सिवनी- जिले के डूंडा सिवनी पुलिस ने तीन दिन के भीतर लूट मामले का खुलासा कर आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है।।
मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को मिथलेश नामदेव से 3 युवको ने मोबाइल लूट लिया था,जिसकीं रिपोर्ट थाना डूंडा सिवनी में दर्ज थी।
विगत दिन डूंडा सिबनी पुलिस ने केवलारी थाने की टीम की मदद से मामले के आरोपी मलारा केवलारी निवासी राजेद्र जंघेला उम्र 27,अंकित बघेल 19 वर्ष व सन्दीप बट्टी को गिरफ्तार कर उनके पास से लावा कम्पनी का मोबाइल व घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जप्त कर ली है।
सभी आरोपियों को पूर्व में दर्ज प्रकरण की धारा 392 के तहत न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।




नई दिल्ली : करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने इस बार अपने ग्राहकों के लिए एक और बंपर ऑफर निकाला है. इस ऑफर के तहत आपको पूरा 2200 रुपये का कैशबैक मिलेगा. आप भी चाहे तो जियो की तरफ से शुरू किए गए इस बंपर ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. रिलायंस की तरफ से इस ऑफर को लिमिटेड समय के लिए लॉन्च किया गया है. कंपनी की तरफ से नया जियो फाई एक्सचेंज ऑफर (JioFi EXCHANGE OFFER) पेश किया गया है.



