Home Blog Page 2108

महानिरीक्षक ने की अपराधो की समीक्षा

सिवनी-आज 20 जनवरी को कंट्रोल रूम सिवनी में महिला अपराध जोन जबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक श्री आर के अरोसिया सर का आगमन हुआ । जिनके द्वारा कंट्रोल रूम में महिला संबंधी अपराध के प्रति संवेदनशीलता बरतने हेतु अपराध समीक्षा मीटिंग ली गई।

उपस्थित पुलिस अधिकारीयों को महिला संबंधी अपराध , पक्सो एक्ट आेर महिलाओ की सुरक्षा में सतार्कता बरतने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,सिवनी गोपाल खंडेल , टी आई सिवनी अरविंद जैन , महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमति गोदावरी नायक , महिला बालविकास परियोजना सहर आेर ग्रामीण अधिकारी, डी डी पी श्री रमेश उइके सिवनी आेर अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अहंकार और आलोचना

!!~ अहंकार ~!!

मोमबत्ती और अगरबत्ती दो बहने थीं। दोनों एक मन्दिर में रहती थीं। बडी बहन मोमबत्ती हर बात में अपने को गुणवान और अपने फैलते प्रकाश के प्रभाव में सदा अपने को ज्ञानवान समझकर छोटी बहन को नीचा दिखाने का प्रयास करती थीं। अगरबत्ती सदा मुस्कुरायी रहती थीं। उस दिन भी हमेशा की तरह पुजारी आया,दोनोँ को जलाया और किसी कार्य वश मन्दिर से बाहर चला गया। तभी हवा का एक तेज़ झोका आया और मोमबत्ती बुझ गई यह देख अगरबत्ती ने नम्रता से अपना मुख खोला-‘बहन, हवा के एक हलके झोके ने तुम्हारे प्रकाश को समेट दिया….परंतु इस हवा के झोके ने मेरी सुगन्ध को और ही चारों तरफ बिखेर दिया। ‘यह सुनकर मोमबत्ती को अपने अहंकार पर शार्मिन्दगी हुई।
: मनुष्य की सबसे बड़ी विडम्बना ये है की उसे झूठी तारीफ सुनकर बरबाद होना मंजूर है, पर सच्ची आलोचना सुनकर संभलना नहीं।

गोवंश तस्करी के आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

सिवनी । पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खांडेल के निर्देशन में कोतवाली टीआई अरविंद जैन और उपनिरीक्षक राहुल बघेल प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक नितिन, सुधीर ,नितेश ,राकेश ने दिनांक 12 जनवरी 2018 की रात भर नाकाबंदी और चेकिंग की जा कर सुबह सुबह करीब 6:00 बजे नेशनल हाईवे 7 पर छिंदवाड़ा बाईपास के पास गाय बैलों से भरा हुआ 10 चक्का ट्रक क्रमांक एमएच 49 0297 को पकड़ा , ट्रक का ड्राइवर और अन्य लोग चलते ट्रक से कूदकर ट्रक को खतरनाक हालत में चलता छोड़कर भाग गए जो किसी तरह पुलिस स्टाफ ने ट्रक को नियंत्रित कर कब्जे में लेकर उक्त ट्रक से कुल 36 नग गाय एवं बैल जिन्हें नागपुर महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाया जा रहा था , जप्त किया जाकर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जा कर उनकी जीवन रक्षा की एवं थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक 29 / 19 धारा 4,6, 9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 6, 7, 10, 11 मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम , धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 66 / 192 मोटर व्हीकल एक्ट कायम किया ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खंडेल के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन के द्वारा उक्त ट्रक से गाय बैलों को कत्लखाने ले जाने में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर ट्रक क्रमांक एमएच 49 0297 के मालिक मोहम्मद जफर खान पिता मोहम्मद मजहर खान उम्र 37 साल निवासी हड्डी गोदाम सिवनी, ट्रक के चालक दीपक सरसाम पिता सुखमन सरसाम उम्र 35 साल निवासी डूंडा सिवनी, गोवंश के विक्रेता और मवेशियों को लोड कराकर परिवहन मदद करने वाले राहुल मालवीय पिता अमृत लाल मालवीय उम्र 22 साल निवासी बारापत्थर सिवनी , सफीक उल्ला पिता साहेबउल्ला उम्र 27 साल निवासी हड्डी गोदाम सिवनी , उक्त मवेशियों को लेकर बेचने का धंधा करने वाले रकीब खान पिता मोइन खान निवासी डूंडा सिवनी को गिरफ्तार किया गया है ।

साथ ही इस व्यापार में शामिल अनवर खान निवासी हड्डी गोदाम सिवनी को भी मुलजिम बनाया है जो अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं । पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार जी के द्वारा गोवंश तस्करी में शामिल उक्त अपराधियों के विरुद्ध एन.एस.ए. की सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में शीघ्र उक्त अपराधियों के विरुद्ध एनएससी कार्रवाई की जाएगी । साथ ही गोवंश परिवहन में उपयोग किए गए ट्रक को राजसात कराया जा रहा है।

सिवनी चिटफण्ड कंपनी के नाम से लाखों की धोकाधड़ी करने वाले मैनेजिंग डायरेक्टर व तीन पदाधिकारी गिरफ्तार

आरोग्य धन वर्षा डेवलपर्स एवं एलाइड लिमिटेड नाम की चिटफंड कंपनी से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं तीन अन्य पदाधिकारी गिरफ्तार

सिवनी नगर में ज्यारत नाका के पास आरोग्य धन वर्षा डेवलपर्स लिमिटेड नाम की कंपनी सन 2011 से लेकर 2016 तक चली जिसमें कई निवेशकों ने अपना रुपया 6 साल में 3 गुना होने के लिए निवेश किया। उक्त कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और पदाधिकारियों ने वेटरनरी मेडिसिन प्रोडक्ट्स और मसालों के उत्पादन की बात बता कर जिले के अनेक लोगों का लाखों रुपया जमा कराया जाकर गबन कर कर कंपनी का ऑफिस बंद कर फरार हो गए।

सुनील ठाकरिया पिता दफे लाल ठाकरिया निवासी ग्राम नेहरिया सिंगोडी थाना अमरवाड़ा छिंदवाड़ा सहित करीब एक दर्जन लोगों दयाशंकर अजीत निवासी ग्राम पोनिया थाना बरघाट , सुरेंद्र कुमार भारती निवासी भीमगढ़ छपारा , विनय राय निवासी कलार बाकी बंडोल , चंद्रभान बिसेन , धर्मेंद्र कुमार झारिया , शिवकुमार रंग डाले, विपत लाल यादव , भाग लाल सलाम सुरेंद्र कुमार भारती , प्रमोद सोनी , राज किशोर भरेबा , तिलक सिंह बोपचे आदि कई लोगों ने 6 साल में अपनी रकम 3 गुना होने के लालच में आकर लाखों रुपए कंपनी में निवेश कर दिए ।

सिवनी जिले से करीब 5 करोड रुपए की राशि उक्त कंपनी में जमा की गई और मैच्योरिटी आने के पहले कंपनी के संचालक सिवनी छोड़कर भाग गए जिसके उपरांत थाना कोतवाली में आरोग्य धन वर्षा डेवलपर्स एवं एलाइड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और पदाधिकारियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कराया। जिस पर थाना कोतवाली में दिनांक 25 जुलाई 2017 को अपराध क्रमांक 482 /17 धारा 420 , 406 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया गया ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार एवं अतिरिक्त श्री गोपाल खांडेल के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने उक्त कंपनी के फरार हो गए पदाधिकारियों की लगातार पतासाजी की और उक्त कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रघुवीर सिंह राठौर निवासी जिला उज्जैन सहित तीन अन्य पदाधिकारियों को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । आरोग्य धन वर्षा डेवलपर्स एवं एलाइड लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रघुवीर सिंह राठौर पिता गंगा सिंह उम्र 40 साल निवासी गावड़ी देवसी थाना भाट पचलाना जिला उज्जैन जोनल मैनेजर राजेंद्र सिंह सिसोदिया पिता राम सिंह सिसोदिया उम्र 42 साल निवासी ग्राम जमुनिया शंकर थाना बरखेड़ा कला जिला रतलाम , जोनल मैनेजर धर्मेंद्र सिंह सोनगरा पिता नरेंद्र सिंह सोनगरा उम्र 39 साल निवासी शिक्षक कॉलोनी बड़नगर थाना बडनगर जिला उज्जैन एवं एरिया मैनेजर जगदीश चंद्र व्यास पिता लक्ष्मी नारायण व्यास उम्र 40 वर्ष ग्राम कराडिया थाना बरखेड़ा कला जिला रतलाम को टीआई कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सीएल सिंह सिंगमारे , आरक्षक आत्माराम आरक्षक युवराज एवं सैनिक वकील खान ने गिरफ्तार किया है ।

उक्त आरोपियों के विरुद्ध सिवनी के अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर , उज्जैन एवं मंदसौर जिले के थानों में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं । पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है , गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ पर पता चला है कि निवेशकों के द्वारा हड़पे गए धोखाधड़ी की राशि से उज्जैन में 50000 स्क्वेयर फीट जमीन कंपनी के नाम पर खरीद ली इसके अलावा वेटनरी की दवाइयों और मसाले बनाए जाने के लिए दो फैक्ट्रियां भी लगाई गई हैं ।

कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त संपत्ति को भी प्रकरण में अटैच किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खांडेल द्वारा उक्त कंपनी में निवेश करने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवेश किए गए धनराशि के संबंध में प्राप्त बांड या दस्तावेज लेकर थाना कोतवाली सिवनी पहुंचकर उक्त प्रकरण में प्रस्तुत करें जिससे अधिक से अधिक धोखाधड़ी के शिकार लोगों को प्रकरण में जोड़ा जा सके । जिले में ऐसे कई लोग हैं जो अपनी मैच्योरिटी का समय आने का इंतजार कर रहे हैं और उन्होंने पुलिस में अपनी रिपोर्ट नहीं की है । पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने हेतु टीआई कोतवाली अरविंद जैन एवम टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

सिवनी के लड्डू बेचने वाले का वीडियो हो रहा वायरल

लड्डू बेचने का खास अंदाज लुभा रहा लोगों को वीडियो खबर के अंत में है

SEONI | Khabar Satta | इन दिनों सोशल मीडिया व्हाट्सएप और फेसबुक पर एक युवक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह युवक लड्डू बेच रहा है। वैसे तो साइकिल पर फेरी लगाकर सामान बेचने वाले बहुत सारे लोग हैं पर इस युवक का अंदाज ही निराला है। यह युवक गाना गाकर लड्डू बेच रहा है।

बताया जाता है कि कल्लू नामक ये युवक गाना गाकर लड्डू बेच रहे हैं। इसे लेने की अपील के साथ वो ये भी बता रहे हैं कि सभी मिल जुलकर ये लड्डू खायें और जो नहीं खायेगा वो बाद में जरूर पछतायेगा। इस वीडियो में कल्लू कहते नजर आते हैं कि उनके ये लड्डू दूध मलाई से भी शानदार हैं और यदि वो चले गये तो फिर आप लड्डू कैसे खरीदेंगे।

वीडियो में कल्लू के गाना गाने का अंदाज और शैली लोगों को बेहद लुभा रही है। आलम यह है कि कल्लू के गाने को कुछ लोग दिन भर गुनगुनाते भी देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में कल्लू बहुत ही लुभावने तरीके से हंसते हुए गाना गाते दिखते हैं। इस दौरान कल्लू के द्वारा बीच में विराम भी नहीं लिया जाता है। लोगों का कहना है कि कल्लू केवट के लड्डू ही नहीं, उनकी जुबान भी बहुत मीठी है।

किंग्स इलेवन भोपाल और हर्रई जागीर के मध्य होगा फायनल

पप्पी कप लखनादौन

लखनादौन -चीयर लीडर्स के साथ लोकल नेटवर्क चैनल में होगा सीधा प्रसारण प्रणय के 52 रन से किंग्स इलेवन भोपाल फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल में हर्रई जागीर ने डीपीएससी को 148 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया

म्युनिसिपल ग्राउंड में आयोजित पप्पी कप18 लखनादौन में आज 19 जनवरी को दो सेमी फायनल मुकाबले हुए। गौरतलब हो की 10 जनवरी से प्रारंभ हुई सीज़न की प्रतियोगिता में आज 2 सेमीफाइनल मैच खेले गए

पप्पी कप मीडिया प्रभारी शीत तिवारी ने बताया कि
पहला सेमीफाइनल मैच कक्का इलेवन बरगी और किंग्स इलेवन भोपाल के मध्य खेला गया जिसमें बरगी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 128रनों पर भोपाल को रोक दिया जवाब में उतरी बरगी के विकेट प्रारम्भ से ही आउट होतेनरहन के कारण बरगी टीम दवाब में नजर आने लगी बल्लेबाज अपने प्रयास करते नजर आए लेकिन अपनी टीम के लिए जीत की इबारत नहीं लिख पाए

दूसरे सेमीफाइनल मैच

डेयर डेविल्स को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची हर्रई का सामना डीपीएससी लखनादौन से हुआ जिसमे हर्रई ने टॉस जीतकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 16ओवर में महज 189 रन बना कर 190 रनों का लक्ष्य डीपीएससी को दिया जवाब में उतरी डीपीएससी के बल्लेबाज बहुत जल्दी में नजर आए और पूरी की पूरी टीम 48रनों पर आउट हो गई डीपीएससी को हराकर फाइनल में प्रवेश निश्चित किया

अंतिम गेंद तक चली कशमकश में जीती डीपीएस

मीडिया प्रभारी तिवारी ने बताया कि आज 20तारीख को फाइनल मुकाबला किंग्स इलेवन भोपाल और हर्रई जागीर के मध्य खेला जाएगा मैच की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण जबलपुर से आई हुई ऑर्केस्ट्रा के सुरमयी कार्यक्रम में होगा

मॉर्डन स्कूल में हुआ टीकाकरण

सिवनी-आज दिनांक 19 एक 2019 को नागपुर रोड स्थित मॉर्डन हाई स्कूल प्रांगण में खसरा रूबेला टीकाकरण का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया । जिसमें 232 बच्चों को टीका लगाया गया।
इस कार्य में श्रीमती नम्रता चौबे संतोष चौबे मनीष मिश्रा शाला प्राचार्य श्रीमती वंदना तिवारी व शाला के डायरेक्टर श्री जनक तिवारी जी का सहयोग रहा

BPL भैरोगंज प्रिमियर लीग सीजन 2 का आगाज

सिवनी-पिछले वर्ष पी जी कालेज में आयोजित हुई बीपीएल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष 20-01-19 दिन रविवार को आरभ होगी। पिछले वर्ष का सबसे सफलतम ओर सिवनी का सबसे बड़ा टैनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता बीपीएल का प्रथम इनाम 61 हजार रुपये, द्वतीय इनाम 31 हजार रुपये, मैन ऑफ द सीरिज टूव्हीलर रखा जाता है, साथ ही बहुत से ओर भी पुरुस्कार भी शामिल होते हैं।

BPL टूर्नामेंट सिवनी के पी जी कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी रविवार को प्रारंभ होगा ,जो कि स्व श्री गिरिस अग्रवाल जी एवं स्व श्री विनोद राजपूत जी की स्मृति में किया जाता है। जिसके सयोंजक गोलू लाला हरीश सदाफल जय सनोडिया हैं। अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकेसरिया , उपाध्यक्ष अरुण ठाकुर ,सचिव एडवोकेट राज गोस्वामी सह सचिव जयराज ठाकुर हैं।
कोषाध्यक्ष टीनू मिश्रा होंगे, ,

ऊक्त आशय की जानकारी बीपील के मीडिया प्रभारी में बंटू विक्रम ठाकुर और शुभम राजपूत द्वारा दी गई है।

भाजपा सौपेंगी ज्ञापन

सिवनी :- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके है कि मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार की गुरुवार शाम भीड़ भरे चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस प्रकार की घटना के विरोध में सिवनी जिला भाजपा प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आज शनिवार को प्रात: 11:00 जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपेगी ।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने उक्ताशय की जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये समस्त भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं से प्रात: 11:00 बजे के पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में
एकत्रित होने की अपील की है । श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही अपराधियों के हौसले बुलंद
हो गए हैं। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा के नेता प्रहलाद बंधवार की दिन दहाडे अज्ञात हमलावरों ने बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी ।

कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भाजपा अध्यक्ष ने गहरी चिंता व्यक्त की है। भाजपा इसके विरुद्ध 19 जनवरी शनिवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर्स को ज्ञापन सौपेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात गंभीर हो गए हैं। इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल को गोलियों से भून दिया और मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की बीच बाज़ार
हत्या, इस बात का सबूत है कि नई सरकार कानून व्यवस्था का राज कायम रखने
में असमर्थ है।

भाजपा एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी है। वह इस जंगलराज को मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकती। अगर अपराधों की निरंतरता ऐसी ही बनी रही तो प्रदेशवासियों
की सुरक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ेगा।