Home Blog Page 2030

खेत में मवेशी चरा रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली

सिवनी । खेत में मवेशी चरा रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिर जाने से वह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश (35) पिता चुन्नी लाल चंद्रवंशी निवासी कंडीपार थाना डूंडा सिवनी खेत में दोपहर को मवेशी चरा रहा था तभी अचानक आसमानी बिजली गिरने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

SEONI कोतवाली थाना क्षेत्र में दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

सिवनी । कोतवाली थाना क्षेत्र में दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आयशा खान (29) ने अपने पति आदिल खान और ससुर नईम खान पर दहेज प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई थी। आयशा का निकाह 2016 में हुआ था। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सुनिए कलेक्टर साहब…! Seoni Madhya Pradesh

धडल्ले से बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं. क्या पीओपी की प्रतिमा के प्रतिबंध का आदेश जारी करना भूला प्रशासन!

pop-ganesh-ji
pop-ganesh-ji

सिवनी । आने वाले दिनों में विध्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी बाजारों में मिट्टी के साथ ही साथ प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की प्रतिमाएं धड़ल्ले से बिक रही हैं। इस साल अब तक पीओपी की प्रतिमाओं के संबंध में सरकारी स्तर पर आदेश जारी करना प्रशासन शायद भूल गया है।

जानकारों का कहना है कि भले ही रस्म अदायगी के लिए ही सही हर साल गणेश चतुर्थी और दुर्गा उत्सव के पूर्व प्रशासन के द्वारा पीओपी की प्रतिमाओं के निर्माण न करने के आदेश जारी किए जाते थे, इससे कम से कम कुछ लोगों में भय व्याप्त होता था और लोग खुलकर इन प्रतिमाओं का विक्रय नहीं कर पाते थे।

ज्ञातव्य है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के द्वारा स्पष्ट रूप से आदेश जारी किया गया है कि पीओपी की प्रतिमाएं पानी में नहीं घुलतीं और इनमें उपयोग में आने वाले हानिकारक रंग लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल सकते हैं, इसलिए पीओपी की प्रतिमाओं का निर्माण न कराया जाए।

जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि सिवनी में आसपास के जिलों सहित अन्य राज्यों से POP की प्रतिमाएं बुलाई गई हैं। ये प्रतिमाएं मिट्टी की प्रतिमाओं की तुलना में बहुत ही हल्की और सस्ती होती हैं। इनका निर्माण सांचों से कराया जाता है इसलिए इनमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है।

हो सकते हैं जलस्त्रोत दूषित :

सूत्रों ने कहा कि अगर POP की प्रतिमाओं को लोगों के द्वारा स्थापित कर उनका विसर्जन किया जाता है तो जल स्त्रोतों के दूषित होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिले भर के जल स्त्रोतों में इन प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाता है।

जानकारों का कहना है कि मिट्टी की प्रतिमाओं में सिंथेटिक रंगों का उपयोग कम ही किया जाता है, जबकि पीओपी की प्रतिमाओं में सिंथेटिक रंगों का उपयोग जमकर होता है। ये प्रतिमाएं इन रंगों से रंगी जाने के बाद जल्द ही सूख भी जाती हैं। मिट्टी की प्रतिमाएं पानी में जल्द ही घुल जाती हैं, पर पीओपी की प्रतिमाओं का लंबे समय तक पानी में पड़े रहने के बाद भी कोई असर नहीं होता है।

हर साल घुल रहे सिंथेटिक रंग :

जानकारों की मानें तो जिले भर में प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद जल स्त्रोतों में बड़ी मात्रा में घातक रसायन घुल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि अनेक जल स्त्रोतों का पानी भीमगढ़ जलाशय में जाकर मिलता है जिससे भीमगढ़ के पानी के दूषित होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

गणेश चतुर्थी में अब महज छः दिन शेष :

बाजारों में विध्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमाएं मिलना आरंभ हो गई हैं। अब तक प्रशासनिक स्तर पर इन प्रतिमाओं की विशेषकर पीओपी की प्रतिमाओं की जांच नहीं किए जाने से इनका विक्रय धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिसके चलते इस बार भी जिले के जल स्त्रोतों के प्रदूषित होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

बिहार सचिवालय भर्ती 2019 – Bihar Sachivalaya Vacancy 2019 Apply Online

Bihar Sachivalaya Recruitment 2019
Bihar Sachivalaya Recruitment 2019

Bihar Sachivalaya Vacancy 2019 : बिहार सचिवालय भर्ती 2019 के अंतर्गत सुरक्षा सवर्ग के सुरक्षा प्रहरी के रिक्त पदों के भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगीता परीक्षा हेतु बिहार विधान परिषद् सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई है | योग्य उम्मीदवार Bihar Sachivalaya Recruitment 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है इस भर्ती में उम्मीदवार का लिखित परीक्षा एवं साक्षत्कार टेस्ट के आधार पर चयन किया जायेगा | आवेदन करने की अंतिम तिथि घोषित कर दी गयी है | आप सभी से निवेदन है की आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी पढ़ ले, उसके बाद ही आवेदन करें, अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर देंखे | पद से सम्बन्धी सभी जानकारी www.khabarsatta.com साझा कर दिया गया है कृपया ध्यान से नोटिफिकेशन को पढ़े|

Bihar Sachivalaya Vacancy 2019

Bihar Vidhansabha Bharti 2019 Bihar Sachivalaya Vacancy 2019 Notification Bihar Sachivalaya Vacancy 2019 Apply Online Bihar Govt Jobs  इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने का प्रस्ताव है योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है | आवेदन करने  इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications), पात्रता मापदंड (eligibility criteria), आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date), आवेदन मोड (Mode Of Application), नौकरी का प्रकार (Job Type)आयु सीमा (Age Limits)नौकरी का स्थान (Job Location),वेतन (Salary) सम्बंधित जानकारी जरूर जान ले | आवेदन करने से पहले निचे दिए गए विवरण जरूर पढ़ ले | khabarsatta.com द्वारा शुभकामनाओं के साथ …..

बिहार सचिवालय भर्ती 2019

शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications) – उम्मीदवार भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी / स्नातक के साथ ही NCC डिप्लोमा या कंप्यूटर पाठ्यक्रम में प्रमाण पत्र AICTE / DOEACC होना अनिवार्य है विस्तृत जानकारी के लिए निये दिया गया ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे |

पद का नाम – सुरक्षा प्रहरी

पदों की संख्या – 86

आवेदन शुरू करने की तारीख (Application Start Date) –  19 अगस्त 2019

आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date)– 08 सितम्बर 2019

आवेदन मोड (Mode Of Application) – ऑनलाइन

नौकरी का प्रकार (Job Type) – Full Time

आयु सीमा (Age Limits) – इस रोजगार में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष के होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

परीक्षा शुल्क (Exam Fees) – Bihar Sachivalaya Recruitment 2019 के लिए सामान्य वर्ग (Gen/OBC)- 600 तथा SC/ST/All Female के लिए 150 रूपये आवेदन शुल्क (Application Fee)लिया जायेगा

चयन प्रक्रिया (Selection Process) – ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित होगा

नौकरी का स्थान (Job Location)– बिहार

वेतन (Salary) – 23,500/- से 56,500/-

आवेदन कैसे करें (How To Apply)–इच्छुक उम्मीदवार Bihar Sachivalaya Recruitment 2019 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें। निचे दी गई लिंक के द्वारा ऑनलाइन आवेदन करे |

सूचना(Notification)यहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करें(Apply Now)यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट (Website)यहां क्लिक करें
Free Job Alerts यहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण सूचना –बिहार सचिवालय भर्ती 2019 Bihar Sachivalaya Recruitment 2019 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें। और अपने मित्रों के साथ अधिसूचना साझा करें और नए रोजगार समाचार तथा जॉब्स भर्ती 2019 के लिए हमारी वेबसाइट khabarsatta.com पर प्रतिदिन विजिट करें |

Sindhutai Sapkal: हज़ारों बेसहारा बच्चों की मां, जो भाषण के बदले बच्चों के लिये मांगती थी राशन

0
Sindhutai Sapkal
Sindhutai Sapkal : KBC 11

इस फ़्राइडे कर्मवीर एपिसोड के लिये समाजसेविका सिंधुताई सपकाल ( Sindhutai Sapkal ) केबीसी के सेट पर पहुंची. शो में सिंधुताई अपनी बेटी ममता के साथ पहुंची थी. बिग बी ने सिंधुताई के पैर छू कर शो में उनका स्वागत किया. महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें हज़ारों लोगों की सास-मां और दादी-नानी बताकर शो में उनका परिचय दिया. वहीं सिंधुताई ने भी शायरी के ज़रिये अपनी भावनाएं व्यक्त कर शो की शुरूआत की.  

Sindhutai Sapkal news
Sindhutai Sapkal kbc

बिग बी ने जब उनसे पूछा कि आप हज़ारों बेसहारा लोगों की मां कैसे बनी? तो इसके जवाब में उन्होंने अपनी पूरी कहानी बयां करते हुए बताया कि जब उन्होंने बेटी ममता को जन्म दिया, तो ससुराल वालों ने उन्हें घर से बेघर कर दिया. हालात ऐसे कि वो अब रहने के लिये अपने मायके भी नहीं जा सकती थी. इसलिये उन्होंने ज़िंदगी गुज़ारने के लिये बिना टिकट रेलवे में सफ़र करना शुरू किया. इस दौरान गाना गाकर वो अपना पेट भरने लगी.  

Sindhutai Sapkal kbc 11
Sindhutai Sapkal amitabh bachchan

सिंधुताई के पास रहने के लिये कोई घर नहीं था, इसलिये वो दिन में प्लेटफ़ॉर्म पर बैठ कर भिखारियों के साथ खाना शेयर करती. अब बात दिन तक ठीक थी, पर महिला होने के नाते वो रात में अकेले आदमियों के बीच स्टेशन पर नहीं रह सकती थी. इसलिये रातभर के लिये वो शमशान घाट पर चली जाती थी. ताकि, किसी तरह वो मर्दों की बुरी नज़र से बच सकें.  

Sindhutai Sapkal show news
Sindhutai Sapkal amitabh bachchan news
Sindhutai Sapkal story
Sindhutai Sapkal latest news

सिंधुताई ने बताया कि जब उन्हें भूख लगी, तो उन्हें दूसरों की भूख समझ आई. सिंधुताई का ये संघर्ष 20 साल की उम्र में शुरू हो गया था, जब वो अपनी 10 दिन की बेटी के साथ-साथ दर-दर भटक रही थीं. केबीसी के सेट पर बेसहारा लोगों की इस मां की कहानी सुनने के बाद सभी लोग भावुक हो गये. बिग बी ने इस दौरान ये भी कहा कि एक मां सबकी जगह ले सकती है, पर एक मां की जगह सिर्फ़ एक मां ही ले सकती है. 

Sindhutai Sapkal latest memes

यही नहीं, सिंधुताई जब-जब कहीं भाषण देने जाती, तो उसके बदले बच्चों के लिये राशन लेकर आती. इस तरह से वो धीरे-धीरे कई अनाथों की मसीहा बन गईं. सिंधुताई को उनके अनेक सराहनीय कार्यों के लिये कई अवार्ड भी मिल चुके हैं. 

पूरा एपिसोड आप नीचे दिये लिंक पर Click करके देख सकते हैं: 

भगवान श्री गणेश का विवाह किस से और कैसे हुआ ? और उनके विवाह में क्या रुकावटें आई…

भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र गणेश जी की पूजा सभी भगवानों से पहले की जाती है| प्रत्येक शुभ कार्य करने से पहले इन्हे ही पूजा जाता है| गणेश जी को गणपति के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह गणों के देवता है और इनका वाहन एक मूषक होता है| ज्योतिषी विद्या में गणेश जी को केतु के देवता कहा गया है|

गणेश जी के शरीर की रचना माता पार्वती द्वारा की गई थी| उस समय उनका मुख सामान्य था, बिल्कुल वैसा जैसा किसी मनुष्य का होता है| एक समय की बात है माता पार्वती ने गणेश को आदेश दिया कि उन्हें घर की पहरेदारी करनी होगी क्योंकि माता पार्वती स्नानघर जा रही थी| गणेश जी को आदेश मिला की जब तक पार्वती माता स्नान कर रही है घर के अंदर कोई न आए| तभी दरवाज़े पर भगवान शंकर आए और गणेश ने उन्हें अपने ही घर में प्रवेश करने से मना कर दिया, जिसके कारण शिव जी ने गणेश का सर धड़ से अलग कर दिया| गणेश को ऐसे देख माता पार्वती दुखी हो गई| तब शिव ने पार्वती के दुख को दूर करने के लिए गणेश को जीवित कर उनके धड़ पर हाथी का सिर लगा दिया और उन्हें प्रथम पूज्य का वरदान दिया|

क्या आप जानते है गणेश जी का विवाह किस कारण नहीं हो पा रहा था: 

गणेश जी के दो दन्त भी थे जो उनके हाथी वाले सिर की सुंदरता बढ़ाते थे| किन्तु परशुराम के साथ युद्ध करने के कारण गणेशजी का एक दांत टूट गया था| तब से वे एकदंत कहलाए जाते है| दो कारणों की वजह से गणेश जी का विवाह नहीं हो पा रहा था| उनसे कोई भी सुशील कन्या विवाह के लिए तैयार नहीं होती थी| पहला कारण उनका सिर हाथी वाला था और दूसरा कारण उनका एक दन्त| इसी कारणवश गणेशजी नाराज रहते थे|

अब जानिए गणेश जी का विवाह किस से और कैसे हुआ:  

जब भी गणेश  किसी अन्य देवता के विवाह में जाते थे तो उनके मन को बहुत ठेस पहुँचती थी| उन्हें ऐसा लगा कि अगर उनका विवाह नहीं हो पा रहा तो वे किसी और का विवाह कैसे होने दें सकते है| तो उन्होंने अन्य देवताओं के विवाह में बाधाएं डालना शुरू कर दिया|

इस काम में गणेश जी की सहायता उनका वाहन मूषक करता था| वह मूषक गणेश जी के आदेश का पालन कर विवाह के मंडप को नष्ट कर देता था जिससे विवाह के कार्य में रूकावट आती थी| गणेश और चूहे की मिली भगत से सारे देवता परेशान हो गए और शिवजी को जाकर अपनी गाथा सुनाने लगे| परन्तु इस समस्या का हल शिवजी के पास भी नहीं था| तो शिव-पार्वती ने उन्हें बोला कि इस समस्या का निवारण ब्रह्मा जी कर सकते है|

यह सुनकर सब देवतागण ब्रह्मा जी के पास गए, तब ब्रह्माजी योग में लीन थे| कुछ देर बाद देवताओं के समाधान के लिए योग से दो कन्याएं ऋद्धि और सिद्धि प्रकट हुई| दोनों ब्रह्माजी की मानस पुत्री थीं|दोनों पुत्रियों को लेकर ब्रह्माजी गणेशजी के पास पहुंचे और बोले की आपको इन्हे शिक्षा देनी है| गणेशजी शिक्षा देने के लिए तैयार हो गए| जब भी चूहे द्वारा गणेश जी के पास किसी के विवाह की सूचना अति थी तो ऋद्धि और सिद्धि उनका ध्यान भटकाने के लिए कोई न कोई प्रसंग छेड़ देतीं थी| ऐसा करने से हर विवाह बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाता था|

परन्तु एक दिन गणेश जी को सारी बात समझ में आई जब चूहे ने उन्हें देवताओं के विवाह बिना किसी रूकावट के सम्पूर्ण होने के बारे में बताया| इससे पहले कि गणेश जी क्रोधित होते, ब्रह्मा जी उनके सामने ऋद्धि सिद्धि को लेकर प्रकट हुए और बोलने लगे कि मुझे इनके लिए कोई योग्य वर नहीं मिल रहा है| कृपया आप इनसे विवाह कर लें|

इस प्रकार गणेश जी का विवाह बड़ी धूमधाम से ऋद्धि और सिद्धि के साथ हुआ और इसके बाद इन्हे दो पुत्रों की प्राप्ति हुई जिनका नाम था शुभ और लाभ|

मानेगांव सहित जिले की 5 ग्राम पंचायतों को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट…

iso certified gram panchayat
iso certified gram panchayat

सिवनी (SEONI) : जिले की जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत आने वाली 5 ग्राम पंचायत क्रमशः ग्राम पंचायत कोहका-मानेगांव, गोपलगंज, भोमा, डोकारांजी एवं कान्हीवाड़ा को कार्यालयीन व्यवस्थाओं जैसे पंचायत का रख-रखाव बेहतर रिकार्ड व्यवस्था एवं आमजनो बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता जैसे पेयजल, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानक स्तरीय प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायतों में विगत 2 माह से तैयारी की जा रही थी। तैयारी पूर्ण होने के बाद दिल्ली से आई टीम द्वारा उक्त पॉंचों ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया । जहॉं ये ग्राम पंचायते आईएसओ के मानक में खरी पाई गई । जिसके चलते इन्हें सोमवार 26 अगस्त को कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री सुनील दुबे द्वारा संबंधित पंचायतों के सरपंच, सचिवों एवं रोजगार सहायकों को ग्राम पंचायत का आईएसओ सर्टिफिकेट देने के साथ ही सराहनीय कार्य हेतु प्रत्येक को व्यक्तिगत प्रशंसा पत्र प्रदान किया ।

इसके साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी श्रीमती सुमन खातकर को पंचायतों के मार्गदर्शन हेतु प्रशंसा पत्र दिया गया।

चाय दुकानों में चाय के लिए कुल्हड़ अनिवार्य !

0

गड़करी ने मंत्रियों को पत्र लिखे

नई दिल्ली । बाजार में चाय के लिए अब कुल्हड़ अनिवार्य होने जा रहे हैं । सर्वप्रथम बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, मॉल और एयरपोर्ट पर इन्हे अनिवार्य किया जा रहा है इसके बाद सारे देश में ऐसा ही किया जाएगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को इस संबंध में पत्र लिखा है।

गडकरी ने पत्र में कहा कि 100 स्टेशनों पर कुल्हड़ अनिवार्य हो । अभी वाराणसी और रायबरेली रेलवे स्टेशन पर कैटरर्स टेराकोटा से बने कुल्हड़ों, गिलास और प्लेटों का इस्तेमाल अब तक करते आये हैं। गडकरी ने कहा- मैं पीयूष गोयल को यह भी सुझाव दिया है कि एयरपोर्ट और बस डिपो में भी चाय के स्टालों पर कुल्हड़ अनिवार्य किए जाएं। हम मॉल्स को भी कुल्हड़ के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

2004 में लालू प्रसाद यादव ने शुरू किया था : गडकरी ने कहा कि इस कदम से स्थानीय कुम्हारों के लिए बड़े बाजार के अवसर उपबल्ध होंगे। साथ ही पेपर और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम होने से पर्यावरण को भी बचाया जा सकेगा। गडकरी ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग को भी यह निर्देश दिए हैं कि बड़े पैमाने पर कुल्हड़ बनाए जाने के लिए उपकरणों की सप्लाई निश्चित करें।

आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि हमने पिछले साल 10 हजार इलेक्ट्रिक व्हील कुम्हारों को दिए थे। इस साल हमारा लक्ष्य 25 हजार इलेक्ट्रिक व्हील सप्लाई का है। सक्सेना ने बताया कि कुम्हार संरक्षण योजना के तहत कुम्हारों को इलेक्ट्रिक व्हील का वितरण किया जा रहा है ताकि उन्हें उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सके।

2004 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कुम्हारों को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ का चलन शुरू किया था। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि गर्म पेय पदार्थ केवल कुल्हड़ों में ही दिए जाएं।

आया 3.14 लाख का बिजली का बिल!

मेहता । प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही बिजली उपभोक्ताओं को करंट का तगड़ा झटका लग रहा है। घंसौर के मेहता गांव निवासी अशोक कुशवाहा को अगस्त माह में 3.14 लाख रुपए का बिजली बिल कंपनी की ओर से दिया गया है। यह बिल देखकर ही उपभोक्ता के होश उड़ गए।

पिछले कई महीनों से सौ से डेढ़ सौ यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ता को एकाएक 26014 यूनिट खपत का भारी भरकम बिजली बिल कंपनी ने थमा दिया है। हालांकि इस बिजली बिल में सुधार की बात कंपनी के अधिकारी कह रहे हैं। उपभोक्ता का कहना है कि लाखों रुपए का वेतन लेने वाले कर्मचारियों की लापरवाही से आम लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। बिजली कंपनी की अनदेखी का खामियाजा उपभोक्ता उठा रहे हैं।

बलात्कार का प्रकरण दर्ज | Kurai News

कुरई । कुरई थानांतर्गत एक ग्राम में शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किए जाने पर एक युवक के खिलाफ धारा 376 का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

कुरई पुलिस सूत्रों ने Khabar Satta को बताया कि कुरई थाने के एक ग्राम की 23 वर्षीय महिला के द्वारा ग्राम के ही भरत बंजारा (30) पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा इसी साल 09 फरवरी से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट पर भरत के खिलाफ धारा 376 का मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना आरंभ कर दी है।