उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल की प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
सिवनी । जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी एवं मॉडल स्कूल लखनादौन के सत्र 2019-20 हेतु कक्षा 9वी में प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी है।
जिले के कक्षा आठवी में अध्यनरत जो भी विद्यार्थी इन विद्यालयों की कक्षा 9वी में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह एम.पी.ऑनलाईन कियोस्क के माध्यम से कर सकते है। आवेदन शुल्क 100 रूपये निर्धारित इसके अतिरिक्त अन्य कोई शुल्क देय नही होगी। यह प्रवेश परीक्षा 10 मार्च को होगी।
प्रतिबंधित क्षेत्र में मछली मारने वाले आरोपी को हुई 2 साल की सजा

सिवनी – जिले के पेच टायगर के गेमरेज कर्माझिरी वृत अलीकट्टा इंदिरा प्रियदर्शनी राष्ट्रीय उद्यान पेंच टाइगर रिजर्व में बीट गार्ड के पद पर पदस्थ वीर सिंह इवनाती को दिनांक 08/07/05 को गस्ती पर गए वन कर्मचारियों द्वारा सूचना मिली कि एक जलाशय में एक व्यक्ति मछली पकड़ रहा है तब उसने परीक्षेत्र सहायक अलीकट्ट को वायरलेस से सूचना देकर पीवरथड़ी बुलाया इसके पश्चात वे लोग अन्य वनकर्मियों के साथ पेंच जलाशय की ओर गये तो देखा कि मछली पकड़ने वाला व्यक्ति अपनी नाव से जलाशय के पानी के अंदर दूसरी ओर चला गया आवाज लगाने पर भी नहीं आया ।
उस व्यक्ति का थैला पानी के किनारे रह गया था जिसकी तलाशी लेने पर थैले में से 15 किलो मछली मिली एवं पास में ही एक जाल लगा हुआ मिला जिसमें जिंदा मछली मिली जिन्हें पानी में छोड़ा गया तथा मृत मछली का पंचनामा बनाकर गड्ढा खोदकर दफनाया गया दिनांक 09/07/05 को मुखबिर द्वारा जयंतपुरी पिता खेमपुरी गोसाई उम्र 26 वर्ष निवासी पवनी थाना देवलापार तहसील रामटेक जिला नागपुर के द्वारा घटना कारित किया जाना बताया गया। जिसके उपरांत ग्राम कोहका के पास से अभियुक्त जयंतपुरी को पकड़ा गया अभियुक्त जयंतपुरी से पूछताछ पर अपराध कबूल किया तत्पश्चात अभियुक्त की निशानदेही पर मौके पर जप्ती एवं पंचनामा की कार्रवाई की गई। P.O.R. 9525/03 को जारी किया गया।
साक्षीगण के कथन अभिलिखित किए गये अभियुक्त को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पंचनामा तैयार किया गया विवेचना के पश्चात परिवाद पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसकी सुनवाई श्रीमति सुमन उइके – मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिवनी की न्यायालय में की गई , जिसमें शासन की ओर से श्रीमति उमा चौधरी- सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा गवाहों और सबूतों को पेश किया गया। जिस पर विश्वास करते हुये आरोपी को धारा -51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अपराध के लिए 2 वर्ष का सश्रम कारावास भुगताया जाने का निर्णय सुनाया हैै।
काशी की तरह प्रवासी भारतीय भी दुनिया को हमारे ज्ञान से परिचित करा रहे : मोदी
2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू किया था प्रवासी भारतीय दिवस | 9 जनवरी 1915 को गांधीजी द.अफ्रीका से भारत लौटे थे | इसी याद में मनाया जाता है प्रवासी दिवस | इस बार प्रवासियों को कुंभ की भव्यता दिखाने के लिए तारीख बदली गई

बाएं से सुषमा स्वराज, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, नरेंद्र मोदी और राज्यपाल राम नाइक।
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में कहा- काशी और प्रवासियों में एक समानता है। काशी भारत के संस्कृतिक और दार्शनिक ज्ञान से दुनिया को चिरकाल से परिचित कराती रही है। प्रवासी भी दुनिया को भारत की ऊर्जा से परिचित करा रहे हैं। इस कार्यक्रम में 150 देशों के 5000 से ज्यादा प्रवासी भारतीय शामिल हुए।
इससे पहले सोमवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीन दिवसीय (21 से 23 जनवरी तक) प्रवासी सम्मेलन का उद्घाटन किया था।
हमने दुनिया की सोच बदल दी
मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘पहले लोग कहते थे कि भारत बदल नहीं सकता, हमने यह सोच बदल दी। दुनिया आज हमारे सुझावों को गंभीरता के साथ सुन और समझ रही है। पर्यावरण की सुरक्षा और विश्व की प्रगति में दुनिया भारत का योगदान स्वीकार कर रही है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस के माध्यम से दुनिया को हम वन सन, वन ग्रिड की ओर ले जाना चाहते हैं। हम रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और सबका साथ-सबका विकास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’
5 लाख 80 हजार करोड़ रुपए लोगों के खाते में ट्रांसफर किए
मोदी ने कहा, ‘‘एक पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था- दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो लोगों तक 15 पैसे पहुंचते हैं। 85 पैसे छूमंतर हो जाते हैं। एक पार्टी ने जितने साल शासन किया, उस पार्टी की बीमार शासन व्यवस्था को तो उन्होंने स्वीकार किया, लेकिन इसका इलाज नहीं किया। हमने 85 पैसे की इस लूट को शत प्रतिशत खत्म कर दिया। बीते साढ़े चार साल में करीब 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपए (80 बिलियन डॉलर) सीधे लोगों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए। ये सुधार पहले भी हो सकता था लेकिन नीयत नहीं थी, इच्छाशक्ति नहीं थी।’’
हेमामालिनी की नृत्य प्रस्तुति भी होगी
कार्यक्रम के दौरान सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी नृत्यनाटिका प्रस्तुत करेंगी। माॅरीशस की लेखिका रेशमी रामधोनी की किताब ‘प्राचीन भारत की संस्कृति और नागरिकता’ का विमोचन भी किया जाएगा। इस साल के प्रवासी सम्मेलन का विषय ‘नये भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका’ है। कार्यक्रम में प्रविंद जगन्नाथ मुख्य अतिथि, नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी विशिष्ट अतिथि और न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बख्शी गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे।
अटलजी ने शुरू किया था प्रवासी भारतीय दिवस
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2009 में की थी। यह हर दो साल में होता है। पहला कार्यक्रम 9 जनवरी को किया गया था। दरअसल, 1915 में इसी तारीख को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। लिहाजा सरकार ने 9 जनवरी को प्रवासी दिवस मनाने का फैसला लिया।
कुंभ की वजह से बदली गई तारीख
इस बार इसकी तारीखों में बदलाव किया गया। इसका मकसद यहां आने वाले प्रवासियों को कुंभ मेले की भव्यता से परिचय कराना है।
धराया फरार वारंटी

सिवनी– जिले की बंडोल थाना पुलिस द्वारा प्रभारी दिलीप पंचेव्सर के मार्गदर्शन में 2012 से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। मिली जानकारी के अनुसार नदीम पिता हमीद खान मुसलमान ऊंट खाना छिंदवाड़ा वर्ष 2012 से फरार स्थाई वारंटी को आरक्षक 113 सुधीर भैया एवं 148 सुनील डेहरिया के द्वारा छिंदवाड़ा से पकड़ा गया
ऊक्त वारंटी नदीम खान गौ कशी का आरोपी है जो घटना के समय ट्रक चलाते पकड़ा गया था।
जब नाइजीरियन सिंगर ने गाया भोजपुरी गाना रिंकिया के पापा
भोजपुरी एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना ‘रिंकिया के पापा’ तो आपको याद ही होगा। साल 2002 में मनोज तिवारी ने इस गाने को गाया था। तब उनका ये गाना इतना हिट हुआ कि इस गाने ने पूरे देश में तूफान मचा दिया था। भोजपुरी आदमी हो चाहे कोई और सभी उनके इस गाने को आज भी काफी ज्यादा पंसद करते हैं। एक बार फिर से उनका ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह ने ‘रिंकिया के पापा’ गाने को अपने अंदाज में और एक नए तरीके से गाया है। सोशल मीडिया पर जो काफी छाया हुआ है।
जिस तरह से सिंगर सैमुअल सिंह ने अपनी आवाज और अंदाज में यह गाना गाया है उसे सुनके आपको भी बेहद मजा आएगा। नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 13 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। उनके बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें इंडियन गाने बहुत पंसद आते हैं।
बताया जाता है साल 2012 में सैमुअल सिंह कैंसर के इलाज के लिए इंडिया आए थे, लेकिन यहां आके उन्हें इंडियन म्युजिक से प्यार हो गया। इसी के चलते वे पंजाबी और भोजपुरी गानों को पंसद करने लगे, जिसके बाद सैमुअल ने इन गानों को अपनी आवाज में एक नये वर्जन में गाया। इसके बाद जयपुर की एक यूनिवर्सिटी में एक इवेंट के दौरान पवन सिंह का गाना गाया जहां लोगों से मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए उन्होंने तह किया कि वे आगे भी इस तरह का काम करते रहेगें।
सिंगर सैमुअल सिंह ने इससे पहले भी पंजाबी सॉन्ग ‘दारु बदनाम करती’ को भी अपनी आवाज में गाया था। जिसे अब तक 9 लाख से भी ज्यादा लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। सोशल मीडिया की रिपोर्टस की मानें तो नेहा कक्क्ड़ जब अपने किसी शो के लिए नाइजीरिया गईं थीं। तब इसी तरह करीब एक महीने पहले सैमुअल ने नेहा का भी एक लाइव वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था।
पद से हटाए गये विवादित निर्मल ठाकुर
सिवनी // जिले की केवलारी विकासखण्ड में नियुक्त परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग निर्मल सिंह ठाकुर को जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा ततकाल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है जारी आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ एवं पर्यवेक्षको की शिकायत के आधार पर निर्मल ठाकुर को जिला महिला विकास कार्यलाय में अटैच किया गया है।

बोस की याद में रक्तदान
सिवनी Khabar Satta– जिले की केवलारी विकासखण्ड मुख्यलाय ने 23 जनवरी आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले वीर शहीद सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ऊक्त शिविर केवलारी अस्पताल में सुबह 11 बजे से आरभ होगा।
२३ जनवरी, उस महापुरुष की जयंती जिसने नारा दिया,”तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा”। आजादी तो मिल गई हमें पर खून की जरूरत आज भी हैं, युद्ध में लड़ने के लिए नहीं बल्कि जिंदगी को जिताने के लिए। इसीलिए गायत्री परिवार केवलारी उस महापुरुष की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है।
रक्तदान क्यों आवश्यक है
१. कैंसर के रोगियों के लिए
२. प्रसव के दौरान माता एवम् शिशु के लिए
३. दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए
४. एनीमिया से ग्रसित लोगों के लिए
५. अधिक बीमार लोगों के लिए
६. जटिल ऑपरेशंस के समय
हम और आप मिलकर इन सभी को बचा सकते है। हमारे देश को हर साल ५ करोड़ यूनिट खून की जरूरत है पर हमारे पास केवल २.५ करोड़ यूनिट ही उपलब्ध होता है। हर दिन ३५००० रक्तदाताओं के आवश्यकता है हमारे देश को। हर साल एक बड़ी तादाद में लोग असमय मृत्यु का शिकार हो रहें है क्योंकि हमारे देश में पर्याप्त खून ब्लड बैंक में नहीं हैं।
हमें रक्तदान की कीमत तब समझ आती है जब हमारा अपना कोई रक्त के लिए जूझ रहा होता है। तो आइए डर को एक तरफ कर अपने युवा होने का प्रमाण दें, हमारे वीर सैनिक सरहद पर खून दे रहे है हम इतना तो कर ही सकते है। आपके द्वारा दिया हुआ खून किसी की जिंदगी में कितनी खुशियां ला सकता है इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।
रक्तदान शिविर स्थल > शासकीय अस्पताल, केवलारी
दिनांक > २३ जनवरी (सुभाषचंद्र बोस जयंती)
समय> ११ बजे पूर्वाह्न
1400 रूपये में बिक रही जुगाड़ की चप्पल!

वैसे तो सबसे अधिक जुगाड़ू लोग भारत में पाए जाते हैं, जो कहीं भी जुगाड़ लगाकर अपना काम निकाल लेते हैं, लेकिन इन दिनों एक जुगाड़ विदेश में सामने आया है, वो भी तगड़ा वाला।
इस जुगाड़ को अंजाम देने वाली एक विदेशी महिला है और इस जुगाड़ की सबसे खास बात यह है कि यह लगभग – लगभग मुफ्त में हो सकने वाला काम है जिसके लिये न्यूजीलैंड की एक महिला 20 डॉलर यानि लगभग 1423 रुपये वसूल कर रही हैं। इन्होंने पानी की खाली बोतलों को पिचका कर एक काम चलाऊ चप्पल बनाई है और इसे ऑनलाइन बेच रही हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया में इन अनोखी चप्पलों की चर्चा हर कोई कर रहा है।
इस चप्पल के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं लोग : बहरहाल, जब से इस चप्पल की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई है, तो उसके बाद से ही लोगों की जिज्ञासा भी बढ़ने लगी है। लोग सोशल मीडिया में इस चप्पल की फोटो शेयर कर रहे हैं और साथ ही लिख रहे हैं कि क्या इस चप्पल को पहनकर पानी पर चल सकेंगे। वैसे देखा जाये, तो इस तरह का बिजनेस बुरा नहीं है लेकिन लोग इस जुगाड़ू चप्पल को 1400 रुपये में अफोर्ड नहीं कर पाएंगे।
आजकल बेचा जा रहा है कुछ भी : ऐसा पहली बार नहीं है जब लगभग फ्री की चीजों को इतने महंगे दामों में बेचा जा रहा है। इससे पहले एक ऑनलाइन वेबसाइट पर नारियल के खाली खोल को 55 प्रतिशत की छूट के बाद 1365 रूपये में बेचा जा रहा है। मतलब अगर छूट न मिले तो 20 से 30 रूपये में गोले के साथ मिलने वाले नारियल के सिर्फ खोल की कीमत 3000 रूपये है।
भीड़ में भी पहचाने जा सकते हैं ऐसे लोग : खास बात ये है कि जुगाड़ू लोगों को दुनिया नमन करती है और ऐसे लोगों को भारी भीड़ में भी पहचाना जा सकता है क्योंकि, ये लोग बेकार चीजों को भी काम की चीज में तब्दील कर देते हैं। इसके अलावा जब लोग किसी भी काम को लेकर संशय में फंस जाते हैं तब भी इनका दिमाग का एंटीना बराबर काम करता है और ऐसे लोग कोई न कोई रास्ता निकाल लेते हैं।
बीपीएल में डीएससी ने की जीत दर्ज

सिवनी-बीपीएल सीजन 2 के तहत भेरोगज के पी जी कालेज मेदान में आज 20 नवम्बर पहले दिन 3 मैच खेले गए।
पहला मैच DSC और HITTER BOYS के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए DSC ने 160 रन का विशाल स्कोर 12 ओवरों में खड़ा किया बाद में गेंदबाजी करने आई DSC के गेंदबाज सेलेश नागपुर ने 3 ओवर में 2 विकेट लेकर 3तीनो ओवर मेडिन फेके जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, इस मैच के मुख्य अतिथि सिवनी के तहसीलदार प्रभात मिश्र एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक श्री एडवोकेट रूद्र देव राहंगडाले की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।
आज का दूसरा मैच ब्लूस्टार और देव बी के मध्य खेला गया , टॉस जीतकर देव बी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया देव बी की और से गेंदबाजी करने आये मोनू ने टूर्नामेंट की पहली विकेट की हैट्रिक लगाई साथ ही ब्लू स्टार के गेंदबाज ने 6 विकेट लेकर मेन ऑफ़ द मैच अपने नाम किया ब्लू स्टार ने यह मैच जीता।
आज का तीसरा और अंतिम मैच ब्लू स्टार और DSC के बीच खेला गया ब्लू स्टार में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया बल्लेबजी करने आई DSC के बल्लेबाजों ने धुंआधार खेलते हुए 145 रनों का पहाड़ बना दिया जिसमें 52 रानो का योगदान और 2 विकेट शैलेश नागपुर ने लिए और मैन ऑफ द मैच दूसरी बार बने।
BPL सीजन 2 के आज पहले दिन मोनू ने देव बी की और से खेलते हुए लगातार 3 विकेट लेकर टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक बनाई वहॉ देव बी के कप्तान टीनू मिश्रा ने लगातार 3 छक्के लगा कर हैट्रिक बनाई। आज के मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रभात मिश्र जी एवं सीवनी के पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेकर एवं कोतवाली प्रभारी अरविन्द जैन रहे ।
