Home Blog Page 2058

जंगली सूअर के हमले में एक गम्भीर

सिवनी-जिले के केवलारी के ग्राम सोनडोंगरी में एक व्यक्ति गम्भीर हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सुखलाल सुबह खेत जहाँ जंगली सूअर ने आत्मघाती हंमला कर दिया ।

जंगली सूअर के हमले से गम्भीर हुए सुखलाल को गंभीर हालत में 108 वाहन से केवलारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ इनका इलाज जारी है ।

कठुआ कांड: ‘Zee News’ ने सजा से बचाया बेगुनाह को !

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची से गैंगरेप और उसकी हत्या के मामले में करीब 17 महीने बाद अदालत का फैसला आ गया है। पठानकोट सेशन कोर्ट ने तीन दोषियों दीपक खजुरिया, सांजी राम और परवेश कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि सबूतों से छेड़छाड़ करने वाले तीन अन्य दोषी पुलिसकर्मियों को कोर्ट ने 5-5 साल की सजा दी है। इसके साथ ही अदालत ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए ‘जी न्यूज’ की तारीफ भी की है।

इतना ही नहीं, कोर्ट ने ‘जी न्यूज’ द्वारा उपलब्ध कराये गए साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सातवें आरोपी विशाल जंगोत्रा को बरी कर दिया है। कठुआ कांड के अंजाम तक पहुँचने में सीसीटीवी की एक फुटेज की बड़ी भूमिका रही। इसी के आधार पर विशाल को छोड़ा गया।

‘जी न्यूज’ ने सबसे पहले इस फुटेज को दिखाते हुए कहा था कि वारदात के वक्त विशाल वहां मौजूद नहीं था। उसकी जगह वह मुजफ्फरनगर के मीरापुर में मौजूद था और वहां के एक एटीएम में पैसा निकाल रहा था। एटीएम में मौजूद सीसीटीवी की फुटेज से इसकी पुष्टि होती है।

न्यूज़ चैनल ने यह साक्ष्य अदालत के समक्ष पेश किया था, जिसने अंतिम फैसले में अहम भूमिका निभाई। अदालत के फैसले में कहा गया है कि ‘विशाल जंगोत्रा के मामले में जो साक्ष्य मौजूद हैं, वह ‘जी न्यूज’ द्वारा उपलब्ध कराई गई विडियो फुटेज का समर्थन करते हैं, जिसके मुताबिक वारदात के समय विशाल घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

फैसले की कॉपी में आगे कहा गया है, ‘न्यूज चैनल के जम्मू ब्यूरो चीफ राजू करनी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सीडी और पेनड्राइव के फुटेज असली हैं और उनमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। अंतिम निर्णय तक पहुँचने में इन पर भरोसा किया जा सकता है।’

अदालत ने ‘जी’ की पूरी टीम और एडिटर-इन-चीफ की भी तारीफ की है। जजमेंट कॉपी में लिखा है, ‘जी न्यूज़’ खासकर एडिटर-इन-चीफ और स्टाफ अपने प्रयासों के लिए सराहना के हक़दार हैं। सभी ने सच्चाई को सामने लाने के लिए हर संभव प्रयास किया।’

कोर्ट द्वारा अपने जजमेंट में किए गए ‘जी न्यूज’ के जिक्र को आप यहां पढ़ सकते हैं।

मंडी सचिवों के वेतन रोकने के सिवनी कलेक्टर ने दिए निर्देश

सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों पर कार्यवाही न करने पर सभी मंडी सचिवों के वेतन रोकने के निर्देश

सिवनी । समय सीमा बैठक में ADM श्रीमती रानी बाटड़, CEOZP श्रीमति मंजूषा राय, SDM Seoni श्री हर्ष सिंह सहित सभी जिला अधिकारियों की उपस्थिति रही।

विभागवार समय-सीमा में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में कार्य न होने से सभी मंडी सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये अन्य अधिक शिकायतों वाले विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी गई।

हथियार चमकाने वाला पहुँचा सलाखों के पीछे

सिवनी । रास्ते पर खड़े होकर, आने जाने वाले लोगों को धारदार हथियार से डराने धमकाने वाले एक तत्व को पुलिस ने धर दबोचा जिसे जेल पहुँचा दिया गया है।

डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टैगोर वार्ड सिवनी निवासी छोटू लाला उर्फ मुकेश श्रीवास्तव के द्वारा शनिवार को हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने की सूचना लोगों के द्वारा पुलिस को दे दी गयी। सूचना पाकर डूण्डा सिवनी थाना प्रभारी जितेन्द्र गढ़वाल अपने बल के साथ मौके पर जा पहुँचे।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को अपनी गिरफ्त में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को न्यायालय के द्वारा जेल भेज दिया गया है।

पेड़ पर लटका मिला गुमशुदा का शव!

सिवनी । कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गाँव के समीप पेड़ पर युवक का शव लटका पाये जाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कन्हान पिपरिया के समीप नाले के किनारे लगे एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखे जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस के द्वारा शव को नीचे उतरवाया गया। शव की शिनाख्त कन्हान पिपरिया निवासी केशराम (35) पिता टीकन चंद्रवंशी के रूप में की गयी है।

मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवाये जाने के बाद उसे, उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक बीते चार दिनों से अपने घर से गायब था और उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट उसके परिजनों के द्वारा थाना में दर्ज करवा दी गयी थी। पुलिस ने इस मामले में अपनी जाँच आरंभ कर दी है।

दीवार गिरने से 04 हुए घायल

सिवनी । डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र में 04 लोग मकान की दीवार गिरने से घायल हुए हैं। इनमें से एक घायल को गंभीर चोट आयी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डूण्डा सिवनी थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाड़ीवाड़ा निवासी शिब्बू (30) पिता जगदीश यादव, जुगल (26) पिता सोहन लाल यादव, बिन्नू (35) पिता पूनाराम यादव और जगदीश (60) पिता बिहारी यादव रविवार 09 जून को घर में सीमेन्ट की चादर लगा रहे थे।

बताया जाता है कि उसी दौरान दोपहर के समय आये आँधी तूफान के बीच इस मकान की एक दीवार गिर गयी जिसकी चपेट में आकर शिब्बू, जुगल, बिन्नू और जगदीश घायल हो गये। चारों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में उपचारार्थ दाखिल करवाया गया। इन घायलों में शामिल जगदीश के सिर में गंभीर चोट आयी है।

ट्रक पलटा-एक की मौत

सिवनी – जिले से बालाघाट मार्ग पर थाना बरघाट के अंतर्गत आज 9 जून की सुबह बहरइ में बने पुल से एक ट्रक नीचे गिर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के दौरान घटनास्थल पर ही वाहन चालक की मौत हो गई वही परिचालक गंभीर है।

जहरीली वस्तु के सेवन से मौत!

सिवनी । शुक्रवार 07 जून की सुबह के समय अपने घर पर जहरीली वस्तु का सेवन कर लेने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरई थाना के ग्राम वाहिदाबाद निवासी सालिक राम (40) पिता पूरन सिंह मर्सकोले की पत्नि खेत में गुल्ली बीनने के लिये गयीं हुईं थीं और सालिकराम घर पर अकेले थे। उसी दौरान सालिक राम ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।

सालिक राम को उनके परिजनों के द्वारा जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा बनाने के उपरांत पीएम कराकर, उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

पिकअप पलटी, चालक घायल

सिवनी । बण्डोल थाना के ग्राम सोनाडोंगरी के पास गत दिवस पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से पिकअप चालक घायल हो गया।

दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा थाना के ग्राम पिण्डरई निवासी संजय (40) पिता रामचरण बाहेश्वर पिकअप वाहन में सवार होकर बीते दिवस सिवनी से लखनादौन जाने के लिये निकले थे, तभी ग्राम सोनाडोंगरी के समीप उनका पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस दुर्घटना के चलते पिकअप के चालक संजय घायल हो गये। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्त्ती कराया गया है।