Home Blog Page 2109

पप्पी कप लखनादौन में दोनों सेमीफाइनल कल

लखनादौन – चीयर लीडर्स के साथ लोकल नेटवर्क चैनल में होगा सीधा प्रसारण होगा। सोनू के शतक और प्रणय की घातक गेंदबाजी से किंग्स इलेवन भोपाल ने दोनों मैच जीते म्युनिसिपल ग्राउंड में आयोजित पप्पी कप18 लखनादौन अपने पूरे शबाब में पर है।गौरतलब हो की 10 जनवरी से प्रारंभ हुई सीज़न की प्रतियोगिता में आज 2 मैच खेले गए

pappi cup lakhnadon

पप्पी कप मीडिया प्रभारी शीत तिवारी ने बताया कि पहला मैच बाबा इलेवन बरघाट और किंग्स इलेवन भोपाल के मध्य खेला गया जिसमें बरघाट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 162 रनों का लक्ष्य भोपाल को दिया जवाब में उतरी भोपाल के 1 रन में ही 2 विकेट आउट हो जाने के कारण भोपाल टीम दवाब में नजर आने लगी लेकिन सोनू ने जोरदर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और अपनी टम के लिए जीत की इबारत लिख कर आउट हुए और मेन ऑफ द मैच के नकद बने

दूसरे मैच में समय की कमी को देखते हुए मैच 14 ओवर का हुआ

बरघाट को हराकर अगले दौर में पहुंची भोपाल का सामना सीएसके छपारा के साथ प्रारम्भ हुआ भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 14 ओवर में महज 149 रन बना कर 150 रनों का लक्ष्य छपारा को दिया जवाब में उतरी छपारा ने धीरे धीरे अपना स्कोर बढ़ाना चालू किया और जीत की और अग्रसर हो चली लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं से लबरेज खेल है जो सही भी साबित हुआ और किंग्स इलेवन भोपाल के गेंदबाजों ने अपना सबकुछ झोंकते हुए सीएससी छपारा को महज 100रनों के अन्दर ही रोक कर रख दिया और भोपाल ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश निश्चित किया

अंतिम गेंद तक चली कशमकश में जीती डीपीएस

दूसरे मैच में अच्छी गेंदबाजी के चलते प्रणय को मिला मेन ऑफ द मैचमीडिया प्रभारी तिवारी ने बताया कि आज 18तारीख को पहला सेमीफाइनल मुकाबला कक्का इलेवन बरगी और किंग्स इलेवन भोपाल के मध्य खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल हर्रई जागीर और डीपीएस लखनादौन के मध्य खेला जाएगा जो भी टीम पहले मैच में जीतेगी

जिले की खुशी यादव छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

सिवनी- इंस्पायर अवॉर्ड 2019 का आयोजन दिनांक 16 17 18 जनवरी 2019 को होशंगाबाद में आयोजित किया गया जिसमें सिवनी जिले की 28 सदस्य दल ने विजय शुक्ला एवं श्री वीके उपाध्याय के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया जिसमें सिवनी जिले की अरीी उत्तर माध्यमिक विद्यालय के छात्र श्री सुजल यादव पानी एवं गैस स्टोर का जल प्रचलन करना एवं कुमारी खुशी यादव शासकीय हाई स्कूल बेतिया केवलारी की छात्रा की भूठ्ठे छीलने की मशीन का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु किया गया इस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी माह में दिल्ली में किया जाएगा

ज्ञात हो कि सिवनी जिले से 268 सदस्यों में से 28 प्रदर्श चयनित हो कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु शामिल किए गए थे इस प्रतियोगिता में मार्गदर्शी शिक्षक के रूप में श्रीमती रश्मि नामदेव श्री के पी के पटले संजू कुमार रायरश्मि तिवारी एवं सभी प़दर्श केमार्गदर्शी शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया था.

जिले के इन चयनित प्रतिभागियों में जिले को नेतृत्व देने वाले श्री एसपी लाल जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी श्री महेश गौतमविपनेश जैन एवं कार्यालय लिपिक श्री पीयूष जैन का मार्गदर्शन प्रशंसनीय रहा है

होशंगाबाद में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री पी पी सी शर्मा एवं समापन भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा किया गया एवं प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो एवं टी-शर्ट प्रदान की गई तथा सभी चयनित ना होने वाले छात्रों को भविष्य में पुनः कंपटीशन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु सीईओ जिला पंचायत द्वारा मार्गदर्शन किया गया

सिवनी में दिन दहाड़े चाक़ू चलने की खबर से सनसनी

चार बजे हुए जिला बदर के आदेश, साढ़े पाँच बजे चाकू से किया घायल

डूण्डा सिवनी थानांतर्गत ब्रहस्पतिवार को एक अधेड़ पर अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। जैसे ही यह खबर शहर में फैली वैसे ही सनसनी मच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी में कटंगी रोड निवासी परमानंद (58) पिता जियालाल जैसवाल ब्रहस्पतिवार को मोतीनाला के पास प्रदर्शन करने की तैयारियों के सिलसिले में गये थे। वहाँ से जब वे लौट रहे थे तभी टेगौर वार्ड के पास पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। यह घटना डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र के टेगौर वार्ड में घटी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल परमानंद जैसवाल राजनीति में भी दखल रखते हैं और संभवतः वे कोई अनशन करना चाहते हैं जिसके लिये पोस्टर आदि लगवाने के लिये श्री जैसवाल मोतीनाला क्षेत्र में गये हुए थे। बताया जाता है कि वहाँ से जब वे शाम लगभग साढ़े पाँच बजे अपने घर लौट रहे थे उसी दौरान उन पर यह हमला हो गया।

बरघाट नाका क्षेत्र में लगने वाली सब्जी मण्डी के समीप निवास करने वाले यादव पेंटर के घर के सामनेपरमानंद जैसवाल पर हमला करने वाले युवक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। वहीं मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा घायल जैसवाल को एक निजि चिकित्सक के पास ले जाया गया जहाँ से उन्हें एंबूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय ले जाकर उपचारार्थ दाखिल करवा दिया गया। बताया जाता है कि घायल परमानंद के द्वारा इस हमले के पीछे हर बार विभिन्न शख्सियतों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस के द्वारा काली चौक में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गये। जहाँ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वहाँ से घटना स्थल काफी दूर है। सूत्रों ने बताया कि घायल के अनुसार घटना शाम लगभग साढ़े पाँच बजे की है एवं सीसीटीवी फुटेज में पाँच बजकर 36 मिनिट पर परमानंद जैसवाल किसी के साथ बैठकर आते दिख रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि परमानंद जैसवाल के पैर में किसी नुकीली चीज से हमला किया गया है। उनके पैर में दो स्थानों पर चोट के निशान हैं और घटना स्थल पर भी काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जाँच कर रही है। इस मामले में परमानंद जैसवाल सहित अनेक लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी पुलिस के द्वारा खंगाले जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि परमानंद जैसवाल के द्वारा शहर के अनेक कॉलोनाईजर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया गया था। उन्होंने डूण्डा सिवनी थाने में भी कबीर वार्ड के एक कॉलोनाईजर के खिलाफ कॉलोनी काटने पर नियमों के उल्लंघन हेतु प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया था।

हो गया था जिला बदर : वहीं जिला कलेक्टर कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि कोतवाली पुलिस के द्वारा परमानंद जैसवाल का जिला बदर पेश किया गया था। जिला कलेक्टर के द्वारा इस मामले में ब्रहस्पतिवार को शाम चार बजे उन्हें जिला बदर करने के आदेश जारी किये गये थे। सूत्रों ने बताया कि संभवतः इस आदेश को सुनने के उपरांत ही वे मोतीनाला गये होंगे जहाँ से लौटते समय यह घटना घट गयी।


गठबंधन का ‘चक्रव्यूह’ तोड़ने भाजपा ने छेड़ी नेशन विद नमो की मुहिम

0

Khabar Satta || Nation With Namo सपा-बसपा ने गठबंधन का चक्रव्यूह रचा है। इसको तोडऩे के लिए भाजपा ने ‘अभिमन्यु’ पर दांव लगाया है। पार्टी ने इसकी कमान भाजयुमो को सौंपी है। इसके लिए ‘नेशन विद नमो’ की मुहिम छेड़ दी गई है। युवा मतदाताओं का पंजीकरण नेशन विद नमो वेबसाइट पर कराया जा रहा है। Click Here For go to Nation With Namo Website

पार्टी ने युवाओं को जोडऩे मुहिम शुरू की है। माना जा रहा है कि युवाओं में जातिवाद नहीं होता। ऐसे में उन्हें पार्टी की नीतियों से जोडऩे की तैयारी है। इनका वॉलेंटियर के रूप में पंजीकरण किया जा रहा है। ये युवा चुनाव के समय पार्टी के प्रचार में भी काम आएंगे।

भाजयुमो को सौंपा जिम्मा

पंजीकरण का जिम्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपा गया है। संगठन के कार्यकर्ता प्रतिदिन किसी कॉलेज या कोचिंग सेंटर में जा रहे हैं। वहां समझाकर मोबाइल के जरिए युवाओं का रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।

20 पंजीकरण कराने वाले कॉलेज एंबेसडर

कार्यकर्ता पंजीकरण कराने वाले युवाओं को आगे और पंजीकरण कराने के भी प्रेरित कर रहे हैं। 20 पंजीकरण कराने वाले युवा को कॉलेज एंबेसडर का पद दिया जा रहा है।

देशहित के नाम पर मांग रहे समर्थन

युवाओं को देशहित में प्रधानमंत्री के साथ आने की बात कह कर रिझाया जा रहा है। उनसे जाति-धर्म और दलों से ऊपर उठकर काम करने की अपील की जा रही है।

वेबसाइट के बाद एप से जोड़े जाएंगे

वेबसाइट से जोड़े जाने के बाद चुनाव प्रचार में युवाओं से सीधा संपर्क रखा जाएगा। इसके अगले चरण में सभी वॉलेंटियर्स के मोबाइल में नमो एप डाउनलोड कराने को अभियान चलाया जाएगा।

nwnp.pl/NLci

महर्षि विद्या मंदिर में लगाये गये मीजल्स-रूबेला के टीके

सिवनी। विगत 15 जनवरी से सारे देश में आरंभ हुये मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 15 वर्ष की आयु के सभी बच्चों का टीकाकरण कार्य अभियान के रूप में चल रहा है। बड़े मिशन स्कूल से आरंभ हुये इस महत्वपूर्ण अभियान के बाद मुख्यालय सिवनी की विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत बच्चों को उक्त टीके लगाये जाने का क्रम जिला चिकित्सालय में पदस्थ प्रशिक्षित नर्सों द्वारा जारी है।
आज प्रात: 10 बजे से महर्षि विद्या मंदिर सिवनी में कक्षा नवमीं एवं दसवीं के बच्चों का टीकाकरण कार्य किया गया, वहीं दोपहर 2 बजे से कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों को टीका लगाये गये ताकि वे मीजल्स-रूबेला जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रह सके।

राम रहीम को मिली उम्र कैद की सजा

0

सीबीआई ने राम हीम को पत्रकार हत्याकांड में फांसी की सजा की मांग की थी. दो लड़कियों के साथ बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद फिलहाल 20 साल की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है.

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में बाबा गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. 17 साल से इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे पत्रकार रामचंद्र के परिवार के इंतजार आज खत्म हो गया है.

सीबीआई ने राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में फांसी की सजा की मांग की थी. दो लड़कियों के साथ बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद फिलहाल 20 साल की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है.

हरियाणा के पंचकुला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 11 जनवरी को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में अपना फैसला सुनाया था और राम रहीम को दोषी करार दिया था. रामचंद्र छत्रपति वही पत्रकार थे, जो राम रहीम का काला सच दुनिया के सामने लाए थे.

राम रहीम सहित सभी दोषियों को सजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनायी गई है. दोषियों में राम रहीम के अलावा कृष्ण लाल, निर्मल सिंह और कुलदीप सिंह का नाम शामिल है. विशेष सीबीआई अदालत के जज जगदीप सिंह सजा सुनाने की सुनवाई की. 11 जनवरी को सुनाए गए फैसले में राम रहीम और उसका मैनेजर हत्या की साजिश रचने के दोषी पाए गए और डेरा समर्थक निर्मल और कुलदीप गोली मारने के दोषी करार दिए गए थे.

इससे पहले कल अदालत ने इस संबंध में हरियाणा सरकार को बड़ी राहत दी और दोषियों की अदालत में वी‍डियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी की अनुमति दे दी. हरियाणा सरकार ने कानून व्यवस्था के चलते इस मामले में अदालत में याचिका दी थी. सजा को देखते हुए पंचकूला में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

क्या है पूरा मामला?
पत्रकार हत्याकांड मामला 17 साल पुराना है. रामचंद्र छत्रपति सिरसा में ‘पूरा सच’ नाम का दैनिक अखबार निकालते थे. रामचंद्र छत्रपति ने 2002 में ‘पूरा सच’ में डेरा सच्चा सौदा की गलत गतिविधियों पर खबरें लिखी थी. रामचंद्र छत्रपति ने ही दो साध्वियों के साथ हुए रेप की खबर को पत्र के आधार पर अपने अखबार ‘पूरा सच’ में सबसे पहले छापा था. खबर छपने के बाद गुरमीत सिंह के लोग पत्रकार को आए दिन धमकियां देते थे. धमकियों से बिना डरे रामचंद्र गुरमीत सिंह के खिलाफ खबरें लिखते रहे. 24 अक्टूबर 2002 की रात दो हमलावरों ने पत्रकार छत्रपति को उनके घर के बाहर गोली मार दी.

दिल्ली के अपोलो अस्पताल भर्ती में रामचंद्र की 21 नवंबर 2002 को मौत हो गई. पत्रकार के परिवार ने राम रहीम के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इस हत्याकांड की जांच नवंबर 2003 को सीबीआई के हवाले कर दी गई. 2007 में सीबीआई ने राम रहीम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी माना था. 11 जनवरी 2019 को पंचकूला की विशेष अदालत ने राम रहीम समेत अन्य 3 आरोपियों को दोषी करार दिया था.

BJP अध्यक्ष अमित शाह AIIMS में भर्ती

0

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) स्वाइन फ्लू (Swine Flu) से पीड़ित हैं. इलाज के लिए उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है.

: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) स्वाइन फ्लू (Swine Flu) से पीड़ित हैं. इलाज के लिए उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने खुद भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है. ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा.’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें एम्स ले जाया गया था, जहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘अमितभाई, आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं.

जलावर्धन योजना : कलेक्टर के सख्त निर्देश 28 फरवरी तक देना होगा नल कनेक्शन

सिवनी -आज16 जनवरी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह अढ़ायच ने आज 16 जनवारी को जिले की महती जलावर्धन योजना को लेकर नगरपालिका, अनुबंधित कम्पनी तथा संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने तय समय सीमा से पीछे चल रहे कार्यों को लेकर अनुबंधित कम्पनी लक्ष्मी इंजीनियरिंग सर्विसेस कोल्हापुर की लापरवाही पर खासी नाराजगी व्यक्त करी ।

उन्होंने प्रबंधक को चेतावनी दी वह कार्य के प्रति गंभीरता लाये, यह सुनिश्चित करें कि जलावर्धन का कार्य समय सीमा में पूर्ण हो कार्यों में तीव्रता लाये । उन्होंने प्रबन्धक को निर्देशित किया है कि 28 फरवरी तक नगरीय क्षेत्र में 10,000 नल कनेक्शन दिये जाने की कार्य योजना बनाकर 24 घंटे के अंदर प्रस्तुत करे तथा उसे क्रियान्वित करें | जिसमें नगरपालिका द्वारा पूरा सहयोग दिया जाये |

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा जलावर्धन योजना में एनएचआई तथा आरडीसी के साथ अन्य संबंधित विभाग की लंबित प्रशासनिक अनुमतियों तथा एमपीईबी द्वारा बबरिया एवं ग्राम सुआखेड़ा में दिये जाने वाले विद्युत कनेक्शन प्रक्रिया को तत्काल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिये गए ।

सिवनी कलेक्टर ने 32 कर्मचारियों को जारी किया नोटिस

सिवनी ।आज 16 जनवरी कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच द्वारा सुबह 10.30 बजे सिवनी शहर स्थित जनपद पंचायत कार्यालय, सिवनी एवं उपायुक्त सहकारिता कार्यालय की संबंधित शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में जनपद पंचायत सिवनी के शासकीय कर्मी श्री मनोज सेमुअल सहायक ग्रेड-2, श्री अ.करीब खान, सुश्री गीता भारद्वाज, श्रीमती विजया झोड, सुश्री शलय सक्सेना, श्री पंकज उइके, सभी सहायक ग्रेड-3 श्री प्रशांत सोनी समग्र सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत सिवनी के संविदा कर्मी श्रीमति सरिता वर्मा सहायक. परियोजना अधिकारी, कंचन यादव डीईओपी, श्रीमति संगीता ककोडिया बी.सी., श्रीमति ममता दाते बीसी, श्री आबिद खान बीसी एवं श्रीमति जानकी कौशले एसबीएम, रा.ग्रा. आजीविका मिशन के संविदा कर्मी सुश्री सुषमा डेहरिया एवं सुश्री सुषमा पनिका विकासखंड समन्वयक सदस्य, आउटसोर्स कर्मी श्री प्रवीण यादव कम्प्यूटर आपरेटर, श्री ललित चन्द्रौल परिचारक सहित कुल 17

उपायुक्त सहकारिता सिवनी के कार्यालय के शासकीय कर्मचारी श्री सी. परते वरिष्ट सहायक निरीक्षक, श्री आर.पी. मेहरा, श्री एस.सी. बनवाले, श्री एम.एल. डहेरिया सहायक ग्रेड 3, श्री राजकुमार वर्मा एवं श्री रविन्द्र कुमार बांगड़े भृत्य, श्रीमति शिवानी ताराम वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षण, सहकारी निरीक्षक श्री बी.पी. सहारे, श्री आर.एए. सरयाम, श्री एस.के. राठी, उप अंकेक्षक श्री डी.के.सोनी, श्री डी.के.डहेरिया, श्री एम.जी. सोनी, श्री एस.डी. तंतुवाय, श्री आकाश अहके सहायक ग्रेड -3 सहित कुल 15 कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये |

जिस पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा सभी संबंधित कर्मचारियों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं .

जब 80 छात्र छात्राये पहुचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

सिवनी ।पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खांडेल के निर्देशन में सिवनी नगर के चार चयनित शासकीय विद्यालयों शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय , शासकीय कन्या उर्दू विद्यालय , महात्मा गांधी कन्या विद्यालय एवं शासकीय तिलक माध्यमिक विद्यालय के करीब 80 छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत टी . आई. कोतवाली अरविंद जैन ने आज पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी , सीसीटीवी सर्विलेंस कंट्रोल रूम सिवनी, सीसीटीवी सर्विलेंस व्हीकल और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कराया ।

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस कंट्रोल रूम के भवन में वायरलेस सिस्टम, डायल हंड्रेड कंट्रोल रूम से संबंधित जानकारी प्राप्त की और नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे 135 सीसीटीवी कैमरों को कमांड कंट्रोल करने वाले सीसीटीवी सर्विलेंस कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं ने कानून-व्यवस्था और भीड़ की स्थिति में काम में आने वाले चार पहिया वाहन सीसीटीवी सर्विलेंस व्हीकल का भी अवलोकन किया।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिवनी में पहुंचकर एसपी ऑफिस का भ्रमण किया जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खांडेल सभी छात्रों छात्राओं से रूबरू हुए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल खांडेल जी ने छात्र-छात्राओं को जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया। एडिशनल एसपी श्री गोपाल खांडेल ने छात्र-छात्राओं की कई शंकाओं और प्रश्नों का समाधान किया ।

उल्लेखनीय है कि जिले के चयनित 12 शासकीय विद्यालयों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का संचालन केंद्र शासन के द्वारा चलाई गई योजना के तहत किया जा रहा है जिसमें पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खंडेल जी के निर्देशन में उक्त चयनित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को समय-समय पर योजना के मुताबिक बहु आयामी कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है इसके पूर्व उक्त छात्र छात्राओं ने कोतवाली थाने का भ्रमण , डायल हंड्रेड वाहन का वाहन का उपयोग एवं संचालन के बारे में परिचय तथा जूडो कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है।