Home Blog Page 2097

सुनील दुबे होंगे नये जिला पंचायत सी.ई.ओ.

सिवनी-जिला पचायत सिवनी में पदस्थ सी ई ओ मंजूषा रॉय को मण्डला जिले मे अपर कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। वही अभी तक भोपाल मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव राजस्व विभाग सुनील दुबे को जिला पंचायत सिवनी का नया कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

3 आरोपी सहित 70 हजार की सामाग्री जप्त

सिवनी – जिला कलेक्टर के प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन अनुसार आज आबकारी विभाग द्वारा आज दिनाँक 20/02/2019 को प्रातः थाना बरघाट के अंतर्गत ग्राम मंडी, बेहरई , उमरवाड़ा और मऊ में सामूहिक दबिश दी गई। दबिश के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर छापा मारा गया और अड्डे नष्ट किये गए। छापा कार्यवाही में लगभग 860 किलो सड़ा हुआ महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया जिससे अवैध कच्ची शराब बनाई जानी थी .

इसके अलावा कुल 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की जाकर जप्त की गई । आज की कार्यवाही में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरण कायम किया गया है।

आरोपियों में 1) कमला बाई पत्नी पूनाराम विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मंडी थाना बरघाट 2) सुरेश आत्मज भैय्या लाल गोंड उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मंडी थाना बरघाट 3) रामसिंह आत्मज परसादी गोंड उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मंडी थाना बरघाट शामिल है । बरामद सामग्रियों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग रुपए 70,000 /- है।

आज की कार्यवाही में प्रणय श्रीवास्तव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी के साथ अर्चना घोरमारे, आशीष वाटिया, सेवक झारिया , वर्षा डोंगरे और खुशबू प्रिया मरावी अपने स्टॉफ सन्तराम, लेखसिंह, विशाल आनंद, धर्मेंद्र , सुरेंद्र , गोविंद, वीरेंद्र और इंद्र कुमार आरक्षक शामिल रहे।

पति की हत्या करने के बाद खुद सिवनी कोतवाली पहुंचकर किया सरेन्डर

पति की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पत्नी ने किया कोतवाली थाना में सरेंडर

श्रीमती वंदना पवार पति श्याम राव पवार उम्र करीब 36 साल निवासी मधु भोंसले के मकान में किराए से, राजा पान ठेले के पास, बारापत्थर सिवनी ने अपने 14 वर्षीय नाबालिक बालक के साथ थाने में आकर सुबह 9 बजे सूचना दी कि रात में उसने अपने पति श्याम राव पवार उम्र करीब 40 साल की ग्राम बम्होरी स्थित वेल्डिंग वर्कशॉप की दुकान में चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी है और सूचना देने आई है ।

सूचना मिलते ही तत्काल कि टी आई कोतवाली अरविंद जैन ने पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार एवं एसडीओपी सिवनी श्री के के वर्मा के निर्देशन में एफएसएल मोबाइल यूनिट के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री सुरेश चंद्र यादव, फॉरेंसिक टीम , महिला बल और आरोपी महिला अनीता पवार के साथ घटनास्थल पहुंचकर ग्राम बम्होरी मेन रोड पर स्थित पवार वेल्डिंग वर्कशॉप के दुकान के कमरे से पलंग पेटी पर चित् पड़ी हुई श्याम राव पवार पिता पवार की लाश को बरामद किया।

पुलिस को शव पंचनामा में मृतक श्याम राव पवार के गले पर चारों और चुन्नी से गला घोटने के कारण निशान मिले , पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया आरोपी महिला अनीता पवार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सन 2005 में इसका विवाह हुआ था विवाह के उपरांत ही पति श्यामराव एक अन्य महिला जो गोंदिया की रहने वाली थी , उसको भी रख लिया करीब दो ढाई साल तक श्यामराव इन दोनों महिलाओं को अपने साथ रखा रहा और फिर पत्नी अनीता के विरोध करने पर श्याम राव ने अपनी रखैल महिला को घर से अलग तो कर दिया परंतु आए दिन लुक छिप कर मिलता रहता था ।

इसी बात को लेकर आए दिन श्यामराव और उसकी पत्नी में विवाद होता रहता था गत रात करीब 7:00 बजे आरोपी महिला बंदना पवार बारा पत्थर से ऑटो से बम्होरी ग्राम जो सिवनी शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा रोड पर स्थित है वहां श्याम राव पवार की वेल्डिंग वर्कशॉप दुकान पर पहुंची और इसी बात को लेकर झगड़ा होने पर 8:30 बजे अपनी पिंक कलर की चुन्नी से गला घोटकर पति की हत्या कर दी हत्या करते वक्त नाबालिक बालक ने अपने पिता के हाथ पकड़ लिए थे । पुलिस ने वारदात ने धारा 302, 34 भारतीय दंड विधान का अपराध पंजीबद्ध कर श्रीमती बंदना पवार को गिरफ्तार कर आरोपी महिला से अपने पति की हत्या की वारदात में प्रयुक्त पिंक कलर की चुन्नी जप्त कर ली है।

जब सिवनी पुलिस पहुची बारापत्थर स्थित कोचिंग संस्थानों के पास

कोचिंग संस्थानों के आसपास लगाई गई सघन वाहन चेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार जी के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने कोतवाली स्टाफ के साथ बारापत्थर इलाके में स्थित कोचिंग संस्थानों के आसपास बबरिया रोड पर महिला पुलिस बल के साथ चेकिंग की गई।

जिसमें कोचिंग संस्थानों में आने-जाने के नाम पर तेज गति से वाहन चलाते कई बालक बालिकाओं को रोका गया और उनके पालकों और अभिभावकों को मौके पर बुलाकर चालानी कार्रवाई की गई , और समझाइश भी दी गई। उल्लेखनीय है कि सिवनी नगर के बारापत्थर इलाके में जहां कई कोचिंग संस्थान हैं वहां आए दिन सड़कों पर तेज गति से लड़के लड़कियों के द्वारा मोपेड त्यां मोटरसाइकिल चलाए जाने की शिकायतें पुलिस को मिलती हैं , इन्हीं शिकायतों के आधार पर आज उक्त इलाकों में चेकिंग चलाई जा कर बालक बालिकाओं का चालान तैयार किया और उन पर जुर्माना भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार के निर्देशन में यह अभियान अभी लगातार चलता रहेगा , कोचिंग संस्थान जाने आने वाले बालक बालिकाओं के अभिभावकों एवं कोचिंग संचालकों से से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों का लाइसेंस आवश्यक बनवाएं एवं हेलमेट लगाकर ही घर से जाने दें एवं धीमी गति से वाहन चलाने के लिए उन्हें समझाइश।

राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में एकल आपात हेल्पलाइन 112 आरंभ

0

नई दिल्ली – देशव्यापी आपात हेल्पलाइन नंबर 112 से मंगलवार को 16 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश जुड़ गए. इस नंबर को डायल करने पर परेशानी में फंसे शख्स को तत्काल सहायता मिलेगी.

जिन 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यह प्रणाली शुरू की गई है, उनमें आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात, पुदुच्चेरी, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव तथा जम्मू एवं कश्मीर शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश और नागालैंड में हेल्पलाइन 112 की शुरुआत पहले ही हो चुकी है.

सत्ता परिवर्तन के बाद 20 फ़रवरी को नपा का साधारण सम्मेलन

सिवनी- भाजपा की सत्ता वाली नगर पालिका सिवनी का 2 दिवसीय साधारण सम्मेलन 20 एवं 21 फरवरी की दोपहर 12 बजे से नपा कार्यलाय में आयोजित किया गया है।

इस सम्मलेन में कुल 26 प्रस्ताव शामिल किये गये हे जिसमे करोड़ो के निर्मान कार्य शामिल है, यहा यह बताना जरूरी है कि इस सम्मलेन का आयोजन प्रदेश में सत्ता परिवतर्न होने के बाद पहली हो रहा है वही अब पूर्व में पदस्थ सी एम ओ नवनीत पांडेय भी स्थान्तरण होने के कारण मौजूद नही रहेगे।

ऐसे में देखना यह है कि क्या प्रभारी सी एम ओ आर.के.नांमदेव एवं नपा अध्यछ आरती शुक्ला भाजपा , काग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदो के मध्य सामंजस्य बनाने में कितने सफल होते है

क्योंकि सम्मलेन के एजेंडे में गंज वार्ड की दुकानों के लीज का मामला भी शामिल है जिसे लेकर पूर्व में भी पार्षदो के मध्य आर्थिक लेन देन के आरोप लगाये गये।।

काग्रेस की प्रदेश में सरकार हे ऐसे सम्मलेन के कुछ दिन पूर्व जिला काग्रेस अध्यछ का विकास कार्यो में राजनीति ना करने का बयान भी अनेक तरह के संकेत दे रहा है।

VIDEO : पुलवामा हमले पर पाक पीएम इमरान खान की गीदड़भभकी

0

आप हमला करेंगे तो हम भी कड़ा जवाब देंगे

उन्‍होंने सीधे तौर पर भारत से कहा कि अगर आप समझते हैं कि आप पाकिस्‍तान पर हमला करने के बारे में सोचेंगे तो हम सोचेंगे नहीं बल्कि उसका जवाब देंगे. 

नई दिल्‍ली/इस्‍लामाबाद : बीते 14 फरवरी को जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफि‍ले पर हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तान पर लगातार उठ रहे सवालों के चलते पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पहली बार दुनिया के सामने आए और अपना पक्ष रखा. उन्‍होंने सीधे तौर पर भारत से कहा कि अगर आप समझते हैं कि आप पाकिस्‍तान पर हमला करने के बारे में सोचेंगे तो हम सोचेंगे नहीं बल्कि उसका जवाब देंगे. 

इमरान खान द्वारा कही गई प्रमुख बातें…

-जंग शुरू करना आसान है, लेकिन यह खत्‍म करना इंसान के हाथ में है.

-भला पाकिस्‍तान भारत पर हमला क्‍यों करेगा.

-हम आतंकवाद पर बात करने को तैयार हैं.

-हमले में पाकिस्‍तान के शामिल होने का सबूत दे भारत, एक्‍शन लूंगा.

-मैं पुलवामा हमले पर भारत सरकार को जवाब दे रहा हूं.

-हम भी आतंकवाद को खत्‍म करना चाहते हैं.

-हमले में पाक के शामिल होने के सबूत दें तो जांच के लिए तैयार.

-बातचीत से ही समस्‍या का हल हो सकता है.

-अगर आप समझते हैं कि आप पाक पर हमले करने की सोचेंगे तो हम भी सोचेंगे नहीं, जवाब देंगे.

-जंग शुरू करना आसान है, लेकिन यह खत्‍म करना इंसान के हाथ में है.

-मसला आखिर में बातचीत से ही खत्‍म होगा.



Kumbh Mela 2019 | Helicopter View

Kumbh Mela 2019 | Helicopter View

आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन

सिवनी । जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरा देश गुस्से में है। देश की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ बल के जवानों पर कायराना तरीके से किए गए हमले से लोगों में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को हमले में शहीद हुए जवानों को छिंदवाड़ा चौक में स्वयंसेवी, छात्र, सामाजिक, व्यापारिक, सरकारी, अर्द्घसरकारी संगठनों ने नम आंखों से श्रद्घांजलि दी। आतंकवाद फैला रहे पाकिस्तान का पुतला जलाकर छात्र संगठनों ने विरोध जताया। वहीं संगठनों ने घायल सीआरपीएफ के जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जिले सहित देश भर में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा हो रही है।