सात फेरो के बाद विदाई से पहले परीक्षा देने पहुँची दुल्हन
कान्हीवाड़ा । शिक्षा बिना सब अधूरा है। शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिससे हर कोई अच्छे बुरे के बारे में जान सकता है। शिक्षा से ही माता पिता या फिर ससुराल वालों का नाम रोशन किया जा सकता है।
यह तो शिक्षा का जुनून था जो सात फेरे (भांवर) के बाद विद्या ससुराल न जाकर शादी के लाल जोड़े में कक्षा बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षा देने सीधे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कान्हीवाड़ा जा पहुँचीं।
कान्हीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी साहब लाल चंद्रवंशी की पुत्री विध्या की बारात शुक्रवार 22 फरवरी को खीरखीरी सुनवारा से आयी हुई थी। शुक्रवार को वे शादी की रस्मों को पूरा करने के लिये सारी रात जागीं, सात फेरे हुए, लेकिन बिदाई से पहले वे शनिवार को शादी के जोड़े में ही पेपर देने पहुँच गयीं।
दुल्हन के परिवेश में जैसे ही विद्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँचीं वहाँ के सभी शिक्षकों ने दुल्हन बनी छात्रा का स्वागत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये कामना की।
पहली ट्रेन की वजह से दूसरी छूटी तो रेलवे लौटायेगा टिकिट का पैसा

नई दिल्ली (साई)। अगर कोहरे या किसी अन्य वजह से पहली ट्रेन के लेट होने की वजह से आपकी अगली ट्रेन छूट जाती है तो उस स्थिति में अब रेलवे आपको दूसरी ट्रेन के किराये की राशि वापस करेगा। इसके लिये शर्त यह है कि जब आप दोनों ट्रेन की टिकिट खरीदें तो उनके पीएनआर को लिंक कर लें। रेलवे यह सुविधा 01 अप्रैल से आरंभ करने जा रहा है।
रेलवे का कहना है कि कोहरे के दौरान इस तरह के हालात का सामना करने वाले यात्रियों को इस नये नियम से राहत मिलेगी। पहले दिक्कत यह होती थी कि ट्रेन तो छूट ही जाती थी और पैसे का नुकसान अलग होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे का कहना है कि उसने यह सुविधा एयरलाइंस की तर्ज पर आरंभ करने का फैसला किया है। हालांकि वहाँ कनेक्टिंग फ्लाइट के लिये पैसेंजर को यह भी सुविधा मिलती है कि पैसेंजर का लगेज अपने आप दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट हो जाता है, उन्हें सिर्फ अपना कैबिन बैग ही लेकर जाना होता है।
रेलवे का कहना है कि नयी सुविधा के मुताबिक अगर कोई यात्री किसी एक गंतव्य का टिकिट लेता है और उसे ट्रेन से उतरकर वहीं से अगली ट्रेन पकड़नी है तो वह दोनों ही ट्रेनों के टिकिट के पीएनआर को लिंक करने का अनुरोध करे। इसी अनुरोध पर दोनों पीएनआर नंबर लिंक कर दिये जायेंगे। इसके बाद कोहरे की वजह से या फिर किसी अन्य वजह से पहली ही ट्रेन लेट हो जाने से अगली ट्रेन भी छूट जाये तो उसे अगली ट्रेन (जिसमें यात्री ने सफर नहीं किया) का पूरा पैसा वापस मिलेगा। इस पर किसी तरह का शुल्क भी नहीं काटा जायेगा। यात्रियों को ट्रेन के पहुँचते ही अपना टिकिट सरेंडर करना होगा और उन्हें तीन घण्टे के भीतर ही किराये की राशि वापस मिल जायेगी।
शहीदों की मदद के लिये शिक्षक ने दिया वेतन

सिवनी-पुलवामा हमले में शहीदों की मदद हेतु सहायक शिक्षक श्री शिवदयाल ऐडे द्वारा स्वप्ररेणा से एक माह का वेतन:- रू 74,000/- (चौहत्तर हजार रूपये) सैनिक कल्याण कोष में जमा किया है पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के परिजनों की मदद हेतु स्वप्ररेणा से आगे आकर एक माह का वेतन सैनिक कल्याण कोष में जमा किया ।
सहायक शिक्षक श्री शिवदयाल ऐडे, प्राथमिक शाला उलट, संकुल शास0 उच्व0माध्य0 कन्या विद्यालय बरघाट में पदस्थ हैं। जिनके द्वारा अपने एक माह वेतन रू0 74,000/- रूपये चौहत्तर हजार सैनिक कल्याण कोष में जमा किया गया । जिला प्रशासन द्वारा देश की रक्षा में शहीद वीर जवानों की सहायता हेतु आगे आकर एक माह वेतन जमा करने पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर श्री शिवदयाल ऐडे के परिवार की उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है।
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह अढ़ायच जिले के पत्रकारों की उपस्थिति में श्री ऐडे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बिना CCTV कैमरे के सचालित हो रही मेटेवानी चैक पोस्ट
सिवनी – प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने माना है कि सिवनी जिले की मेटेवानी परिवहन जाँच चौकी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इस चौकी में निजि कर्मचारियों के द्वारा काम किये जाने और भ्रष्टाचार की बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने सिरे से नकार दी। उन्होंने केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह के प्रश्न पर विधान सभा में यह जानकारी दी है।
सालों बाद जिले की समस्याओं के संबंध में केवलारी के किसी विधायक के द्वारा पुरजोर तरीके से प्रश्न किया गया है। इसके पहले प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी एवं काँग्रेस के केवलारी विधायक रजनीश हरवंश सिंह के द्वारा इस तरह के प्रश्न पूछने से गुरेज ही किया जाता रहा है।
केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह के द्वारा यह जानना चाहा गया था कि क्या परिवहन जाँच चौकी मेटेवानी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी पूछा था कि जाँच चौकी के काउंटर पर प्राईवेट व्यक्ति बैठकर काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि प्राईवेट व्यक्तियों के द्वारा अवैध वसूली की जाती है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें यहाँ लग जाती हैं, जिससे वहाँ दुर्घटनाएं घटित होती हैं।
केवलारी के भाजपा विधायक राकेश पाल सिंह ने यह भी कहा कि मेटेवानी की परिवहन जाँच चौकी से कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित महाराष्ट्र प्रदेश की परिवहन जाँच चौकी है, उसमें कभी भी कतारें नहीं लगती हैं। इससे स्पष्ट है कि मेटेवानी जाँच चौकी में भ्रष्टाचार किया जाता है।
विधायक राकेश पाल सिंह ने यह भी कहा कि परिवहन जाँच चौकी के प्रभारी माह में महज दो दिन ही उपस्थित रहते हैं, जिससे जाँच चौकी का सारा का सारा काम उनके अधीनस्थ कर्मचारियों और प्राईवेट लोगों के द्वारा ही किये जाने की शिकायतें मिली हैं।
इसके जवाब में प्रदेश के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मेटेवानी चौकी ने सी सी टी वी केमरे नही लगे है।
MP में PUBG BAN , विधानसभा में उठा मामला
MP में PUBG BAN , विधानसभा में उठा मामला
हाल ही में पॉपुलर हुआ पबजी गेम का मुद्दा मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा है. सदन में बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने सदन में पबजी बैन करने का मामला उठाया है. विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान उन्होंने इसे खतरनाक बताते हुए कहा कि पबजी गैम से स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.
पिछले दिनों दिल्ली में स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने PUBG गेम का जिक्र किया था. अब उस गेम का मुद्दा मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा है. सदन में बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने सदन में पबजी बैन करने का मामला उठाया है. विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान उन्होंने इसे खतरनाक बताते हुए कहा कि पबजी गैम से स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.
बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि पबजी गेम से बच्चों का आधुनिक हथियारों से परिचय हो रहा है. और उनमें नकारात्मकता का भाव उत्पन्न हो रहा है. इसके बाद गृह मंत्री बाला बच्चन ने मामले पर जवाब देते हुए कहा कि गेम को लेकर जानकारी मंगाई गई है. जल्द ही एमपी में गेम को बैन करने का निर्णय लिया जाएगा.
दरअसल, पबजी मोबाइल पर खेला जाने वाला एक पॉपुलर गेम है. इसके चलते बच्चे पढ़ाई से भटक रहे हैं. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि महाराष्ट्र सरकार ने गेम पर रोक लगा दी है. हालांकि वह सिर्फ अफवाह निकली. लेकिन गुजरात सरकार ने बाकायदा नोटिस जारी कर इस गेम पर रोक लगाई है. इसके अलावा कई राज्यों में इसे बैन करने की बात चल रही है.
इसके अलावा दिल्ली के सभी स्कूलों में कुछ प्रमुख ऑनलाइन गेम्स को लेकर नोटिस जारी किया गया है. जिसमें सभी स्कूलों से कहा गया है कि बच्चों को पबजी, फोर्टनाइट, हिटमैन, ग्रैंड थेफ्ट ऑटो, गॉड ऑफ वॉर और पोकेमोन गो जैसे ऑनलाइन गेम्स से दूर रहने के लिए प्रेरित करें. इतना ही नहीं इस नोटिस को सभी बच्चों के माता-पिताओं तक भी भेजा गया है. इसमें बच्चों को इन चीजों से कैसे दूर रखें, इसके उपाय भी बताए गए हैं.
पुलिस कर्मियों का कटा चालान


सिवनी। बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चलाते हुए पाए गए पुलिस कर्मचारियों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलाने कार्रवाई की गई ।
CM कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे उपचुनाव, कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना ने दिया इस्तीफा
भोपाल-CM कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे उपचुनाव, कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना ने दिया इस्तीफा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के उपचुनाव लड़ने को लेकर चल ही अटकलों पर अब विराम लग गया है। वह छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। उनके लिए छिंदवाड़ा से कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना ने इस्तीफा दे दिया है। मालूम हो कि छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कमलनाथ सांसद हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ को छह माह में विधानसभा का चुनाव लड़ना होगा। इसके लिए छिंदवाड़ा जिले के कई विधायकों ने अपनी सीट छोड़ने की बात कही थी।
Congress MLA from Chhindwara Deepak Saxena has resigned. Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath to contest by-election from Chhindwara assembly seat.
— ANI (@ANI) February 20, 2019
हाल ही में दीपक ने कहा था कि मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधानसभा का चुनाव लड़ सकें इसलिए उन्होंने इस्तीफा लिखकर रखा है। छिंदवाड़ा की जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ वहां से चुनाव लड़ें, यही इच्छा उनकी (सक्सेना) भी है, लिहाजा उन्होंने अपना इस्तीफा लिख रखा है, जिस दिन चुनाव लड़ने की बात आएगी, वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से दूर होने के बावजूद सरकार बनाने में कामयाब रही थी। प्रदेश में कुल 230 सीटें है और भाजपा 109 सीटों पर जीत दर्ज कराकर दूसरे स्थान पर रही थी।
वहीं, चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटों पर जीत मिली थी जो बहुमत के आंकड़े 116 से दो सीटें कम थीं। हालांकि, कांग्रेस ने बसपा और सपा के समर्थन के बाद बहुमत का आंकड़ा छू लिया। फिलहाल कांग्रेस को बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।
जरूरी खबर : सिवनी पुलिस ने लॉन्च किया ऑडियो बॉक्स, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
Seoni police launches audio box, which can be avoided online fraud. जरूरी खबर : सिवनी पुलिस ने लॉन्च किया ऑडियो बॉक्स, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। जरूर देखें और ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करे
सिवनी- सिवनी पुलिस कप्तान की पहल बैंकों दी जायेगी धोखाधडी से बचने की जानकारी आए दिन बैंक ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी के मामलों में रोकथाम और जागरूकता के लिए पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार के निर्देशन में एक नया प्रयोग शुरू किया जा रहा है जिसमें बैंक ग्राहकों को बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले में जागरूकता लाए जाने के लिए नगर के सभी बैंकों में साउंड सिस्टम के द्वारा ऑडियो मैसेज चलाया जाएगा
उक्त ऑडियो मैसेज के शुभारंभ आज दिनांक 20 फरवरी 2019 को दोपहर 12:00 बजे भारतीय स्टेट बैंक सिवनी बारापत्थर में पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह खांडेल ,एस डी ओ पी के .के.वर्मा एवं समस्त बैंक प्रबंधकों की उपस्थिति में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ उक्त कार्यक्रम में एक ऑडियो जारी किया जिसमें बैंक से जुड़े ग्रहको से फोन कॉल के माध्यम से होने वाली धोखाधडी से कैसे बचे इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक,एस बी आई सिवनी के मुख्य प्रभ्न्धक एवं नगर कोतवाल अरविंद जैन दवारा दी गई है।
