Homeसिवनीचिकित्सालय में गुणवत्ताहीन कार्य: सिवनी कलेक्टर ने रोका भुगतान ,अधिकारियों को नोटिस

चिकित्सालय में गुणवत्ताहीन कार्य: सिवनी कलेक्टर ने रोका भुगतान ,अधिकारियों को नोटिस

Date:

निर्माणाधीन लखनादौन चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

सिवनी । सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा 11 जुलाई को लखनादौन में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शासकीय चिकित्सालय में गुणवत्ताहीन फिनिशिंग कार्यो को लेकर निर्माणकर्ता फर्म प्रबंधक एवं पीआईयू अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की गई।

निर्माण फर्म का भुगतान रोकने तथा पीआईयू एसडीओ एवं उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित रूप बिना स्लोप के लगाये गए कोटा पत्थरों को उखाड़ कर दुसरे पत्थर लगाने के निर्देश दिए। सभी संबंधितो को हिदायत दी कि शासकीय अस्पताल का सम्पूर्ण गुणवत्तापूर्ण रूप से किया जाए । गुणवत्ता को लेकर किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही होगी।

लखनादौन बीएमओ श्री डेहरिया को प्रस्तावित कार्यों का अच्छी तरह अवलोकन करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित मैप में कोई भी कमी दिखाई दे अथवा मरीजो एवं चिकित्सकों की सुविधा हेतु संशोधन की आवश्यकता हो तो तत्काल इसकी जानकारी उपलब्ध कराए ताकि निर्माण अवधि में ही सुधार हो जाने से आम नागरिकों को सर्वसुविधायुक्त चिकित्सालय सुविधा मिल सके।

कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री पीयूष अग्रवाल को सतत रुप से निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के साथ ही चिकित्सालय में जल एवं विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए।

चिकित्सालय के वेस्ट मटेरियल मैनेजमेंट एवं ग्रीन एरिया की व्यवस्थाओं के लिए भी निर्देशित किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related