Home Blog Page 2116

3 डाक्टरो के क्लिनिक पर छापा

आदेगांव – नगर मे मे चल रहे बंगालियों के अवैध क्लीनिकों पर एस.डी.एम.अंकुर मैश्राम ने औचक निरीक्षण कर तीन क्लिनिक सील किए गए है ।यहां पर संचालित संजीव क्लिनिक , एस.के.विश्वास, अमित विश्वास, व एक होम्योपैथी क्लीनिक पर तालाबंदी की गई , इन सील हुए क्लीनिकों मे एलोपैथिक दवाईयां भी मिली ।

एस डी एम ने बताया कि कल उन्होंने समीपस्थ ग्राम मढी, खखरिया आदेगांव के विभिन्न कार्यालयों स्कूलों, छात्रावास, कन्या आश्रम व आदेगांव मंडी मे निरीक्षण कर अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मढी , खखरिया के उपरांत उन्होंने आदेगांव के इन क्लीनिकों पर निरीक्षण किया, उन्होंने बताया कि यह काम स्वास्थ्य विभाग के बी एम ओ का है, किन्तु मेरे द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से संचालित क्लीनिक जो ग्रामीण आदिवासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे थे उन पर नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए 3 क्लीनिक पंचनामा बनाकर सील किए गए है ।आदेगांव के शेष बंद मिले क्लीनिकों पर भी आगामी दिनो मे उचित कार्यवाही की जाएगी ।

क्लिनिक सर्चिंग के दौरान उपस्थित जनसमुदाय से यह बार बार उठा रही थी कि क्षैत्र के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मे पर्याप्त सुविधाएं न मिलने के कारण लोगो को इनसे प्राथमिक उपचार मिल जाता है । इसलिए लोग इन पर आश्रित होते है

नगरीय क्षेत्र में नवीन तहसील सिवनी नगर का गठन

सिवनी: राज्य शासन द्वारा नवीन तहसील सिवनी नगर का सृजन किया गया है, जिसमें कुल 30 पटवारी हल्के एवं 75 ग्राम समाविष्ट होंगे। इस नवीन सिवनी नगर तहसील में राजस्व निरीक्षक वृत्त सिवनी 01 के पटवारी हल्का क्रमांक 13, 15 से 24, एवं 26 से 28, निरीक्षक वृत्त सिवनी 02 के पटवारी हल्का क्रमांक 03 से 12, 14 एवं 25 तथा निरीक्षक वृत्त बंडोल के पटवारी हल्का क्रमांक 01 एवं 02, निरीक्षक वृत्त भोमा के पटवारी हल्का क्रमांक 29 एवं 30 कोसमाविष्ट किया गया है । नवीन तहसील सिवनी नगर का मुख्यालय सिवनी होगा |

खास खबर Dial 100 – सेवा से आई अपराधो में कमी

सिवनी- आज मप्र का जनमानस इस योजना से बखूबी बाकिफ हैं साथ ही पुलिस विभाग की फ्रंट लाइन सिद्ध होते दिख रही हैं ये योजना जनता का सुरक्षा कवच बनीं डायल-100 सेवा, मध्यप्रदेश शासन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण अभिनव पुलिस आपातकालीन रिस्पांस सेवा योजना सिद्ध हो रही डायल 100 सेवा..आम जनमानस में चर्चा हैं कि डायल-100 सेवा पुलिसिंग का सबसे क्रांतिकारी कदम है, इससे न सिर्फ पुलिस की दक्षता में वृद्धि हुई है अपितु जनता को बेहतर पुलिस सेवा मिल रही है, जनता के मन मे सुरक्षा की भावना बड़ी और इस सेवा से मध्यप्रदेश पुलिस की देश भर में सराहना हों रही हैं

मप्र: डायल-100 सेवा के 1000 FRV वाहन तथा 150 FRV मोटरबाईक्स प्रदेश भर में चौबीसों घण्टे हैं तैनात 01 नवम्बर 2015 से मध्यप्रदेश पुलिस की इस इस महत्वाकांक्षी ʺडायल-100ʺ सेवा का शुभारम्भ किया गया, तब से लेकर अभी तक विभिन्न प्रकार की सूचनाओं पर डायल-100 वाहन व्दारा 61 लाख स्थानों पर पहुँचकर पीड़ितों को मदद पहुँचाई है । डायल 100 सेवा से प्रदेश में मारपीट, छेड़़छाड़, चोरी, लूट इत्यादि अपराधों में कमी आयी है, डायल-100 सेवा के 1000 FRV वाहन तथा 150 FRV मोटर बाईक्स की तैनाती से सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की (Presence and Visibility) उपस्थिति एवं उपलब्धता बढ़ी है जिससे जनता में सुरक्षा की भावना पैदा हुई है ।

डायल 100 सेवा से प्रदेश में मारपीट, छेड़़छाड़, चोरी, लूट इत्यादि अपराधों में कमी आयी है, डायल-100 सेवा के 1000 FRV वाहन तथा 150 FRV मोटर बाईक्स की तैनाती से सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की (Presence and Visibility) उपस्थिति एवं उपलब्धता बढ़ी है जिससे जनता में सुरक्षा की भावना पैदा हुई है । डायल 100 वाहन प्रतिमाह लगभग 30 लाख किमी गश्त भी दिन एवं रात्रि में करती है । दिन की गश्त प्रायः बालिका विद्यालयों, सुनसान गलियों, भीड़ भरे बाजारों, बैंकों आदि के आसपास की जाती है एवं रात्रिगश्त के दौरान राजमार्गों पर भी गश्त की जाती है। जिससे राजमार्गों पर लूट, ट्रक लूटने की घटनाओं में कमी आई है । डायल 100 योजना लागू होने के बाद अपराधों में 17 प्रतिशत तक की कमी आई है ।
डायल 100 सेवा के प्रारंभ होने से FRV बेस प्वाईंट के आसपास साधारण अपराधों जैसे छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौच, शराब पीकर उत्पात आदि में गिरावट आई है। समय पर पुलिस पहुंच जाने से तमाम घटनायें साधारण स्तर से गंभीर स्तर तक नहीं जा पाती है और प्राथमिक स्तर पर ही रोकथाम हो जाती है । FRV एक तरह से चलित थानों का कार्य कर रही है । अच्छे और समुचित संसाधन होने से पुलिस स्टाफ में भी आत्मविश्वास बढ़ा है और उनके आचरण, व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आया है। वे स्वयं प्रेरणा से जनता की सहायता एवं सेवा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। कई कर्मचारियों ने कर्तव्य के सामान्य दायरे से परे जाकर अपनी जान परवाह किये बिना भी सैकड़ों पीड़ितों की जान बचाई है और हथियारबंद और हिंसक अपराधियों को पकड़ा है

वर्ष 2018 में डायल-100 द्वारा 21.84 लाख पीड़ितों को पहुँचाई पुलिस सहायता डायल-100 द्वारा अब तक विभिन्न प्रकार की सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाकर लाखों लोगों की मदद की जा चुकी है.

जिसकी संक्षिप्त जानकारी निम्नानुसार है 2018 में 21.84 लाख पीड़ितों एवं जरूरतमंदों को पुलिस सहायता प्रदान की गई है । अभी तक 61 लाख से भी अधिक लोगों को मदद पहुँचाई गई
2018 में 180 डायल 100 द्वारा नवजात शिशुओं को बचाया गया है अभी तक कुल 517 परित्यक्त शिशुओं को अस्पताल पहुंचाया गया । 2018 में डायल 100 द्वारा 4081 गुम बच्चों को उनके माता – पिता / पालकों के पास पहुंचाया गया है । सेवा प्रारम्भ होने से लेकर अभी तक 8368 भटके बच्चों को अभिभावकों तक पहुंचाया गया है ।

2018 में 127129 स्थानों पर डायल-100 वाहन ने दुर्घटनास्थलों पर पहुँचकर संकटग्रस्त लोगों की मदद की तथा सड़क दुर्घटना स्थलों पर पहुंचकर डायल 100 द्वारा घायलों को अस्पताल पहुचाया गया तथा सैकड़ों प्रकरणों में इस कारण होने वाली कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं होने दी । सेवा प्रारम्भ होने से लेकर अभी तक 389634 दुर्घटना में घायलों की मदद की गई है,
2018 में 21472 डायल 100 व्दारा अवसादग्रस्त महिला एवं पुरूषों को आत्महत्या से रोका गया अब तक लगभग 25 हजार लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर / काउंसिलिंग कर उनका जीवन बचाया गया । तथा हजारों वरिष्ठ नागरिकों को सहायता पहुंचायी गई । सेवा प्रारम्भ होने से लेकर अभी तक कुल 48985 वरिष्ठ नागरिकों की मदद की जा चुकी है

डायल 100 सेवा ने महिलाओं व
भी तक कुल 48985 वरिष्ठ नागरिकों की मदद की जा चुकी है

डायल 100 सेवा ने महिलाओं व बालिकाओं का सशक्तिकरण किया है। 2018 में 2.44 लाख महिलाओं को आपातकालीन मदद भी पहुंचायी गई है । अभी तक 6.69 लाख महिलाओं की मदद की गई है ।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन सिवनी की टीम बैतूल रवाना

सिवनी- बैतूल में ४/१/१९ से ७/१/१९ तक आयोजित अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की टीम रवाना हुई जिसमें कमलेश डहेरिया, शुभम गुप्ता,कैलाश तिवारी,मनीष राव,योगेश टेकाम,अमन नर्रे,यशवंत परते,मृगेन्द्र एवं समस्त खिलाड़ियों का समावेश है

टीम के लिए अध्यक्ष अमिताभ महाजन उपाध्यक्ष संदीप उपाध्याय संरक्षक अरूण बिसेन,अविनाश श्रीवास्तव,चक्रेश करोसिया,अनिरूद्ध जैसवाल, प्रदीप वाल्मीकि,एड. रविन्द्र चौधरी,पियूष वर्मा,धनेन्द्र बिसेन,आसिफ खान एवं सनस्त सीनियर खिलाड़ियों ने अपनी शुभकामनाएँ दी

10 जनवरी को रक्तदान शिविर

सिवनी- उषः चेतना मंच सिवनी द्वारा आगामी 10 जनवरी 2019 को विवेकानंद जयंती के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है उक्त शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला हॉस्पिटल के ब्लड बैंक परिसर में होगा।

इस शिविर में रक्त दान कर मानव सेवा करने के इछुक युवक- युवतियां,युवा एक दिन पूर्व जिला प्रचार प्रमुख श्रीमती मनीषा चौहान के मो. 9754979322 एवं सम्पर्क प्रमुख श्रीमती दीपा बेनर्जी के मो. 8989058762 पर सम्पर्क कर सकते है।

मालुम हो की उषः चेतना मंच द्वारा समय समय पर वीभन्न कार्यक्रमो के माध्यम से देश सेवा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने का कार्य किया जाता है,जिसमे मंच की समस्त महिला सदस्य अपनी सह भागीता निभाती है।

S P L : फायनल मैच में सिवनी बॉयज एवं राजपुताना विजयी

सिवनी- प्रीमियम लीग सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल मैच में शाईनिंग क्लब एवं सिवनी बॉयज सिवनी के मध्य खेला गया मैच के दौरान खिलाडिय़ों ने चौके,छक्कों की बौछार लगाई लेकिन अंत समय में सिवनी बॉयज सिवनी ने शाईनिंग क्लब को पराजित किया। 23 दिसम्बर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लेकर अपना प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी अनिल राजपूत एवं सांसद बोधसिंह भगत,विधायक दिनेश राय,पूर्व विधायक नरेश दिवाकर,जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन की उपस्थिति में यह मैच आयोजित किया गया।

मैच के मध्यान्ह में सभी खिलाडिय़ों का परिचय सहयोगी जय अम्बे सिक्यूरटी सर्विस के संचालक अरूण यादव
पन्जाब नेंसनल बैंक के मैनेजर मनीष कुमार, भाजपा स्वच्छता मिशन के संयोजक तेजबली सिंह, संतोष नगपुरे, नरेन्द्र ठाकुर गुड्डू,काबिज खान, मंजिश भारद्वाज,आशीष अग्रवाल आशु ,अरुण यादव,अभिषेक मालू, ,पारस, यूशुफ, अश्विन राजपूत, आशीष नगपुरे, दीपक नगपुरे ,दीपू कनोजिया, बाबूजी जैन ,शुभम बघेल, सुनील ,बंटी बिसेन,सहित अनेक सहयोगियों की उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान सभी सहयोगियों को स्मृती चिन्ह एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान अनिल राजपूत ने कहा कि मैं इस जिले का हूं और वर्तमान में कनाडा में खिलाडिय़ों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दे रहा हूं मुझे खुशी है कि अपने जिले में इस सीरिज में शामिल होने का मौका मिला और इस जिले से ही श्रेया मार्को को 6 माह के क्रिकेट प्रशिक्षण के लिये चयनित कर ले जा रहा हूं जिससे आने वाले समय में इस जिले के और भी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सकेंगे।

सांसद सांसद बोधसिंह भगत ने कहा कि 13 दिनो तक लगातार यह प्रतियोगिता को निर्विवाद रूप से चलाना सामान्य बात नही है लेकिन आयोजकों ने निश्चित ही अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। इसके लिये नरेन्द्र ठाकुर एवं काबिज खान बधाई के पात्र है विधायक दिनेश राय ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडिय़ों को एक ऐसा मंच मिला जिसमें खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा को निखारा साथ ही इन खिलाडिय़ों का मनोबल भी दर्शकों ने बढ़ाया है। जिसके लिये सभी साधुवाद के पात्र है। इस अवसर पर नेकी की दिवार के विपिन शर्मा एवं कराते से जुड़े नितेश पदमाकर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

बड़ी खबर : सिवनी जिला जल अभावग्रस्त घोषित

सिवनी // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिवनी ने संपूर्ण सिवनी जिले को 2 जनवरी 2019 से लेकर 31 जुलाई 19 तक की अवधि के लिए जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है। जिले की औसत वर्षा 1384 .50 मिलीमीटर के विरुद्ध वर्ष 2018-19 में हुई 838.80 मिलीमीटर वर्षा को मद्देनजर रखते हुए दिए गए हैं। औसत से 545.70 मिलीमीटर कम वर्षा से जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रो में पेयजल स्रोत बंद होने की स्थिति में पहुंचने लगे हैं तथा भू जलस्तर प्रतिदिन कम होता जा रहा है । 

आगामी ग्रीष्म ऋतु में जिले के नागरिको की पेयजल एवं निस्तार की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा मध्यप्रदेश के जल परिरक्षण अधिनियम 1986 यथा संशोधित 2002 की धारा 3 के अंतर्गत जिले को जल अभावग्रस्त घोषित किए जाने के परिणाम स्वरूप इस अवधि में बिना सक्षम अनुमति के कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्रोत यथा नदी,नालों, स्टॉप डेम,जलधारा ,सार्वजनिक झरिया तथा अन्य जल स्रोतों के जल का पेयजल के अतिरिक्त सिंचाई एवमं औद्योगिक प्रयोजन में उपयोग नहीं कर सकेगा। बिना अनुमति से व्यक्ति, संगठन तथा प्राधिकरण द्वारा किये जाने वाले नलकूप खनन में पूरी तरह पाबन्दी रहेगी साथ ही नदी, नालों, जलाशय के पानी के अन्य प्रयोजन उपयोग के लिए स्थापित मोटर पंप की विद्युत विच्छेदन का कार्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा।

 इसी तरह सिवनी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीमगढ़ डेम में पेयजल हेतु 50 एमसीएम लाइव स्टोरेज रखने के उपरांत ही सिंचाई के लिए जल नहरों के माध्यम से पानी दिया जाएगा । प्रतिबंधित अवधि में व्यक्ति, संगठन या प्राधिकरण को सिंचाई अथवा औद्योगिक प्रयोजन के लिए पानी की आवश्यकता के साथ नवीन नलकूप खनन अथवा गहरीकरण एवं नलकूप की साफ सफाई के लिए के लिए अपना आवेदन प्राधिकृत अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। जिसके लिए संबंधित क्षेत्रीय अनुविभागीय अधिकारी प्राधिकृत अधिकारी होंगें। इस आदेश का उल्लंघन करता पाया जाने वाले व्यक्ति , संगठन अथवा प्राधिकरण को 2 साल का कारावास अथवा 2 हजार जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा जाएगा।

SEONI CYCLOON 2 FEB 2019 |Registration Here

सिवनी।। सिवनी नगर में आयोजित होने वाली सिवनी साईकल ऑन इस वर्ष 2 फरवरी 2019 को आयोजित होने जा रही है इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु नीचे दिए हुए whatsapp के आइकॉन में क्लिक करके करवा सकते है । स्वास्थ और पर्यावरण को बचाने की मुहिम में शामिल होने के लिए आज ही आनलाइन पंजीयन करवाए। आपका एक पेडिल सिवनी के लिए आपके स्वास्थ्य के लिए। व्हाट्सएप्प आइकॉन में क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिये ,नाम, मोबाईल नंम्बर, पता, जरूर लिखे

श्रीमती शांतिदेवी पंचतत्व में विलीन

सिवनी। अरूणांचल पब्लिक स्कूल सिवनी के डायरेक्टर डॉ. आर.एस.अग्रवाल की माताजी श्रीमती शांतिदेवी पति श्री स्व.हरप्रसाद अग्रवाल का निधन आज दिनांक 03 जनवरी 2018 को सुबह 11.30 बजे हो गया। जिनका अंतिम संस्कार 2.30 बजे कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम में किया गया। इस अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोगों ने अपनी अश्रुपूरित श्रृद्धांजलि दी। श्रीमती शांतिदेवी 93 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका खारी विसर्जन दिनांक 5 जनवरी को सुबह 8 बजे से एवं उठावना दोपहर 3 बजे रखा है। खबरसत्ता परिवार मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना करता है।

आशा स्किल कम्प्यूटर सेंटर सिवनी में मनाई गई माता सावित्री बाई फुले की जयंती

सिवनी ।। सी एस सी द्वारा संचालित आशा स्किल कम्प्यूटर सेंटर सिवनी में आज शिक्षा की देवी भारत की पहली महिला शिक्षक , जिनके कारण महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार मिला , ऐसी महान समाज सुधारक, क्रांतिज्योति ,माता सावित्री बाई फुले जी की जन्म जयंती के अवसर पर लकी ड्रा के माध्यम से पांच छात्राओं का चुनाव करके उनके हाथों से केक कटाया गया एवं साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई तत्पश्चात सभी शिक्षकों ने भी सावित्री बाई फुले का जीवन परिचय की जानकारी दी !

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक प्रदीप विश्वकर्मा, नीरज यादव, एवं सुशील कुमार कर्वेती, अशोक डहेरिया, अंकित साहू, हर्षिता यादव का विशेष सहयोग रहा ! अंत में स्वल्पाहर के पश्चात सेंटर संचालक रामगोपाल चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया !

संचालक: रामगोपाल चौधरी, आशा स्किल कम्प्यूटर सेंटर सिवनी