Home Blog Page 2228

सिवनी भाजपा संघटन के साथ दिखे मुनमुन

सिवनी- कल हुए घटनाक्रम के बाद आज ताजा ताजा भाजपा में शामिल हुए मूनमुन राय को भोपाल में सिवनी जिले के सघटन में पदस्थ कुछ वरिष्ठ नेताओं व युवा मोर्चा के पद अधिकारी ने शुभकामनाएं दी, इस दौरान सग्घटन मंत्री केशव भदौरिया,नगर भाजपा अध्यछ नरेंद्र गुड्डु,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष जयदीप सिह मौजूद थे

मालूम को देर रात को आनन फानन में ही क्यो करनी पड़ी घोषणा

आधीरात को हाईवोल्टेज सियासत से मप्र की राजनीति में एक बार फिर क़यास तेज़ हो गये और फिर अचानक निर्दलीय विधायक दिनेश राय”मुनमुन” ने देर रात बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की । इतने आनन-फ़ानन हुई इस क़वायद ने ही कई सवालों को जन्म दिया , भोपाल पहुंच रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष यह ऐलान करने के बजाय अचानक रात साढ़े ग्यारह बजे यूँ राज्यमंत्री संजय पाठक की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की मीडिया को दी गई यह जानकारी राजनीतिक समीक्षकों के गले नही उतर रही है।
इस चर्चा के बीच रात में अचानक चुनिंदा मीडिया को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर बुलाया गया लेकिन जब मीडिया प्रतिनिधि वहां पहुंचे तो उन्हें बैरंग लौटा दिया गया , इसी बीच बीजेपी कार्यालय से पत्रकारों को बुलावा आया गया और फिर आधी रात में दिनेश राय मुनमुन बीजेपी के हो गये। मुनमुन ने बताया उन्होंने यह फ़ैसला अपने क्षेत्र की जनता के हित में लिया है , मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्री संजय पाठक ने मिलवाया और मुख्यमंत्री ने उनकी सारी मांगे मान लीं हैं, जिसमे सिवनी में मेडिकल कॉलेज और फ़ोरलेन शामिल है चुनाव के समय प्रतिद्वंदियों को शह और मात देने के लिये ऐसी सौदेबाज़िया होती रही हैं और बीजेपी तो इसमें माहिर है।
फिर भी सबसे बड़ा सवाल है कि अचानक रात में मीडिया को मुख्यमंत्री के आवास पर बुलाया जाना और उसके पहले अचानक दिल्ली से बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल का वहाँ पहुंचना कई सवालों को जन्म दे रहा है। कहा जाता है मुख्यमंत्री कोई बड़ा बयान मीडिया को देना चाहते थे लेकिन समय पर पहुंचकर रामलाल ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। आपको तीन मई के दिन भर के घटनाक्रम की ओर ले चलते हैं मुख्यमंत्री ने कहा दुनिया में कुछ भी परमानेंट नहीं है.’ कुर्सी की तरफ इशारा करते हुए ये भी कहा, ‘मैं तो जा रहा हूं. कुर्सी ख़ाली है. कुर्सी पर कोई भी बैठ सकता है , चूँकि मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौटने के बाद यह कहा इसलिये इसके बाद एक बार फिर प्रदेश में बदलाव की चर्चा ने फिर ज़ोर पकड़ा शाम तक राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश के दिग्गज मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली बुलाये जाने और उत्तर प्रदेश की तरह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की भी चर्चाएं मीडिया समूहों में ज़ोर पकड़ने लगीं फिर शिवराज सिंह चौहान सहित सबका खंडन भी आ गया।
इन सबके बीच उपमुख्यमंत्री के शुक्रवार को ऐलान की चर्चाओं ने फिर ज़ोर पकड़ा और इसके बीच ये हाईवोल्टेज क़वायद भी हुई सूत्र बताते हैं कि शिवराज सिंह इसके लिये राज़ी नही थे और उन्होंने हाईकमान के सामने ब्रम्हास्त्र का उपयोग किया जिसके बाद तत्काल रामलाल दिल्ली से भोपाल आ गये । महाकौशल से एक विधायक को अपने पाले में करके शिवराज सिंह चौहान ने एक तरफ़ मप्र के दिग्गज कांग्रेस नेता और नवनियुक्त अध्यक्ष कमलनाथ को जवाब दिया तो वहीं हाईकमान को भी अपना संदेश दिया लेकिन कभी भी अपने निर्णयों से चौकाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अगले क़दम पर सबकी निगाह है।

मुनमुन हुए भाजपा के

सिवनी-भोपाल में भाजपा के अमित शाह के आगमन के पूर्व ही एक बड़ा राजनिंतिक धमाका हुआ जब सिवनी से निर्दलीय विधायक मूनमुन राय ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिह एवं मंत्री सजंय पाठक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता लेने की घोषणा कर डाली।

ओपचिरिक रुप से मूनमुन राय कल अमित शाह के समक्ष भाजपा की विधिवत सदस्यता लेंगें।


सिवनी » तेंदुपत्ता संग्राहको को होगा 9 करोड 99 लाख बोनस वितरण

तेंदुपत्ता संग्राहको को होगा 9 करोड 99 लाख बोनस वितरण



सिवनी-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आगामी 5 मई को जिला मुख्यालय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान प्रात: 11 बजे से असंगठित मजदूर एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक के सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री म.प्र. शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शरद जैन द्वारा की जायेगी। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते तथा श्री बोधसिंह भगत की उपस्थिति रहेगी। इसी तरह विधायक सिवनी श्री दिनेश राय, विधायक बरघाट श्री कमल मर्सकोले, विधायक केवलारी श्री रजनीश हरवंश सिंह ठाकुर, विधायक लखनादौन श्री योगेन्द्र सिंह, अध्यक्ष म.प्र. राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित भोपाल,श्री महेश केारी के साथ जिला पंचायत सिवनी अध्यक्ष, श्रीमती मीना बिसेन, उपाध्यक्ष महाकौशल विकास प्राधिकरण श्रीमती नीता पटेरिया, उपाध्यक्ष म.प्र. राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, भोपाल श्री वीरेन्द्र गिरी गोस्वामी, श्रीमती नगर पालिका सिवनी अध्यक्ष आरती शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम में रहेगी । कार्यक्रम के नोडल एवं प्रबंध संचालक जिला यूनियन दक्षिण सिवनी श्री टी.एस. सुलिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में दक्षिण एवं उत्तर वनमंडल सिवनी अंतर्गत वर्ष 2016 तेन्दूपत्ता के 50658 संग्राहकों बोनस राशि 9 करोड 99 लाख रूपये एवं तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 50642 पुरूष संग्राहकों को जूतें एवं पानी की बॉटल एवं 50563 महिला संग्राहकों को साडी, चप्पल एवं पानी की बॉटल वितरित की जायेगी।

जितेंद्र के घर मे कैसा है माहौल : देखे वीडियो

सिवनी- वर्ष 2013 से पाकिस्तान की जेल में बन्द बरघाट निवासी जितेंद्र अर्जुनवार आज वाघा बॉर्डर से रिहा हो गया है,
इसकी सूचना बरघाट के समाज सेवी पत्रकार नीरज मिश्रा द्वारा उनके परिजनों को दी गई , जिसके बाद से जीतेंद्र की माँ एवं बहन की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा

वर्षो के इंतेजार के बाद घर लौटने के बाद उसकी माँ व बहन की आखों में जो चमक देखी गई वह उनकी मनोस्थिति का बयान कर रही थी, मालूम हो 6 या 7 मई तक जीतेंद्र उसे लेने गए भाई भरत एवं बरघाट थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक राजेश सरेठा के साथ सिवनी वापस आ सकते है।

सिवनी के नाम 9 गोल्ड मैडल , आनंदी बेन ने किया सम्मानित

सिवनी// नगमा को 8 एवं बुशरा को मिला 1 Gold medals”” डी पी चतुर्वेदी महाविद्यालय की एम।एस सी (गणित) की छात्रा नगमा आगनेय ने 30 वे दीक्षांत समारोह में Rani Durgavati वि वि जबलपुर में सबसे अधिक 8 Gold Medals प्राप्त कर सिवनी जिले को गौरवान्वित किया, महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों सम्मानित छात्रा से महामहिम ने कई प्रश्न भी किए।इस अवसर पर महाविद्यालय की एम एस सी ( रसायन) की छात्रा बुशरा नाज को भी 1 Gold medal से महामहिम के हाथों सम्मानित किया गया । ज्ञातव्य हो कि गत वर्ष भी संस्था को कुल 10 Gold medal प्राप्त हुए थे, जिसमें यज्ञेश जी को 7 रीनल जैन एवं ग्रीष्मा पटले को 1 Gold medal प्राप्त हुए थे । छात्रों के इस प्रदर्शन पर संस्था के संरक्षक श्री डी पी चतुर्वेदी चेयरमैन डॉ के के चतुर्वेदी , प्राचार्य डॉ अमिता चतुर्वेदी विधी विभाग प्रमुख डॉ राम कुमार चतुर्वेदी सहित गणित विभागाध्यक्ष प्रो रश्मि पाठक, प्रो यज्ञेश आगनेय प्रो भुवन पंचेशवर प्रो बबिता चौधरी सहित सभी प्राध्यापको ने शुभकामनाएँ प्रेषित की है ।

इस अवसर पर विधी विभाग प्रमुख श्री राम कुमार चतुर्वेदी एवं सपाकस के जिला अध्यक्ष प्रदयुमन चतुर्वेदी की पत्नी Archna Chaturvedi को रसायन शास्त्र में Ph.Dकी उपाधी प्रदान की गई ।

पाकिस्तान से रिहा होकर वाघा बॉर्डर पहुँचा जितेंद्र

सिवनी-पाकिस्तान की जेल से रिहा होने के बाद जितेन्द्र अर्जुनवार बाघा बार्डर पार कर भारत पहुंच चुका है। इससे पहले पाकिस्तान की जेल में पांच साल से बंद जितेन्द्र अर्जुनवार की रिहाई होने की खबर मिलने के बाद जितेन्द्र का भाई भरत बरघाट थाना के एएसआई राजेश सरेठा के साथ रवाना हो गए था। बुधवार सुबह एएसआई के साथ भरत अर्जुनवार को एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अमृतसर स्थित बाघा बार्डर के लिए रवाना किया।

हॉस्पिटल में होगी जांच –

एएसपी गोपाल खांडेल ने बताया है कि बरघाट के जितेन्द्र अर्जुनवार की रिहाई बुधवार शाम होने की खबर थी। अचानक मिली इस खबर के बाद जितेन्द्र के भाई भरत को बरघाट थाना के एएसआई राजेश सरेठा के साथ बाघा बार्डर के लिए रवाना कर दिया गया था। पाकिस्तान से जितेन्द्र ने अमृतसर की बाघा बार्डर से प्रवेश किया। यहां उसे बीएसएफ के हवाले किया गया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले करने के बाद जितेन्द्र को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। यहां इसकी जांच की जाएगी। बीमार होने की स्थिति में जितेन्द्र का इलाज कराया जाएगा।

लग सकता है समय –

एएसपी ने बताया है कि पाकिस्तान से रिहाई होने के बाद स्वदेश आ रहे जितेन्द्र को बरघाट तक लाने में समय लग सकता है। एएसआई सराठे और भरत गुस्र्वार रात को बाघा बार्डर (अमृतसर ) पहुंचे। यहां जितेन्द्र का स्वास्थ्य ठीक रहा तो ये उसे लेकर जल्द ही बरघाट के लिए रवाना हो जाएंगे। यदि स्वास्थ्य खराब रहा तो पूरा इलाज और स्वस्थ्य होने के बाद ही जितेन्द्र को अमृतसर से बरघाट तक लाने की कार्रवाई की जाएगी।

5 साल पहले पाक की सीमा में चला गया था –

पांच साल पहले बरघाट निवासी जितेन्द्र अर्जुनवार (20) भटककर पाकिस्तान की सीमा में चला गया था। इसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़कर सिंध की हैदराबाद सेंट्रल जेल में बंद कर दिया था। यहां एक साल की सजा पूरी करने के बाद जितेन्द्र को 2014 में रिहा हो जाना था लेकिन जितेन्द्र की भारतीय होने की पुष्टि नहीं होने के कारण उसे चार साल अतिरिक्त जेल में रहना पड़ा






शिवराज के आगमन को लेकर तैयारियों का कलेक्टर ने किया अवलोकन

सिवनी-आगामी 5 मई को आयोजित जिला स्तरीय तेन्दूपत्ता संग्राहकों एवं असंगठित मजदूरों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पॉलीटेक्निक ग्राउन्ड के साथ पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का आज 2 मई जायजा लिया। इस अवसर पर तोमर सिंह सुलिया दक्षिण, श्री गौरव चौधरी,उत्तर, अपर कलेक्टर व्ही.पी. द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल, ,अनुविभागीय अधिकारी हर्ष सिंह के साथ-साथ सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर वितरण केन्द्रों, विभागीय प्रदर्शनियों, बैठक व्यवस्था, व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये।

उपयंत्री निलंबित

लखनादौन -पीएचई विभाग में पदस्थ उपयंत्री रविंन्द्र तेकाम को कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड ने कार्यवाही कर निलंबित के दिया है।
मालूम हो पिछले दिनों उपयंत्री रविंद्र तेकाम का एक ऑडियो क्लिप हुई थी वायरल जिसमें वह ग्राम पंचायत सहजपुरी के सचिव संतकुमार से नलजल योजना के कार्य के मूल्यांकन की एवज में 10% कमीशन की मांग कर रहा था।

मामला पाकिस्तान से जीतेंद्र की रिहाई का

सिवनी से रवाना हुआ पुलिस बल के साथ भरत

सिवनी । वर्ष 2013 के दौरान बरघाट निवासी जितेंद्र अर्जुनवार भारत की सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया था, जहां उसे वर्षों तक कैद में रखा गया। हालांकि इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से आई खबरों के बाद भारतीय मजदूर मोर्चा के तत्कालीन अध्यक्ष संजू मिश्रा द्वारा जितेंद्र की रिहाई के लिये आरंभिक प्रयास किये गये, जहां कैंडल मार्च भी गांधी चौक में निकाला गया वहीं बरघाट निवासी नीरज मिश्रा द्वारा भी इस गंभीर मामले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से पत्राचार किया गया।

मालूम हो कि तमाम कोशिशों के बाद भी जितेंद्र की रिहाई संभव नहीं हो पाई, लेकिन अंतत: विदेश मंत्रालय से मिली अधिकृत सूचना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक तरूण नायक के मार्गदर्शन में उपपुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल द्वारा आज 2 मई की दोपहर 12 बजे जितेंद्र के भाई 25 वर्षीय भरत अर्जुनवार एवं बरघाट थाने में पदस्थ एएसआई राजेश सारेठा को पंजाब के अमृतसर स्थित वाघा बॉर्डर की ओर रवाना किया गया।

ख़बरसत्ता डॉट कॉम से चर्चा करते हुये उपपुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजेश सरेठा अर्जुन के भाई के साथ नागपुर से अमृतसर के मध्य चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सपे्रस से रात्रि 7 बजे वाघा बॉर्डर की ओर जाने के लिये रवाना हो जायेंगे, 3 मई की शाम तक वाघा बॉर्डर पहुंचकर बीएसएफ के प्रभारी अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें जितेंद्र के भारतीय नागरिक होने के संबंध में शासकीय दस्तावेज प्रस्तुत कर 4 मई को जितेंद्र की पाक बॉर्डर से रिहाई होते ही उसे सिवनी लाया जायेगा।

यात्रा के दौरान खर्च होने वाली राशि की व्यवस्था भी की गई है, जहां जिला रेडक्रॉस समिति द्वारा 5 हजार, टीम नेकी की दीवार द्वारा 2 हजार एवं बरघाट पुलिस द्वारा 3 हजार रूपये उपलब्ध कराये गये है जिसका जितेंद्र का भाई भरत एवं प्राधिकृत अधिकारी राजेश सरेठा आवागमन के दौरान करेंगे।

सर्वविदित है कि मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के विकासखंड बरघाट मुख्यालय निवासी जितेंद्र अर्जुनवार वर्ष 2013 से पाकिस्तान की कराची जेल में बंद है, जिसकी रिहाई की सूचना पुलिस अधीक्षक तरूण नायक द्वारा सोशल मीडिया व्हाटसअप गु्रप के माध्यम से पत्रकारों को दी गई । इस बात की जानकारी लगते ही बरघाट के मानेगांव रोड स्थित जितेंद्र अर्जुनवार के घर पहुंचकर परिजनों को जल्द रिहाई की खबर बताई, इसके बाद जितेंद्र के भाई भरत अर्जुनवार 25 वर्ष, छोटी बहन तरुणा (20) और मां पार्वती (50) की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। ऐसे में जितेंद्र के नियमित इलाज की व्यवस्था कराना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी

पाकिस्तानी रेंजर्स जितेंद्र अर्जुनवार को अटारी-बाघा बार्डर पर बीएसएफ के हवाले करेंगे। यहां से उसे अमृृतसर स्थित रेडक्रॉस केंद्र लाया जाएगा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र के परिजनों के हवाले किया जाएगा। ज्ञात हो कि 12 अगस्त, 2013 को भारत-पाकिस्तान सीमा में पाकिस्तानी रेंजर्स ने जितेंद्र अर्जुनवार को पकड़ा था। एक साल की सजा पूरी होने के बाद भारत की ओर से नागरिकता की पुष्टि नहीं होने के कारण पिछले तीन वर्षों से जितेंद्र अर्जुनवार पाकिस्तान की जेल में बंद है।

अप्रैल, 2018 के पहले सप्ताह में सिवनी के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक की ओर से जितेंद्र अर्जुनवार की नागरिकता के दस्तावेज प्रमाणित कर विदेश मंत्रालय को भेजे गए थे। नागरिकता की पुष्टि होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने वहां की जेल में बंद जितेंद्र अर्जुनवार को रिहा करने का फैसला लिया है।पुलिस अधीक्षक तरूण नायक के अनुसार जितेंद्र की रिहाई कब की जानी है, इसकी सूचना अभी विदेश मंत्रालय से प्राप्त हो गई है, अधिकारियों ने अनौपचारिक तौर पर जितेंद्र की पाकिस्तान की जेल से जल्द रिहाई की सूचना दी है। जितेंद्र के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

दुष्कर्म का अधेड़ आरोपी गिरफ्तार

सिवनी-जिले के केवलारी थाने के अंतर्गत एक 6 वर्षीय नाबालिक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला गत 1 मई को प्रकास में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी दिलीप पिता तीरथ नामदेव उम्र 40 वर्ष ने घर मे खेलने आयी मासूम के साथ दूष्कर्म करने का प्रयास किया,

घटना के दौरान बच्ची के हल्ले की आवाज सुनकर आरोपी फरार हो गया था

जिसे आज सुबह केवलारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया वही उसके खिलाफ धारा 376,A B,511,ईपीसी व 34 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है,वही दिलीप को आज न्यायालय में प्रसुस्त किया जाएगा।