कुरई । कुरई थानांतर्गत एक नाबालिग के अपहरण के बाद पुलिस के द्वारा नाबालिग को एक अन्य ग्राम से बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस सूत्रों ने खबर सत्ता न्यूज़ पोर्टल से बातचीत के दोरान बताया कि थाने के जीरेवाड़ा ग्राम की 17 साल की नाबालिग युवती को अक्षत गौली एवं अजय के द्वारा गत दिवस कार क्रमांक एमएच 31 टीसी 6964 में अपहरण कर ले जाने की शिकायत परिजनों के द्वारा किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और नाबालिग को थाने के ही एक अन्य ग्राम मानेगांव से बरामद करने में सफलता हासिल की है।
कृष्ण जन्माष्टमी कें अवसर पर हुआ दलसागर तालाब कें किनारे सुरक्षित पौधारोपण
सिवनी : कौमी एकता का सुन्दर संदेश दिया रोज कुरेशी अध्यक्ष न्यू आसरा सोशल फाऊंडेशन ने उक्ताशय विचार समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने फाऊंडेशन द्वारा कृष्ण जन्मस्थान कें शुभ अवसर पर दलसागर तालाब कें किनारे सुरक्षित पौधारोपण कार्यक्रम में व्यक्त किया एक वृक्ष -एक मित्र कें अभियान को अग्रसर करते हुऐ पर्यावरण संरक्षण कें साथ बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ -संस्कृति बचाओ को संलग्न करते पौधारोपण कार्य किया गया .
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू आसरा सोशल फाऊंडेशन सिवनी कि अध्यक्ष रोज कुरेशी ने बताया कि इस अवसर पर ज़िले कें पत्रकार सांध्य लोकवानी से विपिन शर्मा , दिव्य एक्सप्रेस से आर .कें .वर्मा , नवभारत से मोनू रकेशीय , समय जगतसे नरेन्द सोनी , बढ़ता क्राईम से मौसम सिंग बघेल समाजिक संघटन उड़ान संस्था कि पुष्पा मेहंदीरत्ता , नेकी कि दीवार से कपिल शर्मा , अभय श्रीवास्तव , अखिलेश पांडे , जिला एथलेटिक संघ सिवनी कें सचिव संजय शर्मा कें साथ समाजिक कार्यक्रम लक्ष्मी कश्यप और न्यू आसरा सोशल फाऊंडेशन कि सचिव निसार कुरेशी , सह सचिव माया चोधरी , कोषाध्यक्ष शेख गफ्फार , आराधना राजपूत अन्य सदस्य उपस्थित थे
सिवनी- छपारा से लखानादोन के बीच बनी एन एच रोड़ से बनी रोड़ घटिया निर्माण कार्य की भेंट चढ़ चुकी है, ज्ञात हो की 742 करोड़ की लागत से निर्मित 80 किलोमीटर जबलपुर से लखनादौन तक बनाई जाने वाली एलएनटी (लार्सन एंड टूब्रो ट्रांसपोर्ट आई सी निरिक्षिक- थीम इंजीनिरिंग सर्विसेज दवारा कराया गया जा रहा है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) कम्पनी द्वारा निर्मित सड़क हर दम छोटे बड़े हादसों को आमंत्रित करती नज़र आ रही हैं अब तक दर्जनों लोगों ने अपनी जान गवा दी है जिसका जिम्मेवार कौन है जिसमे नित नये हादसे घटते है जिसका मुख्य कारण सम्बंधित अधिकारीयो की लापरवाही साफ नज़र आती हैं।
कटी हुई पहाड़ियों में झुलते पेड़ दे रहे बड़ी अनहोनी को आमंत्रण – एलएनटी कम्पनी द्वारा निर्मित रोड 742 करोड़ की 80 किलोमीटर की जबलपुर से लखनादौन का सफर इन दिनों मौत से भरा है जहाँ किसी भी समय कोई भी जानलेवा घटना घट सकती हैं जिसमे काटी गई बंजारी सहित अनेको पहाड़ियों के भसकने , धसने एवं पेड़ो का झूलना आम वात है जिसके चलते कभी भी जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है राहगीरों को अपने गंतव्य स्थान तक पुहुचने मे लंबाई के साथ मौत भरा सफर तय करना पड़ता है।
कंपनी द्वारा बनाई गई गुणवत्ता विहीन रोड
मालूम हो की ऊक्त रोड अभी तक सरकार को हेंड ओवर भी नहीं हुई और सारी रोड में इसी तरह मरम्मत का कार्य चालू है। घटिया रेत के इस्तेमाल से रोड में गड्डो एवं क्रेक की भरमार हर जगह देखने को मिली है घटिया निर्माण कार्य के कारण अनेको जगह क्रेक देखे गए है कही कही तो रोड की स्थिति इतनी खराब थी कि उसे खोदकर भी फेकना पड़ा जिसकी पोल पहली बारिश में ही खुलती नजर आ रही हैं जिसमें अनेको जगह गड्ढो की शिकायतें देखी जा सकती हैं।
वाहन फसने से घंटो जाम- बंजारी पहाड़ियों के पास की सड़क में बाहन फसने से गत 22 अगस्त की रात्रि लगभग 10 बजे से जबलपुर नागपुर रोड पर जाम लगा रहा जहाँ धूमा थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया सहित स्टाफ की कई घण्टो की मसक्क्त वाद बाहन एक एक कर निकालने की कोशिश जारी रही नागपुर रिफर कई पेसेंटो की एम्बुलेन्स एवं बसों को गोटेगांव चारगांव होते हुए आना पड़ा ।
हालकि जनता को तुरन्त की परेशानी से तो निजात मिल गया पर क्या उन पहाड़ियों के झूलते पेड़ ,बिना डिवाईडर की रोड,बड़े बड़े जान लेवा गड्ढढो सहित पिछले दिनों दर्जनों मौतो की ओर जिले केयशस्वी मुखिया कलेक्टर महोदय प्रवीण सिंह के ध्यानाकर्षण की जरूरत है जिनके द्वारा पिछले दिनों कुरई घाटी का अवलोकन किया गया था
इनका कहना है – थाना प्रभारी धूमा देवकरण डेहरिया : जाम की सूचना मिलते ही बंजारी घाट में स्टाफ सहित पुहुचकर वाहनों की आवाजाही सुरु कराई गई
Dastak Abhiyaan में SEONI जिला 1 प्रथम स्थान पर | SEONI News
#सिवनी : प्रदेश भर में चलाए गए दस्तक अभियान (Dastak Abhiyaan) में सिवनी जिले ने प्रदेश में पहली रेंक हासिल की है। सबसे ज्यादा बच्चों का सर्वे और अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिवनी जिले को पहला स्थान दिया है। हैरानी की बात यह है कि सिवनी के पड़ोसी जिले और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह जिला 32 वीं रेंक पर है। TOP 10 में भी छिंदवाड़ा जिला अपनी जगह नहीं बना पाया ।
आइये आपको बताते है सिवनी जिले को मिली उपलब्धि की ख़ास बाते :- सिवनी जिले में 5 वर्ष तक के कुल 125376 बच्चे हैं। स्वास्थ्य अमले को 1621 गांव में सर्वे करने का लक्ष्य था जबकि एक गांव अधिक यानी 1622 गांव को कवर्ड कर लिया गया। इसी प्रकार स्क्रीनिंग का लक्ष्य 125376 के विपरीत 133205 काम किया गया। ORS भी 140068 बच्चों को दिया गया। स्पेशिकेशन का लक्ष्य 461 था जिसमें से 740 गांव में यह काम किया गया। इसी प्रकार एनिमिया की जांच भी 2889 बच्चों की की गई।
दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को बनाना है। इस अभियान से गांव में हुए सर्वे से स्वास्थ्य के हालातों की जानकारी सामने आई। इसमें किन गांव में और क्या बेहतर किया जा सकता है इस पर काम किया जाएगा।
सिवनी- विगत वर्षों की श्रीमद्भागवत कथा के अक्षुण आयोजन की परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री हित भागवत सेवा समिति सिवनी द्वारा इस वर्ष भी दिनांक 23/8/ 19 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन तिथि के शुभ अवसर पर सात दिवसीय भागवत कथा पुराण का रजवाड़ा लान में आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है .
श्री धाम वृंदावन के श्री हित परंपरा के देवी मान सूर्य श्री ललित वल्लभनगाचृ द्वारा कथा वाचन होगा इस धार्मिक आयोजन को गरिमामय स्वरूप देने के लिए आज दिनांक 20/8/ 19 को रजवाड़ा लॉन में समिति के अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाई जा कर कार्य विभाजन किया गया .
इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भागवत कथा के प्रथम दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान लड्डू गोपाल का महा श्री अभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा इस पर सभी धार्मिक जनों से समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री रमेश तिवारी जी ,श्री नंद कुमार तिवारी जी ,श्री श्याम शर्मा जी एवं डॉक्टर गजेंद्र डहरवाल ने धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
मेडिकल कॉलेज की मंजूरी के एक साल बाद भी जमीन पर आगे नहीं बढ़ा काम। लोक निर्माण विभाग अब नए सिरे से बना रहा एस्टीमेट।
Seoni Medical College : मध्यप्रदेश में सिवनी (SEONI),सतना (SATNA) और छतरपुर (CHHATARPUR) में मेडिकल कॉलेज (Medical College) भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने नए सिरे से कवायद शुरू कर दी है।
भोपाल। मध्यप्रदेश में सिवनी (SEONI),सतना (SATNA) और छतरपुर (CHHATARPUR) में मेडिकल कॉलेज (Medical College) भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने नए सिरे से कवायद शुरू कर दी है। तीनों मेडिकल कालेज को राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी के एक साल बाद भी जमीन पर प्रगति नहीं हो पाई। अब विभाग फिर से एस्टीमेट बनाने में जुटा है, टेंडरों में गड़बड़ी सामने आने के बाद ही यह प्रक्रिया फिर शुरू की गई है।
छतरपुर मेडिकल कॉलेज की चिन्हित जमीन को लेकर भी विवाद की स्थिति सामने आई है, मामले में प्रतिवादी पार्टी कोर्ट से स्थगन ले आई है। अगस्त 2018 में तत्कालीन भाजपा सरकार की मंत्रिपरिषद ने छतरपुर, सिवनी और सतना में मेडिकल कॉलेज खोलने का एलान किया था। एक साल बाद भी इन तीनों कॉलेज भवन निर्माण को लेकर बात आगे नहीं बढ़ पाई। लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) अब नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद में जुटी है।
तीनों मेडिकल कॉलेज प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत खुलना थे, जिसमें निर्माण व उपकरण का 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार को देना था। शासन ने एक कॉलेज को तैयार करने के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट तय किया था।
इस तरह करीब 900 करोड़ रुपए से तीनों कॉलेज तैयार होते, इसमें 40 फीसदी राशि राज्य सरकार को मिलानी थी। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सरकार बदलते ही मामला वहीं थम गया। तीनों कॉलेज के भवनों के निर्माण का जिम्मा पीआईयू का था।
भवन निर्माण के लिए दो साल का समय रखा गया था, लेकिन एक साल यूं ही निकल गया। मौजूदा सरकार ने तीनों मेडिकल कॉलेज के टेंडर में गड़बड़ी पाए जाने के बाद उन्हें निरस्त कर दिया है। बताया जाता है कि कीमतें ज्यादा आने के चलते यह कार्रवाई की गई है।
सिवनी के लिए फिर से एस्टीमेट बनाया जा रहा है। सतना, सिवनी और छतरपुर में भवन के लिए जमीनें चिन्हित हो चुकी हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जल्दी ही दोबारा टेंडर लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
छतरपुर विधायक ललिता यादव ने मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट में विलंब करने के लिए कमलनाथ सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इन तीनों कॉलेजों को मंजूरी दी थी, लेकिन मौजूदा सरकार जानबूझकर इन्हें लेट कर रही है। यही वजह है कि कॉलेज भवन के लिए बजट में आवंटन भी नहीं किया गया। ऽ