Home Blog Page 2115

किसानों को अपनी चक्की में ना पीसे कमलनाथ -भाजपा

किसानों को अपनी चक्की में ना पीसे कमलनाथ -भाजपा

सिवनी- जिले के किसानो की धान खरीदी मे हो रहे विलंब ने प्रदेश सरकार की लापरवाही और किसान विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। जिले के अन्नदाता किसानो की 90 प्रतिशत धान उनके खलिहानो अथवा खरीदी केन्द्रों पर पडी हुई है, जबकि धान खरीदी की अंतिम तिथी मे सिर्फ 10 दिन शेष रह गये हैं। इन परिस्थितियों मे किसान अपने आप को ठगा हुआ, असाहय और विवश पा रहा है। यदि धान खरीदी हेतु प्रदेश सरकार ने तत्काल ठोस कदम नही उठाये तो भाजपा सड़को पर उतकर अंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस आशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा जारी एक वक्तवय मे कही गई।

श्री तिवारी ने कहा कि ठगी और झूठ फरेब का पर्याय बनी प्रदेश सरकार ने किसानो पर अपना जुल्म ढाना शरू कर दिया है। पहले यूरिया के लिए लाठी चार्ज, फिर बिजली के लिए त्राही त्राही और अब किसानो की धान खरीदी मे हो रहें विलंब ने इस सरकार के नकारापन को उजागर कर दिया है। इस सरकार की लापरवाही का आलम यह है कि प्रारंभ मे हुई धान खरीदी का परिवहन न होने के कारण खरीदी केन्द्रों मे अन्य किसानो की धान रखने की जगह ही नही है। यह सरकार न तो परिवहन व्यवस्था के लिए कदम उठा रही है ना ही भण्डारण की समुचित व्यवस्था है।

श्री तिवारी ने कहा कि किसानो के साथ न्याय करने और उनका मसीहा बनने का ढिंढोरा पीटने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी और उनके प्रबल अनुयायी श्री कमलनाथ यह बतायें कि जब कांग्रेस शासित पडोसी राज्य मे धान खरीदी का मूल्य दो हजार पाॅच सौ रूपय है तो, मध्यप्रदेश मे यह धान सतरह सौ पचास रूपये मे क्यों खरीदी जा रही है ? क्या यह प्रदेश के किसानो के साथ अन्याय नही है ? या यह समझा जाये कि कांग्रेस की नजर मे प्रदेश का किसान कम मेहनतकश हैं ? जबकि पूर्व मे भाजपा सरकार ने किसानो को धान के लिए दो सौ रूपये प्रति क्विंटल बोनस का घोषणा की थी। यही नही पूर्व मे किसानो की धान खरीदी का अनुपात चालीस क्विंटल प्रति हेक्टेयर था जो अब घटाकर पैतीस क्विंटल प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ जी कहते हैं कि उनकी चक्की धीरे चलती है किन्तु महीन पीसती है। श्री नाथ की चक्की धीरे चले या तेज चले किन्तु उसमे किसानो को न पीसे। यदि चक्की ओर चक्करबाज कांग्रेस सरकार ने किसानो पर अपना जुल्म ढाना जारी रखा तो भाजपा तो आंदोलन करेगी ही, किसानो को झूठे वादो का झाॅसा देकर सरकार बनाने वाली कांग्रेस यह समझ ले कि प्रदेश के किसान भी सड़क पर उतकर इस सरकार कि ईंट से ईंट बजा देगें।

वायरल Wedding Card, जिसमें मेहमानों से गिफ़्ट नहीं, ‘मोदी’ के लिए वोट मांगा गया है

0

कुछ जोड़े अपनी शादी में आने वाले मेहमानों को गिफ़्ट लाने के लिए मना करते हैं, कुछ जोड़े होते हैं जो क्या गिफ़्ट चाहिए वो भी बता देते हैं, फिर आते हैं वो जोड़े जो गिफ़्ट के बदले नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगते हैं.

चेन्नई में किसी ने एक शादी के कार्ड की तस्वीर अपलोड की जिसमें अतिथियों से गुज़ारिश की गई थी कि वो गिफ़्ट न लाएं, बल्कि बदले में अपना बहुमुल्य वोट ‘मोदी’ को दें.

इंडियन एक्स्प्रेस के अनुसार, सूरत के एक परिवार ने अपने बेटे की शादी के लिए ये कार्ड छपवाया था. इसके माध्यम से वो 2019 मुख्य चुनाव के लिए भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी एक शादी के कार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को छापा गया था.

ऐसा नहीं है कि लोग सिर्फ़ भाजपा के पक्ष में ही अपनी शादी के कार्ड छपवा रहे हैं, पिछले साल एक कार्ड की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही थी, जिसमें लिखा था- हमारी भूल, कमल का फूल.

ऐसे लोगों से निवेदन है कि शादी-ब्याह बड़ा निजी मामला है, इसे राजनैतिक बनाना कोई अच्छी बात नहीं है.

जिला सिवनी में डायल-100 वाहनों की उपलब्धि

सिवनी -वर्ष 2018 में सिवनी जिले में डायल हंड्रेड वाहनों के लिए कुल 35506 इवेंट प्राप्त हुए थे जिसमें से कुल 31726 इवेंट में डायल हंड्रेड वाहनों ने अटेंड किया और मौके पर कार्रवाई की गई सेस 3780 इवेंट में थाना प्रभारी एवं एसडीओपी के द्वारा कार्यवाही की गई.
डायल हंड्रेड वाहनों के द्वारा तत्परता पूर्वक मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने से सामान्य प्रकृति के छोटे मामले मौके पर ही सुलझाए गए हैं इससे पुलिस के कार्यों में गति आई है तथा गुणात्मक सुधार हुआ है.

उप पुलिस अधिकछक गोपाल डाण्डेल ने बताया कि सिवनी जिले में वर्तमान में कुल 14 डायल हंड्रेड वाहन कार्यरत हैं।

सिवनी जिले में सीरियल टारगेट की शूटिंग होगी

सिवनी // सिवनी में अनेक ऐसे स्थान है जहाँ पर फिल्मों या सीरियल्स की शूटिंग कर यहाँ के लोगों को अवसर दिया जा सकता है। उक्त उदगार फिल्म पटकथा लेखक आशुतोष दुबे ने एक चर्चा के दौरान व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि सिवनी जिले में अनेक ऐसे लेखक हैं जो अपने कार्याें के कारण पूरे देश में जाने जाते हैं। टेलीविजन एवं फिल्मों में आज नये विषयों को लेकर ग्रामीण अंचलों की खाक छानी जा रही है। यहाँ पर उन्होंने अनेक लोगों से संपर्क भी किया है और इस वर्ष वे यहाँ पर टेलीविजन सीरियल टारगेट की शूटिंग भी करेंगे लेकिन इसके पूर्व जिन विषयों को लेकर वे कार्य कर रहे है उसमें बहुत सा काम करना शेष है। जैसे ही यह कार्य पूरा होगा यहाँ शूटिंग प्रारंभ कर दी जायेगी।

इस अवसर पर गीतकार हरीहर ढोकले ने कहा कि यहाँ पर बहुत से साहित्यकारों से मिलने का अवसर मिला और इनकी रचनाओं का फिल्मों में एवं सीरियलों में उपयोग किया जायेगा। हाल ही मंे अल्प प्रवास में पहुँचे इन दोनों कलाकारों ने कहा कि सीरियल की शूटिंग के दौरान मुंबई एवं स्थानीय कलाकारों का समावेश होगा।

चर्चा के दौरान उपस्थितजनों में डॉ.राम कुमार चतुर्वेदी, एडव्होकेट अखिलेश यादव, वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश तपिश, अखिलेश श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद सोनी एवं एक्यूप्रेशर से संबंधित डॉ.देवी प्रसाद सोनी सहित अनेक लोगों ने उनसे चर्चा की।

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज

0

नया साल आरंभ हो चुका है, इसी के साथ आरंभ होने जा रहा है खगोलीय घटनाओं का सिलसिला भी। 05 और 06 जनवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आयेगा, मगर कई अद्भुत संयोग इसे बेहद खास बना रहे हैं।

साल 2019 की शुरूआत के बाद पहले हफ्ते में ही साल का पहला ग्रहण है। 05 जनवरी की आधी रात से ही ये ग्रहण आरंभ होगा जो 06 जनवरी दिन तक रहेगा। ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आयेगा। लिहाजा इससे किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। खासतौर से गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, अमेरिका में दिखायी देखा। लिहाजा इसका असर भी वहीं तक सीमित रहेगा।

इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत : साल का पहला सूर्य ग्रहण भले ही भारत में नजर नहीं आयेगा। मगर देश के प्रमुख ज्योतिषियों का कहना है कि इससे 04 राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह 04 राशियां हैं सिंह, धनु, तुला और कुंभ राशि।

सूर्यग्रहण के बाद इन राशि वालों पर जमकर खुशियों की बरसात होगी। इन राशि वाले लोगों के लिये ये समय बेहद खास होगा, शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल होंगे। जीवन में आने वाली सभी प्रकार की विनाशकारी शक्तियों का नाश होगा।

ग्रहण के दिन शनैश्चरी अमावस्या का योग : साल का पहला सूर्य ग्रहण भले ही भारत में नजर नहीं आयेगा लेकिन इस दिन शनैश्चरी अमावस्या होने की वजह से यह दिन बेहद खास होगा। शनैश्चरी अमावस्या के दिन ग्रहण होने के कारण इस दिन दान, जप – पाठ, मंत्र एवं स्तोत्र – पाठ, मंत्र सिद्धि, तीर्थ स्नान, ध्यान, हवन आदि का महात्मय और भी बढ़ जाता है।

शनि अमावस्या पर करें यह उपाय : ग्रहण काल के समय अगर शिवजी का पूजन किया जाये तो जिन पर शनि की साढ़े साती अथवा ढैया चल रही हो उसकी सभी विपत्ति दूर हो जायेंगी। ऐसे जातक जिनकी कुण्डली में सूर्य और राहु या सूर्य शनि का संबंध हो तो उन्हें शिवजी की पूजा अवश्य करनी चाहिये। इस दिन गन्ने के रस, शहद और केसर मिश्रित दूध से शिवजी का पूजन करें। इस दिन शमी वृक्ष का पूजन भी अवश्य करना चाहिये, जिससे सभी रोगों से मुक्ति मिल जाती है।

इस साल होंगे कुल 05 ग्रहण : साल 2019 में तीन सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। सबसे पहला सूर्य ग्रहण 05 जनवरी को होगा। इसके बाद 21 जनवरी को चंद्र ग्रहण होगा जो दिन के समय में लगेगा। मगर भारत में यह दोनों ही नजर नहीं आयेंगे। अपने देश में सिर्फ दो ग्रहण ही दिखायी देंगे।

16 जुलाई को खण्ड ग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र एवं धनु – मकर राशि पर होगा। ग्रहण का स्पर्श रात 01ः32 से होगा और मोक्ष रात साढ़े 04 पर होगा। ग्रहण का पर्वकाल 02 घण्टा 58 मिनिट का रहेगा।

2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को होगा। यह खण्ड ग्रास सूर्यग्रहण होगा, जो मूल नक्षत्र एवं धनु राशि पर मान्य होगा। यह खण्ड ग्रास सूर्य ग्रहण केवल दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में ही दिखायी देगा। जिन क्षेत्रों में ये ग्रहण दिखायी देगा, सिर्फ वहीं इससे जुड़े नियम मान्य और प्रभावी होंगे।

कमल युवा महोत्सव के राष्ट्रीय प्रभारी बने पीयूष

piyush dubey seoni

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम कमल युवा महोत्सव के प्रभारी के रूप में पीयूष दुबे को चुना गया है। मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन ने यह जिम्मेदारी पीयूष दुबे को देते हुए बेहतर क्रियान्वयन की आशा व्यक्त की

ज्ञातव्य होगा कि पीयूष दुबे राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य होने के साथ साथ विभिन्न राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन कर रहें है। गत दिवस भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में सम्पन्न बैठक के बाद पीयूष दुबे ने बताया कि इस कमल युवा महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश मे विजय लक्ष्य 2019 की थीम पर एक दो दिवसीय युवा मेला होगा, जिसमे भाजपा के विकास के एजेंडे के साथ साथ लोक कला, साहित्य, संगीत, नृत्य एवम स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमो का मंचन किया जायेगा। विजय लक्ष्य कार्यक्रम के समापन में नरेंद्र मोदी दिल्ली में एक कार्यक्रम में सभी प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

नौकरानी के प्यार में पागल 75 साल के बुजुर्ग ने मांगा तलाक


भोपाल । जिला अदालत में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने तलाक के लिए आवेदन दिया है। जब इस मामले में कुटुंब न्यायालय ने काउंसलिंग कराई, तो खुलासा हुआ प्रोफेसर को घर में काम करने वाली नौकरानी से प्यार हो गया है और वे उससे शादी करना चाहते हैं। नौकरानी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। मामला अभी योगेश चंद्र शुक्ल की अदालत में विचाराधीन है।

35 साल बाद दोबारा शादी करने के मूड में है प्रोफेसर…

कुटुंब न्यायालय की काउंसलर नुरुनिशा खान ने बताया कि जब उन्हें 75 वर्षीय बुजुर्ग के तलाक के मामले में काउंसलिंग करने कहा गया तो लगा कि शायद बच्चों ने संपत्ति के लिए बुजुर्ग दंपती के बीच बच्चों ने दरार डाली होगी। जब उन्होंने बुजुर्ग दंपति और उनके बच्चों को काउंसलिंग के लिए बुलाया तो पता चला 75 वर्षीय बुजुर्ग शादी के 35 साल बाद दोबारा शादी करने के लिए पत्नी से तलाक ले रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं, इसमें एक इंजीनियर है। दूसरी कॉलेज में पढ़ रही है। उनके पिता का पहले भी घर में काम करने नौकरानियों से अफेयर रहा है। जिसका विरोध करने पर पिता घर में हंगामा खड़ा कर देते थे। पिता को कई बार समझाने के बाद वे नहीं माने। इसके बाद वे मां को लेकर पिता से अलग हो गए। बच्चों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था, कि बात तलाक तक पहुंच जाएगी।

बच्चों ने बताया- पापा ने मम्मी से भी love marriage की थी

काउंसलिंग के दौरान बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता ने लव मैरिज की थी। मां उसी कॉलेज में पढ़ती थी, जिसमें पिता प्रोफेसर थे। पिता घर की नौकरानी पर खुलकर पैसा खर्च करते थे। इस पर उन्हें समझाया, उनकी काउंसलिंग कराई, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। बच्चों ने बताया कि मां वर्किंग थी इसलिए घर में नौकर के बिना काम नहीं चलता। पुरुष नौकर इसलिए नहीं रख सकते थे कि घर में लड़की भी थी। जिसका खामियाजा इस उम्र में मां और हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

नरेंद्र मोदी की बायोपिक में होगा ये एक्टर

0

नरेंद्र मोदी की बायोपिक में होगा ये एक्टर 07 जनवरी को लॉन्च होगा फर्स्ट लुक

narendra modi bio pic

मुंबई । बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है।  हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लाइफ पर बनी फिल्म ‘The Accidental Prime Minister’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है और अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बायोपिक बन रही है जिसका कन्फर्मेशन ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दिया है।

तरण ने ट्वीट कर लिखा, ‘ऑफिशियल हो गया…विवेकानंद ओबेरॉय (विवेक ओबेरॉय) नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे। इसका टाइटल पीएम नरेंद्र मोदी‘ #PMNarendraModi है। ओमंग कुमार इसे डायरेक्ट करेंगे। प्रोड्यूसर संदीप सिंह होंगे. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 7 जनवरी को लॉन्च होगा। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2019 के मध्य से शुरू हो जाएगी।

ये हीरो लीड रोल में…

फिल्म में एक्टर विवेक ओबेरॉय लीड रोल निभाएंगे। विवेक इस रोल के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। पिछले डेढ़ साल से उमंग कुमार फिल्म की टीम के साथ मिलकर इसकी कहानी को लेकर काम कर रहे थे। इस फिल्म में पीएम मोदी के लाइफ के सभी पहलुओ पर रोशनी डाली जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी।

#narendramodibiopic #narendra #modi #biopic

Current Affairs in Hindi 1 Jan to 5 Jan 2019

Current Affairs in Hindi 1 Jan to 5 Jan 2019

हेलो दोस्तों सबसे पहले तो आपको 2019 की शुभकामनाएं, अपनी वेबसाइट में हर 5वें दिन करंट अफेयर्ससामयिकी के प्र्शन और उत्तर डाला करेंगे। आप इन्ह प्र्शन उत्तरों को पढ़ कर आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकतें हैं. 1 जनवरी से लेकर 5 जनवरी के प्र्शन और उत्तर आपको यहाँ पर मिलेंगे। कृपया करके इस पेज को सेव कर लें या फिर प्रिंट आउट लेकर रख दें.

Current Affairs in Hindi from 1st जनवरी to 5 जनवरी। You can also download the Hindi current affairs of 2019 in PDF format from our website. The PDF files of the Hindi current affairs will help you to grow up your knowledge of the Hindi Current affairs and General Knowledge 2019 Hindi.

Current Affairs in Hindi 1 Jan to 5 Jan 2019

1: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किन 3 द्वीपों के नाम बदल कर नए महत्वपूर्ण नाम दिए?
Ans: रॉस द्वीप, नील द्वीप, हैवलॉक द्वीप।

2: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बदले गए द्वीपों के नाम क्या क्या हैं? और उन्हें क्या क्या नाम दिए गए?
Ans: रॉस द्वीप – नेताजी सुभाष चंद्र बॉस, नील द्वीप – शहीद द्वीप , हैवलॉक द्वीप – स्वराज द्वीप।

3. 150 टेस्ट मैच जीतने वाला विश्व का 5वां देश कौन बना?
Ans: भारत।

4. भारत की कौन सी क्रिकेटर महिला ICC 2018 की सर्वश्रेस्ठ खिलाड़ी बनी?
Ans: स्मृति मंधाना।

5. हाल ही में किस राज्य द्वारा गौ कल्याण सेस लगाए जाने की घोषणा की गयी?
Ans: उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा।

6. किसे हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
Ans: जस्टिस ए. के. सिकरी।

7. हाल ही में किस भारतीय डाक्यूमेंट्री फिल्म को बेस्ट शार्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म का अवार्ड एशिया साउथ ईस्ट इंटरनेशनल शार्ट फेस्टिवल में दिया गया?
Ans: फाइंडिंग ब्यूटी इन गार्बेज।

8. हाल ही में किस व्यक्ति को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया?
Ans: विनोद कुमार यादव।

9. किसे हाल ही में तेलांगना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया?
Ans: थोट्टाथिल बी. राधाकृष्णन।

10. आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे बनाया गया?
Ans: सी. प्रवीण कुमार।

ये कुछ महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स थे जो आने वाली परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण हैं. आपको इन्हे follow करते रहना होगा और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा मैं बैठना होगा।

GK 2019 Hindi | सामान्य ज्ञान 2019 – General Knowledge 2019

GK 2019 Hindi | सामान्य ज्ञान 2019 – General Knowledge 2019

सामान्य ज्ञान हिंदी में यहाँ पर दिया गया है, आपको महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी यहाँ पर provide करवाई गयी है. अगर आप चाहते हैं की आपको आने वाले टाइम में गवर्नमेंट जॉब मिले तो आपको ज़रुरु इन्ह प्रश्न और उत्तर को पढना चाहिए. इन्हें पढ़कर आप आसानी से एक सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं. आने वाले समय में हम और भी सामान्य ज्ञान आपके साथ शेयर करेंगे. GK 2019 बहुत ही मत्वपूर्ण है आने वाले एग्जाम के लिए.

चाहे आप सरकारी नौकरी करते हैं, या फिर तैयारी कर रहें हैं, फिर भी आपको इन्ह प्रश्नोतरी को पढ़ लेना चाहिए, क्यूंकि इनकी मदद से आप बहुत अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं. सामान्य ज्ञान 2019.

GK 2019 Hindi – Samanya Gyan 2019 पढ़ें

GK 2019 Hindi – Samanya Gyan 2019 Hindi, General Knowledge in Hindi 2019, GK Questions and Answer Hindi 2019 – 2020, Hindi GK 2019 for SSC, UPSC and other important exams. General Knowledge in Hindi 2019 – 2020 for the upcoming exams of the Government tests or others.

1. मोटर गाड़ियों से निकलने वाली गैस कौन सी है – कार्बन मोनोऑक्साइड.

2. सोने की शुद्धता को किसमें परिभाषित किया जाता है – कैरेट.

3. सौर मंडल में कितने ग्रह हैं – 7

4. गुब्बारों को भरने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है – हाइड्रोजन.

5. वेदों में निम्न में से किसे सृष्टि रचयिता कहा गया है? – शंकराचार्य.

6. चांद पर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति कौन था – नील आर्मस्ट्रांग.

7. भारत में हीरे की खानें कहां है – पन्ना मध्य प्रदेश.

8. श्री कृष्ण ने कौरव पांडव युद्ध के समय अर्जुन को दिया उपदेश का वर्णन कहां मिलता है – भगवत गीता

9. सती प्रथा का अंत करने के लिए किस भारतीय नेता ने प्रयत्न किए – राजा राममोहन राय.

10. हमारा राष्ट्रीय गीत कौन सा है – वंदे मातरम.

11. राष्ट्रीय गान को गाने में अधिकतम कितना समय लगता है – 52 सेकंड.

12. कार्नवालिस द्वारा स्थाई बंदोबस्त की पद्धति कब लागू की गई – 1780 मैं

13. साइमन कमीशन कब भारत आया – 1928.

14. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ – 13 अप्रैल 1919 में

15. अजंता की गुफाएं किस राज्य में स्थित है – महाराष्ट्र.

16. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ – 8 अगस्त 1942

17. आजाद हिंद फौज की स्थापना किसने की – सुभाष चंद्र बोस

18. दिल्ली चलो का नारा किसने दिया था – सुभाष चंद्र बोस.

19. भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर है – सतलुज.

20. हीराकुंड बांध किस राज्य में स्थित है – उड़ीसा.

21. भारत की प्रथम नदी घाटी परियोजना कौन सी थी – दामोदर घाटी परियोजना.

22. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है – नील नदी

23. अशोक ने किस धर्म को अपना लिया था – बौद्ध धर्म.

24. धामी गोली कांड कब हुआ – 16 जुलाई 1939 में

25. भारत का संविधान कब लागू हुआ – 26 जनवरी 1950 में.

26. भारत की संविधान का संरक्षण कौन है – उच्चतम न्यायालय.

27. राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम किस वर्ष संसद द्वारा पारित किया गया – 1990 में.

28. छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊंची चोटी है – पारसनाथ.

29. भारत में अभ्रक का सर्वाधिक उत्पादन कौन से राज्य से होता है – झारखंड.

30. मदर टेरेसा का जन्म कहां हुआ – अल्बानिया.

31. भारतीय सशस्त्र सेनाओं का प्रमुख सेनापति कौन होता है? – राष्ट्रपति.

32. सौर ऊर्जा किससे प्राप्त होती है- सूर्य.

33. ऐसा कौन सा देश दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना जबकि पहले नंबर पर अमेरिका है? – चीन

34. कारक के कितने भेद हैं – 8

35. अंतरिक्ष की दूरी नापने के लिए कौन सी सही इकाई है – प्रकाश वर्ष.

36. ड्राई आइस क्या होता है – ठोस कार्बन डाइऑक्साइड.

37. खाना पकाने वाली LPG गैस किसका मिश्रण है – प्रोपेन एवं ब्यूटेन का.

38. विद्युत बल्ब में भरी जाती है – नाइट्रोजन गैस.

39. किस साल को स्टैंडर्ड सेल कहते हैं- कैडमियम सेल.

40. किस मच्छर के काटने से डेंगू ज्वर आता है – एंडीज.

41. जल का आपेक्षिक घनत्व अधिकतम होता है – 4 डिग्री सेल्सियस पर.

42. नील क्रांति का संबंध किससे है – मत्स्य उत्पादन से.

43. सफेद क्रांति का संबंध किससे है – दूध उत्पादन से.

44. कौन सा राज्य मसाला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है – केरल.

45. क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन है – राजस्थान.

46. गुब्बारों में स्वयं उड़ने वाली कौन सी गैस भरी जाती है – हीलियम.

47. प्राथमिक रंग कौन से हैं – लाल हरा नीला.

48. वह यंत्र जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है क्या कहलाता है – बैटरी.

49. एलेग्जेंडर फ्लेमिंग ने क्या खोजा था – पेनिसिलिन.

50. सूर्य एक क्या है – तारा.

GK 2019 Hindi – सामान्य ज्ञान 2019 हिंदी

Latest General Knowledge in Hindi 2019 – 2020 for the upcoming exams and the latest Government entrance examinations. Most useful and top general knowledge questions and answers in Hindi 2019 – 2020 to crack the recruitment exams.

51. इंडिका किसकी रचना है – मेगस्थनीज की.

52. महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च किस वर्ष किया गया – 1930 में.

53. बैरोमीटर की रीडिंग नीचे जाती प्रतीत हो तो यह किस चीज का संकेत है – तूफान का.

54. जैन धर्म के संस्थापक कौन थे – ऋषभदेव.

55. गौतम बुद्ध को बोधगया मैं किस वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ – पीपल.

56. गिर के वन कहां पाए जाते हैं – गुजरात.

57. भारत में सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां पर स्थित है – खड़गपुर.

58. डिस्कवरी ऑफ इंडिया नामक पुस्तक किसने लिखी? – जवाहरलाल नेहरू.

59. नील का उपहार नाम से किस देश को पुकारा जाता है – मिस्र.

60. राजा सांसी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां पर स्थित है – अमृतसर.

61. झूमर कहां का लोक नृत्य है – पंजाब.

62. भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है – राष्ट्रपति. 

More GK 2019 Hindi Updated Soon