सिवनी- विश्व जल दिवस 22 मार्च के अवसर पर आज नगर की अशासकीय संस्था डी पी सी रोल मॉडल स्कूल में नन्हे बालकों व बालिकाओ ने रैली निकालकर जल बचाव के सम्बंध में आम नागरीको को जागरूक किया।
सिवनी- विश्व जल दिवस 22 मार्च के अवसर पर आज नगर की अशासकीय संस्था डी पी सी रोल मॉडल स्कूल में नन्हे बालकों व बालिकाओ ने रैली निकालकर जल बचाव के सम्बंध में आम नागरीको को जागरूक किया।
सिवनी 22 मार्च 18/ मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार एवं भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्र 2018-19 में इन पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। नामांकन प्रक्रिया www.mpsdc.gov.in/rmsa के पोर्टल पर शुरू हो गयी है। योजना का स्वरूप ऑनलाईन आवेदन नामांकन की प्रक्रिया, चयन के मापदण्ड एवं समय सारिणी दिशा-निर्देश इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। पुरस्कारों के लिए इच्छुक आवेदक बेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
4 दिन पूर्व ही प्राप्त हो जायेगा किसान को एसएमएस
. किसानों की सुविधा के लिये उपार्जन व्यवस्था को बनाया और सरल
सिवनी 22 मार्च 18/ राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिये समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन व्यवस्था का सरलीकरण किया गया है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को खरीदी केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय करने की सूचना कम से कम 4 दिन पूर्व अवश्य दी जायेगी। साथ ही यह भी ध्यान रखा जायेगा कि एक ही ग्राम के लघु और सीमांत कृषकों को इस प्रकार बुलाया जायेगा कि वह आपस में समन्वय कर एक साथ वाहनों से फसल आसानी से खरीदी केन्द्रों तक ला सकें। प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्रीमती नीलम शमी राव ने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इस आशय के निर्देश जारी किये हैं। नई व्यवस्था में किसान भाइयों को अलग-अलग तिथियों का विकल्प भी दिया जायेगा, जिसमें वे अपनी सुविधानुसार आ सकेंगे। खरीदी केन्द्रों पर किसानों की भीड एकत्र न हो इसलिये एक दिन में अधिकतम 20 किसानों को ही एसएमएस किये जायेंगे। कृषकों की सुविधा के लिये शेड्यूल एसएमएस की तिथि में परिवर्तन एवं शेड्यूल एसएमएस, समिति स्तर पर भी भेजे जा सकेंगे। इसके साथ कृषक भाइयों को निर्धारित तिथि पर ही विक्रय हेतु उपस्थित होने के लिये प्रेरित किया जायेगा। क्र.142/
सिवनी 22 मार्च 18/ असंगठित श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा विभिन्न निर्णय लिए गए हैं। आर्थिक असुरक्षा से जूझ रहे असंगठित श्रमिक बहनों की जानकारी एवं उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं देने के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। अब गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण आहार के लिए 4 हजार रूपये की राशि प्रदाय की जाएगी। प्रसव होने पर महिला के खाते में 12 हजार 500 रूपये जमा किए जाएंगे। श्रमिकों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर डॉक्टरेट तक पूरी पढाई की फीस शासन द्वारा भरी जाएगी। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल तथा नामचीन प्रबंधन संस्थान भी शामिल होंगे। इन शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीयन कराना आवश्यक है। यह पंजीयन www.shramsewa.mp.gov.in के माध्यम से कराया जा सकता है। यह पंजीयन एक अप्रैल से प्रारंभ होगा।
वृद्वाश्रम भवन हेतु भूमि दान करें सिवनी 22 मार्च 18/ कलेक्टर श्री गोपालचंद डाड ने आम नागरिकों से अपील की है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण- पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधान अंतर्गत जिला मुख्यालय में 50 सीटर सर्वसुविधा युक्त वृद्वाश्रम भवन का निर्माण किया जाना है।
वृद्वजनों के लिये सर्वसुविधा युक्त वृद्वाश्रम भवन निर्माण हेतु 2 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। यदि कोई दानदाता वृद्वाश्रम भवन निर्माण हेतु भूमि दान करने के इच्छुक हो तो पूर्ण विवरण सहित कार्यालय उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण सिवनी में संपर्क कर सकते है।
भुवनेश्वर। ओडिशा के खेरियाखानी में मोबाइल फटने की वजह से 18 साल की लड़की की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब लड़की अपने किसी रिश्तेदार से मोबाइल पर बात कर रही थी। शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि लड़की नोकिया के 3310 मॉडल का इस्तेमाल कर रही थी। ये रिपोर्ट एक अंग्रेजी अखबार में छपी है। जिसके मुताबिक मरने वाली लड़की का नाम उमा ओराम है।
वो अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसे बैटरी लो होने का पता चला और उसने मोबाइल को चार्ज में लगाकर दोबारा बात करना शुरू कर दिया। इसी दौरान मोबाइल फट गया। इससे उमा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर, पैर और सीने में चोट लगी। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। ये घटना 19 मार्च की है।
लड़की के भाई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि, मोबाइल की बैटरी लो थी। ऐसे में बहन ने फोन को चार्जिंग में लगा दिया। अचानक मोबाइल फट गया और बहन बेहोश हो गई। हालांकि मोबाइल बनाने वाली कंपनी एचएमडी ने इसे अपना डिवाइस होने से इंनकार कर दिया है। एचएमडी 2017 से नोकिया फोन बना रही है। इस मामले में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
हम अक्सर ही जब टीवी पर कोई यूरोप, अमेरिका महाद्वीप या एशिया का ही कोई अन्य विकासशील देश में बसा शहर या गंव देखते है तो यही सोचते हैं कि भारत इतना साफ और सुंदर क्यों नहीं है, लेकिन खुद कुछ नहीं करते। इसी सोच के साथ सरकार ने एक मुहिम चलाई जिसका नाम है ‘स्वच्छ भारत’ । जिसके तहत जमकर साफ-सफाई और स्वच्छता का प्रचार किया जाता है। इस मुहिम के बाद से देश में सफाई को लेकर जागरूकता आई है और लोग अब अपने आस-पास का कचरा खुद साफ करने में गुरेज नहीं करते, लेकिन क्या आप जानते है एशिया महाद्वीप का सबसे स्वच्छ गांव भारत में ही है। ये गांव मोदी सरकार की इस मुहिम के पहले ले ही स्वच्छता को लेकर जागरूक था। इसलिए सरकार की इस मुहिम को सुनकर इस गांव को लोगों को ज्यादा अचरज नहीं हुई और ना ही इस गांव के लोगों ने सोशल मीडिया पर खुद की स्वच्छता का प्रदर्शन किया।
गांव बसा है मेघालय राज्य में जिसका नाम है ‘मावलिन्नांग’ राजधानी शिलांग और भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से 90 किलोमीटर दूर स्थित मावलिन्नांग को एशिया के सबसे स्वच्छ गांव का खिताब मिला हुआ है। मावलिन्नांग गांव की साफ-सफाई का ख्याल कोई और नहीं बल्कि वहां रहने वाले लोग ही रखते है। लगभग 500 लोगों की जनसंख्या वाले इस छोटे से गांव में करीब 95 खासी जनजातीय परिवार रहते हैं। मावलिन्नांग में पॉलीथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है और यहां थूकना मना है।
गांव के रास्तों पर जगह-जगह कूड़े फेंकने के लिए बांस के कूड़ेदान लगे हुए है। इसके अलावा रास्ते के दोनों ओर फूल-पौधे कि क्यारियां और स्वच्छता का निर्देश देते हुए बोर्ड भी लगे हुए है। गांव के हर परिवार का सदस्य गांव की सफाई में रोजाना भाग लेते है और अगर कोई ग्रामीण सफाई अभियान में भाग नहीं लेता है तो उसे घर में खाना नहीं मिलता है।
कैम्ब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने पांच करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ताओं के निजी डेटा बिना उनकी मंजूरी के चुरा लिए हैं और उसका उपयोग राजनेताओं की मदद के लिए किया गया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रेक्सिट अभियान शामिल हैं.

नई दिल्ली: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार (21 मार्च) को कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल मामले में गलती स्वीकार करते हुए कहा कि यह विश्वासघात का मामला है. जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट कर कहा, “मैं कैंब्रिज एनालिटिका को लेकर अपनी बात रखना चाहता हूं. हम इस दिशा में समस्याओं से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा लिए हैं. मैं यह समझने की कोशिश की दिशा में काम कर रहा हूं कि असल में हुआ क्या और इसे दोबारा होने से कैसे रोका जाए.” जुकरबर्ग ने कहा, “अच्छी खबर यह है कि इसे रोकने के लिए जो जरूरी कदम हमने आज उठाए हैं, वे असल में कई वर्षो पहले ही उठा लिए गए थे लेकिन हमने फिर भी गलतियां कीं लेकिन अब हमें इन्हें दोबारा होने से रोकने के लिए कमर कसने की जरूरत है.”
जुकरबर्ग का कहना है कि कंपनी उन सभी एप की जांच करेगी, जिनके जरिए बड़ी मात्रा में जानकारियां हासिल की गई. वह कहते हैं, “निजी जानकारियों का दुरुपयोग या उनसे छेड़छाड़ करने वालों डेवलेपर्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों वाले सभी एप की जांच की जाएगी.” ब्रिटिश डेटा विश्लेषण कंपनी, कैम्ब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने पांच करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ताओं के निजी डेटा बिना उनकी मंजूरी के चुरा लिए हैं और उसका उपयोग राजनेताओं की मदद के लिए किया गया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रेक्सिट अभियान शामिल हैं.
कंपनी पर आरोप है कि उसने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान मतदाताओं को डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में प्रभावित करने के लिए फेसबुक के पांच करोड़ उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारियों का दुरुपयोग किया था. इस मामले के सामने आने के बाद फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका दोनो को यूरोपीय संघ, ब्रिटेन समेत अमेरिका में भी कानूनी कार्रवाइयों का सामना करना पड़ रहा है. दोनों कंपनियां इस मामले को लेकर भारी आलोचना झेल रहीं हैं.
फेसबुक विवाद: कैंब्रिज एनालिटिका का सीईओ निलंबित
फेसबुक उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारियों का दुरुपयोग करने को लेकर विवादों में फंसी परामर्श कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलैक्जेंडर निक्स को निलंबित कर दिया है. निक्स को उनके खिलाफ लंबित जांच को लेकर निलंबित किया गया है. निक्स ने ब्रिटेन के एक समाचार चैनल4 न्यूज के एक अंडरकवर रिपोर्टर को यह बताया था कि किस तरीके से मतदाताओं को प्रभावित किया गया था.
चैनल द्वारा 20 मार्च को प्रसारित वीडियो क्लिप में निक्स कह रहे हैं कि उनकी कंपनी ने 2016 राष्ट्रपति चुनाव मे ट्रंप की जीत में बड़ी भूमिका निभायी है. उन्होंने कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका‘ सारी सूचनाएं… सारा आकलन… सारा क्रियान्वयन’ संभाल रही थी. उन्होंने दावा किया कि कंपनी ने कुछ समय बाद खुद ही मिट जाने वाले ई-मेल का इस्तेमाल भी किया था ताकि बाद में उसे पकड़ पाना मुश्किल हो. उन्होंने कहा, ‘‘अब कोई सबूत नहीं है, कोई कागजी निशान नहीं है, अब कुछ नहीं है.’’
ईयू, ब्रिटिश सांसदों ने डेटा लीक पर फेसबुक से मांगा स्पष्टीकरण
यूरोपीय संघ (ईयू) और ब्रिटिश सांसदों ने मंगलवार (20 मार्च) को राजनीतिक मकसद से बड़े पैमाने पर निजी डेटा के दुरुपयोग का खुलासा होने के बाद सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक से इस डेटा सेंधमारी के लिए स्पष्टीकरण मांगा है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूरोपीय संसद के अध्यक्ष एंटोनियो ताजानी ने एक ट्वीट में कहा, “हमने मार्क जुकरबर्ग को यूरोपीय संसद में आमंत्रित किया है. फेसबुक को 50 करोड़ यूरोपीय नागरिकों के प्रतिनिधियों के सामने स्पष्टीकरण देने की जरूरत है कि निजी डेटा का इस्तेमाल लोकतंत्र में गड़बड़ी के लिए तो नहीं किया गया.” ताजानी ने कहा, “अगर यह सही है तो हमारी निजी डेटा की चोरी अस्वीकार्य है और यह लोकतंत्र के लिए खतरा है.”
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सस्ते में टैरिफ प्लान लॉन्च करने के बाद एक और प्रोडक्ट किफायती दामों में पेश किया है. अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने JioFi लाइनअप का विस्तार किया है.

नई दिल्ली : रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सस्ते में टैरिफ प्लान लॉन्च करने के बाद एक और प्रोडक्ट किफायती दामों में पेश किया है. अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने JioFi लाइनअप का विस्तार किया है. इसके तहत कंपनी ने JioFi 4G LTE हॉटस्पॉट डिवाइस को लॉन्च किया है. इसकी कीमत 999 रुपये है. जियो ने नए मॉडल को JioFi JMR815 नाम दिया है. अगर आप इसे खरीदने के इच्छुक हैं तो एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. कंपनी इसके साथ एक साल की वारंटी दे रही है. इसकी डाउनलोड स्पीड 150Mbps और अपलोड स्पीड 50Mbps की है.
जियो ने अपनी इस डिवाइस को ‘डिजाइन्ड इन इंडिया’ टैगलाइन दी है. नए JioFi मॉडल को गोलाकार डिजाइन वाला बनाया गया है. पहले जियोफाई को अंडाकार आकार में लाया गया था. इसमें पावर ऑन/ऑफ और WPS (वाई-फाई प्रोटेक्टेड सेटअप) जैसे फिजिकल बटन दिए हैं. इसमें बैटरी, 4G और Wi-Fi सिग्नल के लिए के लिए नोटिफिकेशन लाइट दी गई है.
इससे एक बार में 32 यूजर्स कनेक्ट हो सकते हैं. इसमें 31 वाई-फाई के माध्यम से और 1 यूएसबी के जरिए कनेक्ट हो सकता है. कनेक्ट होने के बाद स्मार्टफोन्स पर Jio 4G वॉयस एप के जरिये HD वॉयस और वीडियो कॉल्स किए जा सकेंगे. इसके अलावा इसमें ALT3800 प्रोसेसर दिया गया है और ये FDD-Band 3, Band 5 और TDD-Band 40 को सपोर्ट करता है. इसमें JioFi कार्ड स्लॉट दिया गया है, इसकी स्टोरेज को 64GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है.
ioFi में 3000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह साढ़े तीन घंटे तक चलता है. ओरिजनल JioFi को 2300mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था. फिलहाल इसे जियो की वेबसाइट (Jio.com) पर जगह नहीं दी गई है.