Home Blog Page 2273

हजारो चलाएंगे सिवनी के लिये सायकल

सिवनी- सिवनी टूररिज्म काउंसिल के तत्वावधान में आगामी 3 फरवरी 2018 शनिवार को बड़े मिशन स्कूल मेदान से आरभ होने वाली सिवनी सायकल आन रैली के पूर्व आज 31 जनवरी को होटल बाहुबली में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन से जुड़े युवाओ ने प्रिंट एवम इलेट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारो को विस्त्ररत जानकारी दी।

वार्ता के दौरान बताया कि अभी तक नगर सहित जिले के लगभग 4500 बालक बालिकाओ,युवाओ,जनप्रतिनिधियों, प्रशाशनिक अधिकारियों ,कर्मचारियों, व्यापारियों,डॉक्टर्स सहित आम नागरिकों ने रेली में शामिल होने के लिये पंजीयन करवा लिया है।

रैली बड़े मिशन स्कूल से सुबह 9 बजे आरभ होगी जो करीब 5 किमी का सफर तय कर पुनः इसी मेदान के समाप्त होगी,सभी के पंजीयन निःषुल्क किये गए है,वही इस रेली के लिये किसी भी व्यक्ति या संस्था से कोई आर्थिक मदद नही ली गई नही है,

एक सवाल के जवाब में आयोजन मण्डल ने बताया कि रैली की सारी वीडियोग्राफी डोरन कैमरे के माध्यम से होगी वही रैली में सुरक्षा के लिए यातयात व पुलिस बल सहित एन सी सी,स्काउट गाइड,के बालक बालिकाओ की मदद ली जाएगी,

इसके आलवा 100 स्वयंसेवक भी रेली की व्यवस्था को बनाए रखने में अपनी सेवाये देंगे,

सायकल को दैनिक जीवन में उपयोग करने,स्वयथा पर्यवरण संरचन,बेटी बचाओ ,स्वछता एवम अन्य सामाजिक समस्याओं को लेकर आम नागरिकों को जागरूक करना रैली का मुख्य उद्देश्य है,

रैली के समापन अवसर पर प्रति भागियो को लगभग 50 इनाम दिए जाएंगे ,सभी इनाम जागरूक नागरिको, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों,व संस्थाओं द्वारा समिति को स्वेचीक रूप से उपलब्ध कराए गये है,जो रैली के समापन अवसर पर ड्रा सिस्टम से वितरित किये जायेंगे

एक पैडल सिवनी के लिये नाम से प्रचारित यह रैली गत दो वर्षों से आयोजित हो रही है,इस वर्ष यह तीसरा आयोजन है।

आयोजको ने सभी आम नागरिको व युवाओ से रैली में शामिल होकर जिले का नाम रास्ट्र स्तर पर रोशन करने की अपील की है।

नई आबकारी नीति को मंजूरी,शराब के दाम हुए मंहगे

गर्ल्स स्कूल, कॉलेज छात्रावास, होस्टल से 50 मीटर की दूरी वाली दुकाने बंद होंगी

ड्राई जोन पालिसी को मंजूरी

– अवैध शराब बनाने वाले के खिलाफ दंडत्मक कार्यवाही

– गांवो में शराब बेचने वालों और बनाने वालों की मॉनिटरिंग जिला समिति का गठन किया जाएगा

159 आहाता, देशी और विदेशी बंद कर दिए जाते हैं

गौड़ खनिज नियम में संशोधन

प्रजापति समाज के लोगो को टैक्स नही लगेगा

एस सी और एस टी के लिये भी टैक्स में छूट दी गयी

शराब के दामो में 15 फीसदी की वृद्धि की गई है

-सागर के खुरई में नया थाना बनाए जाने के संबंध में स्वीकृति

-ए.आर.रिसोर्सेज मैनेजमेंट कंसल्टेंट को भुगतान किए जाने के संबंध में। जल्द ही  हाईकोर्ट में सुनवाई के

-एससी कैटेगरी के छात्रों को विदेशों में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति योजना में आए सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किए जाने के संबंध में

-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को 2020 तक जारी रखने की स्वीकृति

-भोपाल में बनने वाले भारत माता परिसर के लिए ज़मीन आवंटन के संबंध को स्वीकृति। ग्राम सिंगरचोली में दी 5 हेक्टेयर जमीन आवंटित

– नेवल सेना के लिये जमीन आवंटन की स्वीकृति..

-एमएसएमई प्रोत्साहन व्यवसाय निवेश संवर्धन योजनाको जारी रखने को स्वीकृति 

रिसोर्ट बार लाइसेंस को टैक्स में छूट मिलेगी 

नगरीय निकाय में मनोरंजन कर लगाने के लिए नियमो में संशोधन 

नगरीय निकाय अब मनोरंजन कर ले सकेंगे 

शराब की बोतल पर बने होलोग्राम के जरिये जान सकेंगे शराब की क्वालिटी

बोतल की फोटो खींचकर जान सकेंगे शराब की वैद्यता और क्वालिटी

हेल्पलाइन नंबर पर फोटो भेजकर मिलेगी जानकारी

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 72 आवेदन

सिवनी – शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर व्ही.पी. द्विवेदी ने दूर अंचलों से आये 72 आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिये।

मनाया गया हाथठेला दिवस

सिवनी-31 जनवरी 2018 को हाथठेला एवम साईकल रिक्सा दिवश मनाया गया उनसे संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदाय की गई एवं हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना पूरा हो जिसके लिए हर हाथ को काम मिले हर व्यक्ति स्वावलंबी बने इसके तहत नगर पालिका मानस भवन मैं आज मेरे द्वारा ई रिक्शा चालकों को चाबी भेंट की गई एवं रिक्शा चालक हाथ ठेला बालों को हमारे मुख्यमंत्री जी की योजनाओं का लाभ दिलाया गया एवं अन्य लोगों को उसका लाभ दिलाया गया रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष उपस्थिति रहे एवं हितग्राही में राहुल सोनी संजू सुनील डेहरिया राकेश भलावी को आज ई रिक्शा वितरण किया गया.

आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित

सिवनी-घंसौर एसबीआई बैंक शाखा में बिड्राल फार्म भरकर एक व्यक्ति के खाते से 26 हजार रुपए फर्जी तरीके से निकालने वाले अज्ञात आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। एसपी तरुण नायक ने बताया कि घंसौर थाने में पहाड़ी गांव निवासी अरविंद रजक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। विवेचना के मुताबिक अरविंद के भारतीय स्टेट बैंक शाखा घंसौर के खाता क्रमांक 3100522229 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से 22 दिसंबर 2016 को 10000 व 9 मई 2017 को 16000 रुपए विड्राल के माध्यम से आहरण गईहै। अज्ञात आरोपी की पतासाजी व तलाश करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परंतु अब तक गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है।अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जन सहयोग के लिए एसपी ने 5000 रुपए इनाम की घोषणा की है।

बॉयज को हराकर विल्स एलेवन ने जीता बीपीएल कप मेन ऑफ द सीरीज रहे इंदौर के बिजुआ

सिवनी- बीपील भैरोगंज प्रिमियर लीग में आज फाइनल मुकाबला विल्स एलेवन ओर बॉयज के बीच खेला गया जो कि आज तक का सबसे बड़ा मुकाबला ओर रोमांचक रहा जिसमे विल्स एलेवन ने अंतिम ओवरों में बॉयज क्लब को तगड़ा झटका देते हुए बीपील का यह ताज अपने नाम किया। इस मैच का मेन ऑफ द मैच गौरव बने,जिसने 35 गेंदों में 68 रन बनाए और साथ ही 2 विकेट भी झटके ।,

बीपील के बेस्ट बल्लेबाज अशफ़ाक़ खान (भोमा)(बॉयज क्लब
बेस्ट गेंदबाज मुज़्ज़ामिल मोनू कुरैशी विल्स एलेवनबेस्ट विकेटकीपर रिज़्जु रिजवान बाबा एलेवन,बेस्ट फील्डर अरशद खान बॉयज क्लब, बेस्ट कैच क़ाबिज़ खान एस एस सी क्लब को दिया गया जबकि
मेंन ऑफ सीरीज के रूप में हौंडा मोटरसाइकिल दिलीप बिजुआ इंदौर विल्स एलेवन को दी गई।

आयोजन मेंबेस्ट दर्शक गोलू जैन और किरण सेन (भैरोगंज) ,
बेस्ट कमाट्रेटर बंटू ठाकुर, हिमांशु बाबू प्रतमानी, अर्पित मिश्रा क़ाबिज़ खान मनीष चौरसिया, पिच कूरेटर पारष सनोडिया , इन सभी को आयोजन समिति प की ओर से सम्मानित किया गया, ओर साथ ही आयोजन में वोलेंटियर बिक्की बघेल अतुल झुमरू का भी विशेष सहयोग रहा जिन्हें सम्मानित किया गया,
प्रतियोगिता के विशेष स्कोरर रहे संजय बघेल सुभम तिवारी, अमित सिसोदिया रहे जिन्हें,समितिने पुरष्कार दिया,

बीपील में विशेष सहयोग दिया भानु प्रताप ( बजरंग टेंट ) विनय जैन टेंट, मंच संचालक रहे अर्पित मिश्रा,

आज के मुख्य अतिथि नरेश दिवाकर पार्षद नानू पंजवानी,पूर्व नपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ,पार्षदपिंकी त्रिवेदी, मनोज राजपूत श्री रमेश अग्रवाल ,गुड्डू नरेंद्र ठाकुर ,राजा बघेल ,पी जी कालेज के प्रचार्य सतीश चिले रहे।

सिवनी जिले का सबसे बड़ा और सफल सबसे अच्छा टूर्नामेंट बीपीएल भैरोगंज प्रिमियर लीग का आज समापन सभी जिलेवासियों ओर खेलप्रेमियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

विधायक कप-2018 कब्बडी का शुभारंभ

सिवनी:- जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान मे स्थानीय *पुलिस ग्राउंड मे *महिला एवं पुरूष वर्ग मे आयोजित  विधायक कप कब्बडी खेल प्रतियोगताका शुभारंभ आज 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे किया गया।
उक्त शुभारंभ कार्यक्रम विधायक दिनेश राय जी मुनमुन के मुख्य आतिथ्य, प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी गोपाल प्रसाद जी खाण्डेल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक)की अध्यक्षता एवं सर्वश्री संतोष नानू पंजवानी, संदीप साहू (अध्यक्ष जिला विकास प्रशंसक फोरम), संजय शर्मा (सचिव एथलेटिक्स संघ), प्रघुमन चतुर्वेदी (अध्यक्ष स्पाक्स सिवनी) के विशेष आतिथ्य मे संपन्न हुआ।
इस दौरान कार्यक्रम उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक रायने कहा कि हमने अधिकारियों के साथ चर्चा कर प्रतियोगिता के लिए कबड्डी खेल को चुना ताकि इसमें अधिक से अधिक खिलाड़ी भाग ले सके। श्री राय ने कहा कि पढाई के साथ खेल भी जरूरी है मेरी आप सभी के लिए कामनाएं है, कि आप कबड्डी के खेल मे प्रदर्शन कर प्रदेश और की टीमों का प्रतिनिधित्व करें और अपने क्षेत्र का नाम गौरान्वित करें।
राय ने आगे कहा कि प्रतियोगिता संपन्न कराने मे अधिकारियों एवं खेल प्रशिक्षकों, एमपायरो का अहम योगदान रहता है इन्हें भी मेरी ओर से पुरूस्कृत किया जावेगा।
इस अवसर पर अपने अधयक्षीय भाषण मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद जी द्वारा प्रतियोगिता के संबंध मे विस्तार से जानकारी देते हुए शासन की खेल योजनाओं से अवगत कराया गया।
इसके पश्चात अतिथियों द्वारा सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के सौजन्य से प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों को वितरित की जाने वाली टीशर्टसभी महिला टीमो को प्रदान की गयी एवं सिक्का उछाल कर टीमों के बीच टास करा परिचय प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन विपिन शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री छिददीलाल श्रीवास,अखिलेश राय, मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी, श्री दिलीप गोस्वामी जी (पार्षद), असलम मिर्जा, रंजीत राय, अखिलेश पाण्डे, रोहित कुमार शालू जैन, विककी पाठक, प्रहलाद धुर्वे, विवेक राय, पूर्व पार्षद संजय भलावी, सिराज खान, खालिद खान, पत्रकार जुनैद सानी, आर.के. गुप्ता, मनीष मोनू मिश्रा (विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग) एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।

ये रही दंगल के इनामी कूपन में विजेताओ की लिस्ट

गत दिवस आयोजित हुईं दगंल प्रतियोगिता में इनामी कूपन रखे गए थे, जिसके विजेताओं के नाम इस तरह है

प्रथम पुरस्कार बाइक टिकट नंबर 4930 श्री प्रकाश पटेल खुर्सीपार बरघाट सिवनी
द्वितीय पुरस्कार फ्रिज टिकट नंबर 1455
तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन टिकट नंबर 159
चतुर पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 848 श्री अनिश जैन
पंचम पुरस्कार साईकिल श्रीअनिश जैन टिकट नंबर 893
छठवां पुरस्कार साईकिल टोकन नंबर 4555
सातवां पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 4897
आठवां पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 30
नवा पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 2034
दसवां पुरस्कार साईकिल टोकन नंबर टिकट नंबर 49 75 सुरेश साहू मिलन चौक सिवनी
ग्यारहवा पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 415
12 पुरस्कार साईकिल 4116
13 पुरस्कार साईकिल टिकट नंबर 55 सोनू साहू मुंगवानी

मां से मिलने अस्पताल जा रही पूर्व पार्षद की बेटी, बाइक सवारों ने मारी गोली

बीमार मां को देखने जा रही पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम भार्गव की बेटी छाया मिश्रा (31) को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी।

ग्वालियर .अस्पताल में बीमार मां को देखने जा रही पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम भार्गव की बेटी छाया मिश्रा (31) को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली छाया की बांह में लगी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात रविवार रात लगभग 1 बजे झांसी रोड थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी निर्मल और शीतल पांडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये दोनों बेटू पांडे जिसकी मई में हत्या हुई थी, के भाई हैं।

– दरअसल, बेटू की हत्या के आरोप में छाया के पिता पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम भार्गव, भाई बंटी आैर कालू आरोपी हैं। इन पर मई में झांसी रोड थाने के सामने गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप है।

– बंटी अभी फरार है। छाया पर गोली चलाने का आरोपी निर्मल भाजपा नेता बताया जाता है। अभी हाल में उसे मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना का पदाधिकारी भी बनाया गया है।

– पूर्व पार्षद भार्गव की बेटी छाया ने पुलिस को बताया कि उनकी मां उर्मिली भार्गव की तबीयत रविवार की शाम को खराब हो गई थी, उन्हें तपाेवन के नजदीक मैक्स केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

– रात लगभग 12 बजे बड़ी बहन रजनी ने फोन कर अस्पताल में मां के लिए ब्लैंकेट और कॉफी-चाय लेकर आने को कहा।

– इसके बाद छाया अपने रिश्तेदार भोला भार्गव के साथ कार में पारस विहार स्थित घर से अस्पताल के लिए निकली।

बारूद के कण तलाशने छाया और भोला के धुलवाए हाथ

– छाया को नजदीक से गोली मारी गई है, इसलिए पुलिस ने आरोपियाें को नामजद करने के साथ ही छाया और उसके रिश्तेदार भोला भार्गव के हैंडवॉश कराए हैं ताकि पता लग सके कि गोली किसके हाथ से चली है।

मंदिर के दर्शन लिए निकले थे दंपति, रास्ते में प्रेमी के साथ मिल की पति की हत्या

स्पेशल जज ने पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

दतिया (ग्वालियर).प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में सोमवार को स्पेशल जज ने पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनते ही महिला जोर-जोर से रोने लगी और हंगामा करने लगी। चीखने की आवाज सुनकर और हंगामा देख आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई। महिला को तत्काल पुलिस सुरक्षा में बंदीगृह लाया गया। जब महिला के फिंगर प्रिंट लेने का प्रयास किया तो उसने न केवल इंकार कर दिया बल्कि हंगामा करने लगी। बाद में बाबू फाइल लेकर न्यायालय के पास बंदीगृह पहुंचा, जहां महिला कांस्टेबल की मदद से उस महिला के हाथ पकड़ कर फिंगर प्रिंट लिए गए। मामले में शासन की ओर से लोक अभियोजक केएन श्रीवास्तव ने पैरवी की। मालूम हो कि पति की शराब छुड़ाने के लिए मंदिर ले जाने के बहाने रास्ते में महिला और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी थी। क्या है मामला…

– जानकारी के मुताबिक 2 दिसंबर 2016 को अतरेटा थाना क्षेत्र के रतनगढ़ माता मंदिर के जंगल में पुलिस को एक सड़ी गली लाश मिली थी। लाश की शिनाख्त उसके जेब में मिले कार्ड से हुई थी।

– कार्ड में उसका नाम फूल सिंह अहिरवार निवासी आनंद नगर भोपाल लिखा हुआ था। पुलिस ने मृतक के भाई ज्ञान सिंह और बेटे प्रदीप अहिरवार को सेंवढ़ा बुला कर उनसे सामने शव का पीएम कराया था।

– इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी छोटीबाई से सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया। छोटी बाई ने अपने प्रेमी रमाकांत उर्फ कक्कू पुत्र जगदीश बघेल के पास सेंथरी जिला दतिया के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर पति की हत्या करना कबूल कर लिया।

– महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसका पति फूल सिंह शराब का आदी था। उसकी शराब छुड़वाने के बहाने उसे रतनगढ़ मंदिर चलने की कहकर घर से लाई थी। सुनसान इलाका मिलने पर प्रेमी के साथ उसकी हत्या कर दी।

शराब छुड़वाने की दवा खिलाने के बहाने साथ लाए और सुनसान इलाका आते ही कर दी थी हत्या
– छोटी बाई ने बताया कि वह तलाकशुदा पति की मारपीट से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी रमाकांत के साथ पति की हत्या की साजिश रची।

– साजिश के तहत 24 नवंबर को छोटी बाई ने परिजन से कहा कि वह पति फूलसिंह को शराब छुड़वाने की दवा दिलाने रतनगढ़ माता मंदिर दतिया जा रही है । 24 नवंबर 2016 को वह अपने पति व प्रेमी के साथ रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचीं।

– यहां माता के दर्शन करने के बाद सुनसान जंगल में ले जाकर फूलसिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई और शव गड्ढे में फेंक दिया गया।

– दो दिसंबर 2016 को जब लाश सड़ गई तो जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने दुर्गंध महसूस कर नजदीक जाकर देखा तो लाश पड़ी थी।

– तत्काल उन्होंने अतरेटा पुलिस को बताया। इसके बाद जांच पड़ताल शुरू हुई।

पत्नी बोली- तलाक होने के बाद भी पति रखता था साथ, करता था मारपीट
– हत्या की आरोपी पत्नी छोटी बाई ने बताया कि उसका पति फूल सिंह मूलत: रायसेन जिले के सिरसौद का रहने वाला था।

– लगभग 15 साल से वह भोपाल के आनंद नगर में रहकर वाहनों का सर्विस सेंटर चलाता था। उसके पड़ोस में दतिया जिले के ग्राम सेंथरी निवासी रमाकांत बघेल भी रहता था।

– इस कारण रमाकांत का उसके घर आना जाना रहता था। पति फूल सिंह आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था, जिससे वह परेशान थी।

– आए दिन विवाद होने के कारण चार साल पहले हम लोगों के बीच तलाक हो गया था। तलाक के कुछ दिन बाद पति ने मुझे फिर साथ रख लिया। इधर, इस बीच उस महिला के रमाकांत से प्रेम संबंध हो गए।

– इसकी खबर फूल सिंह को भी लग गई अौर वह आपत्ति जताने लगा, जिस पर छोटी बाई और उसके प्रेमी रमाकांत ने फूल सिंह को रास्ते से हटाने का फैसला लिया।