Home Blog Page 2196

12 लेटेस्‍ट फेसबुक के टिप्‍स एंड ट्रिक्‍स जो आपके सोशल लाइफ को आसान बनाएंगे

Facebook Tips Tricks Hindi

यदि आप फेसबुक पर डेली बेसिस पर या कभी-कभी सर्फ करते हैं, तो संभावना है कि आप फ्रैंडस् को एड/डिलीट करना, स्‍टेटस अपडेट करना, प्रोफाइल और वॉल को अपडेट करना और पेजेस और एप्‍लीकेशन को एक्‍सप्‍लोर करना आदी रेग्‍युलर स्‍टफ से परिचित होंगे। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इनके परे भी बहुत कुछ हैं फेसबुक में?

फेसबुक में कई फीचर्स हैं जो आपके लाइफ को बहुत इंटरेस्टिंग और कनविनिएंट बना सकते हैं। शायद इसलिए कई लोग इनका उपयोग करते हैं। तो क्यों न आपको इनके बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि आप भी फेसबुक को पूरे पोटेंशियल से इस्‍तेमाल कर सकें?

इस पोस्‍ट में मैं कुछ इंटरेस्टिंग चीजों को शामिल करना चाहता हूँ, जो आप Facebook पर कर सकते हैं। ऐसा नहीं कि इन Facebook Tips Tricks से कई यूजर्स परिचित नहीं हैं या वे अज्ञात हैं। लेकिन फेसबुक के इन टिप्‍स और ट्रिक्‍स के साथ आप फेसबूक का इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं

111

Facebook Tips Tricks Hindi:

1) Hide My Last Seen Only For Selected Friends In Facebook Chat:

फेसबुक कि सबसे कुल और पॉपुलर फीचर्स में से एक हैं – चैट। लेकिन कई सारे यूजर्स को यह last seen/last active स्‍टैंप वास्तव में परेशान करता हैं। क्योंकि इससे अन्य लोगों को पता चलता हैं कि आपने अपने अकाउंट में लॉग-इन किया था और उनके मैसेज को रिप्‍लाई नहीं दिया।

ऐसा नहीं हैं आप उनपर ध्‍यान नहीं दे रहे हैं, लेकिन काम में सभी मैसेज को रिप्‍लाई देना संभव नहीं होता। ऐसे में यहीं बेहतर हैं आप अपने Last Seen स्‍टेटस को डिसेबल करें।

अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग-इन करने के बाद नीचे राइट साइड में आपको चैट कि स्‍क्रीन दिखाई देगी।

इसके गियर आइकॉन पर क्लिक करें और Turn off chat ऑप्‍शन पर क्लिक करें।

अब पॉप-अप विंडो ओपन होगी, यहां पर Turn on chat for all friends, except.. पर क्लिक करें और यहां पर अपने उन सभी दोस्‍तों के नाम टाइप करना शुरू करें जिसके लिए आप ऑनलाइन दिखना नहीं चाहते।

इस तरह से आप उनके लिए पूरी तरह से अदृश्य हो जाएंगे।

 

2) Stop Videos From Autoplaying:

फेसबुक ऐप सेटिंग्स में सबसे उपयोगी एंट्रीज से एक वीडियो ऑटो-प्ले है। यह आपको वीडियो के ऑटोप्ले को ऑन या ऑफ करने देता है, या केवल उसी समय जब आप वाईफाई से कनेक्‍ट होते हैं।

इससे जब आप बाहर होंगे तब डेटा यूसेज को सेव कर सकते हैं, साथ ही साथ आपकी न्यूज़ फीड के बेवकूफ या अजीब क्लिप को सबके सामने प्‍ले होने से भी रोक सकते हैं।

फेसबुक वीडियो को ऑटोप्ले को ऑन या ऑफ करने के लिए –

फेसबुक के टॉप राइट कॉर्नर से, Settings पर क्लिक करें।

बाएं मेनू में Videos पर क्लिक करें।

Auto-Play Videos के साइड के ड्रॉपडाउन मेनू से Off को सिलेक्‍ट करें।

3) Block A Request To Play Candy Crush:

Candy Crush गेम बहुत प्‍यॉपूलर हैं और कई सारे यूजर्स अपने दोस्‍तो को यह गेम खेलने के लिए इन्वाइट करते हैं, ताकि उन्‍हे एक्‍सट्रॉ पॉइंट या लाइफ मिल सकें। इसके साथ ही आपको कई सारें Spams भी मिलते हैं।

Settings में जाएं।

बाएं मेनू में Blocking tab पर क्लिक करें।

नीचे स्‍क्रॉल करें जब तक आपको Block app invites दिखाई दे।

नीचें के बॉक्‍स में Candy Crush Saga टाइप करना शूरू करें, फेसबुक ऑटोमेटिक Candy Crush Saga नाम को डिस्‍प्‍ले करेंगा।

इसे सिलेक्‍ट करें। अब यह ऐप ब्‍लॉक लिस्‍ट में एड हो जाएगा।

इसी तरह से आप अन्‍य गेम्‍स कि नोटिफिकेशन को भी ब्‍लॉक कर सकते हैं।

 

4) Transfer Files Over Facebook Messenger:

यदि आप फेसबुक मैसेंजर विंडो ओपन करते हैं, तो नीचे एक छोटा सा पेपर क्लिप आइकन आपको दिखाई देगा। इस आइकॉप पर क्लिक कर आप सीधे आपके कंप्यूटर से एक फाइल अपलोड कर उसे भेज सकते है।

रिसीवर केवल मैसेज में शामिल लिंक पर क्लिक करके उन्हें वहां से डाउनलोड कर सकता है। बेशक, ऐसे लोगों से प्राप्‍त डाउनलोड लिंक पर क्लिक न करें, जिन्हें आप नहीं जानते।

 

5) Show or Hide Facebook Posts for Certain People:

आपकी फेसबुक पोस्ट, आपके फ्रैंडस्, और फ्रैंडस् के फ्रैंडस् या आपके प्रोफाइल को देख सकने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर की जा सकती हैं।

आप इस शेयरिंग ऑप्‍शन से तय कर सकते हैं कि यह पोस्‍ट किसे दिखनी चाहिए और किसे नहीं।

कुछ लोगों से अपनी पोस्ट को छिपाने के साथ-साथ केवल कुछ लोगों को पोस्ट दिखाना भी आसान है।

इसके लिए पहले वह पोस्‍ट लिखें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं, फिर इस पोस्‍ट के नीचे राइट कॉर्नर पर Public ड्रॉप डाउन मेनू से More Options ऑप्‍शन पर क्लिक करें।

यदि आप चाहते हैं कि कुछ लोगों के सिवाय यह पोस्‍ट हर किसी को दिखाई दे, तो Friends except… ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करें और फ्रैंडस् लिस्‍ट में उनके नाम को सिलेक्‍ट करें जिनसे आप यह पोस्‍ट हाइड करना चाहते हैं।

 

6) Hide Your List Of Friends From Everyone But You:

अगर किसी कारण से आप लोगों को नहीं दिखाना चाहते कि आपके फ्रैंडस् कौन हैं, तो आप पूरी तरह से इस लिस्‍ट को छिपा सकते हैं।

सबसे पहले ऊपर के अपने नाम पर क्लिक कर अपनी प्रोफ़ाइल को ओपन करें।

Friends बटन पर क्लिक करें।

Edit Privacy बटन पर क्लिक करें।

Who can see my friend list के ड्रॉप डाउन मेनू से Only Me ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करें।

अब Close बटन पर क्लिक करें।

 

7) Hide Specific Photo Albums And Events On Your Timeline:

अगर आपके पास कुछ फोटो एलबम हैं, जिन्‍हे आप लोगों को नहीं दिखना चाहते, लेकिन उन्हें पूरी तरह से डिलीट भी करना नहीं है, तो आप उन्हें छिपा सकते हैं ताकि आप उन्हें फेसबुक पर देख सकें।

यह फोटो एलबम आपके जीवन में होने वाली घटनाओं के हो सकते हैं, चाहे वह रिलेशनशिप या नए जॉब के हो सकते हैं।

पहले ऊपर के अपने नाम पर क्लिक करे अपनी प्रोफ़ाइल को ओपन करें।

जो पोस्‍ट या फोटो एलबम को आप दूसरों से हाइड करना चाहते हैं वहां तक स्‍क्रॉल करें।

ऊपर के तीन डॉट आइकॉन पर क्लिक करें।

ड्रॉप डाउन मेनू से Hide from Timeline ऑप्‍शन सिलेक्‍ट करें।

बस! अब यह फोटो एलबम दूसरों के लिए हाइड हो जाएगा, लेकिन आप जब चाहें इसे देख सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

8) Block People From Being Able To Contact You:

अगर आपके फ्रैड कि लिस्‍ट में से कोई आपको स्‍पैंम मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है या आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह आपकी प्रोफ़ाइल न देख सकें, तो आप उसे ब्‍लॉक कर सकते हैं।

ऊपर के अपने नाम पर क्लिक कर अपनी प्रोफ़ाइल को ओपन करें।

Friends बटन पर क्लिक करें।

अब लिस्‍ट में से उसके नाम पर क्लिक करें जिसे आप ब्‍लॉक करना चाहते हैं।

उसके प्रोफ़ाइल के राइट साइड के तीन डॉट पर क्लिक करें

Block ऑप्‍शन सिलेक्‍ट करें।

 

9) Adjust The Number Of Notifications You Get:

फेसबुक से आप हर दिन कई सारे नोटिफिकेशन्स प्राप्‍त करते हैं, जिनमें से कुछ को शायद आप देखना नहीं चाहते।

आप कस्टमाइज़ कर सकते हैं कि फेसबुक आपको कौनसी नोटिफिकेशन्स भेजें।

टॉप राइट कॉर्नर के डाउन एरो को क्लिक करें और Settings ऑप्‍शन पर क्लिक करें।

लेफ्ट मेनू से Notifications पर क्लिक करें।

यहाँ पर आप तय कर सकते हैं कि आपको कौनसी नोटिफिकेशन्स चाहिए और कौनसी नहीं।

 

10) Turn Off Birthday Notifications:

अगर आप हर दिन मिलने वाले मित्रों के जन्मदिन के नोटिफिकेशन्स नहीं चाहते, तो आप इस नोटिफिकेशन को भी बंद कर सकते हैं।

टॉप राइट कॉर्नर के डाउन एरो को क्लिक करें और Settings ऑप्‍शन पर क्लिक करें।

लेफ्ट मेनू से Notifications पर क्लिक करें।

On Facebook से Birthdays बटन पर क्लिक करें।

इसे Off करें।

 

11) Get A Notification When Your Friend Posts Something:

यदि आप किसी के फेसबुक एक्टिविटी पर नजर रखना चाहते हैं, तो जब वह हर बार कुछ शेयर करता हैं, तो आपको उसकी नोटिफिकेशन प्राप्‍त होगी।

टॉप राइट कॉर्नर के डाउन एरो को क्लिक करें और Settings ऑप्‍शन पर क्लिक करें।

लेफ्ट मेनू से Notifications पर क्लिक करें।

Notifications मेनू में, On Facebook के टॉप के Edit लिंक पर क्लिक करें।

Close Friends activity से On Facebook and Email को सिलेक्‍ट करें।

इसके आगे, ई-मेल से नोटिफिकेशन प्राप्‍त करने के लिए निचें के Email में Edit लिंक पर क्लिक करें।

यहां पर All notifications, except the ones you unsubscribe from को सिलेक्‍ट करें।

अब आपको अपने सारे Close Friends लिस्‍ट में शामिल कोई भी फ्रैंड फेसबुक पर कुछ भी शेयर करेगा तो आपको ई-मेल के द्वारा नोटिफिकेशन आएगी।

अब आपको एक और काम करना हैं और वह हैं अपने उस फ्रैंड को इस Close Friends लिस्‍ट में एड करना हैं, ताकि आपको नोटिफिकेशन मिल सके।

इसके लिए अपनी टाइमलाइन पर Friends बटन पर क्लिक करें।

अब उस फ्रैंड को सिलैक्‍ट करें जिसकी नोटिफिकेशन आप प्राप्‍त करना चाहते हैं।

उसके प्रोफाइल फोटो के उपर के Friends बटन पर क्लिक करें।

Get Notifications ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करें।

इस तरह से आप अपने इस Close Friends कि लिस्‍ट में कई दोस्तों को शामिल कर सकते हैं।

 

12) Save Posts for Later:

क्या आप कभी भी उस लिंक को पढ़ना चाहते हैं जो किसी मित्र ने फेसबुक पर शेयर किया था, लेकिन तब आपके पास समय नहीं था? फिर, बाद में इसे भूल जाते हैं और जब आपको याद आता हैं, तो वह शेयरींग के जंक के इतने नीचे दफन हो जाता हैं कि उसे ढूँढ़ना लगभग असंभव हो जाता हैं। हम सभी के साथ ऐसा होता हैं। यही कारण है कि आपको फेसबुक के Save for Later फंक्‍शन के बारे में पता होना चाहिए।

यदि आप बाद में पढ़ने के लिए किसी पोस्‍ट को सेव करना चाहते हैं, तो उसके टॉप राइट कॉर्नर के छोटे ऐरो पर क्लिक करें।

ड्रॉप डाउन मेनू से Save post पर क्लिक करें।

अब आपको अपने लेफ्ट साइड के फेवरिट्स बार पर saved बटन दिखाई देगा।

इसपर क्लिक करने पर आपको सभी सेव किए गए पोस्‍ट दिखाई देंगे।

 

 

 

 

जल आवर्धन योजना में अनियमितता बरतने पर अर्थ दण्‍ड आरोपित करने के कलेक्‍टर ने दिये निर्देश

जल आवर्धन योजना में अनियमितता बरतने पर अर्थ दण्‍ड आरोपित करने के कलेक्‍टर ने दिये निर्देश : कलेक्‍टर श्री गोपालचंद डाड द्वारा यूआईडीएसएसएमपी योजनांतर्गत लक्ष्‍मी सिविल इंजीनिरिंग सर्विसेस कोलापुर द्वारा सिवनी नगर पालिका क्षेत्र में किये जा रहे जल आवर्धन योजना में कार्य में अनियमितता की शिकायत की जांच उपरांत फर्म के विरूद्ध निम्‍नानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिसमें अनुबंध अनुसार मटेरियल टेस्टिंग लैब स्‍थापित नहीं करने पर 5 लाख रूपये का अर्थ दण्‍ड के साथ निर्मित किये जा चुके प्‍लांट, इन्‍टेकवेल एवं 4 ओवर हैड टैंक की गुणवत्‍ता की जॉंच हेतु एनडीटी टेस्‍ट कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देशित किया है कि जांच रिर्पोट आने के बाद ही फर्म को भुगतान किया जाये।
इसी तरह योजनांतर्गत बिछाई गई डीआई पाईप एवं एचडीपीआई पाईप डालते समय 10 से.मी. मुरम बैण्डिग न करने पर 95 लाख 37 हजार रूपये तथा पाईप बिछाने के उपरांत बैक फीलिंग का कार्य अनुबंधानुसार न करने पर इस कार्य हेतु प्रभावाधीन कुल 25 प्रतिशत 10 लाख 52 हजार की राशि वसूल करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह फर्म से रोड स्‍टोरेशन का कार्य निर्धारित मापदण्‍ड में कराये जाने के निर्देश मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी सिवनी दिये।

अवैध खनन की जानकारी दे पंचायते-गोपालचंद्र डाँड़

सिवनी 20 जुलाई 18/ कलेक्टर श्री गोपाल चंद डाड द्वारा खनिज विभाग को जिले में रेत उत्खनन की रोक पर सतत निगरानी रखने के साथ अवैध खनन करने वालो पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इसी तरह उन्होंने सभी ग्राम पंचायतो से कहा है कि ग्राम सीमा में हो रहे रेत अवैध उत्खनन पर स्वयं वाहन जप्त कर खनिज विभाग को जानकारी उपलब्ध कराए।

अवैध संबंध के चलते हुई हत्‍या का आरोपी गिरफ्तार

केवलारी- अवैध संबंध के चलते हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार थाना केवलारी के नगर निरीक्षक प्रदीप बाल्मिकी ने बताया कि गत दिवस केवलारी निवासी मृतक रवि बर्मन पिता सुम्‍मारू का शव अग्रेंजी शराब दुकान के बाजू मेे अधूरे पडे काम्‍पलेक्‍स में मिला । फरार हत्यारे रामप्रसाद कुम्हार को आज गिरफ्तार कर लिया गया है, कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय मे पेश किया जायेगा ।

वहीं हत्‍या का कारण हत्‍यारे और मृतक की पत्नि के बीच अवैध संंबंध का होना बताया जा रहा है । पहले भी इस बात को लेकर अक्‍सर पत्नि, मृतक पति और हत्‍यारे के बीच वाद विवाद होता था .

दुर्घटना में युवक की मौत

सिवनी – जिले से बालाघाट रोड ग्राम जेवानारा हिर्री नदी के पुल के ऊपर आज दोपहर 3 बजे हुए एक्सीडेंट में घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है,

मौके पर ही ऊक्त व्यक्ति की की पहचान ऊदल सिंह ग्राम उलट के रूप हुई है।वही बरघाट पुलिस घटना स्थल पर पहुच गई है।

20 वर्षो में नही हो पाया सड़क का निर्माण

यातायात का दबाव निरंतर बना रहता है यहां

सिवनी //बस स्टेंड से जिंदल हॉस्पीटल होते हुये भैरोगंज जाने वाले मार्ग की स्थिति अत्यन्त जर्जर है लगभग 20 वर्षो से इस मार्ग का निर्माण कार्य नही किया गया है जबकि यातायात की दृष्टि से इस मार्ग में वाहनों का आना,जाना अत्यधिक होता है इसके बावजूद भी ना तो जिला प्रशासन ध्यान दे रहा और ना ही नगरपालिका ऐसे में लोगों के लिये यहां से गुजरना किसी खतरे से कम नही है।
मरीजों को लाना जोखिम
उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर दो प्रायवेट बड़े अस्पताल है जिसमें शहरी एवं ग्रामीण अंचल से आने वाले लोग गंभीर अवस्था में इलाज के लिये आते है लेकिन मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए यहां तक आना किसी जोखिम से कम नही है इसके बावजूद भी प्रशासन इस मार्ग के निर्माण को लेकर गंभीर नजर नही आता है।
अनेक विद्यालय के विद्यार्थी जाते 
ज्ञातव्य है कि इसी मार्ग से होकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी,वन अनुसंधान विभाग,सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला,उत्कृष्ट विद्यालय सहित जाम मुंगवानी,अमरवाड़ा के लिये वाहनों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है प्रतिदिन हजारों लोगों के आवागमन के बावजूद भी आखिर प्रशासन इस मार्ग को क्यों नही सुधरवाना चाहता।
दुर्घटना को आमंत्रण
गौरतलब है कि मार्ग ना सुधारने के कारण इस मार्ग में अतिक्रमण बढ़ रहा है लोग सड़कों पर पुराने वाहनों को खड़ा कर क्रय,विक्रय कर रहे है वहीं दूसरी ओर यहां पर लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा भी कर रखा है जिसके परिणाम स्वरूप यह मार्ग सकरा हो गया है जो आवागमन की दृष्टि से दुर्घटना को आमंत्रण देता प्रतीत होता है साथ ही नगर के मध्य स्थित दलसागर तालाब की सुंदरता को नष्ट करता है इन सब विषम परिस्थितियों को देखते हुए यहां पर अतिक्रमण हटाये जाने की मांग भी भैरोगंज एवं बस स्टेंड के लोगों ने की है।
इनका कहना है
मार्ग का निर्माण 20 वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन यहां पर आवागमन पैदल एवं दुपहिया,चौपहिया से लेकर बड़े-बड़े वाहनों का भी आवागमन होने के कारण यह मार्ग जर्जर हो चुका है और अस्पताल में मरीज भी लाने के दौरान किसी जोखिम से कम नही होता ऐसी स्थिति में इस मार्ग का निर्माण किया जाना जनहित में होगा।
डॉ.सुनील अग्रवाल
जिंदल हॉस्पीटल,सिवनी
इस मार्ग में अतिक्रमण निरंतर बढ रहा है और सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण पैदल आने,जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है ऐसी स्थिति में तत्काल ही मार्ग का निर्माण कार्य किया जाना चाहिये।
बबलू भाई सूमो वाले
प्रदेश सचिव,राकापा सिवनी

जिओ मोबाईल का हुआ शुभारंभ

jio mobile exchange
सिवनी// आज के युग में मोबाईल रखना आम बात हो गई है इसी बात को ध्यान में  रखते हुये जिओ कम्पनी द्वारा लॉन्च किये गये 501 रूपए में मोबाईल आम उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है इसका शुभारंभ डीपी चतुर्वेदी महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.केके चतुर्वेदी के द्वारा महावीर मढिय़ा स्थित रोहित शर्मा के जिओ सेंटर में किया गया। इसमें उपभोक्ताओं को किसी भी कंपनी का पुराना मोबाईल के बदले मात्र 500 रूपए में जिओ कंपनी का मोबाईल दिया जा रहा है इसके साथ ही 49 रूपए में एक जीवी की सुविधा एवं एक माह तक फ्री में बात कर सकते है। इस अवसर पर एडव्होकेट अखिलेश यादव भी उपस्थित थे।

आज नाथ के कांग्रेसियों ने घूरा को ललकारा

सिवनी(संजय सिंह)। कांग्रेस के प्रदेश की कमान कमलनाथ और जिले की कमान राजकुमार पप्पू खुराना के हाथों में आने के बाद आंदोलन और ज्ञापन का सिलसिला दौडऩे लगा है। आंदोलन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेसजनों की संख्या भी निरंतर बढऩे लगी है। स्थानीय मामलों में फिलहाल कांग्रेस के निशाने पर एक मात्र नगर सरकार ही है। चुनाव पूर्व सशक्त विपक्ष का अहसास जनता को कराने के लिए केवल नगर पालिका सिवनी इस वक्त अर्जुन के लक्ष्य की भांति कांग्रेसियों को दिख रही है। भावांतर के भंवर में फंसा किसान, शिक्षा का अधिकार अधिनियम की उड़ रही धज्जियां,जिले के 800 से अधिक किसानों का रूका हुआ समर्थन और भावांतर का मूल्य का भुगतान सहित अनेक समस्याओं से घिरा जिला अब नगर पालिका सिवनी के सामने गौण हो गया है। कांग्रेसियों का जुझारूपन अब इस हद तक पहुंच चुका है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नाम पर जमा हुआ घूरा भी इनकी पैनी निगाह से बच नहीं सका। कांग्रेसजनों ने बींझावाड़ा, कंडीपार मार्ग पर नगर पालिका द्वारा एकत्रित किया गया घूरा के सामने पहुंचकर नगर सरकार, विधायक , सांसद के विरोध में नारे लगाये और मूक बधिर घूरा चुपचाप सुनता रहा।

होना तो यह चाहिए था

बींझावाड़ा से कंडीपार मार्ग पर नगर पालिका सिवनी द्वारा ठोस अपशिष्ट के लिए शासन से राजस्व भूमि ली गई है। नगर पालिका द्वारा शहर का कूड़ा करकट यहां फेंका जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए शासन से मिली करोड़ो की राशि की घोटाले बाजी के चलते कचरा शुद्धिकरण प्लांट नहीं होने से कूड़ा करकट बदबू मार रहा है यह सच है। संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। मानव स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा कांग्रेस ने उठाया यह काबिले तारीफ है, क्योंकि यह वोटों की राजनीति से ऊपर उठकर की गई सार्थक पहल है, किंतु कांग्रेसजनों को इस गंभीर मामले में नगर सरकार के नुमाइंदो, क्षेत्रीय विधायक, सांसद द्वय और नपा में बैठा प्रशासनिक अमला के सामने बात उठानी चाहिये थी। आंदोलन करना था और घूरा की जगह उनका घेराव करना था। नाथ के कांग्रेसियों ने यह तो किया नहीं सीधे घूरे के सामने पहुंचकर मुर्दाबाद के नारे लगाकर ऐसा विरोध प्रदर्शन किया कि हांका से डर कर घूरा भाग जाये। लब्बो लबाब यह है कि जो करना चाहिए था वो किया नहीं और वो कर गये जो करना नहीं था।

शायद डर कर भाग जाये घूरा

जिला कांग्रेस द्वारा मूक घूरे के सामने किया गया आंदोलन सीधे सीधे यही बयां कर रहा है कि कांग्रेसजनों की ललकार सुनकर घूरा भाग जायेगा और क्षेत्र दुर्गंध मुक्त हो जायेगा और मानव स्वास्थ्य पर संक्रामक बीमारी का खतरा भी काफूर हो जायेगा। कमोवेश ऐसा कुछ होने वाला नहीं है क्योंकि घूरे ने कांग्रेसजनों की ललकार को हल्के में ले लिया और बेशर्मो की तरह वहीं डटा हुआ है।

आंदोलन बाद वहीं नाश्ता

कांग्रेसजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ घूरे के सामने धरना प्रदर्शन, मुर्दाबाद की नारेबाजी इसलिए की क्योंकि उसकी बदबू से समूचा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। बात भी सही है, किंतु आश्चर्य यह है कि आंदोलन बाद कांग्रेसजनों ने बदबू की भरमार के बीच नाश्ता कैसे कर लिया। यही नहीं नाश्ते के लिये उपयोग में लाये गये डिस्पोजल, प्लेट, गिलास घूरे में फेंक कर घूरे के ढेर को और बढ़ा दिया।

नया तरीका किया ईजाद

घूरे के सामने कांग्रेसजनों ने आज जो आंदोलन किया उससे आंदोलन का नया तरीका ईजाद हो गया है। अब लगता है कि यदि विद्युत समस्या होगी तो बिजली आफिस के सामने नहीं कांग्रेस विद्युत पोल का घेराव करेगी। पानी सप्लाय की समस्या हुई तो नगर पालिका का नहीं सुआ खेड़ा, श्रीवनी प्लांट और पाईप लाईन को ललकारा जायेगा। साफ सफाई नहीं होने पर नालियों में धरना दिया जायेगा। बदहाल सड़क, पुलिया, पुल को लेकर संंबंधित अधिकारी की बजाये सड़क, पुलिया से बात की जायेगी और उन्हें ही ज्ञापन सौंपा जायेगा। मोक्षधाम की समस्या पर ऊपर पहुंच चुके लोगों को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।

ये घुरंधर रहे शामिल

आज घूरा आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, नगर अध्यक्ष इमरान, महिला कांग्रेस महामंत्री श्रीमती अल्पना राणा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जकी अनवर खान एडव्होकेट, पूर्व प्रदेश सचिव राजा बघेल,पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजिक अकील, युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी, ब्रजेश लल्लू बघेल, मंडी अध्यक्ष पदम सनोडिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामायण सिंह, पार्षद तृप्ति नामदेव, शफीक पार्षद, शिव सनोडिया सहित अन्य नाथ के कांग्रेसी शामिल थे।

जिले में नदियों से रेत खनन पर पूर्णत: प्रतिबंध

rate khanan seoni
प्रतीकात्मक फोटो

वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मानसून अवधि में नदियों से रेत खनन पर पूर्णत: प्रतिबंध किया गया है तथा क्षेत्रीय मौसम को दृष्टिगत रखते हुए वर्षाकालीन अवधि का निर्धारण जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण (डिया) द्वारा प्रावधानित है। डिया द्वारा जिले में किसी भी प्रकार के रेत खनन पर 01 जुलाई 18 से पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले में कही पर भी किसी के द्वारा रेत का खनन न किया जाये। रेत खनन करते पाये जाने पर उत्खननकर्ता पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

20 लाख रूपये की लागत से शासकीय बसस्‍टैण्‍ड सिवनी का होगा कायाकल्‍प

seoni bus stand, seoni newsकलेक्‍टर श्री गोपालचंद डाड के बस स्‍टैण्‍ड निगरानी समिति में लिये गये निर्णयानुसार 20 लाख रूपये की लागत से शासकीय बस स्‍टैण्‍ड सिवनी का कायाकल्‍प कार्य किया जावेगा। जिसमें यात्रियों के लिये सुव्‍यवस्थित बैठक व्‍यवस्‍था, सुलभ शौचालय के साथ बेहतर पार्किंग की व्‍यवस्‍था की जायेगी। इसके साथ ही साथ आवैधानिक रूप से बसस्‍टैण्‍ड परिसर में संचालित दुकानों को हटाया जायेगा। इसके लिये अनुविभागीय अधिकारी सिवनी द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस सुपुर्द किया जा चुका है ताकि समयावधि में असुविधाओं से बचने के लिये स्‍वयं अतिक्रमण हटा ले।