Home Blog Page 2252

सीआईएसएफ में भर्ती

सीआईएसएफ (CISF) ने अपने यहां खाली पड़े कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 447 खाली पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए आज आवेदन करने का आखिरी दिन है.  इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं.पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है….

यहां से करें आवेदन- इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.

उम्र सीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के नियमों के तहत ही उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

इतना मिलेगा वेतन- चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 5200 से 20200 रुपये के बीच वेतन मिलेगा.

 

वन्यजीव बचाव एवं संरक्षण कार्यशाला सम्पन

सिवनी- संजय शुक्ला फील्ड डायरेक्टर कान्हा राष्ट्रीय उद्यान द्वारा कार्यशाला का आयोजन पारिस्थिकीय विकास केंद्र खटिया कान्हा में किया गया। कार्यशाला में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के सदस्य, पर्यावरण विकास समिति के सदस्य और विभिन्न बचाव दल एवं बचावकर्ता कार्यशाला में शामिल हुए। सिवनी उड़न दस्ता दल से अर्पित मिश्रा विवेक मिश्रा ने वन्यजीव संरक्षण में साँपो के संरक्षण लिए महत्वपूर्ण सुझाव और विधियां बताई । साँप को सही जगह पर ठीक से रेस्क्यू किया जाना चाहिए ,और सही जगह पर छोड़ा जाना चाहिए। विशेष रूप से, जो लोग सांप को बचाने के लिए काम कर रहे हैं, कुछ बचाव दल ने साँप को गलत तरीके से संरक्षित किया है, बचाव के दौरान सांपों के साथ चित्रों को लेना, हाथों से जहरीले सांपों को पकड़ना, लोगों का ध्यान आकर्षित करना और साँपो के साथ खिलवाड़ करना बहुत खतरनाक है, दुनिया के कई सर्प विशेसज्ञों को इन कारणों से अपनी जान से हाँथ धोना पड़ा है, जंगली जानवरों के साथ छेड़छाड़ करना या जंगली जानवरों के साथ खिलवाड़ करने पर गंभीर दंड प्रावधान है।
वन्यजीव संरक्षण में सभी लोगों की भूमिका और उनका जीवन वन्यप्राणियों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण एवं अमूल्य है। वन्यजीव को ठीक से संरक्षित किया जाना चाहिए, ताकि हम वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित रहे।

चाय और कॉफ़ी की इस जंग में कौन जीता, सुनिये ……

हमारे देश में चाय लवर्स की गिनती करनी मुश्किल है. यहां चाय पे चर्चा, प्यार, दोस्ती न जाने क्या-क्या होता है. अगर आप भी चाय लवर हैं, तो आप इसे बखू़बी समझते भी होंगे. चाय और कॉफ़ी में कौन बेहतर है, इसकी बहस भी अकसर सुनने को मिलती रहती है.

इसी सिलसिले में आज हम आपके लिए चाय Vs कॉफ़ी पर एक कविता खोज कर लाए हैं. इसे सुन कर हर चाय लवर को चाय पीने का एक और बहाना मिल जाएगा. वहीं कॉफ़ी पीने वाले भी चाय के मुरीद हो जाएंगे.

ये कविता हुसैन हैदरी ने लिखी है. इस ख़ूबसूरत-सी कविता में हुसैन ने चाय के लिए हर तरह से अपना इश्क़ ज़ाहिर किया है:

चाय-कॉफ़ी कोई भी मुझे पूछे मैं नहीं झिझकता हूं

मैं साफ़-साफ़ कह देता हूं मैं चाय का शौक़ रखता हूं

कश्मीर से कन्याकुमारी तक कॉफ़ी के कम ही चहीते हैं

दुनिया चाहे जो पी ले हिंदुस्तान में चाय ही पीते हैं

माना कॉफ़ी पीने वाले जो लोग हैं सोफ़ेस्टीकेटेड हैं

लेकिन एक प्याले का 200 रुपया देकर  Frustrated हैं

पूरी कविता सुनें यहां…

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण में भर्ती

अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI भर्ती 2018) सीधे भर्ती के आधार पर 02 हिंदी अनुवादक के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप इस IWAI भर्ती के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 मार्च 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

इस जॉब से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।

पोस्ट नाम: हिंदी अनुवादक

रिक्ति की संख्या: 02 पद

वेतनमान: 9,300-34,800 /

ग्रेड वेतन: 4200 /

शैक्षिक योग्यता: Civil/Mechanical/Marine Engineering/ Naval Architecture में डिग्री या Civil/Mechanical/Marine Engineering/Naval Architecture में डिप्लोमा

आयु सीमा: 23.03.2018 को अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है

नौकरी स्थान: All India

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।

आवेदन शुल्क: कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

IWAI रिक्ति कैसे आवेदन करें:इच्छुक उम्मीदवार IWAI भर्ती वेबसाइट www.iwai.nic.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र में संबंधित दस्तावेजों के साथ Assistant Secretary (R &T), Inland Waterways Authority of India, A-13, Sector-1, Noida-201 301 (U.P.) को भेज सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 23.03.2018

महत्वपूर्ण लिंक:

विज्ञापन और आवेदन पत्र: https://iwai.nic.in/showfile.php?lid=1333

तेलंगाना लिमिटेड में भर्ती

तेलंगाना लिमिटेड (TSNPDCL भर्ती 2018) की नॉर्दर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ने सीधी भर्ती के माध्यम से 2553 जूनियर लाइनमैन के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। अगर आप इस TSNPDCL भर्ती के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

इस जॉब से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।

पोस्ट का नाम: जूनियर लाइनमैन

रिक्ति की संख्या: 2553

वेतनमान: 15585-25200 /

शैक्षिक योग्यता: इलेक्ट्रिकल ट्रेड / वायरमैन ITI के साथ SSLC/SSC/10 वीं कक्षा होना चाहिए या 2 वर्षों Intermediate Vocational course केवल एक मान्यता प्राप्त Institution/Board of combined A.P/ Telangana State Education Department के अनुसार।

राष्ट्रीयता: भारतीय

आयु सीमा: न्यूनतम और अधिकतम 18 से 35 वर्ष (01.01.2018 तक) SC / ST और BC: 05 साल

नौकरी स्थान: इस जॉब/ TSNPDCL भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को तेलंगाना में नियुक्त किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: चयन मूल प्रमाण पत्र के लिखित परीक्षा और सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों को ऑनलाइन 100 रुपये का भुगतान करना होगा टीएस ऑनलाइन केंद्र / पोर्टल के माध्यम से

परीक्षा शुल्क: उम्मीदवारों को 120 / रुपये का भुगतान करना होगा टीएस ऑनलाइन केंद्र / पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बीसी समुदाय और पीएच उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं।

आवेदन कैसे करें: इच्छुक उम्मीदवार TSNPDCL भर्ती 2018 वेबसाइट https://www.tsnpdcl.in या https://tsnpdcl.cgg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि : 22.02.2018

ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि: 19.03.2018

शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि: 19.03.2018

लिखित परीक्षा की तिथि: 08.04.2018

महत्वपूर्ण लिंक:

विज्ञापन लिंक: https://www.tsnpdcl.in/ShowProperty/NP_CM_REPO/Pages/Media/Announcements/2017/JLM%20Notification-2018

ऑनलाइन आवेदन करें: https://www.tsnpdcl.in/

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO भर्ती

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ भर्ती 2018) 146 ITI ट्रेड अपरेंटिस के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। अगर आप इस डीआरडीओ भर्ती के इच्छुक हैं तो आप वॉक-इन-लिखित परीक्षा 28 मार्च 2018 मैं आ सकते हैं।

इस जॉब से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।

पोस्ट नाम: तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस

रिक्ति की संख्या: 30 पद

वेतनमान: 3542 / – (प्रति माह)

ट्रेड के अनुसार रिक्ति:

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग / IT: 07 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 08 पद

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 05 पद

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 05 पद

सिविल इंजीनियरिंग: 05 पद

डीआरडीओ भर्ती 2018

शैक्षिक योग्यता: Computer Science & Engg/IT/Electronics/Electrical/Mechanical/ Civil Engineering में डिप्लोमा

राष्ट्रीयता: भारतीय

आयु सीमा: DRDO नियम के अनुसार

कार्य स्थानः चांदीपुर (ओडिशा)

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

DRDO रिक्ति कैसे आवेदन करें: लिखित परीक्षा के समय में इच्छुक उम्मीदवार, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए निर्धारित आवेदन पत्र के साथ-साथ certificate/Documents/Testimonials और स्व-प्रमाणित प्रतियां ला सकते हैं। उम्मीदवारों ने अपना नाम www.mhrdnats.gov.in पर पंजीकृत किया होगा।

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार: Integrated Test Range, Chandipur-756025, Balasore (Odisha)

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की तिथि: 28.03.2018 को 09.00 से 10.00 AM

महत्वपूर्ण लिंक:

विज्ञापन और आवेदन पत्र लिंक: https://drdo.gov.in/drdo/whatsnew/itr-advt-12022018.pdf

बैनगंगा नदी सिवनी जिले से ही उद्गमित नदी है, वाटर बोर्ड एवम प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय भ्रामक जानकारी न दें- निर्वकिल्प स्वरूप

सिवनी-सिवनी जिले के लिए गौरव की बात है कि यहाँ जगद्गुरु शंकराचार्य की जन्मस्थली तो है ही, साथ ही यहां बैनगंगा नदी की पावन उद्गम स्थली भी है, यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि विगत दिवस एक स्थानीय अखबार के मुताबिक बैनगंगा छिंदवाड़ा से होकर जबलपुर जाना बताई गई है जो सर्वथा निंदनीय है और इसकी हम निंदा करते है ।बैनगंगा सिवनी जिला की प्राण दायनी है सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड एवम क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय भोपाल द्वारा हाल ही में एक रिपोर्ट तैयार की गई है जिसमे बताया गया है कि सिवनी जिला बैनगंगा का उद्गम स्थल नही है जो गलत है । बोर्ड या ऐसी कोई संस्था भ्रामक जानकारी नही देनी चाहिए, और शोधार्थियों को भी इस तरह कि शिक्षा नही दी जानी चाहिए, यह बात जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद जी महाराज के कृपा प्राप्त शिष्य ब्रम्हचारी निर्विकल्प स्वरूप जी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कही, आपने कहा कि जहां तक शास्त्र की बात की जाए तो बेनगंगा कोई सामान्य नदी नही है जिसकी इस तरह से उपेक्षा की जाए बेनगंगा पुण्य सलिला नदियों में गिनी जाती है और इसका भी अपना पौराणिक महत्व है।कुछ साल पहले शंकराचार्य जी के आदेश से हमें इस पुण्य सलिला नदी के किनारे पैदल भ्रमण करने का अवसर हमें प्राप्त हुआ था गुरु जी के आदेश से बेनगंगा का शास्त्रीय महात्म्य एक लेख लिखा था जिस पर पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है उसमे वर्णन है कि मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के गोपालगंज नामक छोटे से कस्बे से पूर्व की लगभग 5-6 किमी दूर परतापुर नामक गाँव है वहाँ एक कुंड है जिसे लोग मुंडारा नाम से जानते है वहां से इस नदी का उद्गम हुआ है वहां से ये नदी मुंडारा, लखनवाड़ा, दिघोरी, छपारा, भीमगढ़, सुनवारा,मंझगवा कोठिघाट,सिद्धघाट से होकर बालाघाट पहुचती है वहाँ से महाराष्ट्र के भंडारा, चंद्रपुर गढ़चिरोली पहुँचती है फिर वहां से आंध्रप्रदेश वर्तमान तेलंगाना राज्य के करीमनगर जिले के महादेवपुरम में गोदावरी नदी में जाकर मिली है इसका लगभग 700 किमी का प्रवाह है इस नदी में बिजना,वाग,कन्हान,थिर्री, वर्धा, ठेल, सागर थावर आदि असंख्य नदियां मिली है इसके सम्बन्ध में कुछ किवदंतियां भी मिलती है शास्त्रों में भी इसका बड़ा भारी महात्म्य देखने को मिलता है शास्त्रों में इसे वैन्या, बैना, और वैणी आदि नाम से जाना जाता है भागवत सहित 10 पुराणों में इसका उल्लेख मिलता है,भागवत, कूर्म पुराण,मत्स्य पुराण,वामन,वारह पुराण ब्रम्ह पुराण, युगवशिष्ठ आनंद रामायण में भी इसका उल्लेख मिलता है।हमारी पुस्तक बेनगंगा के शास्त्रीय महात्म्य में इसका महत्व देखा जा सकता है यह कोई सामान्य नदी भी नही है कि जब यह प्रत्यक्षम किं प्रमानम, प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नही है कोई भी व्यक्ति आकर देख सकता है कि बेनगंगा सिवनी जिला के मुंडारा से निकलती है इतना ही नही बैनगंगा का छिंदवाड़ा या जबलपुर से कोई सम्बन्ध नही है ये नदी मुंडारा से निकलकर बालाघाट से होकर महाराष्ट्र चली गयी है शोधार्थियों जो भ्रामक जानकारी दी जारही है वह गलत है बैनगंगा सिवनी जिला का प्राण है और यहां के लोग इसे गँगा ही मानते है तथा इसी के जल से कृषि आदि कार्य भी करते है। इस तरह की भ्रामक जानकारी जो भी दे रहा है उस पर कठोरतम कार्यवाही की जानी चाहिए कुछ समय पहले भी मध्यप्रदेश सरकार ने पूर्व में भी आद्य शंकराचार्य को लेकर भ्रामक प्रचार किया गया था उसमें भी आठवी शताव्दी में प्राकट्योत्सव बताया था जो गलत है ये सब सरकार हमारी भौगोलिक और शास्त्रीय प्रमाणिकता को क्यूं भृमित कर रही है क्या मंशा है। ये सरकार तो हिन्दू सरकारे है कही ऐसा तो नही है कि जगद्गुरू शंकराचार्य जी पवन जन्म स्थली है इसिलए सरकार ऐसा कर रही है। इसकी जांच होनी चाहिए।

जंगल मे मिला महिला का शव

सिवनी-जिले के कुरुई थाना के ग्राम दमझिर में आज दोपहर लगभग 3 बजे एक 40 वर्षीय महिला का शव मिला,

जिसकी पहचान पुष्पा उईके ग्राम बकोडी टोला के रूप में हुईं है,

कुरई पुलिस द्वारा मामला कायम कर जांच आरभ कर दी है।

नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

सिवनी -जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड धनौरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलवारा में गत 17 मार्च को शासकीय प्राथमिक शाला की कक्षा पांचवी की एक 12 वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल के ही एक शिक्षक ने दुष्कर्म किया, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुये धनौरा थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि गत 17 मार्च को सुनवारा चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलवारा के शासकीय प्राथमिक शाला में अध्ययनरत कक्षा पांचवी की नाबालिक 12 वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक पन्नालाल मरावी द्वारा स्कूल के किचन में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस घंसौर श्रीमति भावना मरावी ने जानकारी दी कि इस घटनाक्रम को लेकर जांच की जाकर प्रकरण थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 376(2),(बी, एफ, आई, एन) 342, 506, पास्को एक्ट की धारा 3, 4, 5 (एफ), 5 (सी), 5 (एल) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी शिक्षक पन्नालाल मरावी को गिरफ्तार किया गया है। आज पुलिस द्वारा विवेचना उपरांत आरोपी शिक्षक को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

नववर्ष पर निकली विशाल रैली

सिवनी- हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में आज 18 मार्च हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर विशाल चौपहिया व पैदल रैली बडे मिशन स्कूल से आरभ हुईं,

गांधी चौक,नेहरु रोड से दुर्गा चौक होते हुए मठ तालाब से छिंदवाड़ा चौक से महावीर मढिया,नपा चौक होते हुए बस स्टैंड से जनपद सिवनी से मुड़कर पुनः मिशन स्कूल जा कर सम्पन हो गई।

रैली के प्रमुख आयोजक मयूर दुबे,तेजसर्वि उपाध्यय,आशु कौशल ,शुभम बघेल ,धनराज माना ठाकुर,उमाकांत पटेल थे वही रैली में विभन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ,युवा वर्ग,सहित बालक शामिल हुए।