Home Blog Page 2182

उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित हुये अशोक

सिवनी। जिले के लखनादौन थाने में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक अशोक मर्सकोले विगत कुछ माह पूर्व यातायात पुलिस में पदस्थापित होने के बाद से ही अपनी कार्यशौली के चलते आम नागरिकों के मध्य लोकप्रिय हो गये थे। गर्मी, बरसात एवं ठंड में निर्धारित समय पर सर्किट हाऊस चौराहे में अशोक अपना कत्र्तव्य पालन करते देखे जा सकते हैं। 

यह भी पढ़े : सिवनी में ऐसे भी है यातायात कर्मी



विशेष तरह से टै्रफिक सिग्रल बंद होने के बाद इस व्यस्तम चौराहे पर यातायात को नियंत्रण करने का कार्य कर रहे इस प्रधान आरक्षक को गत 15 अगस्त के शुभअवसर पर मुख्यालय सिवनी के पुलिस लाईन मैदान में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना बिसेन, नपा अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाड एवं पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह ने अशोक मर्सकोले को सम्मानित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य के लिये उनका अभिनंदन किया।

 

VIDEO शराब बंदी को लेकर महिलाये सड़क पर

सिवनी- आज 17 अगस्त की सुबह 10:00 बजे ग्राम आम झिरिया में महिलाओं एवं पुरुषों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी करने के उद्देश्य सामूहिक रुप से जुलूस निकालकर गांव में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम चालू किया ।

इस दौरान करीब 100 महिला पुरुष ने भाग लिया, महिलाओ ने नशे करने वाले पुरुषों के खिलाफ एक जुट हो कर मुहीम आरभ की हे जिसमे थाना डूंडा सिवनी का योगदान रहा

इनामी आरोपी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

सिवनी- दिनांक 17 जुलाई 2018 को सुबह करीब 10:30 बजे काली चौक गांधी वार्ड सिवनी में रहने वाली एक नाबालिग बालिका जो टिफिन देने के लिए अपनी दादी के घर जाने का कहकर निकली थी अचानक गायब हो जाने और ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 378/18 धारा 363 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया गया था पुलिस को जांच में मालूम चला कि घसियारी मोहल्ला का रहने वाला मोहम्मद आसिफ पिता मोहम्मद अंसार उम्र करीब 22 साल उस घटना दिनांक के बाद से गायब है.

जो पुलिस ने जांच पड़ताल में लगातार अपराध बालिका के पतासाजी के प्रयास किए पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री विवेक राज सिंह द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी एवं बालिका की दस्तयाबी पर ₹1000 का नगद इनाम घोषित किया था । दिनांक 16 अगस्त 2018 को मानव नगर नंदनवन नागपुर महाराष्ट्र से अपराध नाबालिग बालिका को आरोपी मोहम्मद आसिफ खान के कब्जे से पुलिस ने जाकर दस्तयाब किया और प्रकरण में धारा 376 भारतीय दंड विधान का इजाफा कर आरोपी को जेल भेजा गया है नागपुर जाकर अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में टीआई कोतवाली अरविंद जैन परिवीक्षाधीन चित्रा कुमरे सहायक उपनिरीक्षक प्रमुख भारद्वाज प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत प्रधान आरक्षक देवेंद्र जायसवाल एवं आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी , आरक्षक सुधीर मिश्रा के द्वारा उलेखनीय कार्य किया गया ।

शोक सभा आज 17 अगस्त 2018 को दलसगर चौपाटी सिवनी में

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

भारत रत्न ब्राह्मणों के गौरव विश्व के नेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के निधन पर पूरा देश शोक में व्याप्त है उनकी आत्मा की शांति के लिए नगर के युवा ब्राह्मणों के द्वारा शाम 6:30 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है जिसमे आप हम सभी शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करें।

स्थान- दलसागर चौपाटी , सिवनी, समय-शाम 6.30

निवेदक- अधिवक्ता पकंज शर्मा,संजय तिवारी सर,बाबा तिवारी ,अधिवक्ता अजय पांडे,विशाल तिवारी,संजू मिश्रा, विजय शुक्ला, पार्षद गप्पू तिवारी,अभिसेक दुबे,पिकी त्रिवेदी,कपिल पांडेय,,पीयूष दुबे,राहुल पांडे, आशीष दुबे,,दीपू मिश्रा,मयंक दुबे,अधिवक्ता अजय अवस्थी,पिंकी उपाद्यय, गोलू शर्मा,मयूर दुबे,संजय शर्मा,,विपिन शर्मा,जनक तिवारी,मोनू मिश्रा,ओम उपाध्यय, प्रियंक तिवारी,अंशुल अवस्थी व समस्त विप्र समाज सिवनी

अनेक कार्यक्रम व परीक्षा हुई निरस्त

सिवनी- पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल जी के दुखद निधन के बाद अनेक सरकारी कार्यकम व परीक्षा निरस्त कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कल 17 अगस्त को रानी दुर्गावती विश्व विद्यायल द्वारा आयोजित सभी पेपर निरस्त किये गए है

इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 17 अगस्त को होने वाला मिले बांचे कार्यक्रम भी आगामी आदेश तक निरस्त हो गया है।

कल रहेगा जिले में अवकाश

सिवनी- पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी का आज 16 अगस्त की शाम 5 बजकर 5 मिनिट पर निधन हो गया ।

इस दुःख की घड़ी में सारा देश शोकाकुल है वही प्रदेश सरकार ने कल 17 अगस्त का अवकाश घोषित कर दिया है । इस दौरान जिले के सभी शासकीय व प्राइवेट स्कूल, सरकारी कार्यलाय बन्द रहेगे ।

सख्त कोतवाल ने की 4 मनचलों के खिलाफ कार्यवाही

सिवनी -नगर के गर्ल्स कॉलेज और स्कूल कॉलेज के आसपास घूमने वाले मनचलों की चेकिंग के लिए पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री विवेक राज सिंह के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने अभियान चलाया जिसमें महिला पुलिस बल और निर्भया पुलिस टीम के साथ सादे कपड़े में पुलिस वालों ने स्कूल और कॉलेज के आसपास बिना कारण घूमते-फिरते पाए गए मनचलों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही जारी है।

इससे पूर्व 6 मनचलों के खिलाफ धारा 151 के तहत गिरफतार कर उनकी मोटर सायकिल भी ज्प्त की गई थी । आज 16 अगस्त को पुनः कार्यवाही के दौरान नरसिहपुर के मुंगवानी थाने के निवासी 3 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 151 की कार्यवाही की गई है।

थाना प्रभारी अरविन्द जैन ने बताया कि युवक अनुप पिता रम्मू सराठे उम्र 22 ,वीरू पिता संदीप बाबूलाल,राजकुमार पिता घनश्याम ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई ।

वही एक नगर के युवा के लंबे बालों को उसके पिता को बुलाकर कटिंग कराई गई है।

सिवनी के मिशन स्कूल मैदान में हुई थी स्व. श्री अटल जी की जनसभा

(नरेश दिवाकर) मैं उन भाग्यशाली लोगों में से एक हूं जिसे अटल जी जैसे विराट व्यक्तित्व के साथ पूरा एक दिन प्रवास पर रहने का अवसर मिला । अभी भी उस गौरवशाली दिन को याद करके रोमांच से भर जाता हूँ ।

सिवनी-  मध्यप्रदेश विधान सभा के चुनाव 1993 के समय मैं भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष था ।श्री महेश प्रसाद जी शुक्ला सिवनी से हमारे प्रत्याशी थे ।चुनाव प्रचार जोरों पर था ।अटल जी लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता थे ।मुझे प्रदेश कार्यालय से सूचना आई कि अटल जी का सिवनी व छिंदवाड़ा का प्रवास कार्यक्रम बना है।उनकी आम सभा लखनादौन,सिवनी,छिंदवाड़ा में होगी।

उन्हें जबलपुर से लेकर आना है और छिंदवाड़ा सभा के बाद हवाई पट्टी छोड़ना है,जंहा से वे चार्टर प्लेन से इंदौर जाएंगे।मैं प्रसन्नता और रोमांच से भरा अपने मित्र संजय मालु के साथ रात को ही जबलपुर पहुंच गया ।

सबेरे 8.00 बजे श्री निर्मलचंद जी के निवास पर अटल जी के साथ नाश्ते के उपरांत हम एक ही कार में सिवनी के लिये रवाना हुए।कार में अटल जी के साथ बैठने की खुशी में व्यक्त नहीं कर पा रहा हूँ।हम चार लोग ही थे,अटल जी,उनके निज सचिव, संजय और मैं।
परिचय उपरांत उन्होंने दिन भर के कार्यक्रम की जानकारी ली।मैंने उन्हें बताया कि पहली सभा लखनादौन फिर सिवनी तत्पश्चात छिंदवाड़ा सभा शाम को है।

धूमा पहुंचने के थोड़ी देर पहले मैंने उन्हें लोंग इलायची देनी चाही तो उन्होंने अपने अंदाज में हंसते हुए कहा ‘अरे ये तो आखिरी आइटम है पहले का कुछ निकालो’।हमने तत्काल टिफिन में रखे परांठे निकाले जिसे उन्होंने चलती कार में बडे चाव के साथ खाए।धूमा से अटल जी के स्वागत की श्रंखला चालू हो गई।लखनादौन की शानदार सभा के बाद छपारा में चलती कार में सीताफल का आनन्द भी उन्होंने लिया।

इसके बाद मुझे अटल जी के उस महान व्यक्तित्व के दर्शन हुए जिसके लिए वे जाने जाते हैं।उसी दिन सिवनी में कांग्रेस की नरसिंहराव जी की भी आम सभा थी।उनकी सभा के लिए ट्रकों व ट्रेक्टरों से भीड़ ले जाई जा रही थी,इस कारण रास्ते में कहीं कहीं ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी।मैंने थोड़ी नाराजगी भरे अंदाज में अटल जी को बताया।अटल जी ने अत्यंत गंभीर व समझाने वाले अंदाज में मुझे कहा कि इसमें नाराज होने वाली बात नहीं है,प्रधानमंत्री की सभा की रिपोर्टिंग सारे विश्व में जाती है इसलिए उनकी सभा सफल होनी ही चाहिए,अन्यथा अन्य देशों में अपने प्रधानमंत्री को लेकर गलत संदेश जाएगा ।मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता से अटल जी द्वारा कहे गए वो वाक्य अभी भी मेरे मन मस्तिष्क से विस्मृत नहीं हुए हैं।सिवनी की मिशन ग्राउंड व छिंदवाड़ा के स्टेडियम की सफल सभा के बाद हम उन्हें छोड़ने एयर स्ट्रिप तक गए।जाते समय उन्होंने कहा दिल्ली आओ तो मिलना अवश्य।संयोग से विधायक बनने के बाद जब दिल्ली गया तब तक वे प्रधानमंत्री बन चुके थे।प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात के दौरान मैंने अपने जीवन की इस महत्वपूर्ण यात्रा की उनसे चर्चा भी की ।


एक प्रखर राष्ट्रवादी,कुशल राजनीतिज्ञ, कवि हृदय,महान व्यक्तित्व के धनी,सुचिता की राजनीति करने वाले,अटल इरादों वाले अटल जी के साथ बिताए गए कुछ घंटे मेरे जीवन के अमूल्य धरोहर के रूप में मेरे साथ रहेंगे।

क्रिश्चन समाज ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

धर्म से बड़ा राष्ट्र होता है इस बात को अपनी प्रार्थना में सीएनआई चर्च के लोगों ने व्यक्त किया अवसर था स्वतंत्रता दिवस का

सिवनी –  जब क्रिश्चन समाज के बुजुर्ग महिला,पुरूष सभी ने अपने पास्टर की उपस्थिति में ना केवल ध्वजा रोहण किया बल्कि प्रभु से यह कामना की कि सारे संसार में रहने वाले लोगों में यह स्वतंत्रता पर्व सुख समृद्धि लाये और घर में अमन,चैन हो हर वर्ग के लोगों को दो वक्त की रोटी मिले कोई भूखा ना सोये

क्रिश्चन समाज द्वारा आजादी की 72 वी वर्षगांठ के अवसर पर किये गये इस कार्य की सभी ने सराहना की है समाज के प्रमुख अमर बी सिंग,अरूण बी सिंग सहित अनेक लोगों ने इस अवसर पर आजादी के दिनो को याद किया और भविष्य में इस पर्व को गरीमा पूर्वक मनाने का भी संकल्प लिया।

VIDEO पोर्टल खोलने के लिये NSUI ने किया प्रदर्शन #seoni #seoninsui

सिवनी- जिला मुख्यालय में सचालित पी जी कालेज में सी एल सी चरण में प्रवेश देने हेतु पोर्टल पुनः खोलने की मांग को लेकर आज nsui ने जिला कलेक्टर परिसर में जमकर प्रदर्शन किया । मालूम की पोर्टल बन्द होने से अभी भी सेकड़ो बालक बालिका कॉमर्स व साइंस विषय के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेंने से वंचित है।

जिला कलेक्टर को सोंपे गये ज्ञापन में ऍन एस यू आई ने बतया की 14 अगस्त को प्रवेश लेने के लिये पी जी कालेज गए विधायर्थियो को कालेज के प्रिसिपिल सतीश चिले ने आश्वत किया था कि 16 अगस्त को पोर्टल खुल जायेगा,लेकिन आज जब पोटर्ल नही खुला तो गुसाये कार्यकरता व विधायर्थी कलेक्टर परिसर में नारे बाजी करते रहे।

इस दोरान बालकियो ने अपनी पीड़ा बताई और कहा कि वे 60 किमी दूर से विगत 7 दिनों से रोज प्रवेश के लिये सिविनि आ रही है,लेकिन उन्हें केवल आशवन ही मिल रहा है।

हालॉकि जिला कलेक्टर की ऒर से नायब तहसीलदार ने ज्ञापन ले लिया था परंतु खबर लिखे जाने तक आंदोलन पर उतारू विधायरति नारेबाजी कर लिखित रूप से पोटर्ल खोलने का पत्र मागते नजर आये।