Home Blog Page 2059

डिवाईडर से टकरायी बाईक : युवक घायल

सिवनी । जिला मुख्यालय में नगर पालिका के चौराहे के समीप बाईक अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा जाने के कारण बाईक पर सवार युवक घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा थाना क्षेत्र के ग्राम परासिया निवासी दिनेश (28) पिता बालक राम नागेश्वर बाईक पर सवार होकर चौरई जाने के लिये निकले थे। वे जब सिवनी मुख्यालय के नगर पालिका चौराहे के समीप पहुँचे तभी उनकी बाईक अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गयी।

इस दुर्घटना के चलते बाईक सवार दिनेश घायल हो गये। घायल को जिला चिकित्सालय में उपचारार्थ भर्त्ती करवा दिया गया है।

ट्रक पलटा : चालक परिचालक घायल

सिवनी । छपारा थाना क्षेत्र में एक ट्रक पलट जाने के कारण उसके चालक एवं परिचालक घायल हो गये जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया।

दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद से गेहूँ भरकर नागपुर की ओर जा रहा एक ट्रक शुक्रवार 07 जून को जब छपारा के समीप घुनई घाटी क्षेत्र से गुजर रहा था तभी यह वाहन, चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त इस ट्रक के चालक इलाहाबाद निवासी मोहम्मद अल्ताफ (20) पिता मोहम्मद इदरीस और परिचालक मोहम्मद सैफी (22) पिता मोहम्मद अहमद घायल हुए हैं।

शाम लगभग सवा छः बजे हुए इस सड़क हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुँची 108 एंबूलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय सिवनी में दाखिल करवा दिया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें’ क्या आप जानते हैं यह आवाज किसकी है

‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें…’ यह आवाज हर उस व्यक्ति को याद होगी जो अपनी जिंदगी में एक भी बार रेलवे स्टेशन गया है। क्या आपको पता है कि यह आवाज किसकी है। क्या हर स्टेशन पर अलग-अलग आवाज होतीं हैं या एक ही आवाज को पूरे देश में उपयोग किया जाता है। सबसे बड़ा सवाल यह कि इस आवाज वाली महिला को ‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें…’ के बदले कुल कितनी फीस दी गई थी। आइए हम बताते हैं:

यह आवाज सरला चौधरी की है

यह आवाज सरला चौधरी की है। यह आवाज पिछले 20 साल से उपयोगी की जा रही है। सरला चौधरी, उन सैकड़ों उम्मीदवारों में से एक थीं जिन्होंने 1982 में मध्य रेलवे में उद्घोषक (घोषणा करनेवाला) के पद के लिए परीक्षा दी थी। सरला चौधरी का चयन किया गया था और वह दैनिक मजदूरी के आधार पर शामिल हुईं। यानी की वो रेलवे में अस्थाई कर्मचारी थीं।

जब उनकी आवाज पर ‘यात्रीगण सचमुच ध्यान देने लगे’ और उनकी आवाज का जादू हर स्टेशन पर नजर आने लगा तो 1986 में स्थायी कर दिया गया था। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि आज भी देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सरला चौधरी की ही प्री रिकॉर्डेड आवाज का उपयोग किया जाता है। नई ट्रेनों के नाम के लिए बीच में दूसरी आवाज एड कर दी जाती है। 

OLX पर साइकिल बेचने के चक्कर महिला से हजारों की ठगी

जबलपुर। ओएलएक्स पर सेकंडहैंड साइकिल बेचने (Sell secondhand bicycle) के चक्कर में एक महिला ने 20 हजार रुपए गवां दिए। ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना रांझी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मड़ई निवासी प्रीति चक्रवर्ती (Preeti Chakraborty) ने अपनी पुरानी साइकिल बेचने के लिए ओएलएक्स एप (OLX App) का सहारा लिया। साइकिल की फोटो डालकर उसकी कीमत 750 रुपए निर्धारित कर दी। 

5 जून को महिला के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। 750 रुपए में साइकिल खरीदने का सौदा तय होने के बाद फोन करने वाले ने कहा कि वह रकम का भुगतान ऑनलाइन करेगा। भुगतान के लिए ऐसा मोबाइल नंबर मांगा जो कि किसी वॉलेट में रजिस्टर्ड हो। उसने कहा कि वह वीएफजे में रहता है और साइकिल की डिलीवरी वहीं पर लेगा।

क्लिक करते ही निकले 20 हजार-

महिला ने अपने पड़ोसी का फोन पर वॉलेट नंबर दे दिया। फोन करने वाले ने कहा कि वह एक लिंक भेजेगा जिसे क्लिक करते ही संबंधित बैंक अकाउंट में 750 रुपए पहुंच जाएंगे। मोबाइल पर 10 हजार रुपए पे का लिंक मिला। जिसे क्लिक करते ही पड़ोसी के खाते से 10 हजार निकल गए। तभी उसने फोन कर कहा कि भूलवश गलत लिंक चली गई। वह दूसरी लिंक भेज रहा है जिसे क्लिक करने के बाद खाते से काटी गई रकम व साइकिल की राशि वापस आ जाएगी। दूसरी लिंक क्लिक करते ही फिर खाते से 10 हजार रुपए निकल गए।

ओएलएक्स पर ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। आरोपित का पता लगाया जा रहा है।मंजीत सिंह, टीआई रांझी

सिवनी के आरक्षक पर तलवार से हमला!

जबलपुर । सिवनी जिले के कोतवाली थाना में पदस्थ पुलिस आरक्षक रामकृष्ण बरकड़े (43) पर बुधवार शाम करीब 04.30 बजे पहाड़ीखेड़ा सिलपुरी बरेला में तलवार से हमला कर दिया गया। घटना के समय आरक्षक अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर खरीदी करने बरेला जा रहे थे।

थाना प्रभारी तुषार सिंह ने बताया कि आरक्षक बरकड़े पहाड़ीखेड़ा मोड़ पर पहुँचे थे तभी बरेला में रहने वाले तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। दोनों भाई जब तक कुछ समझ पाते हमलावरों ने मारपीट करते हुए उन पर तलवार चला दी। मारपीट करने के बाद हमलावर फरार हो गये।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल आरक्षक धनपुरी बरेला का निवासी है। हमलावरों से उसके परिवार की रंजिश चली आ रही है। आरक्षक बरकड़े को चोटें आईं। तलवार की चोट से घायल आरक्षक को अस्पताल पहुँचाया गया। प्रकरण दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

गर्म दाल से झुलसी मासूम

सिवनी । एक मासूम को झुलस जाने के चलते जिला चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया है। एक अन्य महिला भी चिमनी से झुलस जाने के कारण जिला चिकित्सालय में अपना उपचार करवा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केवलारी निवासी कमलेश की आठ महीने की पुत्री तेजल, गुरूवार 06 जून को गर्म दाल से झुलस गयी। तेजल को जिला चिकित्सालय में भर्त्ती करवाया गया है जहाँ उसका उपचार चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा है।

एक अन्य घटना में बरघाट थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम जनमखारी निवासी साधना (30) पति मनोज गौतम, घर में जल रही चिमनी से झुलस गयीं। श्रीमति साधना को भी जिला चिकित्सालय में उपचारार्थ दाखिल करवा दिया गया है।

चाय के पैसे माँगने पर की पिटाई

सिवनी । दुकानदार के द्वारा चाय के पैसे माँगे जाने पर तीन युवकों ने पैसे देने की बजाय दुकानदार की ही पिटाई कर दी। इस घटना में दुकानदार घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि डूण्डा सिवनी निवासी सागर (30) पिता राधेश्याम, लूघरवाड़ा क्षेत्र में डॉल्सन के समीप चाय की दुकान का संचालन करते हैं। इस दुकान में गुरूवार 06 जून की सुबह लगभग 11 बजे तीन युवक जिनके नाम शिवा दुबे एवं बिट्टू बताये गये हैं, वे अपने एक अन्य साथी के साथ  चाय पीने के लिये पहुँचे।

बताया जाता है कि इन युवकों के द्वारा चाय पीने के बाद जब सागर के द्वारा अपनी चाय के पैसे माँगे गये तब इन युवकों ने मिलकर सागर के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान एक युवक ने काँच के गिलास से सागर के ऊपर प्रहार कर दिया जिससे सागर घायल हो गये। घायल सागर को जिला चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

कैसे ऑनलाइन गोल हुए अतिथि शिक्षिको के रिकॉर्ड ?

सत्र 2011-12, 2012-13, 2013-14 के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल अतिथि शिक्षिको के रिकॉर्ड पोर्टल में उपलब्ध नहीं है, देखा जाये तो इसमें स्कूल प्रबंधक से लेकर DDO तक की लापरवाही हो सकती है जिस वजह से अतिथि शिक्षको के रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल में नहीं अपडेट हुए है |

सिवनी // अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली के पोर्टल से इन दिनों खासे परेशान है। जिन्हें कार्य अनुभव के आधार पर दिए जाने वाले अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन कैफे के चक्कर काटने पड़ रहे है।

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उनके द्वारा विगत अलग-अलग शिक्षा सत्रों में विभिन्न विद्यालयों में अध्यापन का कार्य जुलाई से अप्रैल तक कराया गया है। जिसका उन्हें मानदेय भी प्राप्त हुआ है।

लेकिन कार्यानुभव प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली की साइट पर उनके कुछ शिक्षा सत्र के क्लेम फॉर्म में कुछ दिवस या पिछले एक वर्ष ही दर्शाए जा रहे हैं, तो कुछ क्लेम फॉर्म में कुछ महीने के अध्यापन दिवस ही प्रदर्शित हो रहे है।

ऐसे में अतिथि शिक्षकों का कहना है कि अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए जो उन्हें क्लेम करना पड़ रहा है, उसमें यदि पूरे सत्र के सभी महीने पोर्टल पर नहीं दिखाया जा रहा है, जो उनके लिए इन दिनों परेशानी का सबब बने हुए है।

इधर व्यापम द्वारा होने वाली भर्ती में इन क्लेम फॉर्म के आधार पर ही जिला शिक्षा अधिकारी के स्वीकृति के बाद उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र प्रदाय दिए जाएंगे।

भर्ती में पड़ेगी जरूरत फरवरी 2019 में व्यापम द्वारा वर्ग 1 व वर्ग 2 की भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इसमें अतिथि शिक्षकों को 25 प्रतिशत का आरक्षण भी प्रदाय किया गया है।

जिसमें तीन सत्र में कम से कम 200 दिवस की आवश्यकता होगी तभी पूर्व में कार्य कर चुके अतिथि शिक्षकों को राज्य सरकार द्वारा दिए गए 25 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल पाएगा।

आने वाले कुछ महीनों में अतिथि शिक्षकों के लिए यहसुनहरा अवसर है, जिसके चलते वे विद्यालयों में पढ़ा सकंेगे वहीं उन्हें अतिथि शिक्षक के रूप में विभिन्न विद्यालयों में कार्य करने हेतु भी कार्य अनुभव के आधार पर चयनित किया जाएगा।

लेकिन पोर्टल पर हो रही गड़बड़ी के चलते उन्हें उनके पढ़ाए गए सभी शिक्षा सत्रों के अनुभव पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं जिसके चलते इन दिनों वे मानसिक रूप से परेशान है। आला अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

पोर्टल पर अतिथि शिक्षकों के अध्यापन के लिए जनरेट हो रहे क्लेम फार्म मे कई त्रुटियां हैं। लेकिन उन त्रुटियों को दूर करने के लिए प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय के आला अधिकारी ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं, जिसके चलते वर्तमान में अतिथि शिक्षकों को क्लेम फॉर्म सही जनरेट करने के लिए प्रतिदिन ऑनलाइन कैफे की तरफ रुख करना पड़ रहा है।

हालांकि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा क्लेम फॉर्म जनरेट करने की दी गई पूर्व तिथि 31 मई में वृद्धि करते हुए 29 मई के पत्र क्रमांक आदेश के अनुसार उसे 15 जून तक बढ़ा दिया गया है।

लेकिन फिर भी वर्तमान समय में अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली के पोर्टल पर किसी भी तरह का सुधार होते नहीं दिखाई दे रहा है।

जिसके चलते अनुभवी अतिथि शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं एवं शीघ्र ही पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही त्रुटियों का निराकरण किए जाने की मांग कर रहे हैं।

डंम्पर की टक्कर से 2 की मौत

सिवनी- जिले के अरी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम काठी में आज 7 जुन की सुबह लगभग 11 बजे डंम्पर की चपेट में आने से दो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में काठी निवासी धन्नालाल एवं उसके साथ मोटर साइकिल पर सवार नातन की मौत हो गई है।

इस जवान की आवाज के सामने फेल हैं बॉलिवुड सिंगर, teri mitti coverd by army man

teri mitti is song ko itbp ke jawan dwara gaya gayahai , teri mitti song ko indian army ke jawan ke itne acche se gaya hai ki ye song bahut tezi se viral ho raha hai , teri mitti song ko cover version, teri mitti song female version, teri mitti remix, teri mitti 3d audio, teri mitti whatsapp status,whatsapp status, teri mitti kesri movie, ko logo ne bahut alag alag tariko se apni awaj me pesh kiya hai jisme ek ye hai

https://www.youtube.com/watch?v=FQUZ1huls9Q

Subscribe Now: https://goo.gl/exs4vK
Stay Updated! 🔔 ___ Follow us to stay updated: ___
► Download the “Khabar satta” App: https://goo.gl/f8CQN5
► Like us on Facebook: https://facebook.com/khabarsatta
► Follow us on Twitter: https://twitter.com/khabarsatta
► Follow us on Instagram: https://instagram.com/khabarsatta