Home Blog Page 2229

पाकिस्तान से जितेंद्र की रिहाई में सिवनी एसपी तरुण नायक ने ऐसा क्या किया .?

बाघा बॉर्डर से होगी जीतेंद्र की रिहाई, तरूण नायक की मेहनत लाई रंग

सिवनी- करीब पांच वर्षों से पाकिस्तानी जेल में बंद मध्य प्रदेश का 20 वर्षीय जीतेंद्र अर्जुनवार चार मई को भारत आ जाएगा। जिला उप पुलिस अधीक्षक गोपाल डांडेल से मिली जानकारी के अनुसार कल 2 मई को दोपहर 11 बजे मुख्यालय से जीतेंद्र का बरघाट निवासी भाई पुलिस बल सिवनी में तैनात अधिकारी के साथ पंजाब की बाघा बार्डर की ओर रवाना होगी।

जिसके बाद पाक सेना द्वारा उसे 4 मई को रिहा करते है,जीतेंद्र को उसके भाई के हवाले किया जाएगा, जिसके बाद 5 मई या 6 मई तक जीतेंद्र का सिवनी आगमन हो सकता है।

मालूम हो इस मामले पर जिला पुलिस कप्तान तरुण नायक ने विशेष रुचि दिखाते हुए लगातार भारत के विदेश मंत्रालय से सम्पर्क किया था।




 

मालूम हो कि मध्य प्रदेश के सिवनी जनपद के बरघाट गांव का निवासी जीतेंद्र 12 अगस्त, 2013 को घर से झगड़कर राजस्थान की ओर निकल गया था। वहां अजमेर से सीमा पारकर पाकिस्तान जा पहुंचा। पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे पकड़कर सिंध की हैदराबाद सेंट्रल जेल में बंद कर दिया। करीब साल भर बाद जून 2014 में उसकी सजा पूरी हो गई।

लेकिन उसकी रिहाई तब तक संभव नहीं थी, जब तक कि भारत उसे अपने नागरिक रूप में स्वीकार न कर ले। कुछ दिन पहले ही यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब जीतेंद्र को कराची जेल से रिहा कर दिया जाएगा। पाकिस्तान इंडिया पीपुल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी (पीआईपीएफपीडी) के महासचिव जतिन देसाई के अनुसार, पंजाब स्थित वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स जीतेंद्र को सीमा सुरक्षा बल के हवाले करेंगे। जहां से उसे अमृतसर स्थित रेड क्रास के केंद्र पर लाया जाएगा। प्राथमिक उपचार एवं जांच के बाद उसे परिवार को सौंपा जाएगा।


वर्दी में हमदर्दी भी है

सिवनी- आज दोपहर 11 बजे जिले बंडोल थाने के ग्राम बखारी में सुरेश यादव एवम् अरविन्द नामक व्यक्ति के कच्चे मकान में आग लग जाने के कारण घर का समान जलकर ख़ाक हो गया ।

इस घटना बकरिया भी जल कर मृत हो गई थी,

मौके पर पहुचे बंडोल थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़पाले ने मानवता दिखाते हुए दोनों पीड़ित परिवार को 5-5 हजार की नगद राशि प्रदान किया ताकि उनका पेट भर सके और दिनचर्या का समान खरीद सके।

श्री गढ़पाले ने वर्दी ही नहीं हमदर्दी को चरितार्थ किया,और सन्देश दिया कि पुलिस बल हमेशा जनता के साथ खड़ा है।

मनरेगा में एक दिन की मजदूरी होगी 174 रूपये

सिवनी – महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत अकुशल श्रमिकों की एक दिन की मजदूरी में दो रूपये का इजाफा किया गया है। अब मनरेगा में काम करने वाले अकुशल श्रमिकों को रोजाना 174 रूपये मजदूरी मिलेगी। यह दर 1 अप्रैल 2018 से लागू हो गई है। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी की है। उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल, 2017 से मनरेगा में अकुशल श्रमिक की दैनिक मजदूरी दर 172 रूपये थी। प्रदेश के समस्त जिलों को मजदूरी की नई दरों को लागू करने के निर्देश दिये गये हैं।

मकानों में लगी भीषण आग

सिवनी – जिले के बंडोल थाना क्षेत्र बखारी ग्राम में आज 1 मई की दोपहर 12 बजे अचानक आग लगने की घटना हो गई,
जिसमें ग्राम के 4 मकान व उसमें रखी सामग्री जल कर खाख हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार इस आग में कुछ मवेशियों की भी जलकर मौत हुई है ,हालकि घटना में कोई जनहानी के समाचार नही है।

वही फायर वाहन आने के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कुएं में मिला युवती का शव

सिवनी- जिले के अरी थाने के ग्राम दुल्हापुर में गत 30 अप्रैल से घर से लापता हुईं 16 वर्षीय युवती का शव घर मे ही बने कुएं में आज 1 मई की सुबह तैरता हुआ मिला।

घटना की जानकरी मिलते ही जिले पुलिस बल में पदस्थ वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश यादव व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट आबिद अंसारी मौके पर पहुचे,जहां शव को देख कर प्रथम दृष्टि में प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

अरी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक केंद्र बरघाट भेज कर मामला तफ्तीश में लिया गया है।

कल से नाथ होंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। चुनावी साल में कांग्रेस बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है| प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद कमलनाथ मंगलवार को पदभार ग्रहण करेंगे। कांग्रेस में बड़े फेरबदल के बाद खड़े हो रहे सवालों को जवाब देने सभी बड़े नेता एकजुट नजर आएँगी| कमलनाथ के पदभार लेने की पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है| उनके आने पर भोपाल में कांग्रेस मेगा रोड शो करेगी। प्रदेश भर से उनके समर्थक भोपाल पहुँच रहे हैं| भोपाल में करीब 12 किलोमीटर के उनके रोड शो में तीन सो से ज्यादा गेट और स्वागत मंच बनाए जाएंगे। पीसीसी में शाम 4 बजे कमलनाथ पत्रकार वार्ता करेंगे।

पदभार के लिए कमलनाथ मंगलवार को विशेष विमान से भोपाल आ रहे हैं। इसके पूर्व वे रैली के रूप में विमानतल से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान जगह जगह उनका स्वागत होगा| एक खुले वाहन में कमलनाथ के साथ सभी एकजुट होकर सबका अभिवादन करेंगे| कांग्रेस यह बताने की कोशिश करेगी, हम सब एक हैं और भाजपा को हारने के लिए सब तैयार हैं| कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी एकजुट दिखे, इसलिए सभी गुटों के नेताओं, सांसदों, विधायकों को भोपाल पहुंचने को कहा गया है।

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद कमलनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा आदि नेता भी भोपाल आ रहे हैं।

जल्द होगी पाक में कैद बरघाट के अर्जुन की भारत वापसी

सिवनी- करीब पांच वर्षों से पाकिस्तानी जेल में बंद मध्य प्रदेश का 20 वर्षीय जीतेंद्र अर्जुनवार चार मई को भारत आ जाएगा।

मध्य प्रदेश के सिवनी जनपद के बरघाट गांव का निवासी जीतेंद्र 12 अगस्त, 2013 को घर से झगड़कर राजस्थान की ओर निकल गया था। वहां अजमेर से सीमा पारकर पाकिस्तान जा पहुंचा।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे पकड़कर सिंध की हैदराबाद सेंट्रल जेल में बंद कर दिया। करीब साल भर बाद जून 2014 में उसकी सजा पूरी हो गई।

लेकिन उसकी रिहाई तब तक संभव नहीं थी, जब तक कि भारत उसे अपने नागरिक रूप में स्वीकार न कर ले। कुछ दिन पहले ही यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब जीतेंद्र को कराची जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान इंडिया पीपुल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी (पीआईपीएफपीडी) के महासचिव जतिन देसाई के अनुसार, पंजाब स्थित वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स जीतेंद्र को सीमा सुरक्षा बल के हवाले करेंगे।

जहां से उसे अमृतसर स्थित रेड क्रास के केंद्र पर लाया जाएगा। प्राथमिक उपचार एवं जांच के बाद उसे परिवार को सौंपा जाएगा।

मुफ्त बिजली कनेक्शन लेकर करे घरो को रोशन

बिजली विहीन परिवारों से अपील
सौभाग्य योजना में मुफ्त बिजली कनेक्शन लेकर अपने घर को करें रोशन

सिवनी 30 अप्रैल 18/ मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के बिजली कनेक्शन विहीन परिवार को सौभाग्य योजना में मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर घर को रोशन करने हेतु बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है। बिजली कनेक्शन विहीन परिवारों से अपील की गई हैं कि वे प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना में शामिल होकर अपना घर बिजली से रोशन करे तथा राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि सौभाग्य में कनेक्शन दिया जाए। सौभाग्य योजना में गुणवत्तापूर्ण केबल लगाई जाए। उपभोक्ताओं को सौभाग्य योजना में शत-प्रतिशत संतुष्ट होना चाहिए। सौभाग्य योजना में जिन मजरा-टोलों और गांवों में लाइनों के विस्तार की आवश्यकता है। उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाए। तीनों कंपनी ने अपने क्षेत्रीय अधिकारियों से कहा है कि वे त्वरित गति से कार्य कर पंचायत, ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तर पर सौभाग्य योजना के लिए जागरूकता अभियान जलाएं। जिससे हर बिजली विहीन परिवार योजना का लाभ लेकर अपने घर को रोशन कर सके।
सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन विहीन गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। तीनों कंपनी अपने कार्य क्षेत्र के सभी घरों को अक्टूबर 2018 तक रोशन करने का लक्ष्य रखा है। सौभाग्य योजना केन्द्र व प्रदेश शासन के सहयोग से क्रियान्वित हो रही है। सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन लेना आसान हो गया है। सौभाग्य देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी घरों को रोशन करने के लिए भारत सरकार की महती योजना है।
लाभार्थियों का चयन
सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना (एस.ई.सी.सी.) सर्वे से चिन्हित लाभार्थियों (शहरी एवं ग्रामीण बीपीएल) को मुफ्त विद्युत कनेक्शन देने का लक्ष्य है। ऐसे ग्रामीण परिवार को मापदण्डों के अनुसार लाभार्थियों में सम्मिलित नहीं हैं, को योजना का लाभ के अंतर्गत 500 रूपये मात्र राशि में विद्युत कनेक्शन दिये जा रहे है। ऐसे लाभार्थियों को 50 रूपये की बराबर किश्तों में आगामी 10 माह के बिलों के साथ भुगतान करने की सुविधा है।
योजना के लाभ
योजना में गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार बच्चों की पढ़ाई लिखाई, महिलाओं को चौका-चूल्हा में सहूलियत, प्रकाश, बल्ब, पंखे से खुशहाल जिंदगी, घर से ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ, रोजगार के नए अवसर, सूचना स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मनोरंजन साधनों का विकास तथा रेडियो, टेलीविजन एवं कम्प्यूटर आधारित सूचना की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
कनेक्शन नजदीकी कैम्प या बिजली विभाग के आफिस में जाकर बिजली कनेक्शन के लिए सूचित करना होगा। कागजी कार्यवाही बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा पूरी की जाएगी। कनेक्शन लेने वाले परिवारों को अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, पता और मोबाइल नंबर आदि देना होगा। कोई भी पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्रायविंग लायसेंस, बैंक अकाउंट देना होगा। वांछित सूचना के सत्यापन के बाद कनेक्शन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 18002331912 पर संपर्क किया जा सकता है।

विक्षिप्त महिला का मिला शव

लखनादौन- जिल के जबलपुर मार्ग पर एन एच 27 लखनादौन – नरसिंहपुर मार्ग पर रानीताल के समीप एक अज्ञात विक्षिप्त महिला का शव मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार ऊक्त महिला का शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा है,

लूट के आरोपी गिरफ्तार

सिवनी- जिले के डूंडा सिवनी पुलिस ने तीन दिन के भीतर लूट मामले का खुलासा कर आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है।।

मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को मिथलेश नामदेव से 3 युवको ने मोबाइल लूट लिया था,जिसकीं रिपोर्ट थाना डूंडा सिवनी में दर्ज थी।

विगत दिन डूंडा सिबनी पुलिस ने केवलारी थाने की टीम की मदद से मामले के आरोपी मलारा केवलारी निवासी राजेद्र जंघेला उम्र 27,अंकित बघेल 19 वर्ष व सन्दीप बट्टी को गिरफ्तार कर उनके पास से लावा कम्पनी का मोबाइल व घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जप्त कर ली है।

सभी आरोपियों को पूर्व में दर्ज प्रकरण की धारा 392 के तहत न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।