Home Blog Page 2197

अवैध संबंध के चलते हुई हत्‍या का आरोपी गिरफ्तार

केवलारी- अवैध संबंध के चलते हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार थाना केवलारी के नगर निरीक्षक प्रदीप बाल्मिकी ने बताया कि गत दिवस केवलारी निवासी मृतक रवि बर्मन पिता सुम्‍मारू का शव अग्रेंजी शराब दुकान के बाजू मेे अधूरे पडे काम्‍पलेक्‍स में मिला । फरार हत्यारे रामप्रसाद कुम्हार को आज गिरफ्तार कर लिया गया है, कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय मे पेश किया जायेगा ।

वहीं हत्‍या का कारण हत्‍यारे और मृतक की पत्नि के बीच अवैध संंबंध का होना बताया जा रहा है । पहले भी इस बात को लेकर अक्‍सर पत्नि, मृतक पति और हत्‍यारे के बीच वाद विवाद होता था .

दुर्घटना में युवक की मौत

सिवनी – जिले से बालाघाट रोड ग्राम जेवानारा हिर्री नदी के पुल के ऊपर आज दोपहर 3 बजे हुए एक्सीडेंट में घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है,

मौके पर ही ऊक्त व्यक्ति की की पहचान ऊदल सिंह ग्राम उलट के रूप हुई है।वही बरघाट पुलिस घटना स्थल पर पहुच गई है।

20 वर्षो में नही हो पाया सड़क का निर्माण

यातायात का दबाव निरंतर बना रहता है यहां

सिवनी //बस स्टेंड से जिंदल हॉस्पीटल होते हुये भैरोगंज जाने वाले मार्ग की स्थिति अत्यन्त जर्जर है लगभग 20 वर्षो से इस मार्ग का निर्माण कार्य नही किया गया है जबकि यातायात की दृष्टि से इस मार्ग में वाहनों का आना,जाना अत्यधिक होता है इसके बावजूद भी ना तो जिला प्रशासन ध्यान दे रहा और ना ही नगरपालिका ऐसे में लोगों के लिये यहां से गुजरना किसी खतरे से कम नही है।
मरीजों को लाना जोखिम
उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर दो प्रायवेट बड़े अस्पताल है जिसमें शहरी एवं ग्रामीण अंचल से आने वाले लोग गंभीर अवस्था में इलाज के लिये आते है लेकिन मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए यहां तक आना किसी जोखिम से कम नही है इसके बावजूद भी प्रशासन इस मार्ग के निर्माण को लेकर गंभीर नजर नही आता है।
अनेक विद्यालय के विद्यार्थी जाते 
ज्ञातव्य है कि इसी मार्ग से होकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी,वन अनुसंधान विभाग,सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला,उत्कृष्ट विद्यालय सहित जाम मुंगवानी,अमरवाड़ा के लिये वाहनों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है प्रतिदिन हजारों लोगों के आवागमन के बावजूद भी आखिर प्रशासन इस मार्ग को क्यों नही सुधरवाना चाहता।
दुर्घटना को आमंत्रण
गौरतलब है कि मार्ग ना सुधारने के कारण इस मार्ग में अतिक्रमण बढ़ रहा है लोग सड़कों पर पुराने वाहनों को खड़ा कर क्रय,विक्रय कर रहे है वहीं दूसरी ओर यहां पर लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा भी कर रखा है जिसके परिणाम स्वरूप यह मार्ग सकरा हो गया है जो आवागमन की दृष्टि से दुर्घटना को आमंत्रण देता प्रतीत होता है साथ ही नगर के मध्य स्थित दलसागर तालाब की सुंदरता को नष्ट करता है इन सब विषम परिस्थितियों को देखते हुए यहां पर अतिक्रमण हटाये जाने की मांग भी भैरोगंज एवं बस स्टेंड के लोगों ने की है।
इनका कहना है
मार्ग का निर्माण 20 वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन यहां पर आवागमन पैदल एवं दुपहिया,चौपहिया से लेकर बड़े-बड़े वाहनों का भी आवागमन होने के कारण यह मार्ग जर्जर हो चुका है और अस्पताल में मरीज भी लाने के दौरान किसी जोखिम से कम नही होता ऐसी स्थिति में इस मार्ग का निर्माण किया जाना जनहित में होगा।
डॉ.सुनील अग्रवाल
जिंदल हॉस्पीटल,सिवनी
इस मार्ग में अतिक्रमण निरंतर बढ रहा है और सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण पैदल आने,जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है ऐसी स्थिति में तत्काल ही मार्ग का निर्माण कार्य किया जाना चाहिये।
बबलू भाई सूमो वाले
प्रदेश सचिव,राकापा सिवनी

जिओ मोबाईल का हुआ शुभारंभ

jio mobile exchange
सिवनी// आज के युग में मोबाईल रखना आम बात हो गई है इसी बात को ध्यान में  रखते हुये जिओ कम्पनी द्वारा लॉन्च किये गये 501 रूपए में मोबाईल आम उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है इसका शुभारंभ डीपी चतुर्वेदी महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.केके चतुर्वेदी के द्वारा महावीर मढिय़ा स्थित रोहित शर्मा के जिओ सेंटर में किया गया। इसमें उपभोक्ताओं को किसी भी कंपनी का पुराना मोबाईल के बदले मात्र 500 रूपए में जिओ कंपनी का मोबाईल दिया जा रहा है इसके साथ ही 49 रूपए में एक जीवी की सुविधा एवं एक माह तक फ्री में बात कर सकते है। इस अवसर पर एडव्होकेट अखिलेश यादव भी उपस्थित थे।

आज नाथ के कांग्रेसियों ने घूरा को ललकारा

सिवनी(संजय सिंह)। कांग्रेस के प्रदेश की कमान कमलनाथ और जिले की कमान राजकुमार पप्पू खुराना के हाथों में आने के बाद आंदोलन और ज्ञापन का सिलसिला दौडऩे लगा है। आंदोलन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेसजनों की संख्या भी निरंतर बढऩे लगी है। स्थानीय मामलों में फिलहाल कांग्रेस के निशाने पर एक मात्र नगर सरकार ही है। चुनाव पूर्व सशक्त विपक्ष का अहसास जनता को कराने के लिए केवल नगर पालिका सिवनी इस वक्त अर्जुन के लक्ष्य की भांति कांग्रेसियों को दिख रही है। भावांतर के भंवर में फंसा किसान, शिक्षा का अधिकार अधिनियम की उड़ रही धज्जियां,जिले के 800 से अधिक किसानों का रूका हुआ समर्थन और भावांतर का मूल्य का भुगतान सहित अनेक समस्याओं से घिरा जिला अब नगर पालिका सिवनी के सामने गौण हो गया है। कांग्रेसियों का जुझारूपन अब इस हद तक पहुंच चुका है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नाम पर जमा हुआ घूरा भी इनकी पैनी निगाह से बच नहीं सका। कांग्रेसजनों ने बींझावाड़ा, कंडीपार मार्ग पर नगर पालिका द्वारा एकत्रित किया गया घूरा के सामने पहुंचकर नगर सरकार, विधायक , सांसद के विरोध में नारे लगाये और मूक बधिर घूरा चुपचाप सुनता रहा।

होना तो यह चाहिए था

बींझावाड़ा से कंडीपार मार्ग पर नगर पालिका सिवनी द्वारा ठोस अपशिष्ट के लिए शासन से राजस्व भूमि ली गई है। नगर पालिका द्वारा शहर का कूड़ा करकट यहां फेंका जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए शासन से मिली करोड़ो की राशि की घोटाले बाजी के चलते कचरा शुद्धिकरण प्लांट नहीं होने से कूड़ा करकट बदबू मार रहा है यह सच है। संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। मानव स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा कांग्रेस ने उठाया यह काबिले तारीफ है, क्योंकि यह वोटों की राजनीति से ऊपर उठकर की गई सार्थक पहल है, किंतु कांग्रेसजनों को इस गंभीर मामले में नगर सरकार के नुमाइंदो, क्षेत्रीय विधायक, सांसद द्वय और नपा में बैठा प्रशासनिक अमला के सामने बात उठानी चाहिये थी। आंदोलन करना था और घूरा की जगह उनका घेराव करना था। नाथ के कांग्रेसियों ने यह तो किया नहीं सीधे घूरे के सामने पहुंचकर मुर्दाबाद के नारे लगाकर ऐसा विरोध प्रदर्शन किया कि हांका से डर कर घूरा भाग जाये। लब्बो लबाब यह है कि जो करना चाहिए था वो किया नहीं और वो कर गये जो करना नहीं था।

शायद डर कर भाग जाये घूरा

जिला कांग्रेस द्वारा मूक घूरे के सामने किया गया आंदोलन सीधे सीधे यही बयां कर रहा है कि कांग्रेसजनों की ललकार सुनकर घूरा भाग जायेगा और क्षेत्र दुर्गंध मुक्त हो जायेगा और मानव स्वास्थ्य पर संक्रामक बीमारी का खतरा भी काफूर हो जायेगा। कमोवेश ऐसा कुछ होने वाला नहीं है क्योंकि घूरे ने कांग्रेसजनों की ललकार को हल्के में ले लिया और बेशर्मो की तरह वहीं डटा हुआ है।

आंदोलन बाद वहीं नाश्ता

कांग्रेसजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ घूरे के सामने धरना प्रदर्शन, मुर्दाबाद की नारेबाजी इसलिए की क्योंकि उसकी बदबू से समूचा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। बात भी सही है, किंतु आश्चर्य यह है कि आंदोलन बाद कांग्रेसजनों ने बदबू की भरमार के बीच नाश्ता कैसे कर लिया। यही नहीं नाश्ते के लिये उपयोग में लाये गये डिस्पोजल, प्लेट, गिलास घूरे में फेंक कर घूरे के ढेर को और बढ़ा दिया।

नया तरीका किया ईजाद

घूरे के सामने कांग्रेसजनों ने आज जो आंदोलन किया उससे आंदोलन का नया तरीका ईजाद हो गया है। अब लगता है कि यदि विद्युत समस्या होगी तो बिजली आफिस के सामने नहीं कांग्रेस विद्युत पोल का घेराव करेगी। पानी सप्लाय की समस्या हुई तो नगर पालिका का नहीं सुआ खेड़ा, श्रीवनी प्लांट और पाईप लाईन को ललकारा जायेगा। साफ सफाई नहीं होने पर नालियों में धरना दिया जायेगा। बदहाल सड़क, पुलिया, पुल को लेकर संंबंधित अधिकारी की बजाये सड़क, पुलिया से बात की जायेगी और उन्हें ही ज्ञापन सौंपा जायेगा। मोक्षधाम की समस्या पर ऊपर पहुंच चुके लोगों को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।

ये घुरंधर रहे शामिल

आज घूरा आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, नगर अध्यक्ष इमरान, महिला कांग्रेस महामंत्री श्रीमती अल्पना राणा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जकी अनवर खान एडव्होकेट, पूर्व प्रदेश सचिव राजा बघेल,पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजिक अकील, युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी, ब्रजेश लल्लू बघेल, मंडी अध्यक्ष पदम सनोडिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामायण सिंह, पार्षद तृप्ति नामदेव, शफीक पार्षद, शिव सनोडिया सहित अन्य नाथ के कांग्रेसी शामिल थे।

जिले में नदियों से रेत खनन पर पूर्णत: प्रतिबंध

rate khanan seoni
प्रतीकात्मक फोटो

वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मानसून अवधि में नदियों से रेत खनन पर पूर्णत: प्रतिबंध किया गया है तथा क्षेत्रीय मौसम को दृष्टिगत रखते हुए वर्षाकालीन अवधि का निर्धारण जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण (डिया) द्वारा प्रावधानित है। डिया द्वारा जिले में किसी भी प्रकार के रेत खनन पर 01 जुलाई 18 से पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले में कही पर भी किसी के द्वारा रेत का खनन न किया जाये। रेत खनन करते पाये जाने पर उत्खननकर्ता पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

20 लाख रूपये की लागत से शासकीय बसस्‍टैण्‍ड सिवनी का होगा कायाकल्‍प

seoni bus stand, seoni newsकलेक्‍टर श्री गोपालचंद डाड के बस स्‍टैण्‍ड निगरानी समिति में लिये गये निर्णयानुसार 20 लाख रूपये की लागत से शासकीय बस स्‍टैण्‍ड सिवनी का कायाकल्‍प कार्य किया जावेगा। जिसमें यात्रियों के लिये सुव्‍यवस्थित बैठक व्‍यवस्‍था, सुलभ शौचालय के साथ बेहतर पार्किंग की व्‍यवस्‍था की जायेगी। इसके साथ ही साथ आवैधानिक रूप से बसस्‍टैण्‍ड परिसर में संचालित दुकानों को हटाया जायेगा। इसके लिये अनुविभागीय अधिकारी सिवनी द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस सुपुर्द किया जा चुका है ताकि समयावधि में असुविधाओं से बचने के लिये स्‍वयं अतिक्रमण हटा ले।

दलदल में तब्दील हुआ कोनियापार मार्ग

सिवनी- थोडी़ सी शोहरत पाने के लिये नेता बड़े-बड़े वायदे करते है और बाद में उन वायदों को भूलना आम बात है ।

ऐसा ही कुछ माजरा ग्राम कोनियापार से बम्होड़ी तक बनने वाली सड़क एवं पुलिया मरम्मत को लेकर देखने को मिल रहा है ग्राम कोनियापार में स्थिति यह है कि बारिश होने पर मार्ग में इतना अधिक दलदल हो जाता है कि अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाये तो उसे शहर तक लाना भी मुश्किल हो जाये।

देखा गया कि हाल ही में बारिश प्रारंभ होने के बाद ग्राम कोनियापार में बम्होडी की सरपंच सरस्वती सनोडिय़ा ने पंचायत से स्वीकृत सड़क का निर्माण नही कराया है जिसके चलते पूरे गांव में दलदल की स्थिति बनी हुई है। और लोगों को पैदल चलना भी कठिन हो रहा है अगर व्यक्ति इस गांव में प्रवेश करना चाहे तो इतनी अधिक कीचड़ है कि कीचड़ में गिरे बिना सही सलामत पहुंच जाये यह उसकी किश्मत है।

ज्ञातव्य है कि सरपंच सरस्वती सनोडिय़ा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सिवनी मण्डल की अध्यक्ष है और प्रदेश सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिये कार्यकर्ताओं को हमेशा संदेश देती है लेकिन जिस मण्डल अध्यक्ष के गांव में ही यह आलम है तो इससे जुड़े अन्य गांव की स्थिति क्या होगी।

गौरतलब है कि महाकौशल विकास प्राधीकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती नीता पटेरिया ने भी आश्वासन दिया था कि इस मार्ग को बनाने के लिये वह प्राधीकरण से राशि देंगी लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी ग्राम कोनियापार में रोड आज तक नही बनी है इसी तरह इसी गांव से लगे हुये वैनगंगा नदी के पुल की मरम्मत के लिये विधायक दिनेश राय ने 10 लाख रूपए की राशि ग्राम को देने का आश्वासन दिया था लेकिन उन्होंने भी घोषणा के बाद सुध लेना उचित नही समझा ऐसी स्थिति में इस पुल में थोड़ी सी बारिश में ही आना,जाना मुश्किल हो जाता है।

अवैध संबंध के चलते हुई हत्‍या

केवलारी (सिवनी)- नगर केवलारी में अग्रेजी शराब दुकान के बाजू में अधूरे पडे काम्‍पलेक्‍स में अधेड का शव मिलनेे से क्षेञ में हवा तरह खबर फैल गई, लाश को देखने के लिए सैकडो की संख्‍या में लोगो का हुजूम लग गया, वही जनचर्चा है कि मृतक की पत्नि के अवैध संबंध हत्‍यारे के साथ थे, जिसके चलते यह घटना कारित की गयी है ।

थाना केवलारी नगर निरीक्षक प्रदीप वाल्मीकि ने बताया कि मृतक दो दिनो से घर से गायब था, जिसकी खाोजबीन परिजन कर रहे थे , इसी दौरान आज मृतक रवि बर्मन पिता सुम्‍मारू का शव अग्रेंजी शराब दुकान के बाजू मे अधूरे पडे काम्‍पलेक्‍स में मिला ।

वही हत्‍या की सूचना पाकर , मृतक के दोस्‍त ने थाना केवलारी आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दो दिन पहले हत्‍यारा रामप्रसाद पिता छोटा कुम्‍हार निवासी ग्राम केवलारी के साथ मृतक को शराब पीते हुए अंग्रेजी शराब दुकान के पास काम्‍पलेक्‍स में देखा था, की रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि तहत मामला कामय कर , शव पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के बाद परिजनो को सौंपा गया वहीं हत्‍या का कारण हत्‍यारे और मृतक की पत्नि के बीच अवैध संंबंध का होना बताया जा रहा है ।

पहले भी इस बात को लेकर अक्‍सर पत्नि, मृतक पति और हत्‍यारे के बीच वाद विवाद होता था ,जिसके चलते , मृतक ने शराब का सेवन चालू कर दिया था घटना स्‍थल से शराब की बोतले , हत्‍या में प्रयुक्‍त पत्‍थर ,लोहे की राड जप्‍त कर विवेचना जारी है।,

जिले के 428 विद्यार्थीयो का होगा मेधावी सम्मान

सिवनी-जिले से आज मुख्यमंत्री मेधावी योजना के अंतर्गत चयनित कुल 428 छात्र व छात्रओ को कल जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थ्ति में समानित किया जायेगा।

आज 2 बजे जिला शिक्षा अधिकारी लाल के मार्गदर्शन में कुल 9 बसों से रवाना किया गया।