Home Blog Page 2183

आसिफ खान की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा

सिवनी – नाबालिग की गुमशुदगी के संदेही आरोपी आसिफ खान की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गयी है।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सपना (36) पति भरत ईसरका निवासी काली चौक की पुत्री तनिया ईसरका (17) की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर संदेही आरोपी आसिफ सकुनत पर एक हजार रूपये का ईनाम जिला पुलिस अधीक्षक विवेक राज सिंह द्वारा घोषित किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार बताया जाता है कि प्रकरण का संदेही आरोपी आसिफ सकुनत घटना के दिन से फरार है, जिसके लिये हर संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु आरोपी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक राज सिंह ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमाँक 80-अ में निहित प्रावधानों के तहत घोषणा की है कि जो कोई व्यक्ति कर्मचारी, अधिकारी उक्त प्रकरण के आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकेगी उसे 1000 रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा।

शहीद बिंदु कुमरे को किया गया नमन

सिवनी-अमर शहीद बिन्दु कुमरे के गृह ग्राम जावरकाठी मे शहीद सम्मान दिवस समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि विधायक कमल मर्सकोले, जिला कलेक्टर गोपाल चंद डाड , जिला पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिह रहे आज इस शहीद दिवस सम्मान पर अतिथियों ने सर्वप्रथम शहीद बिन्दु कुमरे के स्मारक स्थल पहुचकर अपनी श्रधांजलि अपिंत कर नमन किया ।

इसके बाद सभी जन ग्राम पंचायत जावरकाठी के समीप कार्यक्रम स्थल पहुचे जहाँ शहीद बिन्दु कुमरे की माता श्रीमती बिदिया बाई कुमरे जी का सम्मान किया गया जहाँ पर शासकीय शालाओं के बच्चों द्वारा स्वागत गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस सम्मान दिवस मे जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनील तेकाम, उत्कृष्ट शाला प्राचार्य विमल ठाकुर, नगर निरिक्षक माकों, जनपंद शिक्षा केन्द्र से रक्षानंद झा, सुनील ठाकुर सहित ग्रामवासी, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, बच्चे उपस्थित थे

6 मनचलो के खिलाफ हुई कार्यवाही

सिवनी -नगर के गर्ल्स कॉलेज और स्कूल कॉलेज के आसपास घूमने वाले मनचलों की चेकिंग के लिए पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री विवेक राज सिंह के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने अभियान चलाया जिसमें महिला पुलिस बल और निर्भया पुलिस टीम के साथ सादे कपड़े में पुलिस वालों ने स्कूल और कॉलेज के आसपास बिना कारण घूमते-फिरते पाए गए मनचले लड़कों को थाना लाकर कार्रवाई की गई।

इस दौरान जितेंद्र उइके राजकुमार सैयाम अमन चौधरी राहुल श्रीवास्तव

विनय सनोडिया आकाश जघेला को धारा 151 के तहत गिरफतार कर उनकी मोटर सायकिल भी ज्प्त की गई है,वही सभी के खिलाफ मोत्रव्हिकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

दुर्घटना में थाना प्रभारी की मौत

छिंदवाड़ा -मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सुरलाखापा गांव में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में हर्रई थाना प्रभारी चंद्रशेखर भगत की मौत हो गई।सोमवार-रविवार की दरमियानी रात भी उनकी गस्त की ड्यूटी थी। थाना प्रभारी सरकारी वाहन से छिन्दवाड़ा से थाने जा रहे थे।

उसी दौरान सुरलाखापा गांव के पास बेलगाम कंटेनर यूपी 78 सीएन7575 ने उनकी गांड़ी को जोरदार टक्कर मारी। जिससे थाना प्रभारी चंद्रशेखर भगत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद एसपी अतुल सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।जिसके बाद थाना प्रभारी का शव हर्रई अस्पताल में रखवाया गया है ।

सुकन्या समृद्धि योजना में 250 रूपए से भी खुलेगा खाता

सिवनी -जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ के अनुसार अब सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता अब 250 रूपए में भी खुलवाया जा सकेगा।

दो बालिकाओं के माता-पिता इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके तहत अधिकतम डेढ़ लाख रूपए एक वित्तीय वर्ष में भरे जा सकते हैं।

मालूम हो की पूर्व में खाता खुलवाने के लिये न्यूनतम राशि एक हजार रूपए निर्धारित थी। जिसमें परिवर्तन किया गया है। इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे। जन्म प्रमाण-पत्र अथवा अंकसूची या इनके अभाव में ग्राम पंचायत के सरपंच या पार्षद के प्रमाणीकरण के आधार पर खाता खुलवाया जा सकता है। इसके साथ ही माता-पिता का आधारकार्ड होना चाहिए।

आजादी पर्व पर रोशन हुए शहीद स्मारक

सिवनी-आगामी 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व स्‍वतंत्रता दिवस 2018 के अवसर पर कलेक्‍टर कार्यालय एवं शहीद स्‍मारक जय स्‍तम्‍भ में साज सज्‍जा एवं आकर्षक रोशनी जिले के वाशियो के लिये आकर्षण का केंद्र बनी है।

मालूम हो की 15 अगस्त के दिन ही भारत वर्ष अग्रेजो की गुलामि से आजाद हुआ था,इस दौरान जिला से भी स्वंत्रता स,ग्राम सेनानी शहीद हुए थे,जिनकी याद में शहीद स्मारक व जय स्तभ बनाया गया है।

मुनमुन ने की कावड़ यात्रा की अगवानी

सिवनी:- हर वर्ष इस वर्ष भी सावन मास के अवसर पे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विशाल कांवड यात्रा के साथ दिघौरी स्थित गुरू रत्नेश्वर धाम पहुंच कर विकास एवं शांति की मनोकामना के साथ भगवान शिव का *लजलाभिषेक किया,तथा प्रतिवर्ष स्वयं की ओर से आयोजित भोजन प्रसाद (भंडारा) प्रारंभ कराया गया। जिसे हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया।

प्रतिवर्ष पूज्यपाद जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती जी महाराज के निर्देश व आशीर्वाद से निकलने वाली विशाल पवित्र कांवड यात्रा आज 13 अगस्त को प्रातःकाल 6 बजे भगवान शिव की आराधना के साथ मातृधाम कातलबोडी से प्रारंभ की गई।

जो ग्राम करहैया, जैतपुर, मुंगवानी, सापापार एवं चौडा होते हुए गुरु रत्नेश्वर धाम (पितृधाम) दिघौरी पहुंची।

जहां पर समस्त शिव भक्त कांवड़ियों सहित सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिव लिंग का मां बैनगंगा के पवित्र जल से जलाभिषेक किया।

इसके पश्चात श्ल राय द्वारा प्रतिवर्ष स्वयं की ओर से श्रद्धालु कांवड़ियों के लिए कराये जाने वाले भोजन प्रसाद (भंडारा) को स्वयं परोस कर प्रारंभ कराया गया। जिसे ग्रहणकर हजारों शिव भक्त श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई विशाल कांवड यात्रा जैसे धार्मिक कार्य मे सहयोग करने वाले समस्त मंदिर के पुजारियों, श्रद्धालुओं, स्वयं सेवकों, संस्थाओं, पुलिस प्रशासन, समस्त पत्रकार बंधुओ सहित अपने साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नदी में डूबकर एक की मौत

सिवनी-जिले के बरघाट विकास खंड के ग्राम गोरखपुर के कुंजबिहारी गौतम 40 वर्ष की नदी में डूबने से मौत हो गई हैं।

मालुम हो मृतक मवेशी चराने ले गया था,इस दौरान मृतक के साथ उसका बेटा लकी भी था,जिसने अपने डूब रहे पिता को

बचाने का प्रयास किया,परन्तु वो सफल नही हो पाया

उक्त घटनाहिर्री नदी पार करके खुद की मवेशी चलाने के लिए ले जा रहा था,इसी दौरान मृतक

नदी पार कर रहा था ।

घटना की जानकारि मिलते ही गोताखोर व रेस्क्यू टीम ने ग्रामीण गोताखोर की मदद से लगभग 6 घंटे बाद में लाश को बाहर निकालने में सफलता हासिल की।

‘बेघर’ हुए दिग्विजय सिंह, खाली किया सरकारी बंगला

श्यामला हिल्स स्थित बी-वन बंगले से दिग्विजय सिंह का सामान शिफ्ट किया गया. सामान को तीन ट्रकों में भरकर ले जाया गया

भोपाल- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल स्थित सरकारी बंगले को खाली कर दिया है। श्यामला हिल्स स्थित बी-वन बंगले से दिग्विजय सिंह का सामान शिफ्ट किया गया। सामान को तीन ट्रकों में भरकर ले जाया गया।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी जाने वाली सभी सरकारी सुविधाएं बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद सीएम शिवराज ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों को उनके सरकारी बंगले आवंटित तो कर दिए लेकिन दिग्विजय सिंह से उनका बंगला खाली करा लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, उमा भारती एवं बाबूलाल गौर अब भी उन्हीं बंगलों में हैं, जिनमें वो पहले थे।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सरकार से आग्रह किया था कि उन्हे उनके ऑफिस के लिए यह बंगला आवंटित कर दिया जाए। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था लेकिन इस पत्र पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर गृह विभाग ने आवास आवंटन के आदेश जारी कर दिए। इससे पहले हाईकोर्ट जबलपुर ने एक जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों को निशुल्क आजीवन सरकारी आवास की सुविधा के प्रावधान को अवैधानिक करार देते हुए एक महीने में कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

इसके बाद सरकार ने 18 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास आवंटन को निरस्त करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन गृह विभाग ने दिग्विजय सिंह को छोड़ बाकी तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को दोबारा वही बंगले आवंटित कर दिए थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन करेगी ध्वजारोहण

सिवनी- आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जिला मुख्यालय सिवनी में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा,इस दौरान मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा।।