सिवनी- बरघाट थाने के अंतर्गत जेवनारा में डम्पर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इस घटना मोटर सायकिल मे बैठी महिला की मौत हो गई है, वही हड्डीगोदाम निवासी आरिफ उर्फ़ बंटू गम्भीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही

सिवनी- प्रवीण सिंह , कलेक्टर सिवनी के कुशल नेतृत्व एवं श्री बी.आर. वैध जिला आबकारी अधिकारी सिवनी के मार्गदर्शन में कल दिनाँक 13/03/2019 को आबकारी विभाग सिवनी द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत अवैध शराब पर अंकुश लगाए जाने हेतु दबिश देकर कुल 9 न्यायालयीन प्रकरण कायम किए जिसमें 81 लीटर अवैध शराब एवम 360 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत 40,800 रुपए है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रमेश आत्मज पूनाराम जाति लोधी निवासी छिंदवाड़ा रोड बायपास , बैस्यो बाई पत्नी बबलू निवासी पलारी , गोसाईं आत्मज मारुति निवासी जन्मखारी थाना बरघाट, फूलसिंह आत्मज हिस्सू निवासी लालपुर थाना बरघाट , दसवंता पत्नी गणेश टेकाम निवासी चुरनाटोला थाना कान्हीवाड़ा , सुमेरी आत्मज टीकाराम यादव निवासी बैगा पिपरिया एवम सुमरन आत्मज टीकाराम यादव निवासी बैगा पिपरिया शामिल हैं जिनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 (1) के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरण कायम किया गया है।
कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक आशीष वाटिया, खुशबू प्रिया मरावी, वर्षा डोंगरे अपने स्टॉफ आरक्षक संतराम , लेखसिंह , विशाल , सेवकराम , आनंद , गोविंद शामिल रहे।
POLICE को हिंदी में क्या कहते हैं.90% लोग नहीं जानते होंगे सही जवाब

आज हम एक बार फिर आपके लिए लेकर हाजिर है आईएएस इंटरव्यू में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण सवाल। ये सवाल आईएएस के लिए बल्कि सभी इंटरव्यू के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इन सवालों का जवाब सिर्फ इंटेलीजेंट लोग ही 10 सेकंड में दे पाते हैं। जो लोग इन सवालों का आंसर दे पाते है वो इंटरव्यू में सेलेक्ट कर लिए जाते है | तो आइये जानते है वो कौनसे प्रश्न है जो आईएएस के इंटरव्यू में पूछे जा चुके हैं।
सवाल : आप घर के मालिक है, भाई-बहन की जिम्मेदारी आपके कंधो पर है, आपके पास पैसे नही है, दोनों में से सिर्फ एक को पढ़ा सकते है, किसे पढ़ाएंगे ? जवाब : मैं अपनी बहन को पढ़ाउंगा, हमारा समाज ऐसा है की भाई कम पढाई में भी आत्मनिर्भर बन सकता है, लेकिन बहन अगर नहीं पढ़ी तो हमेशा के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाएगी ।
सवाल : आईएएस के लिए सबसे जरुरी गुण कौनसा होना चाहिए ? जवाब : ईमानदारी, अगर यह गुण है तो अफसर समाज और देश के लिए कभी बुरा नहीं कर सकता। सवाल : लड़का या लड़की पैदा होना औरत और मर्द में से किसपे निर्भर है ? जवाब : यह हमेशा आदमी पर ही निर्भर करता है ? XY गुणसूत्र हमेशा आदमी के पास होते है जबकि औरत के पास हमेशा XX गुणसूत्र होते हैं। अगर अंडे का फर्टिलाइजेशन x गुणसूत्र से हुआ है तो लड़की होगी और अगर y गुणसूत्र से हुआ है तो लड़का होगा।
1). किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया जाता है? उत्तर – मुंगफली। 2). भारत का कौनसा राज्य एशिया की अण्डे की टोकरी के नाम से जाना जाता है? उत्तर – आंध्रप्रदेश। 3). भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान कहाँ स्थित है? उत्तर – बरेली 4). द फॅमिली कोर्ट एक्ट किस वर्ष पास हुआ था ? उत्तर – 1984 में 5). भारत का सबसे कम तट रेखा वाला राज्य का नाम क्या है ? उत्तर – गोवा 6). स्वर्णमंदिर कहाँ स्थित है ?
उत्तर – अमृतसर 7). रैयतवाड़ी व्यवस्था कब लागू की गई थी ? उत्तर – 1820 में 8). स्वराज दल की स्थापना किसने की थी? उत्तर – मोतीलाल नेहरू ओर वी आर दास ने मिलकर स्वराज दल की स्थापना की थी 9). Police को हिंदी में क्या बोलते हैं? उत्तर – Police को हिंदी में राजकीय जनरक्षक बोलते हैं। प्रधानमंत्री बनने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए, दोस्तों इस सवाल का जवाब आप हमें कमेंट में दें।
शराब व्यापारियों को दी आबकारी नीति की जानकारी

सिवनी-आज 13 मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए नई आबकारी नीति के अंतर्गत ई-टेंडर / ई-बिड के माध्यम से देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के निष्पादन के लिए आज कलेक्टोरेट के एन आई सी स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल में जिले के सभी शराब ठेकेदारों व विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है ।
सिवनी जिले की 39 देशी व 19 विदेशी मदिरा दुकानों का ठेका एक साल के लिए दिया जाना है। सिवनी जिले की 18 समूहों की कुल 58 शराब दुकानों का मूल्य 1 अरब 37 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।
बारापत्थर एरिया में वाहनों की कांच फोड़ा सरफिरे ने देखे CCTV वीडियो
काँच फोड़ने वाले सरफिरे की तलाश में जुटी पुलिस
सिवनी- जिला मुख्यालय के वी आई पी जोन अकबर एव शास्त्री वार्ड बारापत्थर में विगत 10 मार्च को कई चौपहिया वाहनों के कांच फुटने से पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए है। बता दे की इस क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक सिवनी सहित वर्तमान विधायक सहित भाजपा व काग्रेस के कद्दावर नेताओ का निवास स्थान है ऐसे में घटना को लेकर सवाल खड़े होना लाजमी है
घटना अब कोतवाली पुलिस के लिए चुनोती बन गई है क्योंकि सी सी टी वी फुटेजों में दिख रहा मोटर सायकील सवार सिर फिरा नजर आ रहा है। थाना प्रभारी ए एस आई खेमेद्र जेतवार ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।
लोकसभा चुनाव : धारा 144 लागू

सिवनी । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह द्वारा सिवनी जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने एवं लोक शांति कायम रखने, किसी अप्रिय स्थिति तथा जन-धन की हानि की रोकथाम के लिये तत्काल प्रभाव से सिवनी जिले की सीमा क्षेत्र में विगत दिवस 10 मार्च से 09 मई तक की अवधि के लिये दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये हैं।
इसके तहत जिले के सीमा क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति, किसी भी प्रकार का आग्नेय शस्त्रों, फायर आर्म्स एवं घातक अस्त्र – शस्त्र जैसे बंदूक, पिस्तौल, रिवॉल्वर, बल्लम, खंजर, समशीर लेकर नहीं चलेगा और न ही किसी भी प्रकार का घातक हथियार जिनसे जन साधारण को चोट पहुँचाने के प्रयोग में लाया जा सकने का खतरा हो, धारित कर सार्वजनिक रूप से नहीं निकलेगा चाहे व लाईसेंसधारी ही क्यों न हो।
इसी के साथ जिले की सीमा में कोई भी व्यक्ति अथवा संप्रदाय या समूह, राजनैतिक दल जिले के संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी से 24 घण्टे पूर्व वैधानिक अनुमति प्राप्त किये बगैर किसी भी स्थान पर आमसभा, धरना, रैलियों का आयोजन नहीं करेगा न ही इसके लिये प्रचार – प्रसार करेगा। ऐसी आमसभा, रैली में विस्फोटक पदार्थ लेकर उपस्थित नहीं होगा।
इसके अलावा जिले में कोई भी व्यक्ति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से विधिवत् अनुमति प्राप्त किये बगैर किसी भी वाहन पर झण्डे, बैनर, फ्लेक्स, स्टीकर, लाउड स्पीकर आदि लगाकर अथवा बगैर लगाये भी चुनाव प्रचार नहीं करेगा।
जारी आदेश के अनुसार जिले में कोई भी आमसभा, जमावड़ा, आयोजन जिसमें पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति शामिल हों, बिना संबंधित थाना प्रभारी, नगर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की सहमति से अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अनुमति के बिना आयोजित नहीं किया जा सकेगा।
इसी के साथ आदर्श अचार संहिता के दौरान रात्रि 10 बजे से प्रातः छः बजे तक चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है, जिसमें घर-घर जाकर प्रचार एसएमएस, व्हाट्सएप संदेश दूरभाष संदेश तथा लाउड स्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश के उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डनीय होगा।
शादी-विवाह समारोहों पर भी पड़ेगा आचार संहिता का असर

सिवनी । देश में आचार संहिता लागू हो गयी है। इसी के साथ सभी सरकारी सेवाएं चुनाव आयोग के अधीन हो गयीं हैं। कुछ नये नियम लागू हुए हैं जो आम आदमी की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। चुनाव के दौरान ही शादी विवाह भी होंगे। आईये जानते हैं, विवाह समारोहों पर आचार संहिता का क्या प्रभाव पड़ेगा।
अब तमाम पाबंदियों के साथ शादी ब्याह से पहले भी प्रशासन की इजाज़त ज़रूरी हो गयी है। शादी में बैंड – बाजा बजाने के लिये अब एसडीएम की इजाज़त लेना होगी। डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अगर बैंड – बाजे के लिये एसडीएम की परमीशन नहीं ली गयी तो बैंड – बाजे जप्त किये जा सकते हैं। यदि आप किसी पार्टी के प्रत्याशी को विवाह समारोह में आमंत्रित कर रहे हैं और वो विवाह समारोह का उपयोग वोट की अपील के लिये करता है तो वर वधु पक्ष को भी चुनाव आयोग की जाँच प्रक्रिया से गुजरना होगा।
रिश्वत लेने वाले पटवारी को हुई चार साल की सजा

सिवनी । जिला सिवनी की अदालत ने फिर एक भ्रष्टाचारी पटवारी को रिश्वत लेने के जुर्म में दोषी ठहराया है और उसे जेल भेज दिया है। मीडिया सेल प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा बतााया गया कि प्रार्थी सीताराम गोंड पिता स्वराजी गोंड निवासी डाला सिहोरा तहसील लखनादौन के द्वारा 20 जुलाई 2015 को लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत दी गयी थी कि, उनके पिताजी का तीन वर्ष पहले देहांत हो चुका है। उनके पिताजी के नाम की जमीन का बंटवारा और नामांतरण कराना है, जिसके लिये उन्होंने ग्राम हल्का के पटवारी संतोष सनोडिया से संपर्क किया। इस कार्य के लिये पटवारी के द्वारा 6000 रूपये रिश्वत माँगी जा रही है, तथा उन्होंने 1000 रूपये दे दिये हैं। उन्होंने बताया कि वे पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहते हैं और उसके विरूद्ध कार्यवाही चाहते हैं।
इस पर लोकायुक्त पुलिस जबलपुर के द्वारा 22 जुलाई 2015 को आरोपी संतोष को उसके कार्यालय आदेगाँव तहसील लखनादौन जिला सिवनी में प्रार्थी से 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था और रिश्वत की रकम बरामद की गयी थी।
मामले में संपूर्ण कार्यवाही करते हुए विवेचना पूर्ण होने पर न्यायालय में अभियुक्त पटवारी संतोष सनोडिया के विरुद्ध चालान प्रस्तुत किया गया था। इस मामले की सुनवायी संजीव श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार अधिनियम की न्यायालय में की गयी, जिसमें शासन की ओर से विशेष अभियोजक दीपा मर्सकोले, जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा गवाह और सबूत पेश किये गये और तर्क देकर मामले को प्रमाणित कराया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी पटवारी संतोष सनोडिया, निवासी कान्हरगाँव को दोषी पाते हुए विभिन्न धाराओं के तहत चार वर्ष की सजा एवं 5000 – 5000 रूपये जुर्माने से दण्डित करने का निर्णय सुनाया जाकर उसे जेल भेजा गया है।
अप्रैल की गर्मी में रातों की नींद होगी मुश्किल | weather forecast

भोपाल। इन दिनों पतझड़ शुरू हो गया है। मौसम थोड़ा ठंडा गर्म है परंतु आने वाला महीना परेशान करने वाला होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल की गर्मी पसीने छुड़ा देगी। रात का तापमान भी इस कदर बढ़ेगा कि लोगों की नींद आसान नहीं रह जाएगी। पिछले साल अप्रैल में 29 तारीख को रात का तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया था। 39 साल बाद अप्रैल की यह सबसे ज्यादा तपने वाली रात थी।
New inspirational story of a lazy boy | Success and inspirational Quotes in Hindi 2019
New inspirational story of a lazy boy | एक आलसी लड़के की प्रेरणादायक कहानी !! Short Inspirational Story || Best Inspirational Videos || Motivational Video एक आलसी लड़के की प्रेरणादायक कहानी !! Short Inspirational Story || Best Inspirational Videos || Motivational Video
About the Channel:
Subscribe Now: https://goo.gl/exs4vK Stay Updated! 🔔
Follow us to stay updated:
