Home Blog Page 2251

अब MOBILE में इंटरनेट की डबल स्पीड मिलेगी | RAISE INTERNET SPEED

ये डिजिटल जेनरेशन है और इंटरनेट हरे एक इंसान की जरूरत बन चुका है। भारत जैसे विकासील देशों में शहरों से लेकर गांवों तक के सभी लोगों इंटरनेट का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। 3G, 4G तकनीक के बाद लोग उम्मीद करते हैं कि उनका इंटरनेट फटाफट काम करे परंतु कई बार लोग SLOW INTERNET सेवा से भी परेशान हो जाते हैं। भारत में ज्यादातर लोग ANDROID फोन में इंटरनेट चलाते हैं। कभी-कभी इंटरनेट चलाने में समस्या आती हैं और इंटरनेट का धीमा चलना किसी को पसंद नहीं आता। ऐसी सिचुएशन में आप इंटरनेट को दोष दिए बिना कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आपका इंटरनेट अच्छी स्पीड से बिना किसी रूकावट के चल सके।



PERFORMANCE BOOSTING APP DOWNLOAD करें
सबसे पहले आपको अपने फोन में “CLEAN MASTER” डाउनलोड करें, जो सभी JUNK FILES को साफ करके इंटरनेट स्पीड को बढ़ाएगा। इसके अलावा आपको “DU SPEED BUSTER” भी अपने SMARTPHONE में इंस्टॉल करें। यह आपके फॉन के रैम (RAM) को साफ करेगा और कुछ अनावश्यक एप्लिकेशन को चलने से भी रोक देगा। इससे आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन और इंटरनेट दोनों की गति में तेजी आएगी।
नेटवर्क सेटिंग चैक करें
अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन निरंतर धीमी गति से चलता है तो आपको अपने फोन की इंटरनेट सेटिंग चेक करने की जरूरत होती है। अपने फोन के सेटिंग में जाकर मोबाइल नेटवर्क सेंटिंग को सलेक्ट करें। इसके बाद चेक करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन किस मोड में है। अगर यह 3जी मोड में है तो इसे LTE, WDCMA, GSM (AUTO MODE) में सलेक्ट करें। ध्यान रहें कि आपका फोन सिर्फ 3जी मोड में ना रहे। इसके बाद सेंटिंग से बाहर निकलकर अपने फोन को स्विच ऑफ करके फिर ऑन करें। अब आपका इंटरनेट तेज गति से चलने लगेगा। इस प्रक्रिया को हम आपको आसान तरीके से तीन सरल स्टेप के जरिए समझाते हैं:



सेटिंग-> मोबाइल नेटवर्क सेटिंग-> LTE, WDCMA, GSM (AUTO MODE)-> सेटिंग से बाहर आए-> फोन को स्विच ऑफ करें -> फोन को फिर से स्विच ऑन करें।
 
फास्ट वेब ब्राउजर करें यूज
स्मार्टफोन में तेज इंटरनेट चलाने के तेज वेब ब्राउजर का भी इंस्टॉल होना जरूरी होता है। अगर आप तेज स्पीड वाले ब्राउजर से इंटरनेट चलाएंगे तो उसकी स्पीड भी काफी अच्छी रहेगी और वो बिना किसी रूकावट चल पाएगा। आजकल दो वेब ब्राउजर हैं जो तेज गति से पूरी दुनिया में काम करते हैं।
1. ओपेरा मिनी (OPERA MINI)
2. गूगल क्रोम (GOOGLE CHROME)
इनमें से किसी भी इंटरनेट ब्राउजर को इंस्टॉल करने से आपका इंटरनेट तेजी से चल सकेगा। ध्यान रहें कि इन तरीकों से आपका इंटरनेट 5जी स्पीड से नहीं चलेगा लेकिन मौजूदा इंटरनेट की गति में सुधार होगा।



SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती

स्पेशल मैनेजमैन्ट एग्जीक्यूटिव के पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को CA/ ICWA/ ACS/ या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फाइनैंस में एमबीए की डिग्री या फिर डिप्लोमा धारक होना चाहिए.

बैंक की नौकरी का सपना हर किसी का होता है. अगर आप भी बैंक में नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है, क्योंकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. हालांकि पदों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन एसबीआई की इस जॉब में सैलरी आपको ज़रूर आकर्षित करेगी.

पद का नाम: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर

पदों की कुल संख्या: 119

स्पेशल मैनेजमेन्ट एग्जीक्यूटिव: 35 पद

डिप्टी मैनेजर लॉ: 82 पद

डिप्टी जनरल मैनेजर: 02 पद

सैलरी: 68680 से 74520 (प्रति महीने)

आवेदन की अंतिम तारीख:

स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद पर आप 7 अप्रैल 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता: स्पेशल मैनेजमैन्ट एग्जीक्यूटिव के पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को CA/ ICWA/ ACS/ या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फाइनैंस में एमबीए की डिग्री या फिर डिप्लोमा धारक होना चाहिए. वहीं डिप्टी मैनेजर (लॉ) और डिप्टी जनरल मैनेजर (लॉ) के पद पर आवेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 से 5 साल की कानून की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा:

स्पेशल मैनेजमेन्ट एग्जीक्यूटिव के पद के लिए आयुसीमा 30 से 40 वर्ष वहीं डिप्टी मैनेजर लॉ के लिए 42 से 52 वर्ष है. इसके अलावा डिप्टी जनरल मैनेजर के पद के लिए आयुसीमा 31.12.2017 तक 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क:

सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये शुल्क देय होगा. वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क के लिए रूप में जमा करना होगा. आवेदन शुल्क नेटबैंकिंग या फिर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है.

चयन प्रक्रिया:

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

22 मार्च विश्व जल दिवस: पानी नहीं मिलने पर किस तरह होती है मौत?

हर साल 22 मार्च के दिन विश्व जल दिवस मनाया जाता है.

लोगों के बीच पानी से संबंधिक चुनौतियों को लेकर जागरूकता बढ़े, इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस की घोषणा की थी.

सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई सवाल अक्सर पूछे जाते हैं, जिनमें से एक सवाल है कि पानी के बिना इंसान कितने दिन तक ज़िंदा रह सकता है?

ज़्यादा से ज़्यादा कितने दिन?

कई लोकप्रिय आर्टिकलों का निचोड़ निकालकर, गूगल इसका जवाब देता है कि एक मनुष्य क़रीब बीस दिन तक खाने के बिना तो रह सकता है. लेकिन पानी के बिना तीन-चार दिन से ज़्यादा जीना बहुत मुश्किल है.

जबकि अमरीका में बायोलॉजी के प्रोफ़ेसर रेंडल के पैकर कहते हैं कि इसका जवाब इतना सीधा नहीं हो सकता. मसलन, गर्म मौसम में बंद कार के भीतर बैठा बच्चा और गर्मी में खेल रहा एक एथलीट पानी नहीं मिलने पर कुछ ही घंटों में मर सकते हैं.

पानी का बेलेंस

पर ऐसा क्यों होता है? इसका एक ही जवाब है डी-हाईड्रेशन. यानी शरीर में पानी की कमी होना.

ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, डी-हाईड्रेशन वो अवस्था है जब आपका शरीर पानी की जितनी मात्रा छोड़ रहा होता है, पानी की उतनी मात्रा उसे मिल नहीं रही होती.

छोटे बच्चों और बुज़ुर्गों को डी-हाईड्रेशन से सबसे ज़्यादा ख़तरा होता है. और सही वक़्त पर इसपर ध्यान नहीं दिया जाए, तो ये जानलेवा हो सकती है.

पानी न मिलने पर कैसे आती है मौत?

  • शरीर में पानी की कमी होने पर सबसे पहले मुँह सूखता है. प्यास लगने लगती है. ये है डी-हाईड्रेशन की पहली निशानी.
  • इसके बाद पेशाब का रंग गहरा पीला होने लगता है. उसमें दुर्गंध बढ़ जाती है. डॉक्टरों के अनुसार, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी की कमी होने पर ख़ूँन में शुगर और नमक (सोडियम) का बेलेंस ख़राब हो जाता है.
  • कुछ घंटे बाद आपको थकान महसूस होने लगती है. बच्चे रोते हैं तो उनके आँसू आने बंद हो जाते हैं.
  • अगले कुछ घंटों में पेशाब की मात्रा एकदम से घट जाती है. कुछ लोगों को चक्कर आने लगते हैं और आँखें थकान महसूस करने लगती हैं.
  • दूसरे दिन शरीर मुँह में थूक बनाने की ज़्यादा कोशिशें करने लगता है. होंठ सूखने लगते हैं और आँखों में दर्द होता है.
  • दूसरे दिन बहुत ज़्यादा नींद आती है. शरीर हर क़ीमत पर पानी बचाने की कोशिशें करने लगता है.
  • शुगर के मरीज़, दिल के मरीज़ और डायरिया के शिकार लोगों में ये सारे लक्षण और भी जल्दी दिख सकते हैं. साथ ही ज़्यादा शराब पीने वाले और 38 डिग्री तापमान में काम कर रहे लोगों की भी हालत तेज़ी से बिगड़ती है.
  • दूसरे दिन के अंत तक पेशाब का अंतराल आठ घंटे से ज़्यादा हो जाता है.
  • प्लस रेट बढ़ जाता है. त्वचा पर पानी की कमी साफ़ दिखने लगती है. कुछ लोगों को दौरे पड़ने लगते हैं.
  • लोगों को दिखाई देना बंद हो जाता है या धुँधला दिखाई देने लगता है.
  • कमज़ोरी इतनी बढ़ जाती है कि खड़े होने में भी दिक्कत होने लगती है. हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगते हैं.

पानी है बहुत ज़रूरी

ये स्थिति ख़तरनाक है. इसके बाद किसी की भी मौत हो सकती है या इलाज मिलने के बाद भी डॉक्टरों के लिए मरीज़ को बचाना चुनौती भरा हो सकता है.

मरीज़ के आसपास तापमान कितना है, उसे क्या बीमारी है और उसे अपने शरीर को कितना हिलाना-डुलाना पड़ रहा है, इससे भी मरीज़ की स्थिति तय होती है.

डॉक्टरों की मानें, तो दिन में जितनी बार खाना खाएं, उतनी बार कम से कम पानी ज़रूर पियें. कम पानी पीने से किडनी से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है. पाचन ख़राब होता है और ख़ूँन की क्वालिटी बिगड़ती है.

मानव शरीर में पानी का काम?

  • हार्मोन बनाने के लिए दिमाग को पानी की ज़रूरत होती है.
  • शरीर पानी से थूक बनाता है जो पाचन क्रिया के लिए ज़रूरी है.
  • शरीर का तापमान पानी से तय होता है.
  • बॉडी के सेल पानी के दम पर बढ़ते हैं और नए सेल तैयार करते हैं.
  • शरीर की गंदगी को बाहर लाने में सबसे ज़रूरी है पानी.
  • हड्डियों के जोड़ों के बीच चिकनाहट और त्वचा को नमी भी पानी से मिलती है.
  • शरीर में ऑक्सीज़न की ज़रूरी मात्रा बनाए रखने के लिए ज़रूरी है पानी.

पानी के लिए मारामारी!

22 मार्च 2018: जल दिवस के दिन संयुक्त राष्ट्र ने एक दस वर्षीय एक्शन कैंपेन की भी शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य लोगों को सूखे, बाढ़ और पानी से जुड़े अन्य जोखिमों के बारे में जानकारी देना होगा.

कुछ वक़्त पहले ही ग्यारह ऐसे शहरों की एक सूची जारी की जा चुकी है जहां पीने का पानी या तो ज़रूरत से काफ़ी कम बचेगा या ख़त्म ही हो जाएगा. इस लिस्ट में दक्षिण भारतीय शहर बेंगलुरु का भी नाम शामिल था.

यूएन के एक अनुमान के मुताबिक़, साल 2030 तक साफ़ पानी की डिमांड 40 फ़ीसदी तक बढ़ सकती है. ऐसे में पानी के लिए सही मैनेजमेंट नहीं किया गया तो इसके लिए मारामारी बढ़ना लाज़िम होगा

हुई राम  दरबार की स्थापना

सिवनी-शिव की नगरी सिवनी में भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है इसी क्रम में चार दिवस के लिए भगवान श्री राम दरबार की स्थापना की जाती है एवं सुबह शाम महा आरती की जाती है आज शाम 6:00 बजे भगवान श्री राम एवं उनके परिवार की प्रतिमा को स्थापना के लिए शुक्रवारी चौक लाया गया।

वैदिक मंत्रों उच्चारण के मध्य रात 9 बजे भगवान राम,लक्छ्मण ,व माता सीता की मनोहारी मूर्तियो की स्थापना के साथ 4 दिवसीय आयोजन आज से आरभ हो गया।

सबसे पहले रास्ट्र गान के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ,जिसके बाद सगीतमयि शिव आराधना के बाद भगवान श्री राम की महाआरती की गई ,

आज के आयोजन में नगर के वरिस्ठ नागरिक,राजनिंतिक दलों के प्रतिनिधि, युवा,महिलाये सहित बड़ी सख्या में सनातनी शामिल हुए।

कल 22 मार्च की रात 8.30 बजे राम दरबार मे विराजे भगवान राम माता सीता व भगवान लक्छ्मण की महाआरती होगी।001

शिव की नगरी में रामदरबार की स्थापना

सिवनी-शिव की नगरी सिवनी में भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है इसी क्रम में चार दिवस के लिए भगवान श्री राम दरबार की स्थापना की जाती है एवं सुबह शाम महा आरती की जाती है आज शाम 6:00 बजे भगवान श्री राम एवं उनके परिवार की प्रतिमा को स्थापना के लिए शुक्रवारी चौक लाया जाएगा अतः आप सबसे निवेदन है कि अपना महत्वपूर्ण समय निकाल शाम 6:00 बजे शुक्रवारी चौक पहुंचे

आज महाआरती कार्यक्रम का आज रात्रि 8:30 बजे से शुभारंभ किया जाएगा

अतिक्रमण के खिलाफ सँयुक्त कार्यवाही

सिवनी- नगर सबसे व्यस्त बुधवारी बाजार में आज कोतवाली पुलिस,यातायात विभाग,व नपा के अमले द्वारा सयुक्त कार्यवाही की गई।

नगर कोतवाल प्रदीप वाल्मीकि ने बताया कि इस दौरान सड़क पर खड़े लगभग 32 दोपहिया वाहनो के खिलाफ चालनी कार्यवाही की गई वही अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाए गए हाथ ठेलों के विरूद्ध भी विधि अनुसार नपा द्वारा कार्यव्ही की गई।

ज्ञात हो इस इलाके में दुकान दार ही अतिकर्णमन करियो को जगह देते चले आये जिनके खिलाफ भी कार्यवाही की अपेक्षा आम नागरीको को हे।

अश्लील फिल्मों का व्यापारी गिरफ्तार

सिवनी -अश्लील फिल्में डाउन लोड करने वाला एहतेशाम अहमद छोटी मसिजद सीवनी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में,कंप्यूटर,cpu, अश्लील डाटा सामग्री जप्त कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

विश्व गौरेया दिवस आज

सिवनी- विश्व भर में आज 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस ,मनाया जा रहा है,
कभी चितकबरे कलर की यह चिड़िया बहुतायत में पाई जाती थी,लेकिन अब यह विलुप्त होने की कगार पर है,
आइए इस अवसर पर हम सभी गौरैया पक्षी की विलुप्तता पर संकल्प लें कि हमअपने घर की छत पर या आसपास किसी बर्तन में पक्षियों के लिए प्रतिदिन पीने का पानी रखेंगे तथा उनके घरों में चिड़ियों द्वारा बनाये गए घोसलों को तोड़ेंगे नहीं बल्कि उनके रहवास की व्यवस्था करेंगे। विलुप्त होती पक्षी- प्रजातियों,जैसे -गिद्ध,कौआ,गौरैया आदि के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक कर पर्यावरण संतुलन को कायम रखने पर बल देंगे । हम सभी मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए पेयजल रखने की परम्परा की शुरुआत करेंगे।
नगर निगम एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से निवेदन है कि वे भी अपने स्तर से नागरिकों को जागरूक कर जैव विविधता को संरक्षित कर समृद्ध पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। मीडिया के सम्मानित बन्धुवर निश्चित रूप से इस पुनीत कार्य में पीछे नहीं रहेंगे।

डूंडा सिवनी पुलिस बनी सिंघम

सिवनी- गत 19 मार्च को डूंडा सिवनी पुलिस द्वारा एक विधवा महिला के बच्चो के साथ मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार कर पैदल थाने तक लाया गया।

दरअसल मामला यह था कि महिला ने मारपीट की शिकायत की थी जिसके बाद थाना प्रभारी दिलीप पचेस्वर ने टैगोर वार्ड निवासी शैलेंद्र मगोरे, पप्पू उर्फ पवन मगोरे,सोनू रामनाथ मगोरे, व गोलू मगोरे को गिरफ्तार कर उनके विरद्ध भादवी की धारा 294,323,506,व 34 के तहत मामला कायम कर लिया है।

रिश्वत लेते पकड़ाया सरकारी कर्मी

सिवनी-मत्स्य विभाग में पदस्थ ए के बक्शी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया बस स्टेण्ड में ले रहा था पैसा लोकायुक्त टीम ने की कार्यवाही।