Home Blog Page 2181

VIDEO सिवनी टली बड़ी दुर्घटना

सिवनी- मुख्यायल के प्राइवेट बस स्टेंड परिसर में उस हड़कंप की इस्थिति बन गई जब अचानक एक यात्री बस लुड़कने लगी।

इस दौरान वहा मौजूद यात्रियों एवं अन्य नागरिक घबरा कर यहा वहा भागने लगे,हालकि भाग्यवश कोई जन हानि नही हुई परतु बस क्रमांक Mp-09-Fa-3431 ने स्टेंड में खड़ी 4 मोटरसायकिल व एक कार को छतिग्रस्त कर दिया।

बस रेवांचल ट्रेब्सल की बस सिवनी से नागपुर की ऒर जा रही थी,इसी दौरान ऊक्त हादसा हुआ है।

कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल बस को जप्त कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही थी।

कविताओं के माध्यम से सद्भाव गु्रप ने दी अटल जी को श्रृद्धांजलि

सिवनी । भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने गत 16 अगस्त की शाम 5.05 मिनट पर अंतिम सांस ली। सारे देश में जिस किसी व्यक्ति ने बाजपेयी के निधन की खबर सुनी वह निशब्द हो गया। सिवनी जिले में भी इस दुखद खबर के बाद बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावभीनी श्रृद्धांजलि इस युग पुरूष को दी।

आज 17 अगस्त की सुबह मुख्यालय के पॉलीटेक्रिक मैदान में प्रतिदिन फुटबॉल खेलने वाले सद्भाव गु्रप के सदस्यों ने सुबह 7 बजे एकत्र होकर स्व. अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर अपनी श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित नगर के जागरूक नागरिकों ने अटल जी की कविताओं को पढ़कर उन्हें याद किया। 2 मिनट का मौन धारण करने के बाद शोक सभा समाप्त कर दी गई, वहीं पूर्व में जारी सद्भाव बेटरन फुटबॉल कप के मैच भी स्थगित रखे गये।

इस अवसर पर मनीष कुमार, गोलू सक्सेना, भूपेंद्र ठाकुर, बलराम बघेल, ऋषिकांत त्रिवेद्वी, विवेकानंद गार्गे, डॉ. कुमार, डॉ. पंकज पाठक, डॉ. सराठे, पिंकू उपाध्याय, घनश्याम वर्मा, विजय चौहान, नंदन श्रीवात्री, बसंत सहारे, आशीष बघेल, नीरज वर्मा, निशंात तिव्हन, प्रकाश श्रीवास्तव, नृपेंद्र सेंगर, आलोक जैन, अनिल तिवारी, जितेंद्र तिवारी, प्रकाश श्रीवास्वत, चंदन, जी.एस. बघेल, अभिलाष ठाकुर, अमित यादव, विक्कू गारर्वे, रूपेश कोहरू, दिलीप यादव, विनोद सिसोदिया, नीरज, कपिल पांडेय, संजय देशमुख, विक्रांत पांडेय, विपिन शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी

डॉ. श्रीमति मोसमी ठाकुर का हुआ सहायक प्रध्यापक पद पर चयन

सिवनी । मुख्यालय सिवनी में कई वर्ष तक दवा व्यवसाय में अपनी सेवायें देने वाले तेज नारायण सिंह जो वर्तमान में ग्वालियर जिले में एमिल फार्मास्युटिकल्स (इंडिया) लिमिटेड के जनरल मेनेजर पद पर कार्य कर रहे हैं। मूलत: ग्राम पलारी के समीप स्थित डूंडासिवनी निवासी ठाकुर परिवार से जुड़े तेज नारायण सिंह की पत्नि डॉ. मोसमी ठाकुर ने राज स्तर पर आयोजित सहायक प्रध्यापक पद के लिये हुई चयन परीक्षा के दौरान गृह विज्ञान विषय में तेरहवा स्थान प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है, अब वे सहायक प्रध्यापक पद के लिये चयनित होने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देंगी।

सांई परिवार सिवनी से वर्षों तक जुड़े रहे तेज नारायण सिंह की धर्मपत्नि को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता पर प्रसन्न मालू, विनय भालोटिया, पापे चौरसिया, बाबू भालोटिया, राहुल सक्सेना सहित अन्य सांई भक्तों ने उन्हें शुभकामनायें देते हुये आशा प्रकट की है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगी।

उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित हुये अशोक

सिवनी। जिले के लखनादौन थाने में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक अशोक मर्सकोले विगत कुछ माह पूर्व यातायात पुलिस में पदस्थापित होने के बाद से ही अपनी कार्यशौली के चलते आम नागरिकों के मध्य लोकप्रिय हो गये थे। गर्मी, बरसात एवं ठंड में निर्धारित समय पर सर्किट हाऊस चौराहे में अशोक अपना कत्र्तव्य पालन करते देखे जा सकते हैं। 

यह भी पढ़े : सिवनी में ऐसे भी है यातायात कर्मी



विशेष तरह से टै्रफिक सिग्रल बंद होने के बाद इस व्यस्तम चौराहे पर यातायात को नियंत्रण करने का कार्य कर रहे इस प्रधान आरक्षक को गत 15 अगस्त के शुभअवसर पर मुख्यालय सिवनी के पुलिस लाईन मैदान में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना बिसेन, नपा अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाड एवं पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह ने अशोक मर्सकोले को सम्मानित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य के लिये उनका अभिनंदन किया।

 

VIDEO शराब बंदी को लेकर महिलाये सड़क पर

सिवनी- आज 17 अगस्त की सुबह 10:00 बजे ग्राम आम झिरिया में महिलाओं एवं पुरुषों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी करने के उद्देश्य सामूहिक रुप से जुलूस निकालकर गांव में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम चालू किया ।

इस दौरान करीब 100 महिला पुरुष ने भाग लिया, महिलाओ ने नशे करने वाले पुरुषों के खिलाफ एक जुट हो कर मुहीम आरभ की हे जिसमे थाना डूंडा सिवनी का योगदान रहा

इनामी आरोपी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

सिवनी- दिनांक 17 जुलाई 2018 को सुबह करीब 10:30 बजे काली चौक गांधी वार्ड सिवनी में रहने वाली एक नाबालिग बालिका जो टिफिन देने के लिए अपनी दादी के घर जाने का कहकर निकली थी अचानक गायब हो जाने और ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 378/18 धारा 363 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया गया था पुलिस को जांच में मालूम चला कि घसियारी मोहल्ला का रहने वाला मोहम्मद आसिफ पिता मोहम्मद अंसार उम्र करीब 22 साल उस घटना दिनांक के बाद से गायब है.

जो पुलिस ने जांच पड़ताल में लगातार अपराध बालिका के पतासाजी के प्रयास किए पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री विवेक राज सिंह द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी एवं बालिका की दस्तयाबी पर ₹1000 का नगद इनाम घोषित किया था । दिनांक 16 अगस्त 2018 को मानव नगर नंदनवन नागपुर महाराष्ट्र से अपराध नाबालिग बालिका को आरोपी मोहम्मद आसिफ खान के कब्जे से पुलिस ने जाकर दस्तयाब किया और प्रकरण में धारा 376 भारतीय दंड विधान का इजाफा कर आरोपी को जेल भेजा गया है नागपुर जाकर अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में टीआई कोतवाली अरविंद जैन परिवीक्षाधीन चित्रा कुमरे सहायक उपनिरीक्षक प्रमुख भारद्वाज प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत प्रधान आरक्षक देवेंद्र जायसवाल एवं आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी , आरक्षक सुधीर मिश्रा के द्वारा उलेखनीय कार्य किया गया ।

शोक सभा आज 17 अगस्त 2018 को दलसगर चौपाटी सिवनी में

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

भारत रत्न ब्राह्मणों के गौरव विश्व के नेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के निधन पर पूरा देश शोक में व्याप्त है उनकी आत्मा की शांति के लिए नगर के युवा ब्राह्मणों के द्वारा शाम 6:30 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है जिसमे आप हम सभी शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करें।

स्थान- दलसागर चौपाटी , सिवनी, समय-शाम 6.30

निवेदक- अधिवक्ता पकंज शर्मा,संजय तिवारी सर,बाबा तिवारी ,अधिवक्ता अजय पांडे,विशाल तिवारी,संजू मिश्रा, विजय शुक्ला, पार्षद गप्पू तिवारी,अभिसेक दुबे,पिकी त्रिवेदी,कपिल पांडेय,,पीयूष दुबे,राहुल पांडे, आशीष दुबे,,दीपू मिश्रा,मयंक दुबे,अधिवक्ता अजय अवस्थी,पिंकी उपाद्यय, गोलू शर्मा,मयूर दुबे,संजय शर्मा,,विपिन शर्मा,जनक तिवारी,मोनू मिश्रा,ओम उपाध्यय, प्रियंक तिवारी,अंशुल अवस्थी व समस्त विप्र समाज सिवनी

अनेक कार्यक्रम व परीक्षा हुई निरस्त

सिवनी- पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल जी के दुखद निधन के बाद अनेक सरकारी कार्यकम व परीक्षा निरस्त कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कल 17 अगस्त को रानी दुर्गावती विश्व विद्यायल द्वारा आयोजित सभी पेपर निरस्त किये गए है

इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 17 अगस्त को होने वाला मिले बांचे कार्यक्रम भी आगामी आदेश तक निरस्त हो गया है।

कल रहेगा जिले में अवकाश

सिवनी- पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी का आज 16 अगस्त की शाम 5 बजकर 5 मिनिट पर निधन हो गया ।

इस दुःख की घड़ी में सारा देश शोकाकुल है वही प्रदेश सरकार ने कल 17 अगस्त का अवकाश घोषित कर दिया है । इस दौरान जिले के सभी शासकीय व प्राइवेट स्कूल, सरकारी कार्यलाय बन्द रहेगे ।

सख्त कोतवाल ने की 4 मनचलों के खिलाफ कार्यवाही

सिवनी -नगर के गर्ल्स कॉलेज और स्कूल कॉलेज के आसपास घूमने वाले मनचलों की चेकिंग के लिए पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री विवेक राज सिंह के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने अभियान चलाया जिसमें महिला पुलिस बल और निर्भया पुलिस टीम के साथ सादे कपड़े में पुलिस वालों ने स्कूल और कॉलेज के आसपास बिना कारण घूमते-फिरते पाए गए मनचलों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही जारी है।

इससे पूर्व 6 मनचलों के खिलाफ धारा 151 के तहत गिरफतार कर उनकी मोटर सायकिल भी ज्प्त की गई थी । आज 16 अगस्त को पुनः कार्यवाही के दौरान नरसिहपुर के मुंगवानी थाने के निवासी 3 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 151 की कार्यवाही की गई है।

थाना प्रभारी अरविन्द जैन ने बताया कि युवक अनुप पिता रम्मू सराठे उम्र 22 ,वीरू पिता संदीप बाबूलाल,राजकुमार पिता घनश्याम ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई ।

वही एक नगर के युवा के लंबे बालों को उसके पिता को बुलाकर कटिंग कराई गई है।