ध्वनि विस्तारक यंत्रो के उपयोग मे प्रतिबंध
सिवनी / आगामी समय मे छात्र /छात्राओ की वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर रखते हुए संपूर्ण सिवनी जिले मे कोलाहल पर प्रभावी नियंत्रण हेतु म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी प्रकार के कोलाहल पर प्रतिबंध लगा दिया है। म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4,5 एवं 6 अंतर्गत निम्नाकित प्रतिबंध किए गए है-धारा -4 के तहत प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे के मध्य स्टीरियों, टेप, डेस्क, डी.जे रिकॉर्डप्लेयर, घरेलू वाद्ययंत्रों, उपकरणों या सिनेमा अथवा अन्य विज्ञापनों के लिये लाउडस्पीकर जैसे उच्च ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग न तो किया जायेगा और न ही करवाया जायेगा।
इसी प्रकार धारा 5 अंतर्गत किसी लोक स्थान या खुले स्थान, कोई सड़क या मार्ग, दुकानें, होटल, उपहार गृह में ट्राजिस्टर, रिकॉर्डप्लेयर, टेप स्टीरियों से न तो तीव्र संगीत चलाया या चलवाया नहीं जायेगा और न ही कोई विद्युत या यांत्रिक भोपू (हार्न) को ऊंची आवाज में बजाएगा।
धारा -6 अंतर्गत किसी भी शैक्षणिक संस्था, छात्रावास अथवा छात्रों के अध्ययनरत किसी भवनों से 200 मीटर की दूरी के भीतर उक्त वर्णित ध्वनि विस्तारक पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे |
उपरोक्त अधिनियम की धारा 13 (1) एवं (2) के तहत राष्ट्रीय और सामाजिक समारोहों तथा धार्मिक उत्सवों के अवसरों को तथा धार्मिक स्थानों तथा परिसरों पर छूट होने पर संबंधित क्षेत्र के विहित प्राधिकारी ,संबंधित थाना के माध्यम से लिखित आवेदन पर, निर्धारित कालावधि के लिये केवल 1/4 वाल्यूम पर उपबंधों से छूट दी जा सकेगी ।
उपबंधों के उल्लंघन करने या उल्लंघन का प्रयत्न करने या दुष्प्रेरण करने पर 6 माह तक के कारावास या 1000 रूपये जुर्माना दोनों से दंडित किया जायेगा। इसके पश्चात पुनः अपराध करने पर प्रथम दोषसिद्वि पर दोगुने दंड से दंडनीय होगा। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा जो 31 मई तक सिवनी जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में लागू रहेगा।
देश हित में रामाग्रह यात्रा और शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित

प्रयागराज- जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी पुलवामा की घटना के बाद देश की बदली परिस्थितियों के मद्देनजर हम अपनी पूर्व से ही प्रस्तावित और परमधर्मसंसद् 1008 द्वारा उद्घोषित अयोध्या “श्री रामजन्मभूमि रामाग्रह यात्रा और शिलान्यास का कार्यक्रम” स्थगित करते हैं।
यह घोषणा ज्योतिष्पीठ और द्वारका शारदापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने आज काशी के श्रीविद्यामठ से यात्रा के संयोजक स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के माध्यम से जारी वक्तव्य के माध्यम से की । ज्ञात हो कि पूज्य शंकराचार्य जी कल बी एच यू के सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू से काशी के केदार घाट स्थित श्रीविद्यामठ चले आए थे और अपनी रामाग्रह यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आज प्रयाग रवाना होने वाले थे ।
स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बताया कि शंकराचार्य जी आज प्रयाग जाने के लिए सन्नद्ध थे । उनसे उनका स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देकर यात्रा स्थगित करने या स्वरूप में बदलाव करने की प्रार्थना की जा रही थी पर वे तैयार न हो रहे थे। आज सवेरे जब उनके प्रमुख शिष्य और सहयोगियों ने स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज, ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी, डॉक्टर श्रीप्रकाश मिश्र आदि के साथ उन्हें टेलीविजन में पुलवामा घटना और उसके बाद देश की परिस्थितियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया ।
तब वे शांत हो गए और कुछ देर बाद वाराणसी के जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह जी ने भी यही अनुरोध किया तो उन्होंने कहा कि हम देश के साथ हैं ।
अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरि जी ने पत्र लिखकर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने टेलीफोन कर इसी आशय का अनुरोध किया ।
इसके अनंतर पूज्य शंकराचार्य जी ने कहा है कि यद्यपि श्रीरामजन्मभूमि के संदर्भ में हमने जो निर्णय लिया है वह सामयिक और आवश्यक भी है तथापि देश में उत्पन्न हुई इस आकस्मिक परिस्थिति के आलोक में हम यात्रा को कुछ समय स्थगित करने का निर्णय ले रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि रामाग्रह और शिलान्यास कार्यक्रम इसलिए भी आवश्यक है कि वर्तमान केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है कि अधिग्रहित भूमि में से विवादित भूमि उनके मूल मालिकों को वापस की जाए जिसमें मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हो सके । उच्चतम न्यायालय ने भी केंद्र सरकार की इस अर्जी को मूल वाद से जोड़ दिया है । इस कदम से उस भूमि के सदा सदा के लिए हिंदुओं के हाथ से निकल जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है जहां रामलला विराजमान हैं और जिनके लिए शताब्दियों से हिंदुओं ने संघर्ष किया है और न्यायालय से भी जिसे राम जन्मभूमि घोषित किया जा चुका है ।
दूसरे श्रीराम को मनुष्य बुद्धि से देखकर उनका पुतला बनाने की जो योजना बनाई गई है वह भी और शास्त्रीय और सनातन धर्म और सनातन धर्मियों की भावना के विपरीत है ।
परंतु आज कश्मीर की आतंकवादी गतिविधियों से देश में युद्ध जैसा वातावरण बन गया है । आतंकवाद से पीड़ित हमारे सैनिकों के परिवार अत्यंत व्यथित हैं । भारत देश की रक्षा के लिए अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले नौजवान सैनिकों को हम श्रद्धांजलि देते हैं और उनके परिजनों की भावनाओं के साथ शाम को संबोधित करते हैं ।
इस अवसर पर हम राष्ट्र को संदेश देते हैं कि यह समय एकजुट होकर आतंकवादियों और उनके पीछे खड़े लोगों के विरुद्ध अपनी दृढ़ता का परिचय देने का है । हमें यह संभावना दिखती है कि हमारे रामाग्रह यात्रा और शिलान्यास के कार्यक्रम से पूरे राष्ट्र का ध्यान भटक सकता है । हम नहीं चाहेंगे कि हमारा कोई भी कार्यक्रम राष्ट्र हित में व्यवधान डाले । हम सदा से देशवासियों की भावनाओं के साथ रहे हैं । अतः हम वर्तमान अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि रामाग्रह यात्रा और शिलान्यास का अपना कार्यक्रम कुछ समय के लिए स्थगित कर रहे हैं । अवसर के अनुकूल नया मुहूर्त निकाल कर हम इस कार्यक्रम को भविष्य में पूरा करना चाहेंगे ।
जो लोग हमारे इस अभियान के लिए अपने घरों से निकल चुके हैं और प्रयाग आदि स्थानों पर पहुंच चुके हैं उनको हमारा निर्देश है कि वह संगम स्नान करके संभव हो तो अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कर अपने अपने घरों को वापस चले जाएं । प्रयाग, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अयोध्या के उन लोगों के लिए भी हम अपना आशीर्वाद कह रहे हैं जो उन स्थानों में हमारे सहित हजारों लोगों के रहने खाने और समाधि का प्रबंध किया था।
सुरक्षा में लगे लोगों, प्रशासन, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जो पत्रकार बंधु यात्रा को कवर करने के लिए प्रयाग पहुंचे थे और अन्य स्थानों से भी यात्रा को कवर कर रहे थे उन्हें हम आशीर्वाद प्रदान करते हैं और उनके सहयोग के लिए साधुवाद देते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
विवाद / पुलवामा हमले पर बयान नवजोत सिंह सिद्धू को पड़ा भारी, द कपिल शर्मा शो से हुई छुट्टी

बॉलीवुड डेस्क. पुलवामा अटैक पर नवजोत सिंह सिद्धू को कमेन्ट करना भारी पड़ गया है। उन्हें द कपिल शर्मा शो से हटा दिया गया है। चैनल ने उन्हें रिजाइन करने के लिए कहा है। उनकी जगह अर्चना पूरण सिंह शो में नजर आएंगी जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। अर्चना ने दैनिकभास्कर को बताया है कि उन्होंने शो के दो एपिसोड्स की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
इससे पहले द कपिल शर्मा शो में सिद्धू की मौजूदगी के चलते उसपर बैन लगाने की मांग उठ रही थी। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स #boycottTheKapilSharmaShow के अंतर्गत शो को तब तक न देखने की अपील कर रहे थे जब तक सिद्धू को इससे हटा नहीं लिया जाता। ऐसे में दबाव में आकर मेकर्स को फैसला लेना ही पड़ा और शो से सिद्धू की छुट्टी कर दी गई।
क्या कहा था सिद्धू ने?
- गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है। हमले पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हुए सिद्धू ने कहा था कि चंद लोगों की वजह पूरे देश को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। यह कायराना हरकत थी और मैं भी इसका विरोध करता हूं लेकिन हिंसा हमेशा निंदनीय है और जिन्होंने भी ऐसा किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
6.50 लाख रूपये के गुम मोबाइल बरामद
Seoni Police Seized 6 million 50 thousand Rupees mobiles | Seoni News |
सिवनी- वीडियो खबर के आखिरी में है || पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार दवारा आज कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस के सायबर सेल के माध्यम ग़ुम हुए 51 मोबाइल बरामद किया है। इन मोबाइलों को उनके मालिको को वापिस कर उनके चेहरों पर मुस्कान वापिस लाई गई है |
मोबाइलों की कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार करीब बताई गई है। इन मोबाइलों को प्रधान आरक्षक देवेद्र जैसवाल ,योगेश राजपूत आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी ओर अजय बघेल का योगदान रहा। इस कांफ्रेस में एस डी ओ पी सिवनी के के वर्मा,एवं थाना प्रभारी सिवनी अरविन्द जैन भी मौजूद रहे।
पुलवामा / मोदी ने 40 शहीदों को परिक्रमा कर श्रद्धांजलि दी, राजनाथ ने पार्थिव देह को कंधा दिया
कश्मीर से दिल्ली लाए गए शहीदों के पार्थिव शरीर, राहुल-केजरीवाल ने भी श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली. पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की पार्थिव देह को शुक्रवार शाम 7 बजे पालम एयरपोर्ट पर लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 40 शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनकी पार्थिव देहों की परिक्रमा की। एयरपोर्ट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत, तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने जवानों को श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर पहुंचे। यहां उनके साथ कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सेना के उत्तरी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने जवानों की पार्थिव देह को कंधा दिया। उन्होंने कहा- पुलवामा हमले के बाद फैसला किया गया है कि सुरक्षा बलों के बड़े काफिले गुजरने पर आम लोगों को का परिवहन रोक दिया जाएगा। इससे नागरिकों को परेशानी होगी, हम इसके लिए माफी मांगते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमले के गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी। हमने इसके लिए सुरक्षा बलों को पूरी स्वतंत्रता दे दी है। सैनिकों के शौर्य पर भरोसा है। जवानों के खून की बूंद-बूंद का बदला लेंगे।
हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे- मोदी
मोदी ने पाकिस्तान को हमले का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हमें अस्थिर करने के उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। हिन्दुस्तान इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा, ”आतंकी हमले की वजह से लोगों में जितना आक्रोश है उसे मैं भलि-भांति समझ रहा हूं। इस समय जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो भी स्वाभाविक है। हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है। मुझे पूरा भरोसा है कि देशभक्ति के रंग में रंगे लोग सही जानकारियां एजेंसियों को पहुंचाएंगे, ताकि हमारी लड़ाई और मजबूत हो सके।”

बंडोल छात्रावास में रात को अक्सर नहीं रूकते अधीक्षक!
सिवनी।छात्रावास में रात के समय विद्यार्थी महज चौकीदार और रसोईये के भरोसे ही रहते हैं। इस छात्रावास के अधीक्षक शाम ढलते ही अपने सिवनी स्थित आवास की ओर कूच कर जाते हैं। छात्रावास में रह रहे छात्र को ना तो सामाजिक वातावरण मिल पाता है और ना ही शासन स्तर से निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन और नाश्ता एवं अन्य सुविधा ही मिल पाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन छात्र छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए शासन स्तर से इन संस्थाओं को संचालित कर भारी भरकम बजट दिया जाता है।उसका परिणाम कमीशन खोरी के चलते शून्यवत बना हुआ है । छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने कि छात्रावास के
हालात दिनों दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। छात्रावास अधीक्षक श्री धुर्वे कभी भी छात्रावास में रात नहीं गुजारते
हैं।असर देखने व सुनने को मिला है कि अधीक्षक महोदय छात्रावास में उपस्थित नहीं है आसपास के लोग बताते हैं कि अधीक्षक महोदय शाम ढलते ही कभी कभी सिवनी की ओर प्रस्थान कर देते हैं। छात्रावास व आश्रम में रात नहीं गुजारते प्रभारी :– प्राय: देखा जाता है कि अधीक्षक पद की जिमेवारी मलाई खाने के नियत से ले ली जाती है लेकिन जब जिमेवारी की बात आती है तो ऐसे अधीक्षकों द्वारा पूर्ण रूप से लापरवाही बरती जाती है और रात में आश्रम व छात्रावास में रहने के
बजाय अपने निजी आवासों में चले जाते हैं। छात्रों की मानें तो कई महीनों से छात्रावास में रात भर सारे छात्र सिर्फ चौकीदार या रसोईये के भरोसे ही रहते हैं। इन परिस्थितियों में अगर रात को कोई अनहोनी घट जाये तो इसके लिये कौन जवाबदेह होगा। अगर यदा-कदा कोई वहां यह पूछने चला जाता है कि अधीक्षक महोदय कहां है तो छात्र डर के मारे बताते हैं कि अधीक्षक अभी सिवनी गए हैं सिवनी में मीटिंग है। बताया जाता है कि श्री धुर्वे जी लगभग 2011 से इसी छात्रावास मे जमे हुए हैं अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस ओर किस प्रकार की कार्यवाही करती है।
16 से आंरभ होगी अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

सिवनी- हॉकी सिवनी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली चतुर्थ मेजर ध्यानन्द स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 फरवरी 2019 को दोपहर 2 . 30 बजे से हॉकी स्टेडियम एस्ट्रो टर्फ सिवनी में किया जा रहा है ।
प्रतियोगिता समिति के अध्यन सोहेल पाशा एवं सचिव नरेन्द्र गुड्डू ठाकुर तथा डी0एल0 गौर ने बताया गया है कि प्रतियोगिता में देश प्रदेश की नमी टीमें भाग ले रही है । जिसमें सीआईएसएप दिल्ली बी ई जी पुणे , आईसीएप चेन्नई ,भोपाल इलेवन भोपाल , एजीएमपी ग्वालियर , हॉकी भोपाल ,अमरावती , राजनांदगांव , जबलपुर बालाघाट ,इटारसी नागपुर,की स्कति प्राप्त हो चुकी है सिवनी की तीन टीमें भाग लेगी ।
एससीआर सिकन्दराबाद एवं महाराष्ट्र पुलिस मुम्बई की टीमों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने की सहमति प्राप्त होना शेष है । प्रतियोगी ता समिति की अध्यक्ष सोहेल पाशा एवं सचिव नरेंद्र गुड्डू ठाकुर तथा डी0एल0 गौर के द्वारा समस्त खेल प्रेमी नागरिक बंधुओं , वरिष्ठ पिलाड़ियों से उपस्थिति की अपील की जाती है प्रतियोगिता को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है ।
युवक- युवती की पेड़ में लटकी मिली लाश

सिवनी -जिले के केवलारी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहगांव ( सरेखा ) में एक कृषक के खेत युवक युवती की पेड़ से लटकी लाश मिली है।
केवलारी थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान शिवम बघेल 25 वर्ष के रूप में हुई है वही समाचार लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नही हो पाई है।
