले जून 2017 में  चैंपियंस ट्रॉफी में सीनियर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी. उसके बाद जुलाई 2017 में महिला क्रिकेट टीम वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची थी.

राजपूतों के बाद अब मुस्लिमों की भावनाएं भी ‘पद्मावत’ से आहत, मलेशिया के सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर लगाई रोक

फिल्म ‘पद्मावत’ में घूमर नृत्य के दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण. (फाइल फोटो)

कुआलालंपुर: भारत में काफी जद्दोजहद के बाद रिलीज हुई विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ को अब ‘इस्लाम की संवेदनशीलताओं’ की चिंताओं के मद्देनजर मलेशिया के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने से रोक दिया गया है. मलेशिया के नेशनल फिल्म सेंसरसिप बोर्ड (एलपीएफ) ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की देश में रिलीज पर रोक लगा दी है. वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एलपीएफ के अध्यक्ष मोहम्मद जामबेरी अब्दुल अजीज ने एक बयान में कहा कि फिल्म की कहानी अपने आप में चिंता का एक बड़ा विषय है क्योंकि ‘मलेशिया एक मुस्लिम बहुल मुल्क है.’

जायसी की रचना ‘पद्मावत’ पर आधारित है फिल्म
अजीज ने कहा, “फिल्म की कहानी इस्लाम की संवेदनशीलता को छूती है. यह अपने आप में मलेशिया, एक मुस्लिम बहुल मुल्क, में एक बड़ी चिंता का विषय है.” 16वीं सदी के कवि मलिक मुहम्मद जायसी की रचना ‘पद्मावत’ पर आधारित इस फिल्म का देश में राजपूत संगठन राजपूत करणी सेना ने ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए काफी विरोध किया था. काफी मशक्कत के बाद फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो पाई.

अलाउद्दीन खिलजी को राक्षस जैसा दिखाने पर फिल्म की आलोचना
रिलीज के बाद फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कुछ वर्गों द्वारा जौहर का महिमामंडन करने और अलाउद्दीन खिलजी को राक्षस जैसा क्रूर व्यवहार करते दिखाए जाने पर फिल्म की आलोचना की गई है. एलपीएफ के फैसले को लेकर मलेशिया के वितरकों द्वारा मंगलवार (30 जनवरी) को अलग से गठित फिल्म अपील समिति में अपील किए जाने की उम्मीद है. फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं.

यात्री के पास मिला 15 किलो सोना जप्त

0

मुंबई: मुंबई कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ही यात्री के पास से 15 किलो सोना बरामद किया है. सोना हांगकांग से लाया गया था.

गिरफ्तार कोरियाई नागरिक किम्यूनजिंग ने इसके लिए एक खास तरह की जैकेट सिलवाई थी जिसमें एक-एक किलो सोने के 15 बिस्किट छुपाकर रखे गए थे.
बरामद सोने की कीमत चार करोड़ 15 लाख के करीब बताई जा रही है. गिरफ्तार शख्स हांगकांग से केथी पेसिफिक फ्लाइट नंबर cx663 से मुंबई आया था. कस्टम अधिकारी अब उससे ये जानने में लगे हैं कि उसे किसने भेजा था और मुम्बई में सोना किसे देना था?

Selfie ने लेली जान | ये विडियो आपको विचलित कर सकता है- कमजोर दिल वाले बिलकुल न देखे

हैदराबाद: सोशल मीडिया पर वायरल विडियो के साथ साथ ये भी मेसेज भेजा जा रहा है की इस सेल्फी से उस शक्श की मौत हो गयी और तो और उस विडियो को देखकर कोई भी यह नहीं कह पायगा की इस घटना के बाद वेह शक्श बचा हो
एक युवक की ट्रेन के सामने सेल्फी का विडियो बनाने की चाह ने उसे अस्पताल के बिस्तर पर पहुंचा दिया। हादसे में युवक बाल-बाल बचा गया। साथ ही, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का विडियो सेल्फी की लत पर लोगों को सबक दे गया। हादसे में युवक को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसा 21 जनवरी को बोराबांदा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। 25 साल का टी शिवा अपने घर के पास रेलवे ट्रैक पर अपने दोस्तों के साथ पहुंचा। वह एमएमटीएस की ट्रेन के साथ सेल्फी लेते हुए विडियो बनाना चाहता था। वायरल विडियो में साफ देखा जा सकता है कि उसके दोस्त और आसपास मौजूद लोगों ने उसे ट्रेन के आने के बारे में बताया लेकिन उसने उन्हें रुकने के लिए कहा। यहां तक कि ट्रेन के ड्राइवर ने भी कई बार हॉर्न दिया लेकिन शिवा तब तक ट्रैक के काफी नजदीक पहुंच चुका था। तेजी से आती ट्रेन से टक्कर खाकर शिवा दूर जा गिरा। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

विडियो के वायरल होने के बाद से देशभर में एक बार फिर सेल्फी की लत को लेकर बहस छिड़ गई है। घटना के मद्देनजर साउथ सेंट्रल रेलवे ट्रैक्स के किनारे सुरक्षा बढ़ाने में जुट गया।
बोराबांदा रेलवे स्टेशन पर तैनात होम गार्ड ने बताया कि शिवा को लगातार चेतावनी दी गई थी लेकिन वह नहीं माना। गार्ड का कहना कि शिवा की किस्मत अच्छी थी कि ऐसे हादसे में भी वह बच गया।

अधिकारियों ने बताया कि शिवा पर रेलवे की संपत्ति में दाखिल होने के लिए रेलवे ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। इस तरह की सेल्फी की कोशिश न सिर्फ खतरनाक बल्कि आपराधिक भी साबित हो सकती है।

BIG BREAKING: सिवनी से इंदौर जा रही नीलकमल बस पलटी- पुलिस अधीक्षक तरुण नायक घटना स्थल पर

अभी अभी नीलकमल बस जो की सिवनी से इंदौर जा रही थी उमरिया ईसरा के पास पलट गई 3-4 लोग मामूली घायल हैं जिन्हे अस्पताल रवाना किया जा चुका है । पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी घटना स्थल से लाईव जुड़े हुए हैं । बस का सामान कुण्डीपुरा के वाहन सुरक्षित रखाया गया । पुलिस की कार्यवाही जारी

संजय पाठक ने कहा चारो सीट जीतेगी भाजपा

सिवनी। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सिवनी की सभी चारों सीटों में जीत हासिल करेगी। यह दावा भाजपा के कद्दावर नेता और मप्र सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री संजय सतेंद्र पाठक ने किया है। उन्होंने कहा कि सिवनी में भाजपा की स्थिति मजबूत है, जनता शिवराज सरकार के साथ है, हम अगले चुनाव में सिवनी की सभी सीटों पर काबिज होंगे।
सोमवार को सिवनी प्रवास पर आए मंत्री पाठक ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सिवनी विधानसभा सीट से भाजपा का चेहरा ( उम्मीदवार) भी तय है, वक़्त आने पर नाम का खुलासा किया जाएगा।

जिला स्तर पर भी ध्यान

मप्र में उद्योग धंधों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार इस दिशा में अच्छा काम कर रही है। सरकार ने पिछले बार जो इंवेस्टर्स मीट बुलाई थी, उसमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, सरकार उद्योग धंधों को लेकर जिला स्तर पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे जिलों में भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं और वहां भी उद्योग धंधे शुरू किए जा रहे है।

होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ श्री बघेल होंगे राष्ट्रपति सेवा पदक से सम्मानित

सिवनी //होमगार्ड कार्यालय में वाहन चालक के पद में पदस्थ श्री बीरनसिंह बघेल को विभाग व शासन को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से पुरूस्कृत किया गया। यह पुरूस्कार 15 अगस्त 18 को  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा श्री बघेल को प्रदान किया जायेगा।

सजंय पाठक पहुचे मूनमुन के निवास

राजनिंतिक हल्को में हो रही है चर्चा

सिवनी-राज्य मंत्री. (स्वतंत्र प्रभार). सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम ( स्वतंत्र प्रभार). उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण. मंत्री माननीय संजय पाठक दिनेश राय मुनमुन विधायक सिवनी के निवास पर पहुचे,

ज्ञात हो वे नगर में हो रहे दंगल में भाग लेने आने आये थे,

इससे पूर्व मूनमुन काग्रेसी सांसद विवेकतन्खा का स्वगात कर चुके है, विस् चुनावो के पूर्व कांग्रेसी व भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर मूनमुन ने सिवनी की राजनिति में हलचल पैदा कर दी है।

विल्स क्लब व बॉयज के मध्य कल फायनल मुकाबला

सिवनी-भैरोगंज प्रीमयर लीग में आज दिनांक 29,01, 2018 को 9वा दिन 27 वा मैच बाबा इलेवन एवं सिवनी बॉयज सिवनी के मध्य खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री माननीय गौरी शंकर बिसेन एवं विशिष्ठ अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री मति आरती शुक्ला जी श्री सुजीत जैन जी नगरपालिका उपाध्यक्ष परशु साहू जी भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर जी नवनीत सिंह ठाकुर जी एवं अन्य अतिथियों के बीच सम्पन्न हुआ जिसमें सिवनी बॉयज सिवनी ने विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया इसके पहले विल्स क्रिकेट क्लब ने लगातार अच्छा पर्दशन कर फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी थी इस प्रकार कल दोपहर 12 बजे से सिवनी बॉयज सिवनी ओर विल्स क्रिकेट क्लब के बीच bpl का फाइनल महामुकाबला खेला जाना है भैरोगंज प्रीमियर समिति के अध्यक्ष जय सनोडिया संयोजक गोलु लाला सहसंजोयक हरीश सदाफल उपाध्यक्ष अरुण ठाकुर सचिव कुलदीप ठाकुर सहसचिव जयराज ठाकुर ने सभी खेल प्रेमियों से निवेदन करती है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुच कर खेल का आनंद उठाए.

मंत्री पाठक ने दिया उद्योग चालू करवाने का आश्वासन

सिवनी। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री संजय पटक ने सिवनी के युवा उद्यमी विजय नंदन के बंद हो चुके बैटरी उद्योग को जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। मंत्री पाठक के सोमवार को सिवनी आगमन के दौरान होटल राजवाड़ा में युवा उद्यमी विजय नंदन ने उनसे मुलाकात कर अपने बैटरी प्लांट को संचालित करने में आ रही वित्तीय समस्या से अवगत कराया। विजय नंदन ने उन्हें बताया कि बैंक से वर्किंग केपिटल राशि नहीं मिलने के कारण वे अपने प्लांट को बंद कर चुके हैं और पिछले दिनों छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्लांट की चाबी सौंप चुके हैं। लेकिन 15 दिन से भी अधिक दिन बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। प्लांट की चाबी भी अब तक मुख्यमंत्री की और से वापस नहीं कि गई है। मंत्री पाठक ने युवा उद्यमी नंदन की बात सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि मैं जल्द से जल्द शासकीय प्रक्रिया पूर्ण करवाकर आपका उद्योग पुनः शुरू करवाऊंगा। इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल चंद डाँड़ भी मौजूद थे।