Home Blog Page 2195

प्रभारी मंत्री ने 19.78 करोड़ लागत के विकास कार्यो का किया भूमि पूजन

सिवनी // प्रभारी मंत्री ने 19.78 करोड़ लागत के विकास कार्यो का किया भूमि पूजन मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा स्वतंत्र प्रभार लोक परिवार कल्याण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शरद जैन ने विकास पर्व अतंर्गत 23 जुलाई को सिवनी पहुंचकर 19 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विभिन्न मार्गो का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री परशुराम साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री राजेश त्रिवेदी, कलेक्टर श्री गोपाल चंद डाड, अनुविभागीय अधिकारी सिवनी श्री हर्षसिंह सहित शहरी एवं ग्रामीण नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माल्यार्पण, दीपप्रज्जवलन से किया। मंचीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री जैन द्वारा अपने उद्बोधन में विकास पर्व अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों को जोड़ने वाले महत्वाकांक्षी मार्गो के भूमि पूजन के अवसर पर  उपस्थित रहवासियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम/ कस्बे का वास्तविक विकास सड़क के निर्माण के उपरांत ही तीव्रता से होता है। आज सिवनी जिले में विकास पर्व अन्तर्गत किये 10 महत्वाकांक्षी मार्ग का भूमिपूजन निश्चित रूप से इन ग्रामों के लिये विकास की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि आज शासन द्वारा अपनी प्रदेश की जनता के लिये एक बेहतर मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है। चिकित्सा, शिक्षा व यातायात मार्गो के निर्माण क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर इनमें अमूलचूल सुधार किये गये है। आज शासन द्वारा समाज की मुख्यधारा से पीछे छूटे वर्गो के उत्थान के लिये तेजी से प्रयास किये जा रहे है। इनके कल्याण के लिये मध्यप्रदेश शासन द्वारा महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना लाई गई है। जिसमें छोटे श्रमिकों के साथ छोटे किसानों/व्यापारियों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। आज पंजीकृत परिवार को नि:शुल्क शिक्षा, गंभीर बीमारी में आर्थिक सहायता के साथ ही गर्भवती माताओं, बहनों को प्रसूति सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

      इन मार्गो का किया गया भूमि पूजन–

ग्रामबजरबाड़ा से कलारबाकीं मार्ग लम्‍बाई 3.50 किमी लागत 309.78 लाख, बबरिया से मानेगॉंव मार्ग कुल लम्‍बाई 3.20 किमी 506.20 लाख, शंक्राचार्य पार्क से मानेगॉंव कुल लम्‍बाई 2.30 किमी लागत 362.27 लाख, एनएच 7 बटवानी तिराहा से सिद्धघाट शनि धाम पलारी तक कुल लम्‍बाई 2.09 किमी लागत 234.89, सिंघोड़ी मोची पठार से सिंधीसोडी मार्ग 4.48 किमी लागत 379.40 लाख रूपये लागत के नवीन कार्य तथा मोहगांव झिरियाटोला मार्ग कुल लम्‍बाई 1 किमी लागत 26.19 लाख रूपये, मोहगांव बटझिर से छीतापार मार्ग कुल लम्‍बाई 2 किमी लागत 39.21 लाख रूपये, कलबोड़ी बिहिरिया हरहरपुर कुल लम्‍बाई 2 किमी लागत 42.36 लाख रूपये  इसी तरह हिनोतिया पलारी मार्ग कुल लम्‍बाई 2 किमी लागत 36.88 लाख रूपये, भाटीबाड़ा किसनपुर मार्ग कुल लम्‍बाई 2.50 किमी लागत 40.95 लाख रूपये लागत के मजबूतीकरण कार्यो सहित 19 करोड़ 78 लाख रूपये लागत के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया गया।

प्रभारी मंत्री शरद जैन पहुचे स्वर्गीय मनुचंद सोनी के प्रवास

प्रभारी मंत्री ने स्वर्गीय मनुचंद सोनी के प्रवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त करी

सिवनी प्रदेश मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा स्वतंत्र प्रभार लोक परिवार कल्याण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शरद जैन ने सोमवार को पार्षद स्वर्गीय मनुचंद सोनी के प्रवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों से भेंट कर उनका ढाढस बांधा। इस अवसर पर जिले के अन्‍य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

जिले की आठ में से दो जनपद पंचायत हुई खुले में शौच से मुक्त

धनौरा एवं केवलारी जनपद पंचायत खुले में शौच से मुक्‍त :-

सिवनी । जिले की आठ में से दो जनपद पंचायत हुई खुले में शौच से मुक्त- स्‍वच्‍छ भारत मिशन, (ग्रामीण) अन्‍तर्गत जनपद पंचायत धनौरा एवं केवलारी खुले में शौच मुक्‍त पंचायत की श्रेणी में शामिल हो गई है, समस्‍त ग्रामीणों ने उत्‍साह एवं उमंग के साथ गौरव यात्रा निकालकर, अपने ग्राम को खुले में खौच मुक्‍त होने का आगाज किया, सभी ने शपथ के माध्‍यम से संक्‍लप लिया कि, स्‍वच्‍छता अभियान को अपनाकर, स्‍वच्‍छ एवं स्‍वस्‍थ जीवन जीने की कला को हम अपनाएंगे, एवं ग्राम को साफ स्‍वच्‍छ रखने के लिए स्‍वयं आगे आकर, जनसमुदाय के लोगो को स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूक करने की पहल करेंगे।

 ये किए गए प्रयास :-

सिवनी । श्रीनिधि पिल्‍ल्‍ई-जिला स्‍व्‍च्‍छ भारत प्रेरक, जिला स्‍तरीय एवं जनपद स्‍तरीय टीम के सतत् मॉनिटरिंग, मॉनिंग/ इवनिंग फॉलोअप, स्‍वच्‍छता के सम्‍बंध में नुक्‍कड नाटक, स्‍वच्‍छता रैली एवं अन्‍य के माध्‍यम से विकासखण्‍ड धनौरा में 17000 के लक्ष्‍य के विरूद्ध 17000 नवीन शौचालय का लक्ष्‍य पूर्ण करते हुए साथ ही, 919 टूटे-फूटे शोचालयों को उपयोगी बनाया गया ।  इसी तरह जनपद पंचायत केवलारी में 34720 शौचालयो के लक्ष्‍य के विरूद्ध शत प्रतिशत नवीन शौचालय पूर्ण कर, 1428 टूटे-फूटे शोचालयों को उपयोगी जिला एवं जनपद स्‍तर पर कार्यरत अमले द्वारा संभव किया गया ।

इस प्रकार दो विकासखण्‍ड हुए खुले में शौच से मुक्‍त्‍  :- 

श्री स्‍वरोचिष सोमवंशी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा ग्रामीणों को स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि, स्‍वच्‍छता हमारे जीवन का एक अभिन्‍न हिस्‍सा है, उन्‍होने बताया कि खुले में शोच करने से हमारी शारिरिक, मानसिक, एवं आर्थिक विकास तो अवरूद्ध होता ही है, समाज में हमारी छबि भी धूमिल होती है । हमें मान-सम्‍मान की रक्षा के लिए स्‍वयं शौचालय निर्माण कर उसका सदुपयोग करना, साथ ही सभी जनमानस को खुले में शौच न करने की समझाईश देते हुए  स्‍वच्‍छता का संकल्‍प दिलाया गया ।

31 जुलाई 2018 तक जिले के दो जनपद पंचायत खुले में शोच से मुक्‍त की जावेगी :- 

श्री स्‍वरोचिष सोमवंशी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा बताया गया कि, इसी प्रकार जनपद एवं ग्राम पंचायत की टीम के  सहयोग से जनपद पंचायत बरघाट एवं छपारा को आगामी 31 जुलाई2018 तक खुले में शौच से मुक्‍त कर ली जावेगी ।

दिल में छेद बिमारी का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन RBSK टीम को देख मुस्कुराई

RBSK टीम को देख मुस्कुराती हुई दौड़ती आई .. दिव्या

सिवनी //दिल में छेद बिमारी का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन शासन की जन हितेशी, जनकल्‍याणकारी योजनाओं में से एक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि कुरई विकासखण्‍ड के ग्राम सुकतरा स्थित आदिवासी कन्या आश्रम में दूर-दराज ग्रामों के बच्चे रह कर शिक्षा ग्रहण करते हैं। सभी बच्चे ग्रामीण परिवेश से मजदूरों और किसानों के होते हैं। उचित मार्ग दर्शन व आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अक्‍सर बच्‍चे व बड़े स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित व अनभिज्ञ होते हैं ।

मुख्‍य स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने बताया कि आरबीएसके टीम व डॉ रश्मि दुबे के द्वारा आदिवासी कन्‍या आश्रम में रह रही बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसी क्रम में ग्राम खाम्बा निवासी एक दुबली-पतली कमजोर बच्ची दिव्या 8 वर्ष पिता रतनलाल का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण दौरान दिव्‍या के शांत रहने, पैरों में दर्द व कमजोरी का कारण डॉ रश्मि दुबे ने परीक्षण कर दिव्‍या के परिजनों से मिल कर बच्‍ची को जन्मजात हृदयरोग (दिल में छेद बिमारी) की बीमारी से ग्रसित पाया गया। तब दिव्या को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा आयोजित कैम्प बुलवाकर विशेषज्ञों द्वारा दिव्‍या का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कर चिकित्सकों के आश्वासन और रोग की गंभीरता को देखते हुए दिल में छेद का आपरेशन से ठीक होने की बात परिजनों से कही गई जिसके बाद बच्‍ची के माता-पिता ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए। दिव्‍या के माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण दिव्‍या को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजनांतर्गत 90 हजार रूपये की सहायता राशि स्‍वीकृत कर दिव्‍या के दिल में छेद बिमारी का नि:शुल्‍क ऑपरेशन कराया गया। कुछ माह बाद टीम फालोअप के लिए बच्‍ची के गॉंव पहुँची तो दिव्या टीम को देख मुस्कुराती हुई दौड़ती आई। तब टीम द्वारा बच्ची का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कर बच्‍ची का वजन पूर्व से 3·5 किलो बढ़ना पाया गया जिससे बच्‍ची अब बिल्कुल स्वस्थ्य है। दिव्‍या के माता-पिता ने शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना की सराहना करते हुये शासन का धन्‍यवाद कहा।

नवनियुक्त पद अधिकारियो का हुआ स्वागत

सिवनी-,आज सिवनी जिला कांग्रेस कार्यालय में देवी सिंग चौहान जी प्रदेश अध्यक्ष विमुक्क्त जाति एवं श्रीमती प्रतीक्षा ब्रजेश राजपूत जी जिला अध्यक्षपंचायती राज का जिला अध्यछ राजकुमार खुराना ,आनन्द पंजवानी,इमरान पटेल,सहित अन्य पद अधिकारी उपस्थित थे।

गड्ढे में डूबकर मृत हुआ बालक

सिवनी-जिले के लखनवाड़ा थाना के ग्राम देवरी में गत 22 जुलाई की शाम ग्राम में ही बने पानी के गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई है।

लखनवाड़ा थाने से मिली जानकारी के अनुसार देवरी निवासी राजेश बघेल के पुत्र शिवांशु उम्र 12 वर्ष की घटना में मौत हुई है,जिसका आज पोस्टमार्टम करवाया गया ।

513 मीटर पर पहुचा भीमगढ़ का जल स्तर

सिवनी- इस वर्ष जिले में मानसून जमकर मेहरबान है जिसके फलस्वरूप निरंतर वर्षा के बाद 22 जुलाई को एशिया के सबसे बड़े मिटटी से बने भीमगढ़ बांध का जलस्तर 513.500 मीटर पहुचं गया है।

संजय सरोवर बांध के नाम से विख्यात इस डैम की अधिकतम जलभराव छमता 519 मीटर है,

मालुम हो अभी मानसून की वर्षा लगभग 2 माह तक और होने की संभावना है जिससे जल्द ही बांध के गेट खोले जा सकते है।

भू अभिलेख विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जिले के कुल 524.03 मी मी वर्षा दर्ज हो चुकी है जबकि पिछले वर्ष 22 जुलाई तक कुल वर्षा 449.04 दर्ज मी मी हुई थी।

इस तरह अभी तक जिले में पिछले वर्ष की तुलना में 75 मी. मी. अधिक वर्षा हो चुकी है।

आदित्य ने किया जिले का नाम रोशन

सिवनी-शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय धारना कला के छात्र आदित्य गौतम ने सीहोर में चल रही मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान पर आने वाले आदित्य अब भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम में शामिल हो गए है।

उनकी इस उपलब्धि पर जिले भर में हर्ष का माहौल है ।

ओवरलोड वाहन पर डूंडासिवनी पुलिस की कार्यवाही

सिवनी- जिले के उपनगरीय डुंडा सिवनी थाना प्रभारी दिलीप पचेवश्वर के नेतृव में लगातार ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही जारी है।

इसी क्रम में आज वाहन चेकिंग के दौरान एम एच 36 एफ 2996 को अरि रोड पर रोका गया।

जहा पाया गया कि बिल्टी अनुसार उसमे ओवर लोड 24 टन 700 किलो कोयला परिवहन किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा वाहन चालक विनोद पिता श्रीराम हाल निवास भंडारा के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट 113/194 के उलघ्नन का मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई।

प्रभारी मंत्री जैन का 23 को सिवनी आगमन

सिवनी – मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री शरद जैन प्राप्त अधिकृत प्रवास कार्यक्रम अनुसार आज 23 जुलाई को दोपहर 1 बजे जबलपुर से सिवनी आएंगे। श्री जैन दोपहर 2 बजे बाबरिया मानेगांव तिराहा में विकास पर्व अन्तर्गत विभिन्न मार्गो का भूमिपूजन करेंगे ।

प्रभारी मंत्री जैन अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के उपरांत शाम 5 बजे सिवनी से जबलपुर के लिए प्रस्थान होंगे।