Home Blog Page 2093

लोकसभा चुनाव 2019: 7 चरणों में कब और किस राज्‍य में होंगे चुनाव, जानें सब एक नजर में

0

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया. इस बार 7 चरणों में वोट पड़ेंगे. 23 मई को लोकसभा के नतीजे आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 17वीं लोकसभा के गठन के लिये सात चरण में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने वाले चुनाव के मद्देनजर देश में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है. इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी जो मतदाताओं के ‘फैसले’ को प्रभावित कर सके. समूची चुनाव प्रक्रिया 27 मई को सम्पन्न करने का लक्ष्य तय किया गया है।

चुनाव आयुक्तों अशोक लवासा और सुशील चंद्रा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 543 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में इस बार प्रत्येक मतदान केन्द्र पर वीवीपेट युक्त ईवीएम का इस्तेमाल किया जायेगा. इससे पहले प्रत्येक सीट के किसी एक मतदान केन्द्र पर ईवीएम के साथ वीवीपेट का इस्तेमाल किया जा रहा था. वीवीपेट की मदद से मतदाता को उसके मतदान की पर्ची देखने को मिलती है.

पहला चरण : 20 राज्‍यों की 91 सीटों पर वोटिंग 11 अप्रैल को वोटिंग
आंध्र प्रदेश -24, अरुणाचल प्रदेश-2, असम-5, बिहार-4, छत्तीसगढ़-1, जम्मू-कश्मीर-2, महाराष्ट्र-7, मणिपुर-1, मेघालय-2, मिजोरम-1, नागालैंड-1, ओडिशा-4, सिक्किम-1, तेलंगाना-17, त्रिपुरा-1, यूपी-8, उत्तराखंड-5, पश्चिम बंगाल-2, अंडमान ऐंड निकोबार-1, लक्षद्वीप-1, दादरा एवं नगर हवेली-1.

दूसरा चरण : 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को वोटिंग
असम-5, बिहार-5, छत्तीसगढ़-3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3, पुदुचेरी-1.

तीसरा चरण : 23 अप्रैल को 115 सीटों पर होगी वोटिंग
असम-4, बिहार- 5, छत्तीसगढ़-7, गुजरात-26, गोवा-2, जम्मू और कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, उड़ीसा-6, यूपी-10, पश्चिम बंगाल-5, दादरा और नगर हवेली-1, दमन दीव- 1.

चौथा चरण : 9 राज्‍यों की 71 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग
बिहार-5, जम्मू कश्मीर-1, झारखंड-1, मध्यप्रदेश-6, महाराष्ट्र -17, उड़ीसा-6, राजस्थान-13, यूपी-13, बंगाल-8.

पांचवां चरण : 7 राज्‍यों की 51 लोकसभा सीट पर 6 मई को वोट‍िंग
बिहार- 05, जम्मू-कश्मीर- 02, झारखंड- 04, मध्य प्रदेश- 07, राजस्थान- 12, उत्तर प्रदेश- 14, पश्चिम बंगाल- 07,

छठा चरण : 7 राज्‍यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग, 12 मई को वोटिंग
बिहार-8, हरियाणा-10, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-8, उत्तर प्रदेश-14, पश्चिम बंगाल-8, दिल्ली-NCR 7.

सातवां चरण : 59 सीटों पर 8 राज्यों में वोटिंग
बिहार-8, झारखंड-3, मध्य प्रदेश-8, पंजाब-13, पश्चिम बंगाल-9, चंडीगढ़-1, यूपी-13, हिमाचल-4.

उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ नहीं होंगे. हालांकि जम्मू कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर सुरक्षा कारणों से मतदान तीन चरणों में होगा. अरोड़ा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जायेगी. उल्लेखनीय है कि 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव नौ चरण में कराया गया था.

अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिये 11 अप्रैल को मतदान के बाद दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को, तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल को, चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को, पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर छह मई को, छठवें चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को और सातवें चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा.

कलर्स होली सेलिब्रेशन में परफॉर्मेन्स देगी शौर्या जैन

सिवनी : शहर के भैरोगंज,अम्बिका चौक में रहने वाली 8 साल की सिवनी की शान शौर्या जैन कलर्स टी.व्ही. पर रियलटी शो डांस दीवाने के दौरान जजेस और ऑडियंस के दिलो पर गहरी छाप छोड़ी।अब उसे कलर्स चैनल के होली सेलीब्रेशन में स्पेशल परफॉर्मेंस देने के लिए बुलाया गया है।इसके लिए वह आज शनिवार को मुम्बई जा रही है।इस छोटी सी उम्र में हि शौर्या फेमस कोरियोग्राफर बनने की अपने सपनों को पूरा करने में लगी है

https://youtu.be/-Up4OX-faaw

हिपहॉप,बॉलीबुड, कंटेम्परि जैसी डांस फॉर्म में अपना टेलेंट दिखा पहले हजारों बच्चों को पीछे छोड़ उसने डांस रियलटी शो में एंट्री ली इसके बाद कलर्स चैनल के उड़ान सीरियल में भी अपनी प्रस्तुति दी और अब होली सेलीब्रेशन में परफार्मेंस देने के लिये तैयार है शौर्या के पेरेंट्स शैलेष और रेशु जैन भी अपनी बेटी की इस अचीवमेंट पर बहुत खुश है उन्होंने कहा कि शौर्या बहुत मेहनती है और उसमें कुछ करने का जुनून है।उसके लिए डांस रियलटी शो में जाना ही काफी नही था अभी तो ये सुरुवात है।

https://www.youtube.com/watch?v=JwjNuCZ8lhk&t=6s

फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए YouTube की नई सर्विस, भारत से होगी शुरुआत

ऑनलाइन वीडियो कंपनी यूट्यूब (you tube) ने गुरुवार को कहा कि वह गलत सूचनाओं को दूर करने और सही खबरें लोगों तक पहुंचाने के लिए खबरों से संबंधित वीडियो के साथ ‘सूचना पैनल’ दिखाने की शुरुआत कर रही है.

नई दिल्ली : ऑनलाइन वीडियो कंपनी यूट्यूब (you tube) ने गुरुवार को कहा कि वह गलत सूचनाओं को दूर करने और सही खबरें लोगों तक पहुंचाने के लिए खबरों से संबंधित वीडियो के साथ ‘सूचना पैनल’ दिखाने की शुरुआत कर रही है. यूट्यूब ने फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए इसकी शुरुआत की है. कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘यूट्यूब पर बेहतर खबरों के लिए हमारे प्रयासों के तहत हम सूचना पैनल का विस्तार कर रहे हैं. इससे किसी वीडियो को पात्र चैनल की सामग्री से मिलाकर सत्यापित किया जा सकेगा.’

ब्रेकिंग न्यूज और टॉप न्यूज फीचर की सुविधा
यूट्यूब अभी देश में अंग्रेजी में ब्रेकिंग न्यूज और टॉप न्यूज फीचर की सुविधा देता है. इसके तहत देश में जब कभी कोई बड़ी घटना होती है तो प्रमाणित खबर स्रोतों को तरजीह दी जाती है. कंपनी ने कहा कि जब कोई भी यूजर्स हिंदी या अंग्रेजी में किसी खबर से संबंधित प्रमाणिकता को जांचना चाहेगा तब सूचना पैनल उपलब्ध रहेगा. यूट्यूब इसके तहत किसी संबंधित सामग्री को किसी पात्र चैनल की सामग्री से मिलाएगा.

प्रवक्ता ने कहा कि इस फीचर को सबसे पहले भारत में पेश किया जा रहा है. उसने कहा कि बाद में इसे अन्य देशों में भी उपलब्ध किया जाएगा. गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी यूट्यूब खबरों की प्रमाणिकता परखने के लिये अभी बूम, क्विंट, फैक्टली, एएफपी, जागरण समेत कुछ अन्य तीसरे पक्ष के साथ मिलकर काम कर रही है.


आपदा प्रबंधन हेतु हुई बैठक

सिवनी-आज दिनांक07/03/19 क्लेकटर सभा कक्ष में आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत श्री डॉ राकेश दुबे संचालक आपदा प्रबंधन संथान भोपाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय प्लान के सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र को चिन्हित करने आपदाओं के निवारण उनके प्रभाव के समन एवं तैयारी रखने हेतु जिला स्तर के सभी सरकारी विभागों आपदा प्रबंधन योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

होमगार्ड को आपदा प्रबंधन की स्तिथि पूर्व जिले में प्रशिक्षण देना एवं उपलब्ध उपकरणों की जानकारी आमजन तक पहुचाना तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में समय पूर्व सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर आपदा संबंधी उपकरणों की प्रदर्शनी सुश्री अर्चना भोरजार के मार्गदर्शन में लगाए गई। इस कार्यशाला में जिले के वरिष्ठ अधिकारी अपर कलेक्टर , संयुक्त कलेक्टर,एस डी ओ, एस डी एम एवं जिला प्रमुख अधिकारी उपस्तिथ रहे।

सिवनी के अंचल ने देश के सैनिक ओर उस माँ के बीच …

सिवनी के अंचल ने देश के सैनिक जो सरहद पर देश की आन बान शान के लिए सैदेव तैनात रहते है उस सैनिक और माँ के बीच अनोखा रिश्ता जो आम आदमी को रुला देता है उसे सिवनी के अंचल द्वारा एक रैप सांग के रूप में देश के लिए प्रस्तुत किया है एक बार जरूर देखें

मसूद अज़हर ने नहीं सोचा होगा कि पाकिस्तान उसके साथ ऐसा करेगा

अगर ये खबर सच्ची है तो हमारे लिए बहुत अच्छी है. और खबर है पाकिस्तान से. पाकिस्तान के गृह मंत्री शहरयार अफरीदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मौलाना मसूद अजहर के भाई को हिरासत में ले लिया है. मसूद अजहर के भाई के अलावा और भी 43 लोगों को आतंकी होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पाकिस्तानी गृह मंत्री शहरयार अफरीदी के मुताबिक मसूद अजहर का भाई मुफ्ती अब्दुल रऊफ असगर है.

पाकिस्तान की ओर से ये प्रेस कॉन्फ्रेंस तब की गई है, जब पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये कह दिया है कि अगर सबूत मिलते हैं, तो वो आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेगा. भारत की ओर से पुलवामा हमले के सबूत पाकिस्तान को सौंपे जा चुके हैं. पाकिस्तान को दिए गए डॉजियर में भारत ने जिन आतंकियों के नाम लिखे थे, उनमें अब्दुल रऊफ असगर का भी नाम शामिल था. इसके बाद अब्दुल रऊफ असगर समेत 44 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि पाकिस्तान के गृहमंत्रालय के सचिव ने ये भी कहा है कि हिरासत में लिए गए 44 लोगों के खिलाफ अगर सबूत नहीं मिलते हैं, तो सभी को रिहा कर दिया जाएगा.

44 आतंकियों की हिरासत को भारत अपनी कूटनीतिक जीत बता रहा है. वहीं पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के दबाव में आकर सभी 44 के खिलाफ ऐक्शन नहीं लिया है, बल्कि ये फैसला पाकिस्तान की नेशनल ऐक्शन प्लान कमिटी का है. इसको लेकर पाकिस्तान की ओर से एक प्रेस रीलीज़ भी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 4 मार्च को एक हाई लेवल मीटिंग हुई थी. इस मीटिंग में नेशनल ऐक्शन प्लान को पूरा करने का फैसला हुआ और बैठक में सभी राज्यों की सरकारों के प्रमुख शामिल थे. इसी में फैसला हुआ कि 44 लोगों को हिरासत में लिया जाएगा, जिनमें मुफ्ती अब्दुल रऊफ और हमद अज़हर भी शामिल है.

अब पाकिस्तान भले ही दावा करे कि उसने खुद से फैसला लिया है कि आतंकी संगठनों पर ऐक्शन लिया जाएगा. लेकिन सच तो ये है कि ये भारत का दबाव है. इतना ही नहीं, ये जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठन को बचाने की एक कवायद भी हो सकती है. पाकिस्तान को डर ये भी होगा कि भारत बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर सकता है, तो वो बहावलपुर में भी एयर स्ट्राइक कर सकता है. और ऐसे में अब्दुल रऊफ और उसके जैसे लोगों के लिए पाकिस्तानी मिलिट्री की हिरासत से ज्यादा सुरक्षित जगह और कोई नहीं होगी.

कौन है मुफ्ती अब्दुल रऊफ?

मुफ्ती अब्दुल रऊफ मौलाना मसूद अज़हर का छोटा भाई है. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया भले ही मसूद अज़हर है, लेकिन उसे चलाने की जिम्मेदारी फिलहाल अब्दुल रऊफ पर ही है. अब्दुल रऊफ भारत में कई आतंकी हमले करने का आरोपी है. इतना ही नहीं, 1999 में इंडियन एयरलाइंस की जिस IC814 का अपहपण हुआ था, उसका मास्टरमाइंड भी यही अब्दुल रऊफ था. इसके अलावा 2001 में संसद पर हुए हमले में भी इसी का हाथ था. पठानकोट एयरबेस पर हमला हो या फिर पुलवामा में हुआ आतंकी हमला, सबमें अब्दुल रऊफ का ही हाथ है. भारत की सुरक्षा एजेंसी एनआईने रऊफ के खिलाफ भारतीय अदालतों में चार्जशीट भी दाखिल किया है. माना जाता है कि वो अपने भाई मसूद अज़हर के साथ बहावलपुर में रहता है.


पुलवामा शहीदों को दी जाये स्नेह सम्मेलन की राशि- बाबू भालोटिया

सिवनी- जिले के अग्रणी महाविद्यालय शास. स्नात. को. सिवनी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक स्नेह सम्मेलन को हम इस वर्ष ना कराकर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को स्नेह सम्मेलन मद की राशि को शहीदों के परिजनों को दे दी जाये।

आज जिला NSUI द्वारा जिला कांग्रेस महामंत्री छात्र नेता शिव सनोडिया जी के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्री सतीश चिले को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें महाविद्यालय परिवार और सभी छात्रों की ओर से स्नेह सम्मेलन न अयोजित कर सम्पूर्ण राशि को पुलवामा शहीदों के परिवार को सौपने हेतु निवेदन किया गया है।

ज्ञापन देते समय जिला कांग्रेस महामंत्री श्री शिव सनोडिया मंडल अध्यक्ष रत्नेश चौकसे NSUI के जिलाध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओम उपाध्याय अभिषेक डहेरिया ऋषभ ठाकुर संजय नामदेव शुभम डहेरिया कपिल सराठे वीरेंद्र कुसरे सागर मरकाम प्रखर शर्मा बंटी पात्रे मोहित श्रीवास्तव सृजन सोनी अभिषेक वर्वे मोनिका सनोडिया शालिनी राजपूत दीपाली भांगरे नंदनी भारद्वाज कोमल परते सभ्या मालवी एवं समस्त NSUI साथी उपस्तिथ रहे।

60 लोगों ने किया डीपीसी में रक्तदान

रक्त से मिलता है दुर्घटनाग्रस्त लोगों को जीवन: चतुर्वेदी

सिवनी -हमारे देश में हजारों लोग प्रतिदिन दुर्घटना का शिकार होते है और ऐसी स्थिति में उन्हें रक्त की जरूरत पड़ती है। इस रक्त की पूर्ति का कार्य रक्तदान शिविरों के माध्यम से किया जाता है जहां एक ओर प्रशासन द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है वहीं समाजसेवी संस्थायें भी इसके लिये प्रेरित होते रही है। धर्मगुरूओं ने कहा है कि युवाओं का खून कीमती है वह नालियों में नही नाडिय़ों में बहे जिससे ऐसे लोगों को नवजीवन मिल सके जो रक्त के अभाव में दम तोडऩे की स्थिति में है। उक्त उदगार डीपीसी महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.कृष्णकांत चतुर्वेदी ने अपने पिता पं.दुर्गाप्रसाद चतुर्वेदी के जन्मदिन के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर व्यक्त किये।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य अमिता चतुर्वेदी ने कहा कि इस बार छात्राओं ने उत्साह दिखाया है और इसके माध्यम से जागरूकता का संदेश देने की कोशिश की है कि रक्त देने से किसी प्रकार की कमजोरी अथवा बीमारी नही होती। कार्यक्रम के दौरान लगभग 60 लोगों ने रक्तदान किया आयोजन में कु.दीपिका तिवारी, राजेश डहेरिया,मनीष चौरसिया,शरमन गौर,राजीव कौशल सहित अनेक लोगों ने अपना सहयोग दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक इंचार्ज विरेन्द्र भट्ट,एलपी बघेल,अनिल साहू,विनोद मर्सकोले, विनीता,लक्ष्मण सहित अनेक लोग शामिल थे सुबह से लेकर दोपहर तक यह क्रम निरंतर चलता रहा। सभी रक्तदाताओं के लिये महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय द्वारा जलपान एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

भरे बाजार में कपड़ा व्यवसायी की हत्या

सिवनी- जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड मुख्यालय घंसौर में आज प्रात: लगभग 10 बजे मामुली से विवाद पर एक युवक द्वारा दूसरे युवक एवं इसके सहयोगियों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मामला इतना बढ़ा की घंसौर नगर में तनाव उत्पन्न हो गया और घंसौर अस्पताल में ही मृतक के परिजन ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जमावड़ा लगा लिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घंसौर नगर के बाजार में आज प्रात: प्रतिदिन की तरह दुकान खोलने के बाद साफ-सफाई का कार्य व्यापारियों द्वारा किया जा रहा था, बाजार में बसंत जैन की कपड़े की दुकान एवं रविंद्र जैन की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान अगल-बगल में है। साफ-सफाई के पश्चात दुकान के सामने कचरा इखट्टा करने की बात पर दोनों की बीच विवाद हुआ और रविंद्र जैन ने अपने भांजे अमिताव व नवीन जैन के साथ मिलकर बसंत जैन पिता सुभाष जैन 45 वर्ष को चाकू से गोद दिया।

कपड़ा व्यवसायी बसंत जैन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक ने बसंत जैन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उपस्थित मृतक के परिजनों ने हो-हल्ला मचाना प्रारंभ कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही घंसौर पुलिस बाजार एवं अस्पताल में पहुंची, जहां पर नागरिकों को शांत कराया जाकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

सिवनी की राजनीति में दिखने लगी अगली पीढ़ी की चमक

सिवनी प्रतिभाओ की भूमि है , खेल से लेकर कला मनोरंजन और फिल्मों तक का यहाँ के लोगो की दस्तक रही है ऐसे में राजनीतिक क्षेत्र में यदि वयोवृद्ध नेता विमला वर्मा , स्व महेश शुक्ल , स्व हरवंश सिंह , ढाल सिंह बिसेन , नरेश दिवाकर को छोड़ दिया जाए तो कोई खास नेता कुछ खास नही कर पाया , इसके बाद दिनेश राय मुनमुन के अलावा दोनों पक्षो के नेता संघर्ष करते ही नजर आए ,

विकास की धीमी रफ्तार और राजैनतिक शून्यता के लिए कुख्यात रहे इस जिले से कई बाहरी नेता अपनी किस्मत आजमा चुके है , ऐसे में राजनीतिक रूप से दोनों पार्टियों में नए कर्णधारो की धमक दिखने लगी है , ये कहना जल्दबाजी होगा कि ये उस नेता की कमी पूरी कर पाएंगे जिसका सपना सिवनी वासी वर्षो से देख रहे है लेकिन वर्तमान परिदृश्य में सिवनी के युवाओं की दिल्ली भोपाल तक आसान पहुंच ने जिले के राजनीतिक पुनरुद्धार को नई आशा प्रदान की है |

जिले की कांग्रेस पार्टी पिछले नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद पंजवानी की पत्नी को चुनाव लड़वाकर युवाओ के प्रति अपनी प्राथमिकता पहले ही प्रदर्शित कर चुकी है, वहीं उस चुनावों में भाजपा ने अपने युवा पार्षदों उम्मीदवारों को टिकट देकर युवाओ का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ाया है ,विधानसभा में दोनों ही पक्षो ने अपनी युवा इकाइयों का प्रयोग कार्यक्रम करवाने और भीड़ इकट्ठा करने में किया है ,

ऐसे में अगली पीढ़ी के कुछ चुनिंदा नेता अपना समय स्थानीय राजनीति के साथ साथ हाईकमान की राजनीति में देते आ रहे है, ऐसे नेताओं में भाजपा के युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पीयूष दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पँवार , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री सतेंद्र पटवा जैसे नेता है , अभाविप से राजनीति का सफर शुरू करने वाले पीयूष दुबे वर्तमान में युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन की टीम में विभिन्न राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को निभा रहे है,

पीयूष के द्वारा सामाजिक हितों में वर्षो से किये जा रहे निःशुल्क कोचिंग जैसे कार्यो ने उसे एक नई पहचान दी है राजनैतिक चमक धमक और पोस्टर फ्लेक्स की राजनीति से दूर रहने वाले पीयूष राष्ट्रीय स्तर की ज़िम्मेदारी वाले इकलौते भाजपाई नेता है वहीं भोपाल में छात्रनीति की शुरूआत करने वाले भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पँवार आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे है ।

बालाघाट सिवनी लोकसभा चुनाव में दर्जनों भाजपा दावेदारों में वैभव का नाम भी शुमार है ,वैभव को भाजपा के प्रदेश महामंत्री वी डी शर्मा का वृहद आशीर्वाद प्राप्त है वही युवा कांग्रेस के देवेंद्र ठाकुर बरघाट विधान सभा के मजबूत नेता के रूप में जाने जा रहें है ,

बरघाट कांग्रेस पहले से ही देवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व को स्वीकार कर चुकी है बरघाट विधानसभा चुनाव में भाजपा के गढ़ में सेंधमारी कर परम्परागत पंवारी भाजपाई वोटों को कांग्रेस में शिफ़्ट करवाने के लिए विधायक अर्जुन ककोड़िया भी उनका लोहा मानते है लखनादौन विधानसभा की यदि बात करे तो सतेंद्र पटवा घंसौर से निकलकर अभविप की पूर्ण कालिक छात्र राजनीति के द्वारा प्रान्तमंत्री जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रहें है

इन सब के अतिरिक्त भी भाजपा के भावी कर्णधारो में राहुल पांडेय , शुभम राजपूत , आशीष माना ठाकुर ,संदीप उइके , योगेश शिवहरे , स्वर्णिम साहू , सौरभ जैन , विनय राय , प्रशांत पटेल , रवि जंघेला , अंशुल ठाकुर , चक्रेश ठाकुर , सूर्यकांत चतुर्वेदी , अंकित ठाकुर , आयुष ठाकुर का नाम लोगो की जुबान है वही कांग्रेश में सुमित मिश्रा ,प्रवेश भालोटिया , ओम उपाध्याय , ऋषभ ठाकुर , सौरभ ठाकुर , शक्ति जडेजा , तबरेज अली , पराग शर्मा , शेखर जैसवाल, जैसे युवा तुर्क नेताओ को देखा जा रहा है , वैसे इस रिपोर्ट में कई ऐसे नाम भी हो सकते है जिन्हें जगह नही मिली हो उनके लिए ये बता दिया जाए कि ये रिपोर्ट अंडर 30 आयु वर्ग के नेताओ को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो इन युवा नेताओं की सामाजिक उत्तरदायित्व और लोगो में प्रभाव का ध्यान रखकर बनाई गई है।